Kmsraj51 की कलम से…..

Baat Waqt Ki | बात वक्त की।

ये लगे हैं बुझाने लौ चिरागों की जलने से पहले ही,
फिर मचा रहे हैं शोर कि चिराग जलते क्यों नहीं हैं?
अंधेरा तो छटा नहीं फिर चिरागों का क्या फायदा?
पर हिम्मत तो देखिए इनकी साहब!
हर अमावस को करते हैं पूनम का वायदा।
क्या फायदा दीवारें खड़ी करने से,
तूफान आ जाने के बाद।
अब समेटने का नाटक कर रहे हैं,
जब आंधियां सब उड़ाकर ले गई।
यूं नहीं कहते हैं बुजुर्ग ,
कि नालियां साफ आसमा में निकाला करो।
बेकार है कुरेदना उन्हें भारी बरसात आने के बाद।
उर्वरकों से फैलते, फलते – फूलते हैं पौधे सभी,
पर कुछ भी असर नहीं करती है बेमौसमी खाद।
हर बात वक्त की ही होती है अच्छी साहब,
बेवक्ता तो भोजन भी जहर बन जाता है।
आज का दौर हो गया है कुछ ऐसा हजूर,
अपना अजीज भी मौके पर जहर उगलवाता है।
♦ हेमराज ठाकुर जी – जिला – मण्डी, हिमाचल प्रदेश ♦
—————
- “हेमराज ठाकुर जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — यह कविता समय की महत्ता और अवसर चूकने के दुष्परिणामों पर केंद्रित है। कवि उन लोगों की आलोचना करते हैं जो समस्याओं को समय रहते हल करने के बजाय पहले ही उम्मीदों की लौ बुझा देते हैं और बाद में शोर मचाते हैं कि प्रकाश क्यों नहीं हुआ।
कवि बताते हैं कि जब अंधेरा छंटा ही नहीं, तो चिराग जलाने का लाभ भी नहीं मिलता, फिर भी लोग हर अमावस्या को पूर्णिमा का वादा करते रहते हैं। यह उन झूठे आश्वासनों का प्रतीक है जो बिना वास्तविक प्रयास के दिए जाते हैं।
आगे कविता समझाती है कि तूफान के बाद दीवारें खड़ी करना या बाढ़ के बाद नालियां साफ करना व्यर्थ है। अर्थात, काम हमेशा सही समय पर ही प्रभावी होता है; देर से किया गया प्रयास अक्सर निष्फल रहता है।
कवि यह भी कहते हैं कि हर कार्य का अपना उचित समय होता है—जैसे बेमौसम खाद का पौधों पर असर नहीं होता, वैसे ही अनुचित समय पर किया गया कार्य परिणाम नहीं देता।
अंततः कविता वर्तमान समाज की विडंबना दिखाती है कि समय पर साथ देने के बजाय अपने ही लोग अवसर आने पर हानि पहुंचाते हैं। संदेश यह है कि जीवन में सफलता और संबंधों की स्थिरता के लिए समय की समझ, सही निर्णय और समय पर कार्य करना अत्यंत आवश्यक है।
—————
यह कविता (बात वक्त की।) “हेमराज ठाकुर जी“ की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी कवितायें/लेख सरल शब्दों में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा।
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!
Please share your comments.
आप सभी का प्रिय दोस्त
©KMSRAJ51
———– © Best of Luck ®———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!! 
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____


