• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for MANMANI BABU ~ KMSRAJ51

MANMANI BABU ~ KMSRAJ51

मेरे कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तिगत सकारात्मक विचारों का समूह !! kmsraj51 !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..

सकारात्मक विचारों का समूह …..</strong

>

kms-8
kms-8

मेरे कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तिगत सकारात्मक विचारों का समूह …..

अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखना …..

हमेशा मन को शांत रखना …..

दिमाग को हमेशा अनुसंधान में लगाये रखना .

हमेशा (सदैव) अन्य लोगों से अपनी सोच को अलग रखना .

हमेशा अपनी मन की कमजोरी को दूर रखना .

हमेशा आंतरिक आत्मा की (आत्मा के अंदर की आवाज) आवाज सुनो .

हमेशा ईस सूत्र का उपयोग करें .

कोशिश + कोशिश + कोशिश + कोशिश + कोशिश = सफलता!!

आपके जीवन में हमेशा खुशी मिलेगी !!

आपका कृष्ण मोहन सिंह 51 या (kmsraj51) ….. मैं एक शुद्ध आत्मा हूँ!!

ओम शांति!! ~ ओम साईराम!!

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51

जीवन का सौंदर्य- प्रेम – हिन्दी में !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..

kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms

AdarshPrem

जीवन का सौंदर्य- प्रेम !! – kmsraj51 की कलम से …..

हर दिन, हर समय… दिव्य सौंदर्य हमें घेरे हुए है…..

क्या आप इसका अनुभव कर पाते हैं? क्या यह आपको छू भी पाता है?

हममें से बहुतेरे तो दिन-रात की आपाधापी में इसका अंशमात्र भी देख नहीं पाते. उगते हुए सूरज की अद्भुत लालिमा, बच्चे की मनभावन खिलखिलाहट, चाय के पतीले से उठती हुई महक, दफ्तर में या सड़क में किसी परिचित की कुछ कहती हुई-सी झलक, ये सभी सुंदर लम्हे हैं.

जब हम सौंदर्य पर विचार करते हैं तो ज्यादातर लोगों में मानस में खूबसूरत वादियाँ और सागरतट, फ़िल्मी तारिका, महान पेंटिंग या अन्य किसी भौतिक वस्तु की छवि उभर आती है. मैं जब इस बारे में गहराई से सोचता हूँ तो मुझे लगता है कि जीवन में मुझे वे वस्तुएं या विचार सर्वाधिक सुंदर प्रतीत होते हैं जो इन्द्रियातीत हैं अर्थात जिन्हें मैं छूकर, या चखकर, यहाँ तक कि देखकर भी अनुभव नहीं कर सकता !


वे अनुभव अदृश्य हैं फिर भी मेरे मन-मष्तिष्क पर वे सबसे गहरी छाप छोड़ जाते हैं. मुझे यह भी लगता है कि वे प्रयोजनहीन नहीं हैं. उनके मूल में भी ईश्वरीय विचार या योजना है. ईश्वर ने उनकी रचना की पर उन्हें हमारी इन्द्रियों की परिधि से बाहर रख दिया ताकि हम उन्हें औसत और उथली बातों के साथ मिलाने की गलती नहीं करें..

हमें वास्तविक प्रसन्नता और सौंदर्य का बोध करानेवाले वे अदृश्य या अमूर्त प्रत्यय कौन से हैं? वे सहज सुलभ होते हुए भी हाथ क्यों नहीं आते? इसमें कैसा रहस्य है?

ऐसे पांच प्रत्ययों का मैंने चुनाव किया है जो किसी विशेष से कम नहीं हैं..

1. ध्वनि/संगीत –

मुझे आपके बारे में नहीं पता पर मेरे लिए संगीत कला की सबसे गतिशील विधा है. ऐसे कई गीत हैं जो मुझे किसी दूसरी दुनिया में ले जाते हैं और मेरे भीतर वैसा भाव जगा देते हैं जो शायद साधकों को समाधिस्थ होने पर ही मिलता होगा…


3d person - puppet with an orange megaphone

संगीत में अद्भुत शक्ति है और यह हमारे विचारों को ही नहीं बल्कि विश्व को भी प्रभावित करती है. एक अपुष्ट जानकारी के अनुसार हम लय और ताल पर इसलिए थिरकते हैं क्योंकि हमारे मन के किसी कोने में माता के गर्भ में महीनों तक सुनाई देती उसकी दिल की धड़कन गूंजती रहती है. ये बड़ी अजीब बात है पर यह सही न भी हो तो मैं इसपर विश्वास कर लूँगा…..


sound_wave_MtF

“यदि मैं भौतिकविद नहीं होता तो संभवतः संगीतकार बनता. मैं अक्सर स्वरलहरियों में सोचता हूँ. मेरे दिवास्वप्न संगीत से अनुप्राणित रहते हैं. मुझे लगता है कि मानव जीवन एक सरगम की भांति है. संगीत मेरे लिए मनोरंजन का सबसे बड़ा माध्यम है” – अलबर्ट आइंस्टीन

संगीत की अनुपस्थिति में साधारण ध्वनियाँ भी मुझे उससे कमतर नहीं लगतीं. बादलों का गर्जन हो या बच्चे की किलकारी, टपरे पर बारिश की बूँदें हों या पत्तों की सरसराहट – साधारण ध्वनियाँ भी मन को प्रफुल्लित करती हैं. सारी ध्वनियाँ और संगीत अदृश्य है पर मन को एक ओर हर्षित करता है तो दूसरी ओर विषाद को बढ़ा भी सकता है!


आपको कौन सी ध्वनियाँ और संगीत सबसे अधिक प्रभावित करतीं हैं? आपका सबसे प्रिय गीत कौन सा है? क्या कहा, मेरे प्रिय गीत के बारे में पूछ रहे हैं? पचास के दशक की फिल्म ‘पतिता’ का तलत महमूद द्वारा गया गया गीत ‘है सबसे मधुर वो गीत जिन्हें हम दर्द के सुर में गाते हैं’ मेरा सर्वप्रिय गीत है. पिछले तीस सालों से कोई ऐसा महीना नहीं गुज़रा होगा जब मैंने यह गीत नहीं सुना या गुनगुनाया. यह तो रही मेरी बात. हो सकता है आप मेरी पसंद से इत्तेफाक न रखें. आदमी-आदमी की बात है.

2. निस्तब्धता/मौन –


देखिये, पहले तो मैंने संगीत की बात छेड़ी थी और अब एकदम से चुप्पी पर आ गया. पर यह तो आप जानते ही हैं कि एक सुरीली ध्वनि के पीछे दस या सौ कोलाहलपूर्ण या बेसुरी आवाजें होतीं हैं. मुझे फर्श की टाइलें काटनेवाली आरी की आवाज़ या गाड़ियों के रिवर्स हौर्न बहुत बुरे लगते हैं. आपको भी कुछ आवाजें बहुत खिझाती होंगी…..


dhyana


ऐसी कर्कश ध्वनियों से तो अच्छा है कि कुछ समय के लिए पूर्ण शांति हो, सन्नाटा हो. यही मौन में होता है. जब कहीं से कोई आवाज़ नहीं आती तो निस्तब्धता छा जाती है. पिन-ड्रॉप सायलेंस! आजकल का संगीत भी एक तरह के शोरगुल से कुछ कम नहीं है! सबसे अच्छा अपना सुन्न बटा सन्नाटा:) !

पर मौन अपने आप में एक बड़ी साधना भी है, अनुशासन पर्व है. जैसे हर गैजेट या मशीन में आजकल रीसेट का बटन होता है वैसा ही मौन का बटन मैंने आजमा कर देखा हुआ है. इस बटन को दबाते ही भीतर शांति छा जाती है. थोड़ी कोशिश करके देखें तो कोलाहल में भी मौन को साध सकते हैं. किसी हल्ला-हू पार्टी में कॉफ़ी या कोल्ड-ड्रिंक का ग्लास थामकर एक कोने में दुबक जाएँ और यह बटन दबा दें. फिर देखें लोग आपको शांत और संयमित देखकर कैसे खुन्नस खायेंगे. उपद्रवियों की जले जान तो आपका बढ़े मान…..

किसी ने कहा है “Silence is Golden” – बड़ी गहरी बात है भाई! इसके कई मतलब हैं. कुछ कहकर किसी अप्रिय स्थिति में पड़ने से बेहतर लोग इसी पर अमल करना पसंद करते हैं.

एक और बात भी है – अब व्यस्तता दिनभर की नहीं रह गयी है. शोरगुल और कोलाहल का सामना तड़के ही होने लगा है और सोने के लिए लेटने तक मेंटल स्टैटिक जारी रहती है. इससे बचने का एक ही उपाय है कि टीवी और किवाड़ को बंद करें और लोगों को लगने दें कि आप वाकई भूतिया महल में ही रहते हैं!!

3. गंध/सुगंध –


भगवान ने नाक सिर्फ सांस लेने या ऊंची रखने के लिए ही नहीं दी है! सांस लेने के लिए तो मुंह भी काफी है. पर नाक न हो तो तपती धरती पर बारिश की पहली फुहारों से उठती सोंधी महक और लिफ्ट में किसी अकड़ू आत्म-मुग्धा के बदन से आती परफ्यूम की महक का जायका कैसे कर पाते? वैसे इनके अलावा भी बहुत सी सुगंध हैं जो दिल को लुभा लेती हैं! मुझे हवन के समय घर में भर जानेवाली सुगंध बहुत भाती है. एक ओर ये सुगंध मन में शांति और दिव्यता भरती है वहीं दूसरी ओर दूसरी सुगंध भी हैं जिन्हें पकड़ते ही दिल से आह निकलती है और मैं बुदबुदा उठता हूँ ‘हाय, मार डाला!’


smell

खुशबुओं से जुड़ा हुआ एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि कभी-कभी उनका अहसास होते ही अतीत की कोई धुंधली सी स्मृति जाग उठती है. ऐसी खुशबू बहुत ही यादगार-से लम्हों को बिसरने से पहले ही जिंदा कर देती है. वैसे, ऐसा ही कुछ बदबू के में भी कहा जा सकता है..

ek friend Ki Dasta ….. मैं निजी ज़िंदगी में किसी सुगंधित प्रोडक्ट का उपयोग नहीं करता. कोई डियो या परफ्यूम नहीं लगाता. सुगंधित साबुन से स्नान भी नहीं करता. पाउडर भी नहीं लगाता. बहुत से लोग हद से ज्यादा सुगंध का उपयोग करते हैं जो अरुचिकर लगता है. लेकिन जीवन सुगंध से रिक्त नहीं होना चाहिए, इसीलिए मुझे बदल-बदलकर सुगंधित अगरबत्तियां लगाने का चस्का है. इससे सुगंध भी बनी रहती है और पत्नी इस भ्रम में भी रहती है कि मैं बहुत भक्ति-भावना से ओतप्रोत हूँ!!!


4. संतुष्टि/शांति –


जीवन में संतुष्टि और शांति का कोई विकल्प नहीं है. इन्हें ध्वनि या सुगंध की तरह महसूस भी नहीं किया जा सकता. केवल अंतरात्मा ही इनकी उपस्थिति की गवाही दे सकती है. इन्हें न तो खरीदा जा सकता है और न ही किसी से उधार ले सकते हैं. इन्हें अर्जित करने के मार्ग सबके लिए भिन्न-भिन्न हैं. ज्यादातर लोग ज़िंदगी में सब कुछ पा लेना चाहते हैं, सबसे ज्यादा, और सबसे पहले. उन्हें इसकी बहुत ज़रुरत है. मुझे लगता है कि बड़ी-बड़ी बातों में इन्हें तलाश करना अपना समय और ऊर्जा नष्ट करना ही है!


me-kmsdd
peace


जीवन में संतुष्टि और शांति पाने के लिए बुद्ध या गाँधी या कोई मसीहा बनने की ज़रुरत नहीं है. छोटे-छोटे पलों में भी परिपूर्णता से अपने सभी ज़रूरी कामों को पूरा करते रहना मेरे लिए इन्हें पाने का उपाय है. अपने दैनिक कार्यों को पूरा करना ही नहीं बल्कि और भी कई चीज़ें करना, जैसे बच्चों को सैर पर ले जाना, किसी पड़ोसी की मदद कर देना, सैल्समैन को पानी के लिए पूछना भी कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें नहीं करने पर कोई नुकसान नहीं होता पर इन्हें करनेपर मिलनेवाला आत्मिक संतोष असली पूंजी है.

आपके अनुसार वास्तविक संतुष्टि और शांति किसमें निहित है?

संभव है इन्हें अर्जित करने के सूत्र आपके सामने ही बिखरे हों पर आप उन्हें देख नहीं पा रहे हों!!!!

5. प्रेम –


kms art

प्रेम दुनिया में सबसे सुंदर और सबसे कीमती है. यही हमें इस दुनिया में लाता है और हम इसी के सहारे यहाँ बने रहते हैं. जीवन को सतत गतिमान रखने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रेम से ही मिलती है. गौर करें तो हमारा दिन-रात का खटना और ज्यादा कमाने के फेर में पड़े रहने के पीछे भी प्रेम की भावना ही है हांलांकि जिनके लिए हम यह सब करते हैं उन्हें प्यार के दो मीठे बोल ज्यादा ख़ुशी देंगे. प्यार के बारे में और क्या लिखू …..

आप किससे प्रेम करते हैं? आप प्रेम बांटते हैं या इसकी खोज में हैं?

maa

प्यार की राह में केवल एक ही चीज़ आती है, और वह है हमारा अहंकार. ज़माना बदल गया है और अब लोग निस्वार्थ भाव से आचरण नहीं करते !

इस लिस्ट में आप और क्या इजाफा कर सकते हैं? आप जीवन का वास्तविक सौंदर्य किन वस्तुओं या विचारों में देखते हैं?

Note::-

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!


4

(((((~kmsraj51 की कलम से …..)))))::-))

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51 Tagged With: kms, Kmsraj51, MAA KA PREM, MAUIN, me-kms, MEDITATION, MERI LADALI TANU, OCEAN OF PREM, OCEAN OF PREM-KMSRAJ51, PEACE, PREM, PUKAR, Purity, PYAAR, SACCHA SUKH, SHANTI, SUKH

मेरे बारे में – About kmsraj51 !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..


kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms

kms-1151

About kmsraj51

मेरे बारे में …..

Hello Friends , I am Krishna Mohan Singh 51 or kmsraj51

आज़ाद ख्यालों वाला मनमानी बाबू …..


दोस्तों द्वारा मैं Simple, KMS, Rajyogi, 21st Century Yug-Purush, KMSRAJ51, KRISHNA, PRABHU Ji, Always Positive Thinker, Sweet, Cute, Innocent, Intelligent, Sensitive, Emotional, Loving, Caring, Logical, Thought Provoking, Versatile, Profound, Author, Writer, Trainee, Helping और Mad :p जैसे कई प्यारे-प्यारे शब्दों से Navaja Gya हूँ. वैसे इस list में मैं अपनी ओर से Rational और Unbiased ये दो शब्द और जोड़ना Chahta हूँ. क्योंकि गलत बातों और गलत लोगों का समर्थन मैं नहीं कर Pata चाहे उसमें मेरा स्वार्थ ही क्यूँ ना छिपा हो. किसी की नेतागिरी और अच्छे विचारों को कैद करने और दबाने की कोशिश यह भी मुझसे बर्दाश्त नहीं होता. मैं आज़ाद हूँ और हमेशा आज़ाद रहना Chahta हूँ.

मैंने यह Website (http://kmsraj51.wordpress.com/) क्यों बनायी ?


 अपने जीवन को अपनी क्षमता के अनुरूप सार्थक बनाना Chahta हूँ तो यह Blog भी उसी दिशा में उठाया गया मेरा कदम है. सकारात्मक विचार और आध्यात्मिकता ( Positive Thoughts & Spirituality ) पर लिखना मुझे बहुत पसंद है. संवेदनशील हूँ इसलिए ऐसी बातें बहुत जल्दी मेरा ध्यान आकर्षित करती है.

 सामाजिक बुराइयों का खात्मा, लोगों में जागरूकता पैदा करना, धर्म के सही और सच्चे स्वरुप की रक्षा करना और उसे जन-जन तक पहुँचाना यही इस blog का उद्देश्य है.

 आज दुनिया की सारी समस्याओं की जड़ नैतिक मूल्यों (Moral Values) का अवमूल्यन है. मुझसे किसी ने कहा था मेरे शब्दों में दुनिया को बदलने की ताकत है. बस इसी ताकत को आजमाना Chahta हूँ और इस blog के माध्यम से मानव मूल्यों की रक्षा करना Chahta हूँ. अगर एक व्यक्ति की भी सोच सही दिशा में बदलती है तो मेरा लिखना सार्थक होगा.

 सरल हिंदी भाषा में अपने विचारों को जन-जन तक पहुँचाना भी इस blog का उद्देश्य है. कहीं-कहीं Hinglish का प्रयोग इसलिए किया गया है क्योंकि यह technical कारणों से blog के लिए जरुरी है और आज की युवा पीढ़ी को भी यही भाषा सबसे ज्यादा अच्छे तरह से समझ आती है. विचारों को मैं भाषा से ज्यादा महत्त्व Deta हूँ और हर पीढ़ी के लोगों को अपने लेखन से जोड़ना Chahta हूँ. बाकि हिंदी के लिए जो प्यार और सम्मान है वह तो हमेशा रहेगा ही.

 लिखने और पढने वाले लोगों के लिए एक platform उपलब्ध करवाना Chahta हूँ.
 हर विषय पर आसान हिंदी भाषा में content उपलब्ध करवाना भी इस blog का उद्देश्य है.

More Details About Me

Name : Krishna Mohan Singh

Nick Names : Rajyogi, Manmani Babu, Krishna, KMS, KMSRAJ51,
Prabhu Ji, 21st Century Yug-Purush, ETC.

Education : MSc-IT from Mahatma Gandhi University

Occupation : Freelance Writing, Teaching,
Administrator (IT Software, Hardware & Networking) .

Residence : Chunar, Mirzapur, U.P. India

Hobbies : Writing, Blogging, Drawing, Public Speaking, Playing Badminton & Football, Swimming, Cycling, Shopping, Creative Works ETC.

Religious Views : Humanity and Ahinsa

Languages : Hindi, English, Punjabi, Marathi, Bojpuri

Websites : http://kmsraj51.wordpress.com/

And

http://mcitpkmsraj51.blogspot.in/


Facebook Page : kmsraj51

Twitter Page : @kmsraj51

Email ID : kmsraj51@yahoo.in

Note :


अगर आपको http://kmsraj51.wordpress.com/ पर लिखे गए विचार अच्छे लगे हैं और आप इससे हमेशा जुड़े रहना चाहते हैं तो Email Subscription लेना ना भूले और मेरा Facebook Page & Twitter Page भी join करें. अगर आप भी http://kmsraj51.wordpress.com/ के लिए contribute करना चाहते हैं तो अपनी Poems/Poetry, Articles, Quotes, Essays आदि मुझे kmsraj51@yahoo.in पर मेल करें. उपयुक्त होने पर उन्हें आपकी photo के साथ प्रकाशित किया जायेगा.

(:-Thank You Friends….. Aapka – kmsraj51 ….. अपना ख्याल रखियेगा -:)

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51

हैं सबसे मधुर वो गीत – हिन्दी कविता !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..

kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms

हैं सबसे मधुर वो गीत जिन्हें, हम दर्द के सुर में गाते हैं
जब हद से गुज़र जाती है खुशी, आँसू भी छलकते आते हैं
हैं सबसे मधुर वो गीत
(पहलू में पराये दर्द बसाके, हँसना हँसाना सीख ज़रा
तू हँसना हँसाना सीख ज़रा ) – २

तूफ़ान से कह दे घिर के उठे, हम प्यार के दीप जलाते हैं
हम प्यार के दीप जलाते हैं
हैं सबसे मधुर वो गीत …
(काँटों में खिले हैं फूल हमारे, रंग भरे अरमानों के
रंग भरे अरमानों के ) – २

नादान हैं जो इन काँटों से, दामन को बचाये जाते हैं
दामन को बचाये जाते हैं
हैं सबसे मधुर वो गीत …
(जब ग़म का अन्धेरा घिर आये, समझो के सवेरा दूर नहीं
समझो के सवेरा दूर नहीं ) – २

हर रात की है सौगात यही, तारे भी यही दोहराते हैं
तारे भी यही दोहराते हैं
हैं सबसे मधुर वो गीत …

Note::-


यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!


(((((~)))))~(((((~))))) kmsraj51 की कलम से ..(((((~)))))~(((((~)))))

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51 Tagged With: Geet, hai sabse madhur, hai sabse madhur wo geet, hindi poem, hindi poetry, i love u, kms pasand, kmsraj51 kms-me, me-kms, poem in hindi, Poetry, poetry in hindi, sap-kms, Sapna, sapna meri jaan, Sapna-kms, songs poem, wo geet

सद्विचार-हिन्दी में !!

::-Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..

सद्विचार-kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms

इस संसार में प्यार करने लायक दो वस्तुएँ हैं-एक दुःख और दूसरा श्रम । दुख के बिना हृदय निर्मल नहीं होता और श्रम के बिना मनुष्यत्व का विकास नहीं होता ।

ज्ञान का अर्थ है-जानने की शक्ति । झूठ को सच से पृथक् करने वाली जो विवेक बुद्धि है-उसी का नाम ज्ञान है ।

अध्ययन, विचार, मनन, विश्वास एवं आचरण द्वार जब एक मार्ग को मजबूती से पकड़ लिया जाता है, तो अभीष्ट उद्देश्य को प्राप्त करना बहुत सरल हो जाता है ।

आदर्शों के प्रति श्रद्धा और कर्तव्य के प्रति लगन का जहाँ भी उदय हो रहा है, समझना चाहिए कि वहाँ किसी देवमानव का आविर्भाव हो रहा है ।

कुचक्र, छद्म और आतंक के बलबूते उपार्जित की गई सफलताएँ जादू के तमाशे में हथेली पर सरसों जमाने जैसे चमत्कार दिखाकर तिरोहित हो जाती हैं । बिना जड़ का पेड़ कब तक टिकेगा और किस प्रकार फलेगा-फूलेगा ।

जो दूसरों को धोखा देना चाहता है, वास्तव में वह अपने आपको ही धोखा देता है ।

समर्पण का अर्थ है-पूर्णरूपेण प्रभु को हृदय में स्वीकार करना, उनकी इच्छा, प्रेरणाओं के प्रति सदैव जागरूक रहना और जीवन के प्रत्येक क्षण में उसे परिणत करते रहना ।

मनोविकार भले ही छोटे हों या बड़े, यह शत्रु के समान हैं और प्रताड़ना के ही योग्य हैं ।

सबसे महान् धर्म है, अपनी आत्मा के प्रति सच्चा बनना ।

सद्व्यवहार में शक्ति है । जो सोचता है कि मैं दूसरों के काम आ सकने के लिए कुछ करूँ, वही आत्मोन्नति का सच्चा पथिक है ।

जिनका प्रत्येक कर्म भगवान् को, आदर्शों को समर्पित होता है, वही सबसे बड़ा योगी है ।

कोई भी कठिनाई क्यों न हो, अगर हम सचमुच शान्त रहें तो समाधान मिल जाएगा ।

सत्संग और प्रवचनों का-स्वाध्याय और सदुपदेशों का तभी कुछ मूल्य है, जब उनके अनुसार कार्य करने की प्रेरणा मिले । अन्यथा यह सब भी कोरी बुद्धिमत्ता मात्र है ।

सब ने सही जाग्रत् आत्माओं में से जो जीवन्त हों, वे आपत्तिकालीन समय को समझें और व्यामोह के दायरे से निकलकर बाहर आएँ । उन्हीं के बिना प्रगति का रथ रुका पड़ा है ।

साधना एक पराक्रम है, संघर्ष है, जो अपनी ही दुष्प्रवृत्तियों से करना होता है ।

आत्मा को निर्मल बनाकर, इंद्रियों का संयम कर उसे परमात्मा के साथ मिला देने की प्रक्रिया का नाम योग है ।

जैसे कोरे कागज पर ही पत्र लिखे जा सकते हैं, लिखे हुए पर नहीं, उसी प्रकार निर्मल अंतःकरण पर ही योग की शिक्षा और साधना अंकित हो सकती है ।

योग के दृष्टिकोण से तुम जो करते हो वह नहीं, बल्कि तुम कैसे करते हो, वह बहुत अधिक महत्त्वपूर्ण है ।

यह आपत्तिकालीन समय है । आपत्ति धर्म का अर्थ है-सामान्य सुख-सुविधाओं की बात ताक पर रख देना और वह करने में जुट जाना जिसके लिए मनुष्य की गरिमा भरी अंतरात्मा पुकारती है ।

जीवन के प्रकाशवान् क्षण वे हैं, जो सत्कर्म करते हुए बीते ।

प्रखर और सजीव आध्यात्मिकता वह है, जिसमें अपने आपका निर्माण दुनिया वालों की अँधी भेड़चाल के अनुकरण से नहीं, वरन् स्वतंत्र विवेक के आधार पर कर सकना संभव हो सके ।

बलिदान वही कर सकता है, जो शुद्ध है, निर्भय है और योग्य है ।

जिस आदर्श के व्यवहार का प्रभाव न हो, वह फिजूल है और जो व्यवहार आदर्श प्रेरित न हो, वह भयंकर है ।

भगवान जिसे सच्चे मन से प्यार करते हैं, उसे अग्नि परीक्षाओं में होकर गुजारते हैं ।

हम अपनी कमियों को पहचानें और इन्हें हटाने और उनके स्थान पर सत्प्रवृत्तियाँ स्थापित करने का उपाय सोचें, इसी में अपना व मानव मात्र का कल्याण है ।

प्रगति के लिए संघर्ष करो । अनीति को रोकने के लिए संघर्ष करो और इसलिए भी संघर्ष करो कि संघर्ष के कारणों का अन्त हो सके ।

धर्म की रक्षा और अधर्म का उन्मूलन करना ही अवतार और उसके अनुयायियों का कर्त्तव्य है । इसमें चाहे निजी हानि कितनी ही होती हो, कठिनाई कितनी ही उठानी पड़ती हों ।

अवतार व्यक्ति के रूप में नहीं, आदर्शवादी प्रवाह के रूप में होते हैं और हर जीवन्त आत्मा को युगधर्म निबाहने के लिए बाधित करते हैं ।

शरीर और मन की प्रसन्नता के लिए जिसने आत्म-प्रयोजन का बलिदान कर दिया, उससे बढ़कर अभागा एवं दुर्बुद्धि और कौन हो सकता है?

जीवन के आनन्द गौरव के साथ, सम्मान के साथ और स्वाभिमान के साथ जीने में है ।

आचारनिष्ठ उपदेशक ही परिवर्तन लाने में सफल हो सकते हैं । अनधिकारी धर्मोपदेशक खोटे सिक्के की तरह मात्र विक्षोभ और अविश्वास ही भड़काते हैं ।

इन दिनों जाग्रत् आत्मा मूक दर्शक बनकर न रहे । बिना किसी के समर्थन, विरोध की परवाह किए आत्म-प्रेरणा के सहारे स्वयंमेव अपनी दिशाधारा का निर्माण-निर्धारण करें ।

जो भौतिक महत्त्वाकांक्षियों की बेतरह कटौती करते हुए समय की पुकार पूरी करने के लिए बढ़े-चढ़े अनुदान प्रस्तुत करते और जिसमें महान् परम्परा छोड़ जाने की ललक उफनती रहे, यही है-प्रज्ञापुत्र शब्द का अर्थ ।

दैवी शक्तियों के अवतरण के लिए पहली शर्त है- साधक की पात्रता, पवित्रता और प्रामाणिकता ।

आशावादी हर कठिनाई में अवसर देखता है, पर निराशावादी प्रत्येक अवसर में कठिनाइयाँ ही खोजता है ।
चरित्रवान् व्यक्ति ही किसी राष्ट्र की वास्तविक सम्पदा है ।

व्यक्तिगत स्वार्थों का उत्सर्ग सामाजिक प्रगति के लिए करने की परम्परा जब तक प्रचलित न होगी, तब तक कोई राष्ट्र सच्चे अर्थों में सार्मथ्यवान् नहीं बन सकता है ।

युग निर्माण योजना का लक्ष्य है-शुचिता, पवित्रता, सच्चरित्रता, समता, उदारता, सहकारिता उत्पन्न करना ।
भुजाएँ साक्षात् हनुमान हैं और मस्तिष्क गणेश, इनके निरन्तर साथ रहते हुए किसी को दरिद्र रहने की आवश्यकता नहीं ।

विद्या की आकांक्षा यदि सच्ची हो, गहरी हो तो उसके रहते कोई व्यक्ति कदापि मूर्ख, अशिक्षित नहीं रह सकता ।

मनुष्य दुःखी, निराशा, चिंतित, उदिग्न बैठा रहता हो तो समझना चाहिए सही सोचने की विधि से अपरिचित होने का ही यह परिणाम है ।

धर्म अंतःकरण को प्रभावित और प्रशासित करता है, उसमें उत्कृष्टता अपनाने, आदर्शों को कार्यान्वित करने की उमंग उत्पन्न करता है ।

जीवन साधना का अर्थ है- अपने समय, श्रम और साधनों का कण-कण उपयोगी दिशा में नियोजित किये रहना ।

निकृष्ट चिंतन एवं घृणित कर्तृत्व हमारी गौरव गरिमा पर लगा हुआ कलंक है ।

आत्मा का परिष्कृत रूप ही परमात्मा है ।

हम कोई ऐसा काम न करें, जिसमें अपनी अंतरात्मा ही अपने को धिक्कारे ।

अपनी दुष्टताएँ दूसरों से छिपाकर रखी जा सकती हैं, पर अपने आप से कुछ भी छिपाया नहीं जा सकता ।

किसी महान् उद्देश्य की ओर न चलना उतनी लज्जा की बात नहीं होती, जितनी कि चलने के बाद कठिनाइयों के भय से पीछे हट जाना ।

महानता का गुण न तो किसी के लिए सुरक्षित है और न प्रतिबंधित । जो चाहे अपनी शुभेच्छाओं से उसे प्राप्त कर सकता है ।

सच्ची लगन तथा निर्मल उद्देश्य से किया हुआ प्रयत्न कभी निष्फल नहीं जाता ।

खरे बनिये, खरा काम कीजिए और खरी बात कहिए । इससे आपका हृदय हल्का रहेगा ।

मनुष्य जन्म सरल है, पर मनुष्यता कठिन प्रयत्न करके कमानी पड़ती है ।

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ।

सज्जनों की कोई भी साधना कठिनाइयों में से होकर निकलने पर ही पूर्ण होती है ।

असत् से सत् की ओर, अंधकार से आलोक की और विनाश से विकास की ओर बढ़ने का नाम ही साधना है ।

किसी सदुद्देश्य के लिए जीवन भर कठिनाइयों से जूझते रहना ही महापुरुष होना है ।

अपना मूल्य समझो और विश्वास करो कि तुम संसार के सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति हो ।

उत्कृष्ट जीवन का स्वरूप है-दूसरों के प्रति नम्र और अपने प्रति कठोर होना ।

वही जीवति है, जिसका मस्तिष्क ठण्डा, रक्त गरम, हृदय कोमल और पुरुषार्थ प्रखर है ।

चरित्र का अर्थ है- अपने महान् मानवीय उत्तरदायित्वों का महत्त्व समझना और उसका हर कीमत पर निर्वाह करना ।

मनुष्य एक भटका हुआ देवता है । सही दिशा पर चल सके, तो उससे बढ़कर श्रेष्ठ और कोई नहीं ।

अपने अज्ञान को दूर करके मन-मन्दिर में ज्ञान का दीपक जलाना भगवान् की सच्ची पूजा है ।

जो बीत गया सो गया, जो आने वाला है वह अज्ञात है! लेकिन वर्तमान तो हमारे हाथ में है ।

हर वक्त, हर स्थिति में मुस्कराते रहिये, निर्भय रहिये, कर्त्तव्य करते रहिये और प्रसन्न रहिये ।

वह स्थान मंदिर है, जहाँ पुस्तकों के रूप में मूक किन्तु ज्ञान की चेतनायुक्त देवता निवास करते हैं ।

Note::-

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational Story,Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in .पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

::::::::::::: Krishna Mohan Singh(kmsraj51) :::::::::::::

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51 Tagged With: great kms, Hindi Quotes, hindi-sadveechar, king-kms, kms me, Kmsraj51, Motivational Quotes in Hindi !!, positive mind, Positive Thoughts, pour soul, Purity in Hindi, Quotes in Hindi !!, sdveechar-hindi, singh-is-king-kms

कुछ कहना मुश्किल है !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..

KMSRAJ51 ki Pen Se …..
pen-kms

कुछ कहना मुश्किल है


जिनसे मिले नहीं कभी हम
उनसे भी नये संबंध बन जाते हैं
जहां विश्वास हो आंखें जुड़ जाती हैं
और जहां नहीं हो, आदमी दूर भागता रहता है

सारी कुर्सियां मित्रवत् स्थान देती है सबों को
कुछ देर बैठे, बातें की, फिर चले गए
फिर कोई दूसरा आकर बैठ गया
हालांकि सामने वाली कुर्सी पर

सिर्फ एक आदमी का हक है
उसका व्यक्तित्व हम पर हमेशा हावी
यह रहस्य है कौन किस तरह से जीता है
मुलाकात सफलता में बदल जाए तो प्यारी बात है
अब पता नहीं कब मिलेंगे उनसे हम

अगली बार भी वे इसी तरह से पेश आयेंगे या नहीं
यह कहना बिल्कुल मुश्किल है।

Note::-

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

::::::::::::::::::::::::::::::: Aapka kmsraj51 ::::::::::::::::::::::::::::::::::::

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51

किताब – Books !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..

kmsraj51 ki Pen Se …..
pen-kms

किताब

अनगिनत सीढिय़ां चढऩे के बाद
एक किताब लिखी जाती है
अनगिनत सीढिय़ां उतरने के बाद
एक किताब समझी जाती है।

Note::-

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::; Aapka kmsraj51 :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51

सेल्समेन !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..

kmsraj51 ki Pen Se …..
pen-kms

सेल्समेन


शंकरा दूर से आया है
और फिर दूर चला जाएगा
इसलिए तेज चलता है, दूर तक जाता है
सभी पात्रों को टटोलता है,

कौन सा उसके लिए खाली है
नहीं तो चीजों को इधर-उधर कर जगह बनाता है,
फिर उनमें अपना सामान भरता है
और बस यूं ही नहीं, नाम मात्र के लिए

बल्कि दिखाता है कार्यान्वित करके
कि वे कितने उपयोगी हैं उनके लिए
उसे अपनी जानकारियां देने में मजा आता है
वह मानता है इससे लोग खुश होते हैं,

यह ग्राहकों को सलामी देने का उसका तरीका है।
इस तरह से संबंध बनाते हुए
वह आगे बढ़ता जाता है,
दूरियां खत्म नहीं होती कभी भी उसके लिए
ना ही थकते हैं उसके पांव।

Note::-

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

:::::::::::::::::::::::::::::::: Aapka kmsraj51 ::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51

हाथ मिलाना !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..

kmsraj51 ki Pen se …..

pen-kms

!! हाथ मिलाना !!

उम्मीद खत्म हो जाती है जहां से
दूरियां बननी शुरू हो जाती हैं वहीं से
अब तो इन दूरियों से भी
वापस लौटकर आना होता है ..

किसी को भी नहीं कह सकते
हमेशा के लिए अलविदा
वास्तविकता तो यही है
मुलाकात के समय हाथ मिलाओ
लौटने के वक्त फिर से हाथ मिलाओ ..

एक बार जुडऩे के लिए एक बार बिछुडऩे के लिए
एक पल में सबको अपना कह दो
दूसरे पल में पराया
इसी तरह की हो गयी है दुनिया।

:::::::::::::::::::::::::::::::: Aapka Kmsraj51 ::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51

आज की रात !!

::-Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..

pen-kms

kmsraj51 ki pen se …..

आज की रात

आज की रात वह घर पर नहीं रहेगा
पढ़ेगा किसी खास दोस्त के साथ
उसके आग्रह में अनुमति का इंतजार नहीं है
उसकी जिद अधिक भारी है..

वह रात भर जमकर पढ़ेगा क्योंकि परसों से परीक्षा है
बाकी है आज और कल, सिर्फ दो दिन
केवल दो दिनों में अपनी धार तेज करनी है उसे
उसे झुका रहना है लैम्प के प्रकाश के पास
आराम के नाम पर चाय की चुस्कियां बार-बार।

उसके जाने के बाद हम सोचते रहे
हां वह घर पर भी रहकर पढ़ सकता था
लेकिन रोकना कितना मुश्किल था उसे
दोनों दोस्त मिलकर क्या करते होंगे, वे ही जानें
किताबें बंद तो अक्षर भी अदृश्य
दोनों गहरे दोस्त हैं यह बात मन में सुकून देती है।

::::::::::::::::::::::::::::::: Aapka kmsraj51 :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.