• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for Poems of Vinod Verma

Poems of Vinod Verma

श्राद्ध।

Kmsraj51 की कलम से…..

Shraddh | श्राद्ध।

श्राद्धों में जिनकी होती है पूजा
उन पित्रों से बढ़कर नहीं है कोई दूजा।

श्राद्धों में धरती पर हैं वे आते
पता नहीं किस रूप में आशीर्वाद दे जाते।

हर कोई तर्पण है करता
कोई जाता गया तो कोई घर पर ही पिंड भरता।

भान्ति भान्ति के पकवान है बनाते
पित्र ये सब देख खुश हो जाते।

कौओं को खाना खिलाए
पित्र रूप उनमें नजर आए।

ब्राह्मणों को कोई खाना खिलाते
उन्हें ख़ुश देख पित्रों को प्रसन्न मानते।

श्राद्धों में तो खूब होती है पेट भराई
जीते जी जिनसे दूरियां भी खूब है बनाई।

बुजुर्गों की पूजा जीते जी भी की जाए
उनको अपनेपन के लिए न तड़फाएं।

बुजुर्ग जब तक है तब तक उनको दुख देते हैं भारी
श्राद्धों में स्वादिष्ट खाने से पूजा की करते हैं तैयारी।

जिसने जीते जागते बुजुर्गों की है सेवा
श्राद्धों में क्षमता न हो फिर भी मिलेगा मेवा।

♦ विनोद वर्मा जी / (मझियाठ बलदवाड़ा) जिला – मंडी – हिमाचल प्रदेश ♦

—————

  • “विनोद वर्मा जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — यह कविता श्राद्ध और पितरों की पूजा के महत्व को उजागर करती है। इसमें बताया गया है कि श्राद्ध के अवसर पर पितर धरती पर आते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं, हालांकि वे किस रूप में आते हैं, यह कोई नहीं जानता। लोग तर्पण और पिंडदान के माध्यम से उनका स्मरण करते हैं, भिन्न-भिन्न पकवान बनाते हैं, कौओं को भोजन कराते हैं और ब्राह्मणों को भोजन करवाकर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। श्राद्ध केवल दिखावा न बनकर रहे, बल्कि बुजुर्गों और माता-पिता की सेवा और सम्मान उनके जीवित रहते हुए भी किया जाना चाहिए। अक्सर लोग अपने बुजुर्गों को जीवनकाल में उपेक्षित करते हैं और उन्हें दुख पहुंचाते हैं, लेकिन उनके निधन के बाद श्राद्ध में बढ़-चढ़कर पूजा-पाठ और भोजन की व्यवस्था करते हैं। कविता इस विरोधाभास को उजागर करती है और संदेश देती है कि असली पुण्य तो बुजुर्गों की सेवा, सम्मान और स्नेह में है, न कि केवल मृत्यु के बाद किए जाने वाले कर्मकांडों में।
  • अंततः, यह कविता बताती है कि जिसने अपने बुजुर्गों की सच्चे मन से सेवा की है, वह व्यक्ति श्राद्ध में बड़े आयोजन न कर पाने पर भी पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करता है। असली धर्म और कर्तव्य है जीवित संबंधों को महत्व देना और उनके साथ आत्मीयता का व्यवहार करना।

—————

यह कविता (श्राद्ध।) “विनोद वर्मा जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी लेख/कवितायें सरल शब्दों में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूं ही चलती रहे।

आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—

मेरा नाम विनोद कुमार है, रचनाकार के रुप में विनोद वर्मा। माता का नाम श्री मती सत्या देवी और पिता का नाम श्री माघु राम है। पत्नी श्री मती प्रवीना कुमारी, बेटे सुशांत वर्मा, आयुष वर्मा। शिक्षा – बी. एस. सी., बी.एड., एम.काम., व्यवसाय – प्राध्यापक वाणिज्य, लेखन भाषाएँ – हिंदी, पहाड़ी तथा अंग्रेजी। लिखित रचनाएँ – कविता 20, लेख 08, पदभार – सहायक सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी हिमाचल प्रदेश।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari Etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____

Filed Under: 2025 - KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: Poems of Vinod Verma, Vinod Verma, विनोद वर्मा, विनोद वर्मा जी की कविताएं, श्राद्ध, श्राद्ध - विनोद वर्मा, श्राद्ध व तर्पण - कविता

Primary Sidebar

Recent Posts

  • सुख मंगल सिंह को हिंदी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) संस्था का आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया।
  • माता के नौ रूप।
  • योगी आदित्यनाथ जी का कार्यकाल।
  • श्राद्ध।
  • हिमाचल की पुकार।
  • वो मस्ती भरी बरसात।
  • शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य का विस्तार।
  • सावन माह का रुद्राभिषेक।
  • मां ने छोड़ी अन्तिम सांसें।
  • कुदरत का कहर तो बरपेगा।
  • समझो बरसात लगी है आने।
  • पिता।
  • ये कैसी यात्रा।
  • पर्यावरण का नुकसान।
  • देश भक्ति देख तुम्हारी।
  • दर्द – ए – कश्मीर।
  • ऑपरेशन सिंदूर।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

सुख मंगल सिंह को हिंदी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) संस्था का आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया।

माता के नौ रूप।

योगी आदित्यनाथ जी का कार्यकाल।

श्राद्ध।

हिमाचल की पुकार।

वो मस्ती भरी बरसात।

शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य का विस्तार।

सावन माह का रुद्राभिषेक।

मां ने छोड़ी अन्तिम सांसें।

कुदरत का कहर तो बरपेगा।

समझो बरसात लगी है आने।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2025 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.