• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for stories for kids in hindi

stories for kids in hindi

शांत मन से सब कुछ संभव।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ शांत मन से सब कुछ संभव। ϒ

एक बार की बात है, एक किसान था, जिसने अपनी “घड़ी” चारे से भरे हुए बाड़े में खाे दी थी। वह “घड़ी” बहुत कीमती थी, इसलिए किसान ने उसकी बहुत खाेजबीन की पर वह “घड़ी” नहीं मिली। बाड़े के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे और किसान काे दूसरा काम भी था, उसने सोचा क्यों न मैं इन बच्चाें से “घड़ी” काे खाेजने के लिए कहूँ।

उसने बच्चाें से कहा जाे भी बच्चा उसे “घड़ी” खाेजकर देगा उसे वह अच्छा पुरस्कार देगा। यह सुनकर बच्चें पुरस्कार के लालच में बाड़े के अंदर दाैड़ गए और यहाँ-वहाँ “घड़ी” ढ़ूंढ़ने लगे। लेकिन किसी भी बच्चें काे “घड़ी” नहीं मिली। तब एक बच्चें ने किसान के पास जाकर कहा कि वह “घड़ी” खाेजकर ला सकता है, पर सारे बच्चाें काे बाड़े से बाहर जाना हाेगा। किसान ने उसकी बात मान ली और किसान तथा बाकी सभी बच्चें बाड़े के बाहर चले गए। कुछ देर बाद बच्चा लाैट आया और वह कीमती “घड़ी” उसके हाथ में थी। किसान अपनी “घड़ी” देखकर बहुत खुश व आश्चर्यचकित हाे गया।

उसने बच्चे से पूछा, तुमने “घड़ी” किस तरह खाेजी। जबकि बाकी बच्चे और खुद मैं इस काम में नाकाम हाे चुका था। बच्चे ने जवाब दिया मैंने कुछ नही किया, बस शांत मन से ज़मीन पर बैठ गया और “घड़ी” की आवाज़ सुनने की किेशिश करने लगा। क्योंकि बाड़े में शांति थी, इसलिए मैंने उसकी आवाज सुन ली, और उसी दिशा में देखा।

♥ याद रखें ♥

प्यारे दोस्तों – एक शांत दिमाग बेहतर साेच सकता है, एक थके हुए दिमाग की तुलना में। दिन में कुछ समय के लिए आँखें बंद करके शांति से बैठिये। अपने मस्तिक को शांत होने दीजिए, फिर देखिये वह आपकी ज़िंदगी काे किस तरह से व्यवस्थित कर देता हैं। आत्मा हमेशा अपने आपकाे ठिक करना जानती है, बस मन काे शांत करना ही चुनाैती हैं। इसलिए मन काे शांत करने का अभ्यास करते रहें। अभ्यास करते-करते एक समय ऐसा भी आ जाएगा – जब आपका मन बिल्कुल शांत हो जायेगा।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2016-Kmsraj51 की कलम से….., कहानियों का विशाल संग्रह।, शिक्षाप्रद कहानियों का विशाल संग्रह।, हिंदी कहानियाँ।, हिन्दी साहित्य Tagged With: Hindi Kahani-हिंदी कहानी, inspirational short stories in hindi, kahaniya in hindi, short stories for kids, stories for kids in hindi, stories in hindi, stories in hindi with moral, कथा-कहानी, कहानियां हिन्दी में, कहानियों का विशाल संग्रह।, कहानी, कहानी-उपन्यास, कहानी-किस्से, पढ़े - शिक्षाप्रद कहानियों का विशाल संग्रह।, प्रेरणादायक हिन्दी कहानी।, बच्चों के लिए हिन्दी कहानी, ‎लघु-कथाएं, शांत मन से सब कुछ संभव।, शिक्षाप्रद कहानियों का विशाल संग्रह।, शैक्षिक हिन्दी कहानी संग्रह, हिंदी कहानी : Hindi Stories

अज्ञानता की निद्रा से जगे।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ अज्ञानता की निद्रा से जगे। ϒ

Awakening of ignorance 

मानव तन अति दुर्लभ और क्षणभंगुर भी है, इसलिए सोचने में समय नष्ट करने की बजाय उस परमात्मा को प्राप्त करने का प्रयास आज और अभी से शुरू कर देना चाहिए। एक बार एक राजा कहीं जा रहा था, उसने एक सफाई कर्मचारी को देखा, राजा को उसकी निर्धनता देखकर दया आ गई। उसने हीरे-मोतियों से जड़ित एक स्वर्ण थाल दिया, ताकि वह उससे धन कमाकर आराम की जिंदगी बिता सके।

कुछ वर्षों के पश्चात राजा ने उस व्यक्ति को पुन: सफाई करते हुए देखा, तो पूछा कि मैंने जो थाल तुम्हें दिया था, वह कहां है?

  • जानते तो बहुत है…। ….. जरूर पढ़े।
  • उस व्यक्ति ने उत्तर दिया कि आपकी बहुत कृपा है, मैं बहुत समय से उसमें गंदगी डालकर फेंकता रहा हूं।
  • राजा यह सुनकर क्रोधित हो गया, उसने अपने सेवकों को आदेश दिया कि इससे थाल लेकर किसी अन्य साधनहीन व्यक्ति को दे दो। इसी तरह परमात्मा भी जीव को मनुष्य तन देता है, लेकिन वह इसे विषय-वासना से गंदा कर देता है और बाद में दुखी होता है।

गोस्वामी तुलसीदास कहते हैं कि – जो जीव मानव तन धारण करने के पश्चात भी भवसागर से पार होने का प्रयत्न नहीं करता, वह कृतघ्न, मंदबुद्धि और आत्महंता है। यदि जीव प्रभु-कृपा का लाभ उठाकर परमात्मा की भक्ति करता है, तो वह सदा के लिए कर्म-बंधनों से मुक्त हो जाता है।

  • इंसान इस शरीर रूपी नगर में एक सीमित समय के लिए आया है। इस नगर में वह अकेला नहीं है, बल्कि काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार आदि चारे भी इसमें उसके साथ निवास करते हैं। यदि वह इनसे सावधान नहीं रहेगा, तो फिर पश्चाताप के अतिरिक्त कुछ भी हाथ आने वाला नहीं है।

इस संसार में संत – महापुरुष एक पहरेदार का काम करते हैं। जैसे यदि गांव में पहरेदार को जरा भी संशय हो जाता है कि इस गांव में चोरी होने की आशंका है, तो वह उच्च स्वर में आवाज लगाता है। उसकी आवाज सुनकर जो जाग जाते हैं, उनका घर बच जाता है। जो नहीं जागते और यह सोचकर ही सोये रहते हैं कि शोर करना तो इसका काम ही है, वे सूर्योदय होने तक लुट चुके होते हैं।

  • हिंदी कहानी – निरंतर प्रयास जरूर पढ़े।

– महापुरुष भी जीव को जगाकर कहते हैं कि किसी भी इंसान के शरीर रूपी घर के अंदर दिन-रात पांच चोर (काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार) चोरी करने का प्रयत्न करते रहते हैं, इसलिए उनसे सावधान होने की जरूरत है।

यदि किसी जीव को काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह के विकारों ने लूट लिया, तो उसका संपूर्ण जीवन बेकार है, इसलिए महापुरुष बार-बार इंसान को जगाते हैं। इस अज्ञानता की निद्रा से जागकर उस प्रभु रूपी औषधि का प्रयोग करना चाहिए, ताकि इस जीवन को सार्थक बनाया जा सके। मानव तन अति दुर्लभ और क्षणभंगुर भी है, इसलिए सोचने में समय नष्ट करने की बजाय उस परमात्मा को प्राप्त करने का प्रयास आज और अभी से शुरू कर देना चाहिए।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2016-Kmsraj51 की कलम से….., हिंदी कहानियाँ।, हिन्दी साहित्य Tagged With: Awakening of ignorance, Hindi Kahani-हिंदी कहानी, Short Stories in Hindi, stories for kids, stories for kids in hindi, stories in hindi, stories in hindi with moral, अज्ञान नींद से जागृति, प्रेरणादायक हिंदी कहानी, बच्चों के लिए प्रेरणात्मक हिंदी कहानी का संग्रह, हिंदी कहानी

Primary Sidebar

Recent Posts

  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।
  • चलो दिवाली मनाएं।
  • दीपों का त्योहार।
  • नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और उनके कार्य पर प्रकाश।
  • सुख मंगल सिंह को हिंदी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) संस्था का आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया।
  • माता के नौ रूप।
  • योगी आदित्यनाथ जी का कार्यकाल।
  • श्राद्ध।
  • हिमाचल की पुकार।
  • वो मस्ती भरी बरसात।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।

मित्र।

आखिर क्यों।

समय।

काले बादल।

सुबह का संदेश।

चलो दिवाली मनाएं।

दीपों का त्योहार।

नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और उनके कार्य पर प्रकाश।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2025 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.