Kmsraj51 की कलम से…..

ϒ लघुकथा – खीर। ϒ
बेटा सुबह दस बजे खाना खाकर चला जाता था। बूढ़े पिताजी को आंख से न के बराबर दिखाई देता था। पिताजी दोपहर में खाना खाते थे।
इत्तेफाक से एक दिन जैसे ही बेटा खाने बैठा, पिता जी को आवाज लगा दी ….. “खाना खा लीजिये पिताजी।”
पत्नी ने मना करते हुये कहा : अभी उनका खाना खाने का टाईम नहीं हुआ है।
बेटे की आवाज सुनकर पिताजी बेटे के पास आकर बैठ गये तो बेटे ने अपनी थाली पिताजी की ओर बढ़ा दी।
खाना खाते वक्त पिताजी ने खुशी जाहिर की :
“अरे वाह। आज तो बहु ने खीर बनाया है।
आज भोजन करने में बहुत आनन्द आ रहा है बेटा।
बहुत दिनों से खीर खाने की इच्छा हो रही थी।”
बेटे का दिल धक से रह गया। बहुत मुश्किल से अपनी सिसकियों को रोक पाया।
आखों से लगातार आंसू झरने लगे।
.
.
.
____ ….. क्योंकि खीर तो रोज ही बनती थी।
पढ़ें – विमल गांधी जी कि शिक्षाप्रद कविताओं का विशाल संग्रह।
Please Share your comment`s.
© आप सभी का प्रिय दोस्त ®
Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,, http://kmsraj51.com/
जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान रुपी भोजन जरूरी हैं। ~ कृष्ण मोहन सिंह(KMS)
~Kmsraj51
———– @ Best of Luck @ ———–
Note::-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!