• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for great thoughts in Hindi

great thoughts in Hindi

कुछ ना कुछ बात रहती है।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ कुछ ना कुछ बात रहती है। ϒ

हर इंसान में कुछ ना कुछ ख़ासियत रहती है।
हर कोई हर किसी से अलग तो है ही।

दिखने में भी और बुद्धि से भी।
लेकिन किसी को किसी से कम समझो नहीं।
क्योंकि हर किसी में कुछ ना कुछ बात होती है॥

♦—♦

आस रहती है, हर किसी को किसी से।
लेकिन हर आस, जीवन में पूरी नहीं होती।

कुछ फैसले होते है, सिर्फ रब के हाथ में।
जिसमें इंसान की इच्छा, बिलकुल नहीं चलती।

बहुत कोशिश करने पर भी मन की इच्छा-
पूरी नहीं हो पाती जीवन मे।

♦—♦

उस व्यक्ति के लिए सभी परिस्थितियां अच्छी रहती है।
जो अपने अन्दर ख़ुशी महसूस करता है।

♦—♦

जाने वाले चले जाते है।
यादे पीछे रह जाती है।

उनके चले जाने से-
इतनी सी कमी रहती है।

चाहे लाख मुस्कुरा लो-
आँखों में नमी तो होती ही है।

♦—♦

दिल से उपजाऊ जगह – कोई हो नहीं सकती।
इसमे जो भी बोया जाये – वह काफ़ी फलता और फूलता है।
जैसे कि नफ़रत हो या प्यार॥

कभी-कभी प्यार बहुत पनपता है।
और कभी-कभी नफरत बहुत पनपती है।
मन में जो ठान लो वो ही जीवन भर चलता है॥

♦—♦

जीवन में कभी किसी को दुःख मत देना।
क्योंकि –
दी गयी चीज़ इक दिन हज़ार हो कर लौटती है॥

♦—♦

इस रंग बिरंगी दुनिया में – हर इंसान अकेला है।
अपने हिस्से का दुःख दर्द – उसे ख़ुद ही उठाना पड़ता है।
अपने ही कर्मो का हिसाब किताब – उसे ख़ुद ही चुकाना पड़ता है॥

♦—♦

दूसरों के बारे में बहुत कुछ –
जानने का प्रयास करते है लोग।

लेकिन अपने बारे में –
जानने का प्रयास नहीं करते।

♦—♦

कटु वचन उस पत्थर के समान है।
जो आकाश की तरफ़ फैंका गया हो॥

जो लौट के वापस उधर ही गिरता है।
जिसने उसे आकाश की तरफ़ फैंका हो॥

♦—♦

इंसान तब बुरा बनता है, जब वो खुद को दूसरो से…
ज्यादा समझदार –
और अच्छा समझने लगता है। उसमे अहंकार आ जाता है।

♦—♦

घृणा करना शैतान का काम है।
क्षमा करना मनुष्य का काम है।
प्रेम करना देवताओं का गुण है॥

©- विमल गांधी जी। ∇

Vimal Gandhi-kmsraj51
विमल गांधी जी।

हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी Quotes साझा करने के लिए।

विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:

♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे और Quotes के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं और Quotes छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं और Quotes काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become tthemselves

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2017-Kmsraj51 की कलम से….., विमल गांधी उद्धरण, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: famous quotes in hindi, great thoughts in Hindi, Hindi Quotes, Inspirational Quotes in Hindi, love quotes in Hindi, Quotes in Hindi !!, Vimal Gandhi, विमल गांधी जी।

हौसला लगता है बुलन्दियों को पाने में।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ हौसला लगता है बुलन्दियों को पाने में। ϒ

मेहनत लगती है सपनो को हकीकत बनाने में।
हौसला लगता है बुलन्दियों को पाने में॥

अरसा लगता है एक जिंदगी को बनाने में।
जिंदगी भी कम पड़ जाती है एक सच्चा दोस्त पाने मे॥

♦—♦

स्वास्थ्य सबसे बड़ी दौलत है।
संतोष सबसे बड़ा खजाना है –
और आत्मविश्वास सबसे बड़ा मित्र है॥

♦—♦

गलतियां तो हर इंसान करता है।
एक गलती माफ़ हो जाती है।

दूसरी भी माफ की जा सकती है।
लेकिन इतनी ज्यादा गलतियाँ –
भी मत करो कि…
पेंसिल से पहले रबड़ खत्म हो जाये।

और गलतियों के कारण दूसरों का…
और अपना नुकसान, होना शुरू हो जाये।
और सब आप से दूर हो जाये।

♦—♦

कोई प्रशंसा करे या ना करे।
इसकी चिन्ता छोड़ो सिर्फ एक ही-
बात ध्यान में रखनी चाहिये कि हम…
अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाये॥

♦—♦

किसी की चाहत पर दिल से अमल करना।
दिल टूटे ना उनकी इतनी फिक्र करना।

यह जिंदगी है ख़ास सबके लिये।
पर आप जिनके लिये खास है…
उनकी कद्र करना।

♦—♦

??? माँ ???

ईश्वर एक रूप अनेक। उनमें माता है एक उसकी ममता में ही मिलता है ईश्वर रूपी प्रेम। रुके तो चाँद जैसी है… चले तो हवाओं जैसी है। वो माँ ही है… जो धूप में भी छाँव जैसी है… संतान चाहे कितनी भी बड़ी हो जाये, लेकिन छोटा नहीं होता मां का आंचल कभी। उसके आशीर्वाद मे ही छिपी है ख़ुशियाँ सभी।

♦—♦

भरोसा बहुत बड़ी पूंजी है।
यूँ ही नही बॉंटा जाता।

यह खुद पर रखो तो ताकत है।
और दूसरे पर रखो तो
“कमजाेरी” बन जाता है।
खुद पर ही भरोसा रखना चाहिए॥

♦—♦

जो रिश्ते गहरे होते है वो …
अपनेपन का शोर नहीं मचाते।

ना ही वो प्रेम का दिखावा करते है।
वो तो दिलों से जुडे होते है।

♦—♦

दुनिया कहती है कि किसी एक के…
जाने से हमारी जिंदगी रूक नही जाती।

लेकिन यह कोई नहीं जानता कि लाखों के…
मिलने से भी उस एक की कमी पूरी नही होती।

♦—♦

जिंदगी में अगर बुरा… वक्त नहीं आता तो-
अपनों में छुपे हुए गैर और…
गैरो में छुपे हुए – अपने कभी नजर नहीं आते।

बुरे समय में ही पता चलता है कि…
कौन अपना और कौन पराया है।

♦—♦

गुणहीन व्यक्ति की सुन्दरता व्यर्थ है।
दुष्ट स्वभाव वाले व्यक्ति का…
अच्छे कुल का होना व्यर्थ है।

यदि लक्ष्य की प्राप्ति ना हो तो शिक्षा व्यर्थ है।
जिस धन का सदुपयाेग ना हो तो वह धन व्यर्थ है।

♦—♦

दिलों में खुंदक, चेहरों पर मुस्कान रखते हैं।
वो नज़रों से छुपा कर, तीर कमान रखते हैं।

मौका मिलते ही उतार देते हैं तीर दिल में।
ग़ज़ब है कि फिर भी, वो मीठी ज़ुबान रखते है।

♦—♦

कभी भी किसी का दिल दुखाना नहीं चाहिए।
कभी किसी का दिल तोड़ना नहीं चाहिए।

कोशिश यही रहनी चाहिये कि किसी का-
दिल ना दुखे दिल ना टूटे हमारी वजह से।

ईश्वर भी रूठ जाता है किसी का दिल दुखाने से।
यह भी हमेशा याद रखना कि ईश्वर हर दिल में रहता है।

♦—♦

कुछ लोग जिंदगी में रिश्तेदार ‘या’
दोस्त बनकर ही नहीं आते।
कुछ लोग सबक़ बन कर भी आते है॥

♦—♦

सबके दिलों का एहसास अलग होता है।
इस दुनिया में सबका व्यवहार अलग-अलग होता है।

आँखें तो सबकी एक जैसी ही होती है।
पर सबका देखने का अंदाज़ अलग-अलग होता है।

♦—♦

झूठा इंसान ‘झूठ-झूठ बोल’ बोलकर।
हमेशा अपना ही नुकसान करता है।

झूठा इंसान अंत में अपने सिवाए…
किसी को धोखा नहीं दे सकता।

©- विमल गांधी जी। ∇

Vimal Gandhi-kmsraj51
विमल गांधी जी।

हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी Quotes साझा करने के लिए।

विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:

♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे और Quotes के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं और Quotes छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं और Quotes काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become tthemselves

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2017-Kmsraj51 की कलम से….., विमल गांधी उद्धरण, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: famous quotes in hindi, great thoughts in Hindi, Hindi Quotes, Inspirational Quotes in Hindi, love quotes in Hindi, Quotes in Hindi !!, Vimal Gandhi, विमल गांधी जी।

समय से बढ़कर अनुभव सिखाने वाला।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ समय से बढ़कर अनुभव सिखाने वाला। ϒ

बुरे समय से बढ़कर अनुभव सिखाने वाला-
कोई स्कूल आजतक नही खुला है।

बुरे समय में इंसान अपने आप-
बहुत कुछ सीख लेता है।

♦—♦

कुछ रिश्ते इतने दिल के क़रीब होते है।
कि वो हमें कुछ दे या ना दे…
लेकिन उनके कारण हम बहुत अमीर होते है।
और जिंदगी में बहुत खुश रहते है॥

♦—♦

किसी की दृष्टि खराब हो गयी तो-
उसका उपचार तो संभव है।

लेकिन…
अगर किसी का दृष्टिकोण ख़राब हो गया-
तो उसकी कोई दवा नहीं है, कोई इलाज नहीं है।

♦—♦

ईश्वर चित्र मे नही – चरित्र में बसता है।
बनाना है तो – अपने चरित्र को अच्छा बनाओ।

अपनी आत्मा को मंदिर बनाओ।
खाली चित्र की पूजा करने से – पूजा सफल नहीं होती।

♦—♦

दुआ का कोई रंग नहीं होता – मगर वह रंग ले आती है।

♦—♦

आँखों से गिरा आंसू ,और नज़रों से गिरा व्यक्ति।
कभी नहीं उठता – चाहे वो बाद में कितना भी…
अच्छा हो जाये या अच्छा होने का दिखावा कर ले॥

♦—♦

जो इंसान सचमुच सबसे प्रेम करता है।
दिखावा नही करता।

किसी का भी कभी भी बुरा नहीं करता।
उसके मन में सबके प्रति दया भावना है।

उसका हृदय धरती पर, साक्षात स्वर्ग है।
क्योंकि ईश्वर उसमे, बसता है, क्योकि ईश्वर ही प्रेम है।

♦—♦

माया मरी ना मन मरा।
मर मर गये शरीर॥

आशा तृष्णा ना मरी।
कह गये दास कबीर॥

आदमी बूढ़ा हो गया, शरीर बूढ़ा हो गया।
लेकिन मन कभी बूढ़ा ना हुवा।

तितली के जैसे – भटकता है पूरा जीवन।
इच्छाएं कभी खत्म नहीं होती।
तृष्णा कभी मरती नहीं॥

♦—♦

विश्वास एक छोटा शब्द है।
जिसे पड़ने में तो सिर्फ एक…
सेकंड लगता है॥

सोचो तो एक मिनट लगता है।
समझो तो एक दिन लगता है।
पर साबित करने मे जिंदगी लगती है॥

♦—♦

जिंदगी एक अभिलाषा है।
अजब इसकी परिभाषा है।

जिंदगी क्या है मत पूछो-
सँवर गयी तो जन्नत है।

बिखर गयी तो तमाशा है।
लोगों को इसे देख मजा आता है।

♦—♦

जितनी ज्यादा दुआएँ लो जीवन में, उतना ही अच्छा है।
क्योंकि जाने के समय, वही साथ जाती है।

धन-दौलत पैसा, जायदाद सब इधर ही-
रह जाता है, कोई साथ नही जाता।

♦—♦

मन के हारे हार है।
मन के जीते जीत।

केवल मन ही किसी का-
मित्र और शत्रु होता है।

♦—♦

कोई किसी को खूबसूरत लगता है।
और कोई किसी को नहीं।

खूबसूरती न चेहरे में है ना ही कपड़ों में है।
यह तो सिर्फ देखने वाले की निगाहों में है।

जिसको जो पसंद आ गया वही उसे दुनिया मे-
सबसे जयादा ख़ूबसूरत लगता है।

♦—♦

इस संसार में कोई अपनी गलती नहीं मानता।
सब ख़ुद को ही सही समझते है।

जब अपनी गलती नहीं मानते तो…
किसी इंसान को अपना कैसे मानेंगे।

♦—♦

जिस प्रकार हवा के झोंके।
किसी चट्टान को नहीं हिला सके।

उसी प्रकार बुद्धिमान मनुष्य पर,
उसकी अच्छाई और बुराई करने…
का कोई असर नहीं होता।

♦—♦

यह उम्मीद मत रखना…
कि तुम गिरोगे तो तुम्हें कोई उठा लेगा।

दरिया में डूबोगे तो-
कोई तुम्हे बचा लेगा।

ये दुनिया तो है एक…
तमाशबीनो का अड्डा।

देखेंगे तुम्हें अगर मुसीबत में-
तो हर कोई यहाँ मजा लेगा।

©- विमल गांधी जी। ∇

Vimal Gandhi-kmsraj51
विमल गांधी जी।

हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी Quotes साझा करने के लिए।

विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:

♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे और Quotes के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं और Quotes छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं और Quotes काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become tthemselves

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2017-Kmsraj51 की कलम से….., विमल गांधी उद्धरण, विमल गांधी जी।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: famous quotes in hindi, great thoughts in Hindi, Hindi Quotes, Inspirational Quotes in Hindi, Quotes in Hindi !!, Vimal Gandhi, विमल गांधी जी।

100 Word “or” Ten Word For A Successful Life

kmsraj51 – First Book – “तू न हो निराश कभी मन से” किताब => लेखक कृष्ण मोहन सिंह (kmsraj51)

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51 Tagged With: great thoughts in Hindi, kms, kmsraj51 books, Success Thoughts in Hindi

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.