• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • STUDENT PAGE
  • योग व ध्यान

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

Domain & Hosting bundle deals!
You are here: Home / Archives for Beauty tips

Beauty tips

आसान आयुर्वेदिक घरेलू उपचार !!

kmsraj51 की कलम से…..

Soulword_kmsraj51 - Change Y M T

 

 

 

0 दिमाग तेज बनाने के लिए रोजाना सुबह सैर करें। हरी घास पर चलने से दिमाग के साथ-साथ ब्लड प्रेशर भी ठीक बना रहता है।

0 दांत मजबूत बनाने के लिए नीम की दातून का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दांत में कीड़ा नहीं लगता और आपके दांत मजबूत भी बनते हैं।

0 सर्दियों में अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स को भी शामिल करें। ये पौष्टिक तो हैं ही, त्वचा के लिए भी लाभदायक हैं।

0 फ्रिज की ठंडी चीजें सीधे खाने से बचें। इसे हल्का सा गर्म करके खायेंगे, तो पाचन तंत्र ठीक रहेगा।

0 गर्दन में दर्द न हो, इसके लिए सोने का सही तरीका अपनाएं। तकिए का इस्तेमाल कम करें। फिर भी दर्द है तो एक्सरसाइज या योग करें। तब भी आराम न मिले तो डाक्टर से सलाह लें।

Ayurvedic-Tips-in-Hindi-kmsraj51

0 गर्म मसाला चूर्ण को नींबू के रस में भिगो दें। भोजन के बाद इसे आधा चम्मच लें। यह पाचन के लिए बेहतरीन दवाई का काम करता है।

0 ज्यादा लिपिस्टिक लगाने से कभी-कभी होठों का रंग काला पड़ने लगता है। हो सके तो इसे लगाने से परहेज करें। लगानी भी पड़े तो, बाद में उसे साफ करके होंठों पर नींबू का रस लगायें। इससे आपके होंठ काले नहीं पडेंगे।

0 अगर आपको पिंपल की समस्या है, तो साबून का प्रयोग न करें। साबुन आपके चेहरे से आयल को सोख लेता है जिससे आपकी समस्या कम होने की जगह बढ़ सकती है। चेहरे पर नीम का फेस पैक लगाएं।

0 अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे या झुर्रियां पड़ गयी हैं, तो दूध की मलाई से उस जगह की रोजाना मालिश करें।

0 त्वचा को मुलायम बनाने के लिए शहद में नींबू का रस मिलाकर पांच मिनट मालिश करें।

0 तनाव न हो, इसके लिए सकारात्मक सोच अपनाएं। अधिक तनाव से केवल आपके दिमाग पर असर पड़ता है बल्कि ब्यूटी पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। जैसे बालों का गिरना, आंखों के नीचे काले घेरे होना और चेहरे की चमक घीरे-धीरे गायब होने लगेगी।

0 बाल सफेद न हों, इसके लिए विटामिन-ई युक्त तेल का प्रयोग करें। इससे आपके बाल असमय सफेद नहीं होंगे साथ ही गिरना बन्द हो जायेंगे। खाने में भी इस तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

 

Post inspired by-Poojya Acharya Bal Krishan Ji Maharaj

Bal Krishna Ji-2 Bal Krishna Ji

I am grateful to “पूज्य आचार्य बाल कृष्ण जी महाराज”

&

http://patanjaliayurved.org/

 

Note::-

यदि आपके पास Hindi या English में कोई  article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Success Life_kmsraj51

Picture Quotes By- “तू न हो निराश कभी मन से” किताब से

Book-Red-kmsraj51

100 शब्द  या  10 शब्द – एक सफल जीवन के लिए –

(100 Word “or” Ten Word For A Successful Life )

“तू न हो निराश कभी मन से” किताब => लेखक कृष्ण मोहन सिंह (kmsraj51)

“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की  व्यथ॔ के लीये समय ही ना बचे” -Kmsraj51 

 

Soulword_kmsraj51 - Change Y M T

 

जीवन मंदिर सा पावन हाे, बाताें में सुंदर सावन हाे।

स्वाथ॔ ना भटके पास ज़रा भी, हर दिन मानो वृंदावन हाे॥

~kmsraj51

95+ देश के पाठकों द्वारा पढ़ा जाने वाला हिन्दी वेबसाइट है,, –

https://kmsraj51.wordpress.com/

मैं अपने सभी प्रिय पाठकों का आभारी हूं…..  I am grateful to all my dear readers …..

——————– —– https://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

 

 

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, health and fitness, Health Tips, KMSRAJ51, LIFE Tagged With: Acharya Balkrishan Ji, Beauty tips, Beauty Tips | Girls | Skin Care |, Beauty tips in Hindi, beauty tips in hindi language, Eye care tips in Hindi, Face Care or Face Beauty tips in Hindi, health & wealth, Health Tips in Hindi, hindi, Hindi Beauty Tips for Glowing Skin, Home Dr., Home remedies in Hindi, Home Remedies to remove pimple, Home Treatment Tips in Hindi, http://patanjaliayurved.org/, kms, Kmsraj51, Krishna Mohan Singh, mrssonkms, pimples - Gharelu Nuskhe in Hindi, Science of Health, simple Home remedies in hindi, Skin Care Tips in Hindi, Top 10 Home Remedies To Acne (pimple), Top 7 Remedies for Acne Skin Care in Hindi, हिंदी में ब्यूटी टिप्स

In winter they will work less ordinary face would bring !!

kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms

~ ये साधारण काम करेंगे तो चेहरा चमकने लगेगा कम होती सर्दियों में ~


मौसम के बदलाव का सबसे ज्यादा फर्क स्किन पर दिखाई पड़ता है। विशेषकर जब सर्दियों का मौसम शुरू या खत्म होता है। फिलहाल, सर्दियों का मौसम खत्म होने वाला है। ऐसे में बदलते मौसम के प्रभाव के कारण स्किन रफ होने लगती है। इसीलिए इस समय स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा केयर करनी पड़ती है।

ठीक से केयर न करने पर स्किन रूखी व डल होने लगती है। मौसम के प्रभाव के कारण चेहरे की चमक गायब हो जाती है और चेहरा काला पड़ जाता है। ऐसे में चेहरे की चमक को बरकरार रखने की चिंता सताने लगती है। इसलिए कम होती सर्दियों में बेफिक्र रहना है तो अपनाइए स्किन केयर के ये घरेलू नुस्खे….

Real Art

पेट साफ रहे तो त्वचा की समस्याएं नहीं होती हैं। हाजमा ठीक न हो तो चेहरे पर कील-मुंहासे हो सकते हैं। इसीलिए स्किन को स्वस्थ रखने के लिए कब्ज को दूर करना बहुत जरूरी है। पेट साफ करने के लिए प्रतिदिन सुबह-सुबह गुनगुने पानी में शहद की कुछ बूंदें डालकर पिएं। इससे कील-मुंहासे की समस्या समाप्त हो जाएगी।


neem


बार-बार ठंडे पानी से चेहरा धोते रहें। साबुन या फेसवॉश का प्रयोग कम से कम ही करें। अपना टॉवेल अलग रखें।चेहरे की गंदगी और धूल-मिट्टी साफ करने के लिए टमाटर के टुकड़े चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ें। यदि आपके चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ गए हैं तो नींबू के छिलके पर थोड़ी-सी चीनी डालें और फिर छिलके को दाग-धब्बे वाले स्थान पर धीरे-धीरे रगड़ें।


=> स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में रहते हैं। इसके लिए स्ट्राबेरी को अपने चेहरे पर मैश करके लगाएं।

=> केला एक अच्छा मॉइश्चराइजर होता है। यह आपके चेहरे पर ताजगी लाता है। केले में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।

=> संतरे के छिलके को सुखा लें और पीसकर पाउडर बनाएं। इस पाउडर में थोड़ा-सा कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें, स्किन स्मूथ हो जाएगी।

=> पके पपीता के गूदे को चेहरे पर मलें। सूखने पर धो लें, चेहरा चमकने लगेगा।

=> आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राय हो तो एक छोटा चम्मच मलाई लेकर उसमें थोड़ा-सा केसर मिलाएं। मलाई से चेहरे की मालिश करें। सूखने पर चेहरा धो लें। रूखापन दूर हो जाएगा।

=> एक चम्मच शहद में एक चम्मच पानी मिलाकर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा धो लें, स्किन ग्लो करने लगेगी।

kaju-kms


=> काजू स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। काजू को दूध में भिगोकर उसे पीस लें और चेहरे पर लगाएं। स्किन ड्राय हो तो काजू को रात भर दूध में भिगो दें और सुबह पीसकर इसमें मुल्तानी मिट्टी और शहद की कुछ बूंदें मिलाकर स्क्रब करें।

=> आधा चम्मच संतरे का रस लेकर उसमें 4-5 बूंद नींबू का रस, आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा चम्मच चंदन पाउडर और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाकर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इसे लगा कर 15-20 मिनट तक रखें। इसके बाद पानी से इसे धो लें।

=> मुल्तानी मिट्टी में दही और पुदीने की पत्तियों का पाउडर मिला कर लगाएं। आधे घंटे तक रहने दें। सूखने पर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। ये नुस्खा तैलीय त्वचा को हेल्दी बनाता है।

Note::-
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!


{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{~kmsraj51~}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Girls-kmsraj51 ki pen se ....., Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, Hindi Motivational Story !! Tagged With: 2014, AUTHOR, Beautiful skin by simple care, Beauty tips, Beauty tips in Hindi, cold skin care, Face Beauty, Face care, Face skin care, Girls beauty tips in Hindi, GREAT INDIAN WRITER, GREAT THOUGHTS OF KMSRAJ51, Health Tips in Hindi, hindi, INDIAN AUTHOR, INDIAN WRITER, Inner Voice, king kmsraj51, kms, Kmsraj51, kmsraj51 king, KMSRAJ51 SUCCESS FULL MANTRA, KMSRAJ51 SUCCESS KEY, Krishna Mohan Singh, RAJYOGA, Simple face beauty, Skin care in Hindi, Skin tips in Hindi, Soul, Soul Voice, Spiritual Guru, Winter Skin Care, Winter Skin Care in Hindi, WRITER, YOGA

झाइयों का उपचार।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ झाइयों का उपचार। ♦

झाइयां एक ऐसी अवस्था है जिसमें चेहरे पर भूरे व काले रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। यह दोनों गालों से शुरू होकर, बाद में बटर फ्लॉय शेप में होने लगते हैं। कभी-कभी यह नाक और आंख के ऊपरी हिस्से (भौंहे) में भी होते हैं।

⇒ झाइयों के प्रकार Θ
पिगमेंटेशन कितनी गहराई तक है, उसके अनुसार झाइयों को मुख्यतः चार भागों में विभाजित किया गया है।

⇒ एपीडर्मल झाइयां : इस अवस्था में केवल ऊपरी सतह ही प्रभावित होती है। इस तरह की झाइयों को ठीक करना आसान होता है।

⇒ डर्मल झाइयां : इसमें पिगमेंटेशन त्वचा की गहराई तक होता है। इसका ट्रीटमेंट कठिन होता है।

⇒ मिश्रित : इस तरह की झाइयों का ट्रीटमेंट काफी कठिन होता है। इसमें लेज़र और पील उपचार आदि को संयुक्त रूप में दिया जाता है।

⇒ अस्पष्ट झाइयां : इस तरह की झाइयां बहुत गहरे रंग की त्वचा में पाई जाती हैं। ऐसी अवस्था में त्वचा की स्थिति के बारे में जानना आसान नहीं होता।

home-remedies-for-pigmentation-kmsraj51.png

⇒ झाइयां हाेने के कारण Θ
⇒ हार्मोनल असंतुलन : यह झाइयों का मुख्य कारण होता है। गर्भधारण करने की स्थिति में हो सकता है या गर्भ निरोधक गोलियां लंबे समय तक लेने से हो सकता है।

⇒ अनुवांशिक कारण : अनुवांशिक कारणों से। धूप की किरणों से बचाव न करने की वजह से।

⇒ एलर्जी : कुछ कॉस्मेटिक उत्पाद जिनसे एलर्जी होने के बाद भी उपयोग करने के कारण।

⇒ थायरॉइड : झाइयां थायरॉइड बीमारी के मरीजों में भी देखी जा सकती है।

⇒ रजोनिवृत्ति : रजोनिवृत्ति के समय बढ़ जाती हैं।

⇒ झाइयाें का उपचार Θ
हार्मोनल असंतुलन होने की वजह से झाइयों का उपचार करना कठिन होता है। सही ढंग से उपचार कराने पर यह ठीक भी हो जाती है।

⇒ गोरेपन की क्रीम : झाइयां दूर करने के लिए हायड्रोक्विनोन, ट्रेटिनोइन, रेटिनॉइड्स, कोजिक एसिड और विटामिन-सी आदि कई तरह की क्रीम्स का त्वचा की प्रकार व पिगमेंटेशन के अनुसार उपयोग किया जाता है।

⇒ लेज़र उपचार : लेज़र उपचार से भी काफी मदद मिलती है। लेज़र में क्यू-स्विच्ड लेज़र का उपयोग करते हैं जिससे मिलेनोसाइट कम हो जाते हैं। यह उपचार लेने के लिए कई बार क्लिनिक पर जाना पड़ता है यानी यह कईसीटिंग्स में किया जाता है। ये सीटिंग्स महीने में एक बार होती हैं।

⇒ केमिकल पील उपचार : इसमें ग्लाइकोपील, टीसीए पील, मेंडेलिक एसिड पील आदि विभिन्न पील का उपयोग होता है। पील उपचार के लिए कई सीटिंग होती हैं, इनमें 10 दिनों का अंतराल होता है।

⇒ डर्माब्रेशन : इसमें त्वचा की ऊपरी सतह निकल जाती है, जिससे दाग-धब्बे कम होते हैं। केमिकल पील और डर्माब्रेशन आदि उपचार के बाद त्वचा पर लगाई जाने वाली दवाएं ज़्यादा असरकारी होती हैं।

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, Ayurveda Beauty Skin Tips, झाइयों का उपचार। Tagged With: Ayurveda Beauty Skin Tips, Beauty tips, pigmentation in hindi, आयुर्वेद सौंदर्य त्वचा टिप्स, क्या झाइयों का इलाज संभव है, चेहरे पर झाइयां क्यों पड़ती है, झाइयों का उपचार, झाइयों का उपचार लड़कियों के लिए, झाइयों का घरेलू उपचार, पिगमेंटेशन के लिए क्रीम, पिगमेंटेशन के लिए फेस वाश, पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय

Primary Sidebar

Recent Posts

  • गंगा माँ।
  • पछतावा।
  • बोलता पेड़।
  • लोहारी नहीं डूबा।
  • दर्दे दिल।
  • आया तूफान।
  • सफर।
  • बेजार।
  • ओ माझी रे।
  • इक प्रयास।
  • इक प्रयास।
  • स्त्री।
  • जागो अब तो जागो।
  • मंत्र को गुप्त क्यों रखा जाता है?
  • यही हमारा नारा है।
  • बल के लिए।
  • आन बान आउर शान बा।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

गंगा माँ।

पछतावा।

बोलता पेड़।

लोहारी नहीं डूबा।

दर्दे दिल।

आया तूफान।

सफर।

बेजार।

ओ माझी रे।

इक प्रयास।

इक प्रयास।

Audiobooks Now

AudiobooksNow - Digital Audiobooks for Less

Affiliate Marketing Network

HD – Camera

Free Domain Privacy

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Copyright © 2013 - 2023 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.