• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for MANMANI BABU ~ KMSRAJ51

MANMANI BABU ~ KMSRAJ51

खुशियां- हिन्दी कविता !!

::-Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..

me-kmsdd

खुशियां !!

मुझे थोड़ी सी खुशियां मिलती हैं
और मैं वापस आ जाता हूं काम पर
जबकि पानी की खुशियों से घास उभरने लगती है
और नदियां भरी हों, तो नाव चल पड़ती है दूर-दूर तक।

वहीं सुखद आवाजें तालियों की
प्रेरित करती है नर्तक को मोहक मुद्राओं में थिरकने को
और चांद सबसे खूबसूरत दिखाई देता है
करवां चौथ के दिन चुनरी से सजी सुहागनों को

हर शादी पर घोड़े भी दूल्हे बन जाते हैं
और बड़ा भाई बेहद खुश होता है
छोटे को अपनी कमीज पहने नाचते देखकर

एक थके हुए आदमी को खुशी देती है उसकी पत्नी
घर के दरवाजे के बाहर इंतजार करती हुई
और वैसी हर चीज हमें खुशी देती है
जिसे स्वीकारते हैं हम प्यार से।

:::::::::::::::::::::: Aapka kmsraj51 !! :::::::::::::::::::::::::::::

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51 Tagged With: happiness, happy, khush, khushi, Positive Thoughts, Secret of being Happy with Yourself, thoughts of happyness, Tips How to be Happy in Life in Hindi, Ways to Find Happiness

फूल – हिंदी कविता

Kmsraj51 की कलम से…..

Kmsraj51-CYMT08

 – Poem on Flowers in Hindi !!

रंगों की पहचान है फूल
हम सबकी मुस्कान है फूल
ऋतु बसंत की शान है फूल
ईश्वर का वरदान है फूल.

काँटों में भी ये उग जाते
हर मुश्किल को धता बताते
कीचड़ में भी ये खिल जाते
फिर भी सबके मन को भाते.

ख़ुश्बू की पहचान है फूल
माँ धरती की आन है फूल
सुन्दरता का मान है फूल
उपवन की तो जान है फूल.

मिलकर रहना ये सिखलाते
भेदभाव ना ये दिखलाते
कोमलता का पाठ पढ़ाते
मुस्काना हमको सिखलाते.

रंग-बिरंगे प्यारे फूल
सबसे सुन्दर न्यारे फूल
जांत-पांत से परे है फूल
लाल, गुलाबी, हरे ये फूल.

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

More quotes visit at kmsraj51 copy

खुद को साबित करने के लिए मौका मिलने के आप हकदार हैं। सफलता की नींव आप खुद हैं। 

दूसरे क्या सोच रहे हैं, इस बारे में अनुमान लगाते रहना नकारात्मक सोच की निशानी है।

 

 

_______Copyright © 2014 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, MANMANI BABU ~ KMSRAJ51, फूल - हिंदी कविता, फूल - हिंदी कविता Tagged With: Bloom, Buds, Garden, Harmony, Hindi Kavita, hindi poetry, Inspiration from Flower for Children, kids poetry, Kids Poetry in Hindi, Kmsraj51, Messages, Phool par Kavita, Poem on Flowers in Hindi, Poem on Flowers in Hindi Language for Kids, Poetry, Poetry on Flower, Shayari, Slogans, Sms, फूल हिंदी कविता, शायरी

हम प्रेम करें और वो तंग करें !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..

kmsraj51 ki Pen Se …..

pen-kms

millsick

हर रिश्ते में हम यही चाहते हैं कि दूसरा हमें समझे, और वैसा ही बरताव करे जैसा हम चाहते हैं। जब ऐसा नहीं हो पाता तो रिश्ते में कड़वाहट और फिर दरार आनी शुरु हो जाती है। अगर हम उस दरार को बढ़ने से रोक नही पाए तो रिश्ते टूट भी जाते हैं।
आप इस दुनिया में ज़िंदगी जी रहे हैं तो जाहिर है कई तरह के पेचीदा रिश्ते बनते ही रहेंगे। आपको लोगों की सीमाओं और क्षमताओं को समझना होगा, और फिर सोचिए कि आप क्या कर सकते हैं; जो आप कर सकते हैं वो करिए। तभी आपको हालात को अपने मुताबिक बदलने की शक्ति मिल पाएगी। अगर आप इस बात का इंतज़ार करेंगे कि लोग आपको जान-समझ कर आपके मुताबिक काम करेंगे तो यह बस खयाली पुलाव है; ऐसा कभी नहीं होने वाला।
रिश्ते जितने करीबी होंगे उनको समझने के लिए आपको उतनी ही ज़्यादा कोशिश करनी होगी। एक आदमी के साथ ऐसा हुआ कि वह कई महीनों के लिए ‘कोमा’ में जाता और फिर होश में आ जाता। ऐसा काफी दिनों से चलता आ रहा था। उसकी पत्नी दिन-रात उसके सिरहाने बैठी रहती। एक बार जब उसको होश आया तो होशो-हवास के कुछ ही पलों में उसने अपनी पत्नी को और पास आने का इशारा किया। जब वह उसके करीब बैठ गयी तो उसने कहना शुरु किया, “मैं सोचता रहा हूं……… तुम मेरी ज़िंदगी के हर बुरे दौर में मेरे साथ रही हो। जब मेरी नौकरी छूट गयी तो तुम मेरे साथ थी। जब मेरा कारोबार ठप्प हो गया तो तुम दिन-रात काम करके घर चलाती रही। जब मुझे गोली मारी गयी तब भी तुम मेरे पास थी। जब उस कानूनी लड़ाई में हमने अपना घर खो दिया तब भी तुम मेरे बिल्कुल पास थी। अब मेरी सेहत कमज़ोर हो चली है तब भी तुम मेरे बगल में हो। जब मैं इन सब बातों पर गौर करता हूं तो मुझे लगता है कि तुम मेरे लिए हमेशा दुर्भाग्य ही लाती रही हो!”

ऐसा नहीं है कि दूसरे इंसान में समझदारी नाम की कोई चीज़ ही नहीं है। अपनी समझदारी से आप ऐसे हालात पैदा कर सकते हैं कि दूसरा इंसान आपको बेहतर ढंग से समझ सके। दूसरे इंसान की सीमाओं को समझे बिना, उसकी जरूरतों को जाने बिना, उसकी काबिलियत और संभावनाओं को आंके बिना अगर आप यह उम्मीद करते हैं कि वह हरदम आपको जान-समझ कर आपके अनुसार चलता रहे, तो फिर लड़ाई के अलावा और क्या होगा! यह तो होना ही है। ऐसा इसलिए होता है कि आपकी और उनकी सोच की सीमा-रेखा बिलकुल अलग-अलग है। अगर आप इस एल.ओ.सी. को पार कर जाएंगे तो फिर उनको गुस्सा आना लाजिमी है। और अगर वे पार करें तो आपका नाराज़ होना लाजिमी है।

अगर आप अपनी समझ की सीमा को इतना बढ़ा लें की उनकी समझ भी उसमें समा जाए तो आप उनकी सीमाओं और क्षमताओं को अपना सकेंगे। हर इंसान में कुछ चीज़ें सकारात्मक होती हैं और कुछ नकारात्मक। अगर आप इन सब चीज़ों को अपनी समझ में शामिल कर लेंगे तो आप रिश्ते को अपने मुताबिक ढाल सकेंगे। अगर आप इसको उनकी समझ पर छोड़ देंगे तो यह महज संयोग होगा कि कुछ अच्छा हो जाए। अगर वे उदारमना हैं तो आपके लिए सब-कुछ बहुत अच्छा होगा और नहीं तो रिश्ता टूट जाएगा।

मैं आपसे बस यह पूछ रहा हूं: क्या आप चाहते हैं कि आप खुद इस बात को तय कर सकें कि आपकी ज़िंदगी के साथ क्या हो? रिश्ते चाहे निजी हों या व्यावसायिक, राजनीतिक, या किसी और तरह के हों, क्या आप नहीं चाहते कि ये आप तय करें कि आपकी ज़िंदगी में क्या होना चाहिए? अगर आप ऐसा चाहते हैं तो ये ज़रूरी है कि आप हर चीज़ और हर इंसान को अपनी समझ में शामिल कर लें। आपको अपनी समझ का दायरा इतना ज़्यादा बढ़ाना होगा कि आप लोगों के पागलपन तक को समझ सकें। आपके इर्द-गिर्द बड़े अच्छे लोग हैं जो कभी-कभार कुछ पलों के लिए पगला जाते हैं। अगर आप यह बात नहीं समझेंगे, उनके पागलपन को नहीं समझेंगे तो उनको निश्चित रूप से खो देंगे। अगर समझते हैं तो फिर यह भी आप जान जाते हैं कि उनसे कैसे पेश आया जाए।

ज़िंदगी हमेशा सीधी लकीर की तरह नहीं होती। इसे चलाने के लिए आपको बहुत-कुछ करना होता है। अगर आप अपनी समझ को किनारे कर देंगे तो आपकी काबिलियत घट जाएगी। सवाल चाहे निजी रिश्तों का हो या फिर व्यावसायिक प्रबंधन का दोनों के लिए आपको एक विशेष समझ चाहिए; वरना आपके रिश्ते कामयाब नहीं हो पायेंगे।

Note::-

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

::- Aapka kmsraj51 …..

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51

माँ दुर्गा का अनुपम पर्व।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

♦ माँ दुर्गा का अनुपम पर्व। ♦

maa-durga-kmsraj51.jpg

जब हम भय की जगह निर्भय होकर प्रत्येक कठिनाई को परास्त करने में सक्षम हो जाते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं तब शक्ति की कृपा का अनुभव होने लगता है। माँ दुर्गा शक्ति का रूप हैं। रणक्षेत्र में श्री कृष्ण ने युद्ध शुरु होने से पहले अर्जुन को माँ शक्ति की उपासना और आह्वान करने के लिए कहा था, जिससे न्यायसंगत शक्ति के साथ सफलता प्राप्त हो। जीवन भी एक प्रकार का संग्राम है। इसमें पल-पल परिस्थितियाँ बदलती रहती है। विपरीत परिस्थिती में भी स्वयं को कायम रखने के लिए एक विषेश प्रकार की शक्ति की आवश्यकता होती है। जो जीवन मझधार में अटकी नैया को सकुशल अपने लक्ष्य तक पहुँचाने में मदद करती है। ऐसी ही अपरिमित शक्ति का भंडार गायत्री मंत्र (ऊँ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुवर्रेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो योनः प्रचोदयात्) के तीसरे अक्षर ‘स’ में समया हुआ है। जो शक्ति की प्राप्ति और सदुपयोग की शिक्षा देता है।

शक्ति और सत्ता, ईश्वर कृपा से प्राप्त होने वाली पवित्र धरोहर है, जो मनुष्य को इसलिए दी जाती है कि वह निर्बलों की रक्षा कर सके। परंतु यत्र-तत्र अक्सर देखने को मिल जाता है कि दुर्बल सबलों का आहार हैं। शक्ति तो वह तत्व है जिसके आह्वान से अविद्या, अंधकार तथा सभी परेशानियों का अंत हो जाता है।

मन में शक्ति का उदय होने पर साधारण मनुष्य भी गाँधी, आर्कमडीज, कोलंबस, लेनिन, आइंस्टाइन जैसी हस्ती बन जाते हैं। बौद्धिक बल की जरा सी चिंगारी तुलसी, सूर, वाल्मिकी, कालीदास जैसे रचनाकारों को जन्म दे देती है।

माँ के इस अनुपम पर्व पर हम सभी अष्टभुजी दुर्गा की पूजा करते हैं। आठ भुजाओं से तात्पर्य है – स्वास्थ, संगठन, यश, शौर्य, सत्य, व्यवस्था, विद्या तथा धन। इन आठ विधओं का सम्मलित रूप ही शक्ति है। यदि हम सच्ची लगन के साथ माँ की उपासना निरंतर करें तो जीवन की यात्रा शक्ति की कृपा से निःसंदेह सुखद और सफल हो जाती है।

सर्वसम्पन्न माँ शक्ति की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रही इसी मंगल कामना के साथ कलम को विराम देते हैं।

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

Please Share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, MANMANI BABU ~ KMSRAJ51 Tagged With: Navaratri, देवी आराधना मंत्र, देवी स्तुति मंत्र, नवरात्रि, नवरात्रि में मंत्र जाप, माँ दुर्गा का अनुपम पर्व।

About kmsraj51.. !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..

About kmsraj51

ME-KMSME

Hello Friends , I am Krishna Mohan Singh

आज़ाद ख्यालों Wala मनमानी बाबू …..

दोस्तों द्वारा मैं Simple, KMS, Rajyogi, 21st Century Yug-Purush, KMSRAJ51, KRISHNA, PRABHU Ji, Always Positive Thinker, Sweet, Cute, Innocent, Intelligent, Sensitive, Emotional, Loving, Caring, Logical, Thought Provoking, Versatile, Profound, Helping और Mad :p जैसे कई प्यारे-प्यारे शब्दों से Navaja Gya हूँ. वैसे इस list में मैं अपनी ओर से Rational और Unbiased ये दो शब्द और जोड़ना Chahta हूँ. क्योंकि गलत बातों और गलत लोगों का समर्थन मैं नहीं कर Pata चाहे उसमें मेरा स्वार्थ ही क्यूँ ना छिपा हो. किसी की नेतागिरी और अच्छे विचारों को कैद करने और दबाने की कोशिश यह भी मुझसे बर्दाश्त नहीं होता. मैं आज़ाद हूँ और हमेशा आज़ाद रहना Chahta हूँ.

मैंने यह Website (http://kmsraj51.wordpress.com/) क्यों बनायी ?

 अपने जीवन को अपनी क्षमता के अनुरूप सार्थक बनाना Chahta हूँ तो यह Blog भी उसी दिशा में उठाया गया मेरा कदम है. सामाजिक मुद्दों ( Positive Thoughts & Spirituality ) पर लिखना मुझे बहुत पसंद है. संवेदनशील हूँ इसलिए ऐसी बातें बहुत जल्दी मेरा ध्यान आकर्षित करती है.

 सामाजिक बुराइयों का खात्मा, लोगों में जागरूकता पैदा करना, धर्म के सही और सच्चे स्वरुप की रक्षा करना और उसे जन-जन तक पहुँचाना यही इस blog का उद्देश्य है.

 आज दुनिया की सारी समस्याओं की जड़ नैतिक मूल्यों (Moral Values) का अवमूल्यन है. मुझसे किसी ने कहा था मेरे शब्दों में दुनिया को बदलने की ताकत है. बस इसी ताकत को आजमाना Chahta हूँ और इस blog के माध्यम से मानव मूल्यों की रक्षा करना Chahta हूँ. अगर एक व्यक्ति की भी सोच सही दिशा में बदलती है तो मेरा लिखना सार्थक होगा.

 सरल हिंदी भाषा में अपने विचारों को जन-जन तक पहुँचाना भी इस blog का उद्देश्य है. कहीं-कहीं Hinglish का प्रयोग इसलिए किया गया है क्योंकि यह technical कारणों से blog के लिए जरुरी है और आज की युवा पीढ़ी को भी यही भाषा सबसे ज्यादा अच्छे तरह से समझ आती है. विचारों को मैं भाषा से ज्यादा महत्त्व Deta हूँ और हर पीढ़ी के लोगों को अपने लेखन से जोड़ना Chahta हूँ. बाकि हिंदी के लिए जो प्यार और सम्मान है वह तो हमेशा रहेगा ही.

 लिखने और पढने वाले लोगों के लिए एक platform उपलब्ध करवाना Chahta हूँ.
 हर विषय पर आसान हिंदी भाषा में content उपलब्ध करवाना भी इस blog का उद्देश्य है.

More Details About Me


Name : Krishna Mohan Singh

Nick Names : Rajyogi, Manmani Babu, Krishna, KMS, KMSRAJ51, Prabhu Ji, 21st Century Yug-Purush, ETC.

Education : MSc-IT from Mahatma Gandhi University

Occupation : Freelance Writing, Teaching, Administrator (IT Software, Hardware & Networking) .

Residence : Chunar, Mirzapur, U.P. India

Hobbies : Writing, Blogging, Drawing, Public Speaking, Playing Badminton & Football, Swimming, Cycling, Shopping, Creative Works ETC.

Religious Views : Humanity and Ahinsa

Languages : Hindi, English, Punjabi, Marathi, Bojpuri

Websites : http://kmsraj51.wordpress.com/

And

http://mcitpkmsraj51.blogspot.in/

Facebook Page : kmsraj51

Twitter Page : @kmsraj51

Email ID : kmsraj51@yahoo.in

Note :

अगर आपको http://kmsraj51.wordpress.com/ पर लिखे गए विचार अच्छे लगे हैं और आप इससे हमेशा जुड़े रहना चाहते हैं तो Email Subscription लेना ना भूले और मेरा Facebook Page & Twitter Page भी join करें. अगर आप भी http://kmsraj51.wordpress.com/ के लिए contribute करना चाहते हैं तो अपनी Poems, Articles, Quotes, Essays आदि मुझे kmsraj51@yahoo.in पर मेल करें. उपयुक्त होने पर उन्हें आपकी photo के साथ प्रकाशित किया जायेगा.

(:-Thank You Friends….. Aapka – kmsraj51 ….. अपना ख्याल रखियेगा -:)

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51

Soul Sustenance and Message for the day

Brahma Kumaris – Soul Sustenance and Message for the day

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..

Soul Sustenance & Message for the day 04-10-2013

logo

————————————–

Soul Sustenance 04-10-2013

————————————–

Quality Transformation (Change)

Quality change is the capacity to transform negative situations, or circumstances, into something beneficial for one’s self and others. Quality transformers are people who can turn walls of resistance into bridges of understanding and keep crossing them, who can change any obstacle into a stepping stone of success and can reverse the troubling, paralyzing dragon of doubt and insecurity into radiant self-confidence, dissolving the thought ‘impossible’ from the mind.

Such people work with the undercurrents of life that determine the external reality, of human interaction. These undercurrents are their attitudes, thoughts and feelings. If these undercurrents are filled with resentment, anger and selfishness, then, despite being polite and cooperative externally with people, relationships will be subject to damage and deterioration. On the other hand, when the undercurrent is filled with trust and sincerity, then the quality of life and relationships is enhanced. The fundamental source of quality is the existence of a positive undercurrent. It is not a matter of our words, actions or role (which is the external reality), but rather the foundation, the undercurrent i.e. the thoughts and the activity of the mind.

Meditation enables the mind to tune in to that undercurrent of thoughts, feelings, and attitudes, which is the invisible creator of our human reality. The nourishing power of silence, attained through meditation and spiritual knowledge, gives us the means to bring about quality transformation (change) in this undercurrent. Such change enhances our self-confidence and the capacity to creatively and positively relate to life as it is and face situations easily.

—————————————–

Message for the day 04-10-2013

—————————————–

The best way to progress is to gain good wishes and blessings from others.

Projection: For the one who earns the blessings of others at every step, there is easy success. There is positivity and speciality revealed in every action and benefit for the self and others. Even the most difficult circumstances, don’t deter such a person, but he has the power and the courage to move on. So there is constant progress, whatever the situations may be.

Solution: When I am able to take good wishes from those around me, I am able to experience being obstacle-free. I am able to move forward with ease under all circumstances. Even in the most difficult situations, I am able to take the benefit from those around me, for others are willing to provide support at the right time, because my actions have earned good wishes from others.

In Spiritual Service,
Brahma Kumaris
http://brahmakumaris.com/

::- Aapka kmsraj51

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51

बेनाम रिश्ता।

Kmsraj51 की कलम से…..

cymt-kmsraj51-1

♣♥ बेनाम रिश्ता। ♣♥

-मृदुला सिन्हा।

चित्राजी निमंत्रण-पत्र के साथ हाथ से लिखे मनुहार पत्र के हर अक्षर को अपनी नजरों से आँकती उनमें अंतर्निहित भावों को सहलाने लगीं। कई बार पढ़े पत्र। सोचा विवाह में इकट्ठे लोग पूछेंगे—मैं कौन हूँ? क्या रिश्ता है शालिग्रामजी से मेरा? क्या जवाब दूँगी मैं? क्या जवाब देंगे शालिग्रामजी? दोनों के बीच बने संबंध को मैंने कभी मानस पर उतारा भी नहीं। नाम देना तो दूर की बात थी। बार-बार फटकारने के बाद भी वह अनजान, अबोल और बेनाम रिश्ता चित्राजी को जाना-पहचाना और बेहद आत्मीय लगने लगा था। कभी-कभी उसके बड़े भोलेपन से भयभीत अवश्य हो जाती थीं और तब उस रिश्ते के नामकरण के लिए मानो अपने शब्द भंडार में इकट्ठे हजारों शब्दों को खँगाल जातीं। नहीं मिला था नाम। और जब नाम ही नहीं मिला तो पुकारें कैसे?

इसलिए सच तो यही था कि उन्होंने कभी उस रिश्ते को आवाज नहीं दी। रिश्ते के जन्म और अपनी जिंदगी के रुक जाने के समय पर भी नहीं। जिंदगी के पुनःचालित होकर उसकी भाग-दौड़ में भी नहीं। शालिग्रामजी को कभी स्मरण नहीं किया। शालिग्रामजी ने ही बेनाम रिश्ते को याद रखने की पहल की थी।

बहुत सोच-विचार करने के बाद चित्राजी ने भोपाल जाना तय कर लिया। बहुत दूर जाना था। बस, और फिर ट्रेन की यात्रा। वह भी गरमी में। शालिग्रामजी ने दूरभाष पर ही विश्वास दिलाया था—‘आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। मेहमानों को ठहराने की व्यवस्था करते समय भी हमने मौसम का ध्यान रखा है। मैं समझता हूँ, हमारे मेहमानों को कोई कष्ट नहीं होगा। और आप तो खास मेहमान हैं।’

चित्राजी कुछ नहीं बोलीं। उन्होंने जब जाने का निश्चय ही कर लिया था तो कष्ट और आराम का क्या? शिमला बस स्टैंड पर वॉल्वो बस में बैठ गई थीं। मोबाइल की घंटी बजी। शालिग्रामजी का फोन था। उन्होंने कहा, ‘‘आपकी बस के दिल्ली बस अड्डे पर रुकते ही हमारा एक आदमी मिलेगा। उसका नाम राकेश है। उसके पास आपकी रेल टिकट होगी।’’

चित्राजी ने कुछ नहीं कहा। इतना भी नहीं कि मैंने टिकट ले रखी है। और वैसा ही हुआ। उनकी बस के रुकते ही एक व्यक्ति अंदर घुसा। उसकी खोजी नजर ने चित्राजी को पहचान लिया। उनकी अटैची नीचे उतारकर बोला, ‘‘आपके पास यदि कोई टिकट है तो मुझे दे दीजिए। मैं उसे कैंसिल करवा दूँ। ए.सी. द्वितीय श्रेणी की यह टिकट रख लीजिए। ट्रेन शाम को निजामुद्दीन स्टेशन से जाती है। मैं आपको लेने आ जाऊँगा। मैं भी आपके साथ चल रहा हूँ।’’

चित्राजी ने उस व्यक्ति को स्लीपर क्लास की टिकट निकालकर दे दी। वे थ्री-व्हीलर में बैठकर गोल मार्केट स्थित अपनी एक सहेली के क्वार्टर में चली गईं। शाम को सबकुछ वैसे ही घटा जैसा राकेश ने बताया था।

सुबह-सुबह गाड़ी के भोपाल जंक्शन पर रुकते ही एक नौजवान उनकी सीट तक आ गया। उनके पैर छूकर बोला, ‘‘मैं दीपक हूँ। मेरे पिता का नाम शालिग्राम कश्यप है।’’

चित्राजी ने ‘खुश रहने’ का आशीष दिया और उसके पीछे चल पड़ीं। गाड़ी आगे बढ़ रही थी। रोड पर भीड़ के कारण कभी-कभी उसका हॉर्न बजता। अंदर पूरी शांति बनी रही। कोई कुछ नहीं बोला। चित्राजी उस नौजवान से बातें करना चाहती थीं, पर शुरुआत कैसे करें।
उस घर की चौहद्दी, आबादी, संस्कार और स्थितियाँ, कुछ भी तो नहीं जानती थीं। भोपाल शहर के बारे में पूछने ही जा रही थीं कि दीपक बोल पड़ा—‘‘मैं आपको आंटी कहूँ ?’’

‘‘हुँ’’
‘‘तो आंटी! बारात आज शाम को आ रही है, लोकल बारात है, इसलिए समय से ही आ जाएगी। मैंने सुना कि आप कल ही लौट रही हैं। आपके पास समय बहुत कम है। पिताजी ने कहा है कि आप भोपाल शहर पहली बार आ रही हैं। इसलिए भोपाल भी तो देखना चाहेंगी। बड़ा सुंदर शहर है हमारा। आप जल्दी से तैयार हो जाएँ। आपको मेरा मौसेरा भाई घुमाने ले जाएगा।’’

‘‘ठीक है।’’ इतना ही बोल पाईं चित्राजी। मन तो उस व्यक्ति के प्रति आभार प्रकट करने को बन आया था। उनकी इतनी चिंता करनेवाले नौजवान को शाबासी भी दी जा सकती थी। पर वे कुछ नहीं बोलीं। दीपक बोला, ‘‘मेरे पिताजी आपकी बहुत प्रशंसा करते हैं। कहते हैं, आप साक्षात् देवी की अवतार हैं। पर पता नहीं क्यों, न आप कभी भोपाल आईं, न हमें शिमला बुलाया। कुछ देर पहले ही आपके बारे में बताया। आपसे मिलने की चाहत पनप आई। इसलिए कई काम छोड़कर स्वयं स्टेशन आ गया।’’

चित्राजी कुछ बोलने के लिए जिह्वा पर शब्द सजाने लगीं कि ड्राइवर ने गाड़ी में ब्रेक लगा दिया था। गाड़ी किसी गेस्ट हाउस के सामने रुकी। गाड़ी से उनका सामान निकालकर दीपक आगे बढ़ा। वे पीछे-पीछे। उन्हें अंदर तक पहुँचाकर बोला, ‘‘आंटी! आप यहाँ नहा-धो लें। नाश्ता घर पर ही करना है। फिर आप भोपाल दर्शन के लिए निकलेंगी। दोपहर का भोजन भी घर पर ही है। भोजन के बाद फिर यहाँ आराम करिएगा। शाम को तो शादी ही है।’’

चित्राजी कुछ नहीं बोलीं। दीपक के कमरे से निकलने पर अवश्य उसके पीछे गईं। आँखों की पहुँच से उसकी काया ओझल हो जाने पर पीछे लौट कमरे की सिटकिनी बंद कर बिस्तर पर बैठ गईं। सोचने लगीं—दीपक कितना लायक लड़का है। उन्नीस-बीस वर्ष का होगा। इतना जिम्मेदार और पितृभक्त! समाज नाहक परेशान है कि युवा पीढ़ी बिगड़ गई। मेरे साथ थोड़ी देर गुजारकर इस युवा ने मेरे मन में जगह बना ली। पर श्रेय तो इसके पिता को ही जाता है, शालिग्रामजी को। उनका ध्यान आते ही चित्राजी उठ बैठीं। अपना ध्यान बँटाने के लिए तैयार होने लगीं। चित्राजी के नहा-धोकर तैयार होते ही नरेश आ गया था। उन्हें नाश्ते के लिए ले जाते हुए पूछा, ‘‘आप दीपक की बुआजी हैं? उसकी दो बुआओं से मिल चुका हूँ। आपसे पहली बार मिला। दीपक का मैं मित्र हूँ।’’

शालिग्रामजी शीघ्रता से गेट पर पहुँचे। उन्होंने चित्राजी का अभिवादन किया। नरेश ने कहा, ‘‘घुमा लाया आंटी को भोपाल। इन्हें तीनों ताल अच्छे लगे।’’

नरेश इतना नहीं कहता तो शायद चित्राजी सामने खड़े व्यक्ति को पहचान भी नहीं पातीं। कुछ दरक गया था चित्राजी के अंदर। उन्होंने अपने को सँभाला। हाथ जोड़कर उनके अभिवादन का उत्तर देते हुए चेहरे पर भी मुसकान थी। नाश्ते का इंतजाम फ्लैट के बाहरवाले हिस्से में ही किया गया था। कुछ लोग नाश्ता समाप्त कर चुके थे, कुछ का जारी था, कुछ आनेवाले थे। शालिग्रामजी को चित्राजी को लेकर नाश्ते के स्थान पर पहुँचने में दो मिनट भी नहीं लगे होंगे, पर वहाँ उपस्थित नाश्ता कर रहे मेहमानों के प्लेट में पडें स्वादिष्ट व्यंजनों में मानो एक विशेष व्यंजन आ टपका।

‘‘ये कौन हैं?’’ प्रश्न पसरा।
‘‘इन्हें तो पहले कभी नहीं देखा।’’ स्वाद लेने लगे लोग।
आपस में प्रश्नों का आदान-प्रदान हो रहा था। उत्तर किसी के पास नहीं था। शालिग्रामजी की पत्नी माला भी आ गईं। रिश्तेदारों से नाश्ता का स्वाद पूछतीं, कुछ और लेने का आग्रह करतीं, आगे बढ़ रही थीं। किसी ने पूछ ही लिया—‘‘वे कौन हैं? कोटा की साड़ी में वे सुंदर सी महिला?’’
माला ने इधर-उधर आँखें दौड़ाईं। दूसरी ने स्वर दाबकर ही कहा, ‘‘वही, जो शालिग्रामजी के साथ हैं। उन्हें शालिग्रामजी ने स्वयं अपने हाथों से प्लेट लगाकर दी है। देखिए!’’ ठीक ही तो कहा था सबने। माला ने भी यही देखा। चाय का प्याला लिये खड़े थे शालिग्रामजी। सौम्य आकृति, लगभग उसकी ही हम-उम्र, बड़े सलीके से नाश्ता कर रही, कौन है यह महिला? शालिग्रामजी ने तो कभी इसका जिक्र नहीं किया। आमंत्रण भेजनेवाली सूची भी माला ने पढ़ी थी। किसी अनजान महिला का नाम नहीं था। फिर कौन है यह?

प्रश्न तो अनेक थे। पर वह अवसर नहीं था पति से प्रश्न पूछने का। जबकि अधिकांश मेहमानों के बीच यही प्रश्न बॉल की भाँति दिन भर उछलता उसकी पाली में भी आता रहा। रीति-रिवाज और रस्म अदाएगी में सब एक-दूसरे से पूछते रहे। दोपहर के लंच के समय भी चित्राजी आ गईं थीं।
शालिग्रामजी की एक साली उनके पास गई। पूछा, ‘‘आप कहाँ से आई हैं?’’

दूसरा प्रश्न पूछने ही वाली थी—‘‘आप मेरे जीजाजी को कैसे जानती हैं?’’
इस बीच स्वयं जीजाजी उपस्थित हो गए थे। उन्होंने अपनी साली को किसी और विशेष मेहमान की खातिरदारी में लगा दिया था।
गेस्ट हाउस में आराम करते हुए चित्राजी का मन कई मसलों में उलझ गया था। बहुत दिनों बाद पच्चीस वर्ष पूर्व घटी घटना का संपूर्ण दृश्य नजरों के सामने रूढ़ हो गया। शिमला से गाड़ी में पति-पत्नी और दोनों बच्चे का कुल्लु-मनाली के लिए प्रस्थान। थोड़ी दूरी पर जाते ही गाड़ी का खड्डे में गिरना। पति के सिर में चोट आना। उनका होश नहीं लौटना। डॉक्टर से बातचीत। बेहाल-बेहोश चित्राजी के सामने डॉक्टर की एक माँग। माँग पर शीघ्रता से विचार करने का आग्रह। अकेली खड़ी चित्राजी। दो नन्हे बच्चे माँ से चिपके। अपना-पराया कोई साथ न था। निर्णय लेना था चित्राजी को। सबकुछ चला गया था। जो बचा था, उसकी माँग थी। चित्राजी ने वह वस्तु देना स्वीकार कर लिया, जो उनकी थी। डॉक्टर का सुझाव। और फिर मृत्यु के करीब गया व्यक्ति जीवित हो गया।

स्मृतियों में जीवित था सब दृश्य। कभी-कभी जीवंत हो जाता। पर चित्राजी ने दृढ़ निश्चय कर उन यादों को नजर के सामने से हटा दिया था। शुभ-शुभ का अवसर था। ‘जो बीत गई, वह बात गई’ कविता वे क्लास में पढ़ाती आई हैं। जिस लड़की का विवाह है, उसके लिए शुभ सोचना है। अवसर और समय की वही माँग थी।

बारात दरवाजे लगी। स्वागत में खड़े स्त्री-पुरुष तिरछी नजरों से चित्राजी की ओर अवश्य देखते रहे। प्रश्न वही—‘‘कौन है यह?’’, ‘‘क्या रिश्ता है शालिग्रामजी से?’’

शालिग्रामजी ने द्वार पर ही अपने समधी से चित्राजी का परिचय कराया था। उनकी दो सालियाँ अपने पतियों के साथ वहीं खड़ी थीं। उनका परिचय नहीं करवाया। और यह खबर उस भीड़ भरे स्थल पर भी आसानी से यात्रा कर गई। सबको मिल आई।

बराती और घराती के भोजनापरांत विवाह के रस्म पूरे किए जाने लगे। शालिग्रामजी को पंडितजी द्वारा मंडप पर कन्यादान के लिए बुलाया गया। मंडप पर बैठने के पूर्व उन्होंने चारों ओर निगाहें घुमाईं। उनकी दृष्टि के सम्मुख वह चेहरा नहीं आया, जिसकी उन्हें खोज थी। उनके आस-पास मंडप पर बैठी उनकी बहनों और सालियों ने भाँप लिया था। दो-तीन एक साथ बोल पड़ीं—‘‘वहाँ हैं आपकी मेहमान।’’

देखा माला ने भी। मानो खीझकर बोली, ‘‘अब बैठ जाइए। मनचित्त लगाकर कन्यादान करिए। इसी काम के लिए मेहमान और सारा इंतजाम है। बैठिए!’’

शालिग्रामजी ने ऊँची आवाज में कहा, ‘‘चित्राजी! आप इधर आइए। मंडप पर बैठिए। मेरी बेटी को आपका विशेष आशीर्वाद चाहिए।’’
चित्राजी अंदर से हिल गईं। ऊपर से उपस्थित जनों की निगाहों के तीरों से बिंध गईं। वे परेशान तो थी हीं। अपने स्थान पर खड़ी होकर बोलीं, ‘‘आप लोग शुभ कार्य के लिए वहाँ उपस्थित हुए हैं। बेटी का कन्यादान करिए। मुझे यहीं बैठना है। मैं विधवा हूँ। मेरा सुहाग नहीं है। समाज ऐसी महिला को किसी सौभाग्याकांक्षिणी को सुहाग देने की मनाही करता है। मैं दिल से आपकी बेटी का शुभ चाहती हूँ। इसलिए दूर बैठी हूँ। आप अपना पुनीत काम पूरा करें। मेरी चिंता छोड़ दें।’’ वे बैठ गईं।

‘‘मैं नहीं मानता ऐसे समाज के विधान को। मेरे परिवार के लिए, मेरी बेटी के लिए आपसे बढ़कर कोई शुभ नहीं हो सकता। आपकी कृपा के बिना तो न मैं होता न मेरी बेटी। आइए! आप मेरी प्रार्थना मानकर मेरी बेटी का कन्यादान करिए।’’ फिर तो पंडितजी भी परेशान हो गए। बोले, ‘‘शालिग्रामजी! आपकी मेहमान महिला ठीक कह रही हैं। आप कन्यादान करिए। अपनी पत्नी को साथ बैठाइए। मंडप पर बैठी सभी महिलाएँ सुहागन ही हैं।’’

शालिग्रामजी बिफर पड़े—‘‘आप सब आज सुबह से चित्राजी का परिचय जानने के लिए परेशान हैं। आपके बीच तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं। कार्य व्यस्तता में भी मैं आपके प्रश्नों के बाणों से बिंधता रहा। जब तक मैं उनका परिचय न दे दूँ, आप सबों का ध्यान भी विवाह के रस्म-रिवाजों पर केंद्रित नहीं होगा। तो सुनिए!’’ और जो कुछ शालिग्रामजी ने सुनाया, सुनकर वहाँ बैठे उपस्थित लोगों के प्रश्न तो चुके ही, वे सब चित्राजी के प्रति नतमस्तक हो गए। वे अवाक् रह गए। ‘‘पच्चीस वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में चित्राजी के पति घायल हो गए। उनके मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया था। जिस अस्पताल में उन्हें लाया गया, उसी के एक कमरे में मैं ऑपरेशन बेड पर लेटा था। मेरे दिल ने काम करना बंद कर दिया था। चिकित्सकों ने निर्णय लिया था—किसी का धड़कता दिल मिलने पर प्रत्यारोपण हो सकता है। आँख दान, किडनी दान जैसे अंग दान की बात तो सुनी गई थी। देहदान भी होने लगा था। पर हृदय दान तो तभी हो जब वह धड़कता हो, और जब तक दिल धड़कता है, आदमी जिंदा है। भला जीवित का हृदय कोई क्यों दान करे।

चित्राजी के पति का दिल धड़क रहा था। मस्तिष्क ने कार्य करना बंद कर दिया था। डॉक्टर शर्मा ने इनसे अनुरोध किया—‘‘आपके पति को अब हम नहीं बचा सकते। पर आपकी सहमति हो तो इनका दिल किसी और के शरीर में प्रत्यारोपित किया जा सकता है। वह जिंदा हो सकता है।

‘‘सुझाव सुनकर चित्राजी पर क्या बीती, मुझे नहीं मालूम। और किसी ने जानने की कोशिश भी की कि नहीं, मालूम नहीं। चित्राजी ने अनुमति दे दी थी। मेरा दिल पिछले पच्चीस वर्षों से धड़क रहा है, यह मेरा नहीं, इनके पति का दिल है। पर पिछले पच्चीस वर्षों में इन्होंने एक बार भी एहसान नहीं जताया। इन्होंने तो मुझे तब भी नहीं जाना, न देखा था। मैंने भी नहीं। इन्होंने कभी मुझे ढूँढ़ने की कोशिश भी नहीं की। पर मैं बहुत बेचैन था। जीवन देनेवाली के प्रति आभार भी नहीं प्रगट कर सका। दो वर्ष पूर्व इनके शहर में गया। डॉ. शर्मा मिल गए। मेरा दुर्भाग्य कि इनसे तब भी भेंट नहीं हो सकी। डॉ. शर्मा से इनका मोबाइल नंबर मिल गया। फोन पर ही मैंने इन्हें अपना परिचय दिया। मनुहार पत्र भेजा। फिर निमंत्रण। बहुत आग्रह करने पर ये मेरी बेटी के विवाह पर आईं हैं। मैंने भी इनको आज सुबह ही पहली बार देखा। अब आप ही सोचिए पंडितजी! हमारे परिवार के लिए इनसे बढ़कर शुभ और कौन होगा। मेरे विवाह और मेरे बच्चे होने के पीछे भी यही तो हैं। मैं हूँ, तभी तो सब है।’’

कन्यादान के रस्म के समय तो सबकी आँखें भरती हैं। शालिग्रामजी ने तो कन्यादान के पूर्व ही उपस्थित सभी आँखों में पानी भर दिया।
माला मंडप पर से उठी। सीधे चित्राजी के पास पहुँची। पैर छूकर आशीष लिये और हाथ पकड़कर मंडप पर ले आई। महिलाओं के झुंड ने आँसू पोंछकर गाना प्रारंभ किया —‘शुभ हो शुभ, आज मंगल का दिन है, शुभ होे शुुभ। शुभ बोलू अम्मा, शुभ बोलू पापा, शुभ नगरी के लोग सब, शुभ हो शुभ!’’

रिश्ते को नामकरण की आवश्यकता नहीं पड़ी। अनेक रिश्तों से भरा था प्रांगण। पर सबसे ऊँचा हो गया था शालिग्रामजी और चित्राजी का रिश्ता। बेनाम था तो क्या?

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

 

 

 

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved._______

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, MANMANI BABU ~ KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, सर्वश्रेष्ठ हिंदी-अंग्रेजी वेबसाइट !!, हिंदी Tagged With: Best Hindi Stories, Collection of Best 100 Hindi Stories, Great Indian Author kmsraj51, Hindi Kahani-हिंदी कहानी, Hindi Stories Website, Hindi Stories-kmsraj51, http://kmsraj51.com/, Kmsraj51, Moral Story in Hindi, stories in hindi, Top Hindi Stories Collection, प्रेरणात्मक हिंदी कहानी, बच्चों के लिए प्रेरणात्मक हिंदी कहानी का संग्रह, शैक्षिक हिंदी कहानी, हिंदी कहानी, हिंदी कहानी : Hindi Stories

« Previous Page

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.