• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for love quotes in Hindi

love quotes in Hindi

कुछ ना कुछ बात रहती है।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ कुछ ना कुछ बात रहती है। ϒ

हर इंसान में कुछ ना कुछ ख़ासियत रहती है।
हर कोई हर किसी से अलग तो है ही।

दिखने में भी और बुद्धि से भी।
लेकिन किसी को किसी से कम समझो नहीं।
क्योंकि हर किसी में कुछ ना कुछ बात होती है॥

♦—♦

आस रहती है, हर किसी को किसी से।
लेकिन हर आस, जीवन में पूरी नहीं होती।

कुछ फैसले होते है, सिर्फ रब के हाथ में।
जिसमें इंसान की इच्छा, बिलकुल नहीं चलती।

बहुत कोशिश करने पर भी मन की इच्छा-
पूरी नहीं हो पाती जीवन मे।

♦—♦

उस व्यक्ति के लिए सभी परिस्थितियां अच्छी रहती है।
जो अपने अन्दर ख़ुशी महसूस करता है।

♦—♦

जाने वाले चले जाते है।
यादे पीछे रह जाती है।

उनके चले जाने से-
इतनी सी कमी रहती है।

चाहे लाख मुस्कुरा लो-
आँखों में नमी तो होती ही है।

♦—♦

दिल से उपजाऊ जगह – कोई हो नहीं सकती।
इसमे जो भी बोया जाये – वह काफ़ी फलता और फूलता है।
जैसे कि नफ़रत हो या प्यार॥

कभी-कभी प्यार बहुत पनपता है।
और कभी-कभी नफरत बहुत पनपती है।
मन में जो ठान लो वो ही जीवन भर चलता है॥

♦—♦

जीवन में कभी किसी को दुःख मत देना।
क्योंकि –
दी गयी चीज़ इक दिन हज़ार हो कर लौटती है॥

♦—♦

इस रंग बिरंगी दुनिया में – हर इंसान अकेला है।
अपने हिस्से का दुःख दर्द – उसे ख़ुद ही उठाना पड़ता है।
अपने ही कर्मो का हिसाब किताब – उसे ख़ुद ही चुकाना पड़ता है॥

♦—♦

दूसरों के बारे में बहुत कुछ –
जानने का प्रयास करते है लोग।

लेकिन अपने बारे में –
जानने का प्रयास नहीं करते।

♦—♦

कटु वचन उस पत्थर के समान है।
जो आकाश की तरफ़ फैंका गया हो॥

जो लौट के वापस उधर ही गिरता है।
जिसने उसे आकाश की तरफ़ फैंका हो॥

♦—♦

इंसान तब बुरा बनता है, जब वो खुद को दूसरो से…
ज्यादा समझदार –
और अच्छा समझने लगता है। उसमे अहंकार आ जाता है।

♦—♦

घृणा करना शैतान का काम है।
क्षमा करना मनुष्य का काम है।
प्रेम करना देवताओं का गुण है॥

©- विमल गांधी जी। ∇

Vimal Gandhi-kmsraj51
विमल गांधी जी।

हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी Quotes साझा करने के लिए।

विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:

♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे और Quotes के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं और Quotes छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं और Quotes काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become tthemselves

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2017-Kmsraj51 की कलम से….., विमल गांधी उद्धरण, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: famous quotes in hindi, great thoughts in Hindi, Hindi Quotes, Inspirational Quotes in Hindi, love quotes in Hindi, Quotes in Hindi !!, Vimal Gandhi, विमल गांधी जी।

हौसला लगता है बुलन्दियों को पाने में।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ हौसला लगता है बुलन्दियों को पाने में। ϒ

मेहनत लगती है सपनो को हकीकत बनाने में।
हौसला लगता है बुलन्दियों को पाने में॥

अरसा लगता है एक जिंदगी को बनाने में।
जिंदगी भी कम पड़ जाती है एक सच्चा दोस्त पाने मे॥

♦—♦

स्वास्थ्य सबसे बड़ी दौलत है।
संतोष सबसे बड़ा खजाना है –
और आत्मविश्वास सबसे बड़ा मित्र है॥

♦—♦

गलतियां तो हर इंसान करता है।
एक गलती माफ़ हो जाती है।

दूसरी भी माफ की जा सकती है।
लेकिन इतनी ज्यादा गलतियाँ –
भी मत करो कि…
पेंसिल से पहले रबड़ खत्म हो जाये।

और गलतियों के कारण दूसरों का…
और अपना नुकसान, होना शुरू हो जाये।
और सब आप से दूर हो जाये।

♦—♦

कोई प्रशंसा करे या ना करे।
इसकी चिन्ता छोड़ो सिर्फ एक ही-
बात ध्यान में रखनी चाहिये कि हम…
अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाये॥

♦—♦

किसी की चाहत पर दिल से अमल करना।
दिल टूटे ना उनकी इतनी फिक्र करना।

यह जिंदगी है ख़ास सबके लिये।
पर आप जिनके लिये खास है…
उनकी कद्र करना।

♦—♦

??? माँ ???

ईश्वर एक रूप अनेक। उनमें माता है एक उसकी ममता में ही मिलता है ईश्वर रूपी प्रेम। रुके तो चाँद जैसी है… चले तो हवाओं जैसी है। वो माँ ही है… जो धूप में भी छाँव जैसी है… संतान चाहे कितनी भी बड़ी हो जाये, लेकिन छोटा नहीं होता मां का आंचल कभी। उसके आशीर्वाद मे ही छिपी है ख़ुशियाँ सभी।

♦—♦

भरोसा बहुत बड़ी पूंजी है।
यूँ ही नही बॉंटा जाता।

यह खुद पर रखो तो ताकत है।
और दूसरे पर रखो तो
“कमजाेरी” बन जाता है।
खुद पर ही भरोसा रखना चाहिए॥

♦—♦

जो रिश्ते गहरे होते है वो …
अपनेपन का शोर नहीं मचाते।

ना ही वो प्रेम का दिखावा करते है।
वो तो दिलों से जुडे होते है।

♦—♦

दुनिया कहती है कि किसी एक के…
जाने से हमारी जिंदगी रूक नही जाती।

लेकिन यह कोई नहीं जानता कि लाखों के…
मिलने से भी उस एक की कमी पूरी नही होती।

♦—♦

जिंदगी में अगर बुरा… वक्त नहीं आता तो-
अपनों में छुपे हुए गैर और…
गैरो में छुपे हुए – अपने कभी नजर नहीं आते।

बुरे समय में ही पता चलता है कि…
कौन अपना और कौन पराया है।

♦—♦

गुणहीन व्यक्ति की सुन्दरता व्यर्थ है।
दुष्ट स्वभाव वाले व्यक्ति का…
अच्छे कुल का होना व्यर्थ है।

यदि लक्ष्य की प्राप्ति ना हो तो शिक्षा व्यर्थ है।
जिस धन का सदुपयाेग ना हो तो वह धन व्यर्थ है।

♦—♦

दिलों में खुंदक, चेहरों पर मुस्कान रखते हैं।
वो नज़रों से छुपा कर, तीर कमान रखते हैं।

मौका मिलते ही उतार देते हैं तीर दिल में।
ग़ज़ब है कि फिर भी, वो मीठी ज़ुबान रखते है।

♦—♦

कभी भी किसी का दिल दुखाना नहीं चाहिए।
कभी किसी का दिल तोड़ना नहीं चाहिए।

कोशिश यही रहनी चाहिये कि किसी का-
दिल ना दुखे दिल ना टूटे हमारी वजह से।

ईश्वर भी रूठ जाता है किसी का दिल दुखाने से।
यह भी हमेशा याद रखना कि ईश्वर हर दिल में रहता है।

♦—♦

कुछ लोग जिंदगी में रिश्तेदार ‘या’
दोस्त बनकर ही नहीं आते।
कुछ लोग सबक़ बन कर भी आते है॥

♦—♦

सबके दिलों का एहसास अलग होता है।
इस दुनिया में सबका व्यवहार अलग-अलग होता है।

आँखें तो सबकी एक जैसी ही होती है।
पर सबका देखने का अंदाज़ अलग-अलग होता है।

♦—♦

झूठा इंसान ‘झूठ-झूठ बोल’ बोलकर।
हमेशा अपना ही नुकसान करता है।

झूठा इंसान अंत में अपने सिवाए…
किसी को धोखा नहीं दे सकता।

©- विमल गांधी जी। ∇

Vimal Gandhi-kmsraj51
विमल गांधी जी।

हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी Quotes साझा करने के लिए।

विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:

♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे और Quotes के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं और Quotes छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं और Quotes काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become tthemselves

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2017-Kmsraj51 की कलम से….., विमल गांधी उद्धरण, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: famous quotes in hindi, great thoughts in Hindi, Hindi Quotes, Inspirational Quotes in Hindi, love quotes in Hindi, Quotes in Hindi !!, Vimal Gandhi, विमल गांधी जी।

मित्रता दिवस (एक वास्तविक दोस्त)।

Kmsraj51 की कलम से…..

Kmsraj51-CYMT-JUNE-15

♥ एक वास्तविक दोस्त। ♥

friendship-day-png-kmsraj51
मित्रता दिवस

एक वास्तविक दोस्त का स्वभाव, चरित्र-व्यवहार, मनोवृत्ति या मनोभाव कैसा होना चाहिए?

दोस्तों,

जहाँ तक मेरा मानना हैं कि एक अच्छें और सच्चें दोस्त में ये सारे गुण़ (स्वभाव, चरित्र-व्यवहार, मनोवृत्ति या मनोभाव etc.) निहीत होंगें।

एक सच्चें दोस्त का व्यवहार निष्कपट होंगा हमेशा हमारे साथ।

 

“५० दोस्त बनाना आसान हैं, लेकिन एक हीं दोस्त से ५० वर्षों तक सच्चें मन से दोस्ती निभाना

कठिन लगता हैं आजकल सबको॥“

 

दोस्ती में स्वार्थी स्वभाव नहीं होना चाहिए, स्वार्थी दोस्ती लंबे समय तक नहीं टिकती हैं।

जिस दोस्ती में निस्वार्थ भाव होगा वहीं दोस्ती लंबे समय तक चलती हैं॥

आज कि आधुनिकता भरें युग में सच्ची दोस्ती के गुणों को लोग भुल ही गये हैं।

दोस्तो के समस्याओं को सुनना और समझना चाहिए, और जहाँ तक संभव हो सके मदद करना चाहिए॥

“जब याद का किस्सा खोलूं तो, 

कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं। 

मैं गुजरे पल का सोचूं तो, 

कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं।

जाने कौनसी नगरी में आबाद हैं

जाकर मुद्दत से, मैं देर रात तक जागूं तो

कुछ दोस्त बहुत याद आते है…“

 

“ज्ञानी दोस्त जिंदगी का सबसे बड़ा वरदान है।”

“सच्चे मित्र के तीन लक्षण हैं: अहित को रोकना, हित की रक्षा करना और विपत्ति में साथ नहीं छोड़ना।”

“मित्र वह है जो आप के अतीत को समझता हो और आप जैसे हैं वैसे ही आप को स्वीकार करता हो।”

मित्र का सम्मान करो, पीठ पीछे उसकी प्रशंसा करो और आवश्यकता पड़ने पर उसकी सहायता करो।

दोस्त वह है, जो आपको अपनी तरह जीने की पूरी आजादी दे।

सच्चा प्रेम दुर्लभ है, सच्ची मित्रता और भी दुर्लभ है।

कृतज्ञता मित्रता को चिरस्थायी रखती है और नए मित्र बनाती है।

सच्चे मित्र के सामने दुःख आधा और हर्ष दुगुना प्रतीत होता है।

मित्रों के बिना कोई भी जीना पसंद नहीं करेगा, चाहे उसके पास बाकी सब अच्छी चीजें क्यों न हो। 

जो तुम्हें बुराई से बचाता है, नेक राह पर चलाता है और जो मुसीबत के समय तुम्हारा साथ देता है, बस वही मित्र है।

दुनिया की किसी चीज का आनंद परिपूर्ण नहीं होता, जब तक कि वह किसी मित्र के साथ न लिया जाए। 

नेक सबके प्रति रहो, मित्र सर्वोत्तम को ही बनाओ।

मित्र दुःख में राहत है, कठिनाई में पथ-प्रदर्शक है, जीवन की खुशी है, जमीन का खजाना है, मनुष्य के रूप में नेक फरिश्ता है।

मित्रता दो तत्वों से बनी है, एक सच्चाई और दूसरा कोमलता।

Love of friend-kmsraj51
दोस्त का प्यार

कहने को तो बहुत कुछ हैं मेरे दिल में लेकिन कम शब्दों में विराम लगाता हूँ।

आपका 

दोस्त कृष्ण मोहन सिंह51

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

CYMT-KMS-KMSRAJ51

____Copyright © 2013 – 2015 Kmsraj51.com All Rights Reserved.____

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi - Quotes, Hindi Motivational Story !!, Inspirational Story in Hindi, kids, KMSRAJ51, MANMANI BABU ~ KMSRAJ51, Mercy, Poetry in Hindi(हिन्दी में कविताएं), POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, Quotes in Hindi, Short Inspirational Story in Hindi, Spiritual, Story in Hindi, Success, Success Mantra of Life, अनमोल वचन-A, जीवन परिवर्तक - प्रेरक हिन्दी उद्धरण, मित्रता दिवस Tagged With: Friendship Day, friendship day images, friendship day in india, friendship day messages, friendship day poems, friendship day quotes, Friendship Day Wallpapers, Friendship Days, friendship messages, Friendship poetry in Hindi, Friendship Quotes in Hindi, friendship quotes in hindi shayari, Friendship SMS, funny friendship quotes in hindi, funny Friendship Text Messages and Free SMS quotes for Friendship Day, Greetings, Happy Friendship Day 2015 Images, Hindi Poems/Poetry, http://kmsraj51.com/, Images for मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाये, kms, KMSRAJ, Kmsraj51, love of friend, love quotes in Hindi, love tips in hindi, Sms, Wishes, एक कविता : मित्रों के नाम, एक वास्तविक दोस्त का स्वभाव, चरित्र-व्यवहार, दोस्ती के रंग हज़ार, फ्रेंडशिप डे स्पेशल, मनोवृत्ति या मनोभाव कैसा होना चाहिए?, मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाये

प्यार की हकीकत-लव टिप्स

kmsraj51 की कलम से…..

Soulword_kmsraj51 - Change Y M T

प्यार ऐसा ही होता है जब हमारे पास होता है तो हमें उसकी कद्र नहीं होती और जब यह दूर चला जाता है तो आंखों से पानी रुकने का नाम नहीं लेते. सही प्यार को सही समय पर पहचान पाना बेहद मुश्किल होता है. जब हमारा प्यार हमारी आंखो के आगे होता है तो हम उसे नजरअंदाज कर देते हैं या फिर उससे भी अच्छे की तलाश में आगे बड़ जाते हैं. पर जब आगे जाकर हमें उसकी तरह कोई नहीं मिलता तो फिर हम वापस वहीं आते हैं लेकिन तब तक उसको कोई और चुन लेता है.

आज कल हर रिश्ता बड़ा अस्थाई हो गया है. यहां कोई किसी का इंतजार नहीं करता. मान लीजिए अभी अभी आपने कॉलेज में एडमीशन लिया और आपके दिल को लड़की पसंद आ गई पर आपने सोचा कि चलो पहले एक महीने किसी दूसरी लड़की को देख लेते हैं जो इससे भी अच्छी हो. और इस तरह जब आप एक महीने बाद इस तर्क पर पहुंचते हैं कि वही लड़की आपके लिए परफेक्ट थी तो तब तक वह लड़की किसी और के साथ प्रेम गीत गाती मिलेगी.

 

प्रिय मित्रों,

मैं तुम्हें एक कहानी सुनाता हूँ॥

love-life-kmsraj51

एक लड़की ने एक बुजुर्ग से पूछा: प्यार की हकीकत क्या है?

 बुजुर्ग ने कहा:  जाओ बाग में सब से खुबसूरत फूल लेकर आओ.

लड़की एक दिन बाद वापस आई और बोली: मैं फूल देखती रही, एक फूल सबसे खुबसूरत था मगर मैं उस से बेहतर की तलाश में चल पड़ी मगर कोई प्यारा नहीं लगा. जब लौट कर आई तो कोई उस फूल को तोड़ कर ले गया था.

बुजुर्ग: यही प्यार की हकीकत है. जो सामने हो उसकी कद्र नहीं की जाती और जप वापिस लौटा जाता है वो किसी और का हो जाता है.

खैर यह तो सिर्फ एक कहानी थी जिसका सार सिर्फ इतना है दोस्तों की प्यार बड़ा अनमोल है. इसकी कद्र करो. प्यार की कहानी दिल की दिवार पर पत्थर की तरह होनी चाहिए जिसपर किसी दूसरे का नाम लिखने पर आपके दिल को बैतहा दर्द हो.

हालांकि आज के समय में ऐसा कर पाना बहुत मुश्किल है लेकिन कभी प्यार को प्यार से बढकर ट्रीट करके देखो, अच्छा लगेगा. एक प्रेमी को अगर आप अपना सबसे अच्छा दोस्त बनाएंगे तो आपकी जिंदगी सच में प्यार के रंग में डुब जाएगी.

Post share by:: Hitesh Narendra Singh

hitesh-KMSRAJ51

 I am grateful to Mr. Hitesh Narendra Singh, for sharing real love tips article in Hindi.

 Contact ID: hiteshsingh001@gmail.com

Note::-

यदि आपके पास Hindi या English में कोई  article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

pink-sky-kmsraj51-10-Words for a success ful life   Picture Quotes By- “तू न हो निराश कभी मन से” किताब से Book-Red-kmsraj51

100 शब्द  या  10 शब्द – एक सफल जीवन के लिए –

(100 Word “or” Ten Word For A Successful Life )

“तू न हो निराश कभी मन से” किताब => लेखक कृष्ण मोहन सिंह (kmsraj51)

“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की  व्यथ॔ के लीये समय ही ना बचे” -Kmsraj51 

Soulword_kmsraj51 - Change Y M T

कुछ भी आप के लिए संभव है ॥

जीवन मंदिर सा पावन हाे, बाताें में सुंदर सावन हाे।

स्वाथ॔ ना भटके पास ज़रा भी, हर दिन मानो वृंदावन हाे॥

~kmsraj51

95+ देश के पाठकों द्वारा पढ़ा जाने वाला हिन्दी वेबसाइट है,, –

https://kmsraj51.wordpress.com/

मैं अपने सभी प्रिय पाठकों का आभारी हूं…..  I am grateful to all my dear readers …..

“तू न हो निराश कभी मन से” book

~Change your mind thoughts~

@2014-all rights reserve under kmsraj51.

——————– —– https://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., KMSRAJ51, LOVE Tagged With: 20 Extremely Romantic Quotes You Should Say To Your Love, Hitesh, kms, Kmsraj51, Love is our true destiny, love quotes in Hindi, love story in Hindi, meaning of love, Real Love, real meaning of love quotes in Hindi, Top famous love quotes, True Meaning Of Love

प्रेम एक पंछी है !!

kmsraj51 की कलम से…..

Soulword_kmsraj51 - Change Y M T

प्रेम एक पंछी है !!

“प्रेम एक पंछी है, उसे आज़ाद रखो ! उस पर एकाधिकार करने की कोशिश मत करो ! 

एकाधिकार करोगे तो वह मरजाएगा ! 

एक सम्पूर्ण व्यक्ति वह है जो बिना शर्त प्रेम कर सकता है !

 जब प्रेम बिना किसी बंधन के, बिना किसी शर्त के 

प्रवाहित होता है तो और कुछ उपलब्द्ध करने 

के लिए रह ही नहीं जाता, व्यक्ति को उसकी मंजिल मिल जाती है !”

t1larg.romantic.love.drug

 

 

 

 

जब हम किसी से कहते हैं : आई लव यू, तो दरअसल हम किसी बारें में बात कर रहे होते हैं ? 

इन शब्दों के साथहमारी कौनसी मांगें और उमीदें, कौन कौन सी अपेक्षाएं और सपने जुड़े हुए हैं ! 

तुम्हारे जीवन में सच्चे प्रेम कीरचना कैसे हो सकती है ?

 

तुम जिसे प्रेम कहते हो, वह दरअसल प्रेम नही है ! जिसे तुम प्रेम कहते हो, वह और कुछ भी हो सकता है, 

पर वह प्रेमतो नहीं ही है ! हो सकता है कि वह सेक्स हो ! हो सकता है कि वह लालच हो ! 

हो सकता है कि अकेलापन हो !

वहनिर्भरता भी हो सकता है ! खुद को दूसरों का मालिक समझने की प्रवृति भी हो सकती है ! 

वह और कुछ भी हो सकता है,पर वह प्रेम नहीं है ! 

प्रेम दूसरों का स्वामी बनने की प्रवृति नही रखता ! प्रेम का किसी अन्य से लेना देना होता ही नहीं है! 

वह तो तुम्हारे प्रेम की एक स्थिति है ! प्रेम कोई सम्बन्ध नहीं है ! 

हो सकता है कि कोई सम्बन्ध बन जाए, पर प्रेमअपने आप में कोई सम्बन्ध नहीं होता ! 

सम्बन्ध हो सकता है, पर प्रेम उसमें सीमित नहीं होता ! वह तो उससे कहींअधिक है !

 

प्रेम अस्तित्व की एक स्थिति है ! जब वह सम्बन्ध होता है तो प्रेम नहीं हो सकता, 

क्योंकि सम्बन्ध तो दो से मिलकरबनता है !

 और जब दो अहम होंगे, तो लगातार टकराव होना लाजमी होगा ! 

इसलिए जिसे तुम प्रेम कहते हो, वह तोसतत संघर्ष का नाम है !

 

प्रेम शायद ही कभी प्रवाहित होता हो ! 

तकरीबन हर समय अहंकार के घोड़े की सवारी ही चलती रहती है ! 

तुम दूसरे कोअपने हिसाब से चलने की कोशिश करते हो और दूसरा तुम्हें अपने हिसाब से ! 

तुम दूसरे पर कब्ज़ा करना चाहते होऔर दूसरा तुम अधिकार करना चाहता है ! 

यह तो राजनीती है, प्रेम नहीं ! 

यह ताकत का एक खेल है ! यही कारण है कीप्रेम से इतना दु:ख उपजता है ! 

अगर वह प्रेम होता तो दुनिया स्वर्ग बन चुकी होती, जो कि वह नहीं है ! 

जो व्यक्ति प्रेमको जनता है, वह आनंदमग्न रहता है, बिना किसी शर्त के ! 

उसके बजूद के साथ जो होता रहे, उससे उसे कोई अंतर नहींपड़ता ! 

मैं चाहता हूँ कि तुम्हारा प्रेम फैले, बढे ताकि प्रेम की ऊर्जा तुम पर छा जाये ! 

जब ऐसा होगा तो प्रेम निर्देशित नहीं होगा! तब वह साँस लेने की तरह होगा! 

तुम जहाँ भी जाओगे, तुम साँस लोगे ! तुम जहाँ भी जाओगे, प्रेम करोगे ! 

प्रेमकरना तुम्हारे जीवन की एक सहज स्थिति बन जायेगा !

 किसी व्यक्ति से प्रेम करना तो केवल एक सम्बन्ध बनाना भरहै ! 

यह तो ऐसा हुआ की जब तुम किसी खास व्यक्ति के साथ होते हो तो साँस लेते हो 

और जब उसे छोड़ते हो तो साँसलेना बंद कर देते हो ! 

सवाल यह है की जिस व्यक्ति के लिए तुम जीवित हो, उसके बिना साँस कैसे ले सकते हो ! 

प्रेम के साथ भी यही हुआ है ! हर कोई आग्रह कर रहा है, मुझे प्रेम करो, 

पर साथ ही शक भी कर रहा है कि शायद तुमदूसरे लोगों को भी प्रेम कर रहे होंगे ! 

इसी ईर्ष्या और संदेह ने प्रेम को मार डाला है ! पत्नी चाहती है कि पति केवल उससेप्रेम करे ! 

उसका आग्रह होता है कि केवल मुझसे प्रेम करो ! जब तुम दुनिया में बाहर जाओगे, 

दुसरे लोगों से मिलोगे तोक्या करोगे ? 

तुम्हें लगातार चौकन्ना रहना होगा कि कि कहीं किसी के प्रति प्रेम न जता दो ! 

 प्रेम करना तुम्हारेअस्तित्व कि एक स्थिति है ! प्रेम साँस लेने के सामान है ! 

सांसें जो तुम्हारे शरीर के लिए करती है, 

प्रेम वही तुम्हारीआत्मा के लिए करता है !

 प्रेम के माध्यम से तुम्हारी आत्मा साँस लेती है इसलिए ईर्ष्यालु मत बनो !

यही बजह है कि सारी दुनिया में हर कोई कहता है कि आई लव यू, 

पर कहीं पर कोई प्रेम नहीं दिखाई पड़ता ! 

उसकीआँखों में न कोई चमक होती है न चेहरे पर वैवभ ! 

न ही तुम्हें उसके ह्रदय की धडकनें तेज होते हुए सुनाई देंगी !

 किसीभी कीमत पर अपने प्रेम को न मरने दो, 

वरना तुम अपनी आत्मा को मार डालोगे और न ही

 किसी दूसरे को यहनुकसान पहुँचने दो ! 

प्रेम आज़ादी देता है ! और प्रेम जितनी आज़ादी देता है, 

उतना ही प्रेममय होता जाता है !

 

प्रेम एक पंछी है, उसे आज़ाद रखो ! 

उस पर एकाधिकार करने की कोशिश मत करो ! 

एकाधिकार करोगे तो वह मरजाएगा ! 

एक सम्पूर्ण व्यक्ति वह है जो बिना शर्त प्रेम कर सकता है ! 

जब प्रेम बिना किसी बंधन के, बिना किसी शर्त केप्रवाहित होता है तो 

और कुछ उपलब्द्ध करने के लिए रह ही नहीं जाता, व्यक्ति को उसकी मंजिल मिल जाती है !

अगर प्रेम प्रवाहित नहीं हो रहा है तो तुम महान संत क्यों न जाओ, रहोगे दुखी ही !

 अगर प्रेम प्रवाहित नहीं हो रहा है तोभले ही तुम महान विद्वान, 

धर्मशास्त्री या दार्शनिक ही क्यों न बन जाओ, तुम न बदल पाओगे ! न ही रूपांतरित होपाओगे ! 

केवल प्रेम ही रूपांतरण कर सकता है, 

क्योंकि केवल प्रेम के माध्यम से ही अंहकार समाप्त होता है !
ध्यान का अर्थ है, प्रेम के संसार में प्रवेश ! सबसे बड़ा साहस है, 

बिना शर्तों के प्रेम करना, केवल प्रेम के लिए प्रेम करना,इसी को तो ध्यान कहते हैं ! 

और प्रेम तुम्हें फ़ौरन बदलना शुरू कर देगा ! 

वह अपने साथ एक नया मौसम लायेगा और तुम खिलना शुरू हो जाओगे !

 

लेकिन एक बात याद रखो, व्यक्ति को प्रेममय होना होगा !

 तुम्हें इसके लिए चिंतित होने की जरुरत नहीं है कि दूसराबदले में प्रेम करता है कि नहीं ! 

प्रेम कि माँग कभी मत करो, प्रेम अपने आप आएगा !

 वह जब आता है तो सौ गुना मात्रमें आता है ! 

तुम प्रेम दोगे तो वह जरुर आएगा ! हम जो भी देते हैं वो वापस मिलता है ! 

याद रहे जो भी तुम्हें मिल रहाहै, वह तुम्हें किसी न किसी रूप में मिल जरुर रहा है ! 

लोग सोचते हैं कि कोई उन्हें प्रेम नहीं करता इससे साफ हो जाताहै कि उन्होंने प्रेम किया ही नहीं !

 वे हर समय दूसरों को कसूरवार समझते हैं, पर उन्होंने जो फसल बोई ही नही, 

वोभला उसे काट कैसे सकते हैं !

 

इसलिए अगर प्रेम तुम्हारे पास आया है तो समझ लो कि तुम्हें प्रेम देना आ गया है ! 

तो फिर और प्रेम दो तुम्हें भी औरमिलेगा ! इससे कभी कँजूसी ना बरतो ! 

प्रेम कोई ऐसी चीज नहीं है कि देने से ख़त्म हो जाये ! 

असलियत तो यह है किवह देने से और बढ़ता है ! 

और जितना अधिक देते हैं, उतना ही ज्यादा बढ़ता है ! !

 

Post Share By:: Rishikesh Meena

I am grateful to Mr. Rishikesh Meena ,, (a younger author heart).

Note::-

यदि आपके पास Hindi या English में कोई  article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

pink-sky-kmsraj51-10-Words for a success ful life

Picture Quotes By- “तू न हो निराश कभी मन से” किताब से

Book-Red-kmsraj51

100 शब्द  या  10 शब्द – एक सफल जीवन के लिए –

(100 Word “or” Ten Word For A Successful Life )

“तू न हो निराश कभी मन से” किताब => लेखक कृष्ण मोहन सिंह (kmsraj51)

“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की  व्यथ॔ के लीये समय ही ना बचे” -Kmsraj51 

Soulword_kmsraj51 - Change Y M T

जीवन मंदिर सा पावन हाे, बाताें में सुंदर सावन हाे।

स्वाथ॔ ना भटके पास ज़रा भी, हर दिन मानो वृंदावन हाे॥

~kmsraj51

95+ देश के पाठकों द्वारा पढ़ा जाने वाला हिन्दी वेबसाइट है,, –

https://kmsraj51.wordpress.com/

मैं अपने सभी प्रिय पाठकों का आभारी हूं…..  I am grateful to all my dear readers …..

@all rights reserve under kmsraj51.

——————– —– https://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

 

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., LOVE Tagged With: 20 Extremely Romantic Quotes in Hindi, a real love story, Definition of love, Directed, Energy of Love, Flow, Free, funny love quotes, Heaven, hindi, I love you, i love you quotes, Images, Joy, kms, Kmsraj51, Love, Love Poems And Quotes - Romantic Love Poetry, love quotes in Hindi, Love Quotes on Pinterest, Love Quotes Pictures, PREM, Relation, Rishikesh Meena, short love quotes, Top famous love quotes, Unlimited, What is Love, world, प्रेम, प्रेम एक पंछी है, संबंध

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.