Kmsraj51 की कलम से…..
ϒ कुछ ना कुछ बात रहती है। ϒ
हर इंसान में कुछ ना कुछ ख़ासियत रहती है।
हर कोई हर किसी से अलग तो है ही।
दिखने में भी और बुद्धि से भी।
लेकिन किसी को किसी से कम समझो नहीं।
क्योंकि हर किसी में कुछ ना कुछ बात होती है॥
♦—♦
आस रहती है, हर किसी को किसी से।
लेकिन हर आस, जीवन में पूरी नहीं होती।
कुछ फैसले होते है, सिर्फ रब के हाथ में।
जिसमें इंसान की इच्छा, बिलकुल नहीं चलती।
बहुत कोशिश करने पर भी मन की इच्छा-
पूरी नहीं हो पाती जीवन मे।
♦—♦
उस व्यक्ति के लिए सभी परिस्थितियां अच्छी रहती है।
जो अपने अन्दर ख़ुशी महसूस करता है।
♦—♦
जाने वाले चले जाते है।
यादे पीछे रह जाती है।
उनके चले जाने से-
इतनी सी कमी रहती है।
चाहे लाख मुस्कुरा लो-
आँखों में नमी तो होती ही है।
♦—♦
दिल से उपजाऊ जगह – कोई हो नहीं सकती।
इसमे जो भी बोया जाये – वह काफ़ी फलता और फूलता है।
जैसे कि नफ़रत हो या प्यार॥
कभी-कभी प्यार बहुत पनपता है।
और कभी-कभी नफरत बहुत पनपती है।
मन में जो ठान लो वो ही जीवन भर चलता है॥
♦—♦
जीवन में कभी किसी को दुःख मत देना।
क्योंकि –
दी गयी चीज़ इक दिन हज़ार हो कर लौटती है॥
♦—♦
इस रंग बिरंगी दुनिया में – हर इंसान अकेला है।
अपने हिस्से का दुःख दर्द – उसे ख़ुद ही उठाना पड़ता है।
अपने ही कर्मो का हिसाब किताब – उसे ख़ुद ही चुकाना पड़ता है॥
♦—♦
दूसरों के बारे में बहुत कुछ –
जानने का प्रयास करते है लोग।
लेकिन अपने बारे में –
जानने का प्रयास नहीं करते।
♦—♦
कटु वचन उस पत्थर के समान है।
जो आकाश की तरफ़ फैंका गया हो॥
जो लौट के वापस उधर ही गिरता है।
जिसने उसे आकाश की तरफ़ फैंका हो॥
♦—♦
इंसान तब बुरा बनता है, जब वो खुद को दूसरो से…
ज्यादा समझदार –
और अच्छा समझने लगता है। उसमे अहंकार आ जाता है।
♦—♦
घृणा करना शैतान का काम है।
क्षमा करना मनुष्य का काम है।
प्रेम करना देवताओं का गुण है॥
©- विमल गांधी जी। ∇

हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी Quotes साझा करने के लिए।
विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:
♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे और Quotes के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं और Quotes छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं और Quotes काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।
Please Share your comments.
कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।
आप सभी का प्रिय दोस्त
Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,, https://kmsraj51.com/
———– © Best of Luck ® ———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)
In English