• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for Aothor-Krishna Mohan Singh

Aothor-Krishna Mohan Singh

उपयोगिता

kmsraj51 की कलम से…..

Soulword_kmsraj51 - Change Y M Tउपयोगिता –

एक राजा था। उसने आज्ञा दी कि संसार में इस बात की खोज की जाय कि कौन से जीव-जंतु निरुपयोगी हैं। बहुत दिनों तक खोजबीन करने के बाद उसे जानकारी मिली कि संसार में दो जीव जंगली मक्खी और मकड़ी बिल्कुल बेकार हैं। राजा ने सोचा, क्यों न जंगली मक्खियों और मकड़ियों को ख़त्म कर दिया जाए।

इसी बीच उस राजा पर एक अन्य शक्तिशाली राजा ने आक्रमण कर दिया, जिसमें राजा हार गया और जान बचाने के लिए राजपाट छोड़कर जंगल में चला गया। शत्रु के सैनिक उसका पीछा करने लगे। काफ़ी दौड़-भाग के बाद राजा ने अपनी जान बचाई और थककर एक पेड़ के नीचे सो गया। तभी एक जंगली मक्खी ने उसकी नाक पर डंक मारा जिससे राजा की नींद खुल गई।
उसे ख़याल आया कि खुले में ऐसे सोना सुरक्षित नहीं और वह एक गुफ़ा में जा छिपा। राजा के गुफ़ा में जाने के बाद मकड़ियों ने गुफ़ा के द्वार पर जाला बुन दिया।

शत्रु के सैनिक उसे ढूँढ ही रहे थे। जब वे गुफ़ा के पास पहुँचे तो द्वार पर घना जाला देखकर आपस में कहने लगे, “अरे! चलो आगे। इस गुफ़ा में वह आया होता तो द्वार पर बना यह जाला क्या नष्ट न हो जाता।”

गुफ़ा में छिपा बैठा राजा ये बातें सुन रहा था।
शत्रु के सैनिक आगे निकल गए …
उस समय राजा की समझ में यह बात आई कि संसार में कोई भी प्राणी या चीज़ बेकार नहीं। अगर जंगली मक्खी और मकड़ी न होतीं तो उसकी जान न बच पाती। इस संसार में कोई भी चीज़ या प्राणी बेकार नहीं। हर एक की कहीं न कहीं उपयोगिता है।

Valuable-kmsraj51

 

 

 

 

 

 

Post inspired by-

Poojya Acharya Bal Krishan Ji Maharaj-KMSRAJ51पूज्य आचार्य बाल कृष्ण जी महाराज

मैं श्री आचार्य बाल कृष्ण जी महाराज का बहुत आभारी हूँ!!

आपको दिल से शुक्रिया;

Ayurveda Product Available on;-

http://patanjaliayurved.org/

 

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@yahoo.in. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

also send me E-mail:

kmsraj51@yahoo.in 

&

 cymtkmsraj51@hotmail.com

“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की  व्यथ॔ के लीये समय ही ना बचे” -Kmsraj51

 

kmsraj51 की कलम से …..

Coming soon book (जल्द ही आ रहा किताब)…..

“तू ना हो निराश कभी मन से”

 

_________________ all rights reserve under kmsraj51-2013 _________________

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi - Quotes, Hindi Motivational Story !!, Inspirational Story in Hindi, Kids moral story in Hindi, Moral Story in Hindi, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, Quotes in Hindi, Short Inspirational Story in Hindi, Story in Hindi, Success, Success Mantra of Life Tagged With: 5 Motivational and Inspiring short Stories, Aothor-Krishna Mohan Singh, Best Motivational Stories of Real People, biography of kmsraj51, famous motivational stories, funny motivational stories, http://patanjaliayurved.org/, inspirational stories, Inspirational Stories | Positive Stories| Inspirational Articles, inspirational story in hindi, kms, Kmsraj51, More Then 30 Motivational Stories, Motivational Quotes, Motivational Stories, motivational stories about life, motivational stories for children, motivational stories for employees, Motivational Stories in Hindi, mrssonkms, mrssonkmsraj51 & groups of companis, short Hindi Motivational Stories, Swami ramdev, true motivational stories, आचार्य बाल कृष्ण जी महाराज

शांति पर महान व्यक्तियों के विचार।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

शांति पर महान व्यक्तियों के विचार।

Quote 1: A people free to choose will always choose peace.

In Hindi: जो लोग चुनाव करने के लिए स्वतंत्र हैं वो हमेशा शांति का चुनाव करेंगे।

Ronald Reagan रोनाल्ड रीगन 

Quote 2: An eye for an eye only ends up making the whole world blind.

In Hindi: आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 3: Even peace may be purchased at too high a price.

In Hindi: शायद शांति को भी बहुत ऊँची कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Benjamin Franklin बेंजामिन फ्रैंकलिन

Quote 4: I believe in the religion of Islam. I believe in Allah and peace.

In Hindi: मैं इस्लाम में यकीन रखता हूँ। मैं अल्लाह और अमन में यकीन करता हूँ।

Muhammad Ali मुहम्मद अली 

Quote 5: I dream of an Africa which is in peace with itself.

In Hindi: मैं एक ऐसे अफ्रीका का स्वप्न देखता हूँ, जो स्वयम में शांत हो।

Nelson Mandela नेल्सन मंडेला 

Quote 6: If we have no peace, it is because we have forgotten that we belong to each other.

In Hindi: अगर कहीं शांति नहीं है, तो इसकी वजह ये है कि हम भूल चुके हैं कि हम एक-दूसरे के हैं।

Mother Teresa मदर टेरेसा 

Quote 7: If you want to make peace with your enemy, you have to work with your enemy. Then he becomes your partner.

In Hindi: यदि आप अपने दुश्मन के साथ शांति चाहते हैं, तो आपको उसके साथ काम करना होगा। तब वो आपका साथी बन जाएगा।

Nelson Mandela नेल्सन मंडेला 

Quote 8: It is an unfortunate fact that we can secure peace only by preparing for war.

In Hindi: यह एक दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य है, कि हम शांति को केवल युद्ध के लिए तैयार रह कर सुरक्षित कर सकते हैं।

John F. Kennedy जॉन ऍफ़. केनेडी 

Quote 9: It is madness for sheep to talk peace with a wolf.

In Hindi: एक भेड़िये के साथ शांति की बात करना भेंड के लिए पागलपन है।

Thomas Fuller थोमस फूलर 

Quote 10: Let there be work, bread, water and salt for all.

In Hindi: सभी के लिए काम, रोटी, पानी और नमक हो।

Nelson Mandela नेल्सन मंडेला 

Quote 11: Nobody can bring you peace but yourself.

In Hindi: सिवाय आपके कोई भी आपको चैन नहीं दे सकता।

Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो एमर्सन 

Quote 12: Peace and justice are two sides of the same coin.

In Hindi: शांति और न्याय एक ही सिक्के के दो पहलू  हैं।

Dwight D. Eisenhower ड्वाईट डी. आइजेन्होवर 

Quote 13: Peace begins with a smile.

In Hindi: शांति की शुरआत मुस्कराहट के साथ होती है।

Mother Teresa मदर टेरेसा 

Quote 14: Peace cannot be achieved through violence, it can only be attained through understanding.

In Hindi: हिंसा से शांति नहीं प्राप्त की जा सकती है, यह सिर्फ समझ के माध्यम से मिल सकती है।

Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो एमर्सन 

Quote 15: Peace is a journey of a thousand miles and it must be taken one step at a time.

In Hindi: शांति हज़ार मील का सफ़र है, और इसे एक बार में एक कदम बढ़कर तय किया जाना चाहिए।

Lyndon B. Johnson लिंडन बी.जोंसन

Quote 16: People always make war when they say they love peace.

In Hindi: लोग हमेशा युद्ध करते हैं, जब वो कहते हैं कि उन्हें शांति प्रिय है।

David Herbert Lawrence डेविड हर्बर्ट लारेंस 

Quote 17: We make war that we may live in peace.

In Hindi: हम इसलिए युद्ध करते हैं, कि हम शांति से रह सकें।

Aristotle अरस्तु 

Quote 18: Every goal, every action, every thought, every feeling one experiences, whether it be consciously or unconsciously known, is an attempt to increase one’s level of peace of mind.

In Hindi: प्रत्येक लक्ष्य, प्रत्येक कार्य, प्रत्येक विचार, प्रत्येक भावना, चाहे वह चेतन या अवचेतन रूप में ज्ञात हो, मानसिक शांति बढाने की दिशा में एक प्रयास है।

Sydney Madwed सिडनी मैडवेड 

Quote 19: He that would live in peace and at ease must not speak all he knows or all he sees.

In Hindi: वह जो शांति और चैन से रहना चाहता है उसे हर वो चीज नहीं बोलनी चाहिए जो वो जानता या देखता है।

Benjamin Franklin बेंजामिन फ्रैंकलिन 

Quote 20: I don’t know whether war is an interlude during peace, or peace an interlude during war.

In Hindi: मैं नहीं जानता कि युद्ध शांति के बीच का अंतराल है या शांति युद्ध के बीच का।

Georges Clemenceau जोर्ज्स क्लेमेंसिऊ

Quote 21: It isn’t enough to talk about peace. One must believe in it. And it isn’t enough to believe in it. One must work at it.

In Hindi: सिर्फ शांति के बारे में बात करना पर्याप्त नहीं है। उसमे यकीन भी करना होगा। और सिर्फ यकीन करना पर्याप्त नहीं है। उसपे काम भी करना होगा।

Eleanor Roosevelt एलेनोर रूजवेल्ट

 Quote 22: Nonviolence is the first article of my faith. It is also the last article of my creed.

In Hindi: अहिंसा मेरे विश्वास की पहली वस्तु है। यह मेरे मत की आखिरी वस्तु भी है।

Mahatma Gandhi महात्मा गाँधी 

Quote 23: One cannot subdue a man by holding back his hands. Lasting peace comes not from force.

In Hindi: कोई किसी का हाथ पीछे पकड़कर वश में नहीं कर सकता. स्थाई शांति बल से नहीं आती है।

David Borenstein डेविड बोरेन्स्टीन

Quote 24: Peace is not only better than war, but infinitely more arduous.

In Hindi: शांति यद्ध से सिर्फ बेहतर नहीं है, बल्कि कहीं अधिक कठिन भी है।

George Bernard Shaw जोर्ज बर्नार्ड शा

Quote 25: Peace is rarely denied to the peaceful.

In Hindi: शांति शायद ही कभी शांतिपूर्ण व्यक्ति को नहीं दी जाती।

Friedrich Schiller फ्रेडरिक शीलर 

Quote 26: Peace is the first thing the angels sang.

In Hindi: शांति पहली चीज  है जो फरिश्तों ने गाई।

John Keble जॉन केबले 

Quote 27: Peace is when time doesn’t matter as it passes by.

In Hindi: शांति तब है जब समय के बीतने से फर्क नहीं पड़ता।

Maria Schell मारिया शेल 

Quote 28: Power to the peaceful!

In Hindi: शांतिपूर्ण को सत्ता दो।

Michael Franti मिशेल फ्रंटि 

Quote 29: The real and lasting victories are those of peace, and not of war.

In Hindi: वास्तविक और स्थाई जीत शांति की होती है, युद्ध की नहीं।

Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो एमर्सन 

Quote 30: Those who make peaceful revolution impossible will make violent revolution inevitable.

In Hindi: जो शांतिपूर्ण क्रांति को असंभव बना देते हैं वो हिंसक क्रांति को अपरिहार्य बना देंगे।

John F. Kennedy जॉन ऍफ़ केनेडी 

Quote 31: War will never cease until babies begin to come into the world with larger cerebrums and smaller adrenal glands.

In Hindi: युद्ध तब तक नही बंद होंगे जब तक इस दुनिया में बच्चे बड़े दिमाग और छोटे एड्रीनल ग्लैंड के साथ नहीं आना शुरू होंगे।

H. L. Mencken एच. एल. मेंकेन

Quote 32: You cannot find peace by avoiding life.

In Hindi: जीवन को टाल कर आप शांति नहीं पा सकते।

Virginia Woolf वर्जिनिया वूल्फ 

Quote 33: You don’t have to have fought in a war to love peace.

In Hindi: शांति से प्रेम करने के लिए आपको युद्ध में लड़ा हुआ होना ज़रूरी नहीं है।

Geraldine Ferraro गेरेल्डाइन फेर्रारो 

Quote 34: Peace is its own reward.

In Hindi: शांति  अपने आप में ईनाम है।

Mahatma Gandhi महत्मा गाँधी 

Note:- Post inspired by AKC(http://www.achhikhabar.com/), I am greatful to AKC & My dear friend Mr. Gopal Mishra. For more Quotes visit at: http://www.achhikhabar.com/

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

Swami Vivekananda-kmsraj51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, Hindi - Quotes, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, हिंदी Tagged With: Anmol Vachan, Aothor-Krishna Mohan Singh, Best Hindi Quotes, gopal mishra, Hindi Quotes, Hindi Quotes Website, http://kmsraj51.com/, http://www.achhikhabar.com/, Inspirational Hindi Quotes, Kmsraj51, KMSRAJ51-CYMT, Moral Hindi Quotes, Motivational Hindi Quotes, Quotes in Hindi !!, The idea of the great men of peace.

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.