• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for How to Prepare for Exams

How to Prepare for Exams

परीक्षा में कैसे करवाएं बच्‍चे की तैयारी।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

परीक्षा में कैसे करवाएं बच्‍चे की तैयारी।

(How to teach children in exam preparation)

kids-KMSRAJ51
बच्‍चों के सिर पर एक्‍ज़ाम का फीवर फिर से आ धमका है। जितने दिनों के लिए एक्‍ज़ाम चलता है उतने दिन न केवल बच्‍चे बल्कि उनके मम्‍मी-पापा भी परेशान रहते हैं। अपने ऊपर कॉनफिडेंस न होना और तनावा होने की वजह से बच्‍चे अपना उत्‍तर गलत कर देते हैं। रिजल्‍ट में क्‍या होगा और कम नंबर आए तो मम्‍मी-पापा क्‍या कहेगें, इन सब सवालों से घिरे बच्‍चे दिमागी रूप से बीमार पड़ जाते हैं। इसके लिए पेरेंट्स को एक्‍ज़ाम के समय अपने बच्‍चों का दोस्‍तों की तरह साथ देना चाहिये और उन्‍हें इससे न डरने के लिए प्रेरित करना चाहिये।

चलिए जानते हैं एक्‍ज़ाम फीवर से बच्‍चों को बचाने का तरीका।

कैसे करें बच्‍चों की मदद –

1. बच्‍चे के एक्‍ज़ाम के 2-3 हफ्ते से पहले ही तैयारी करना शुरु कर दें। उनका पूरा स्‍लेबस देख कर यह निर्णय लें कि उन्‍हें कहां से तैयारी शुरु करवानी है।

2. देरी करने से कोई फायदा नहीं होता है, इससे बच्‍चे एक्‍ज़ाम का दिन आते-आते घबराने लगेगें। अच्‍छा होगा कि आप सबसे पहले उन बिंदुओं पर ध्‍यान दें जिसमें आपका बच्‍चा कमज़ोर है।

3. कामकाजी पेरेंट्स बच्‍चों के ऊपर ज्‍यादा ध्‍यान नहीं दे पाते इसलिए वह अपने बच्‍चों को प्राइवेट ट्यूशन में भेज कर पढ़वाते हैं। इसलिए जब बच्‍चे वापस पढ़ कर आएं तब उनसे क्‍लास में क्‍या-क्‍या पढ़ाया गया है, जरुर पूछें।

4. जो माताएं बाहर काम कारती हैं, वह घर से निकलने से पहले अपने बच्‍चे को होमवर्क दे कर जाया करें। जब वापस आएं तो उसका होतवर्क जरुर चेक करें और अगर काम अच्‍छा हो तो उसकी तारीफ भी करें। इसे बच्‍चे का मनोबल बढ़ता है और उसे एक्‍ज़ाम का प्रेशर झेलने की ताकत भी आती है।

5. उसका हमेशा लिखित टेस्‍ट लेती रहा करें। यह एक अच्‍छा माध्‍यम है एक्‍ज़ाम की तैयारी करने का। सबसे पहले अपने बच्‍चे को एक पाठ रटने के लिए बोलें और फिर उससे वह पाठ पूरा सुने। जब बच्‍चा वह पाठ ठीक से सुना दे तब दूसरे दिन उसका रिटन टेस्‍ट लें।

6. अगर आपको लगता है कि बच्‍चा मन लगा कर तैयारी नहीं कर रहा है तो उसके प्रति थोड़ा सा सख्‍त व्‍यावहार अपनाएं। उसे एक्‍ज़ाम में फेल होने के प्ररिणाम बताएं जिससे वह थोड़ा सीरियस हो जाए। पर कभी भी बच्‍चे को मारे-पीटे नहीं वरना वह निराश हो जाएगा और किताबों के प्रति उसका लगाव भी कम हो जाएगा।

7. रिवीजन बहुत जरुरी है। इससे बच्‍चे को पाठ याद रखने में बहुत मदद मिलेगी। हर दूसरे दिन बच्‍चे से पुराना पढ़ाया गया पाठ पूछें। जिस दिन बच्‍चा एक्‍ज़ाम देने के लिए जा रहा हो तब उसको सुबह जल्‍दी उठा दें और रिवीजन करने को बोलें।

Kids_Education-KMSRAJ51

Please Share your comment`s.

आपका सबका प्रिय दोस्त,

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

Swami Vivekananda-kmsraj51

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए हिम्मत और उमंग-उत्साह बहुत जरूरी है।

जहाँ उमंग-उत्साह नहीं होता वहाँ थकावट होती है और थका हुआ कभी सफल नहीं होता।

 ~KMSRAJ51

 

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Education-शिक्षा !!, Girls-kmsraj51 ki pen se ....., Hindi - Quotes, Hindi Motivational Story !!, MANMANI BABU ~ KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, TU NA HO NIRASH KABHI MAN SE ....., पवित्र 'सकारात्मक सोच' Tagged With: 10 CLASS EXAM TIPS IN HINDI, 12 CLASS EXAM TIPS IN HINDI, Board Exam preparation, CBSC BOARD, CBSE BOARD KIDS EXAM TIPS, CBSE BOARD KIDS EXAM TIPS IN HINDI, CHILD EDUCATION, CHILD EXAM PREPATION, Exam Guru, EXAM MANTRA, Exam Preparation Tips in Hindi, Exam Success Sutra, Exam Tips, Exam Tips in Hindi, Examination Hall, Great Exam Quates, Hindi Exam Tips & Tricks, How to Achive More Mark in Exam, How To Get Kids in test preparation., How to Prepare for Exams, How to Prepare for Exams in Hindi, http://kmsraj51.com/, http://mcitpkmsraj51.blogspot.in/, ICSE BOARD EXAM TIPS IN HINDI, INDIAN KIDS EXAM TIPS IN HINDI, KIDS EXAM TIPS IN HINDI, Kmsraj51, LKG KIDS EXAM TIPS IN HINDI, PREPATION OF KIDS EXAM, Remove Board Exam Tension, Simple Exam Tips, SIMPLE KIDS EXAM TIPS IN HINDI, SIMPLE WAY OF SUCCESS IN EXAM, Success Exam Tips, UP BOARD EXAM TIPS IN HINDI

परीक्षा से पहले, परीक्षा के दौरान।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

Before the examination, the examination.

शरीर की तरह आपके दिमाग को भी बेहतर काम करने के लिए व्यवस्थित रहना जरूरी है। इसके लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं। इनसे न सिर्फ आपका दिमाग तेज गति से काम करने लगेगा, बल्कि परीक्षा के लिए किसी भी पाठ को याद रखना आसान हो जाएगा।

आप दिमागी कसरत करने के लिए अपने आपको तैयार करें। दिमागी कसरत शारीरिक कसरत से भिन्न होती है। हमारे देश में शतरंज ईजाद किया गया तो इसीलिए कि यह दिमाग की सबसे कठिन और जोरदार कसरत है। खैर शतरंज तो सभी नहीं खेलते हैं, लेकिन क्रासवर्ड पजल्स या कम्प्यूटर पर दिए गए गेम सालिटायर को तो लगभग सभी पसंद करते हैं। आप इनसे शुरुआत कर सकते हैं। आप यदि यह भी नहीं करना चाहते हैं तो आसान तरीका है साधारण स्तर के गुणा-भाग अथवा जोड़-घटाव करना।

हफ्ते में एक बार कोई कविता या जोक याद करने की कोशिश करें। इससे आपका दिमाग शेप में रहेगा और इसकी ताकत भी बढ़ेगी। हमेशा कुछ नया करने की सोच रखिए। नए-नए आइडियाज को सामने आने दें। इसके लिए एक बच्चे की तरह सोचना ही काफी है। बच्चे सकारात्मक ऊर्जा, विस्मित भाव और उत्सुकता से सोचते हैं।

अपने आपको दिवास्वप्न देखने दीजिए। इससे मस्तिष्क तीक्ष्ण होगा और उसकी ताकत भी बढ़ेगी। अपने आपको केवल एक ही व्यक्ति न बनने दें। एक ही व्यक्ति में बहुत सारे व्यक्तित्व पैदा कीजिए। जितने अधिक हो सकें, उतने तरीकों से सोचिए।

परीक्षा का भय?

कई विद्यर्थियों को परीक्षा के बारे में सोचकर ही बेचैनी महसूस होने लगती है। मन में कई विचार घूमने लगते हैं, -‘क्या मैं सभी प्रश्नों का उत्तर दे पाउंगा?’ ‘थोड़ा और पढ़ लेता तो अच्छा होता’आदि। ये विचार लगभग हर विद्यार्थी को परेशान करते हैं। थोड़ा-बहुत दबाव बेहतर प्रदर्शन के लिए मददगार होता है। इससे शरीर में एड्रिनलिन हारमोन स्त्रावित होता है जो व्यक्ति को सचेत और फोकस्ड बनाए रखता है।

हल्का तनाव या दबाव होना स्वाभाविक है लेकिन ज्यादा घबराहट परेशानी का सबब बन जाती है। यह व्यक्ति के चारों ओर एक नकारात्मक घेरा बना देती है और फिर वो एकाग्र होकर सोच-समझ नहीं पाता। इसका बुरा प्रभाव पड़ता है प्रदर्शन पर क्योंकि विद्यार्थी न तो प्रश्नों पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाता है और न सटीक उत्तर ही दे पाता है। ऐसे कई उपाय हैं जिनसे परीक्षा का भय दूर किया जा सकता है ताकि विद्यार्थी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

परीक्षा से पहले।

अपना कोर्स समय रहते पढ़ लें और उसका रिविज़न भी कम से कम एक दिन पहले ही पूरा कर लें। ऐन वक्त तक पढ़ते रहने से तनाव बढ़ता है। चित्त स्थिर रखने और मन शांत करने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं, किसी को संगीत सुनने पर सुकून मिलता है तो किसी को व्यायाम करने से या फिर कुनकुने पानी से स्नान करना भी अच्छा तरीका हो सकता है। अपने लिए रिलेक्स करने का ऐसा ही कोई तरीका चुनें।

परीक्षा के दिन और उससे एक दिन पहले इस तरह के उपाय बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। जो कुछ भी आपने पढ़ा है उसे याद रखने में ये सहायक होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ताता है। एग्जाम सेंटर का रास्ता पता न होना भी घबराहट का कारण बन सकता है। इस बारे में पहले ही जानकारी जुटा लें और संभव हो तो एक बार खुद वहां जाकर देखें। इससे ऐन वक्त की हड़बड़ी से बच जाएंगे। परीक्षा के नियमों को ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा से पहले की रात नींद पूरी करें।

परीक्षा के दौरान।

‘मुझे कुछ नहीं आता’। पढ़ाई नहीं की हो तो ये ख्याल परेशान कर सकता है लेकिन अच्छे से पढ़ने पर भी ऐसे विचार उत्पन्न होना घबराहट के संकेत हैं। तनाव के कारण विद्यार्थी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते। कई तो प्रश्न भी ठीक से नहीं पढ़ पाते हैं। इससे बचने के लिए ये उपाय कर सकते हैं-

A. परीक्षा कक्ष में सही समय पर पहुंचें।

B. कक्ष में पहुंचकर लंबी-गहरी सांसें लें और छोड़ें। घबराहट में अक्सर लोग ठीक से सांस नहीं लेते हैं। गहरी सांस लेते हुए अपनी पीठ एकदम सीधी कर लें।

C. आपके सामने रखी किसी स्थिर निर्जीव वस्तु (दीवार, तस्वीर, आदि) की ओर देखकर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें।

D. मन में कोई सकारात्मक बात दोहराएं जैसे – मैं ये परीक्षा पास करने वाला हूं। 1-2 मिनिट तक यही दोहराते रहें और फिर सामान्य रुप से सांस लें। शांति अनुभव करेंगे।

E. प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें। यदि परीक्षा के बीच बीच फिर से घबराहट होने लगे तो फिर से एकाग्रता के उपाय दोहराएं।

F. प्रश्नपत्र सॉल्व करने की रणनीति तय कर लें। कौनसे प्रश्न पहले सॉल्व करेंगे आदि और बिना समय बर्बाद किए उत्तर लिखना शुरु कर दें।

याददाश्त के टिप्स…..

किसी भी बात को याद रखने के लिए दिमाग उस बात का अर्थ मूल्य और औचित्य के आधार पर तय करता है। दिमाग की प्राथमिकता भी इसी क्रम में काम करती है। याद रखने की सबसे पहली सीढ़ी है अर्थ जानना, अतः किसी भी बात को याद रखने से उसका अर्थ जरूर समझिए।

यदि अर्थ ही समझ में नहीं आया है तो रटने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए पहले जिस बात या पाठ को याद रखना है, पहले उसका अर्थ समझिए, फिर उसका महत्व और मूल्य समझिए इसके बाद आपके जीवन में उस बात का क्या औचित्य है यह जानिए।

Please Share your comment`s.

आपका सबका प्रिय दोस्त,

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

Swami Vivekananda-kmsraj51

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए हिम्मत और उमंग-उत्साह बहुत जरूरी है।

जहाँ उमंग-उत्साह नहीं होता वहाँ थकावट होती है और थका हुआ कभी सफल नहीं होता।

 ~KMSRAJ51

 

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, MANMANI BABU ~ KMSRAJ51 Tagged With: 50 Great Quotations In Hindi, exam fever quotes, Exam Preparation Tips in Hindi, Exam Tips, Exam Tips in Hindi, Examination Hall, Great Exam Quates, Hindi Exam Tips & Tricks, How do i avoid exam fear?, How to Avoid Exam Fever, How to beat EXAM Fever, How To kill the exam stress, How to Prepare for Exams, How to remove Exam Fever, How to remove Exam Fever in Hindi, How to Success in EXAM in Hindi, http://kmsraj51.com/, http://mcitpkmsraj51.blogspot.in/, Kmsraj51, Krishna Mohan Singh(kmsraj51), Simple Exam Tips, Simple Way of Success, Top 10 Tips To Get Rid Of Exam Fever, Tricks for EXAM in Hindi

कैसे बचें एग्जाम फीवर से ~ How to Avoid Exam Fever !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..

kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms

** कैसे बचें एग्जाम फीवर से ~ How to Avoid Exam Fever !! **


exam-fever


जैसे-जैसे बोर्ड परीक्षा के दिन नजदीक आते जा रहे हैं छात्रों की परेशानियां भी उसी रफ्तार से बढ़ रही हैं। एक ओर सिलेबस का बोझ तो दूसरी ओर मनोवैज्ञानिक समस्याएँ भी छात्रों को घेरती नजर आ रही हैं। कुछ को तो इनके होने का भ्रम भी रहता है।

परीक्षा नजदीक आते ही वे एग्जामिनेशन फीवर, त्वचा रोग, सिरदर्द की शिकायत, नींद गायब हो जाना, भूख न लगना, स्वभाव से चिड़चिड़ा हो जाना, पेट में कई तरह की समस्याएँ, आत्मविश्वास का डगमगा जाना, कमजोरी की शिकायत, आँखों में परेशानी, ऐसा भ्रम होना कि पिछला जो भी पढ़ा था सब भूल रहा है तथा घबराहट आदि न जाने कितनी छोटी-बड़ी समस्याओं से ग्रस्त हो जाते हैं।

लेकिन इनसे घबराने से काम नहीं चलेगा, पढ़ाई के साथ-साथ इनका सामना भी करना होगा और मन में यह विश्वास रखना होगा कि अगर समस्याएँ हैं तो उनका समाधान भी होगा।

मर्ज पनपे, इससे पहले ही सतर्क हो जाएँ
किसी भी समस्या के पनपने के बाद उससेनिजात पाने का हल ढूंढने से अच्छा है कि ऐसा तरीका चुनें जिससे समस्याएँ पनपने ही न पाएँ। आपके मन-मस्तिष्क में तनाव घर करे, इससे पहले ही आपको इमोशनल इंटेलीजेंस विकसित कर लेनी चाहिए यानी छात्र यह मान कर चलें कि इसके पूर्व जिन परीक्षाओं में वे बैठे हैं, यह भी उन्हीं से मिलती-जुलती परीक्षा है और इन्हें भी वे आसानी से पास कर लेंगे, बल्कि ज्यादा मेहनत की है तो नंबर भी अच्छे आएँगे।

यह सोच ही तनाव को आपके पास फटकने नहीं देगी। इसके साथ ही जो भी दिन आपके हाथ में हैं, उसी के हिसाब से प्लानर बनाएँ। अक्सर बच्चे शिकायत करते हैं कि जो भी पढ़ा था, सब धीरे-धीरे भूल रहा है। इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि पिछले छह दिन में जो भी पढ़ा, सातवें दिन उसका रिवीजन कर लें।

योग अथवा ध्यान का सहारा लें, इससे याददाश्त में वृद्धि होगी। ज्यादा देर तक बैठने से कमर दर्द या गर्दन दर्द की शिकायत हो रही है तो कमरे में टहल लें। आत्मविश्वास को बनाए रखने के लिए व्यायाम का भी सहारा लिया जा सकता है। पाचन क्रिया सही रहे, इसके लिए भोजन पर ध्यान दें तथा संयमित व्यवहार बनाए रखने के लिए पूरी नींद जरूर लें।

अभिभावक भी रहें अलर्ट
बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी विजुअलाइजिंग टेक्नीक का सहारा लेना चाहिए। छात्र आंख बंद कर यह विजुअलाइज करें कि वे परीक्षा भवन में हैं तथा प्रश्न-पत्रों को सही तरीके से हल कर रहे हैं। सीबीएसई सहित कई प्रमुख बोर्डों ने अपने यहां काउंसलरों का पैनल नियुक्त कर रखा है, जिसकी निशुल्क सेवाएँ ली जा सकती हैं।

सीबीएसई अपनी टेलीकाउंसलिंग सेवा शुरू कर चुकी है। इस समय छात्रों को आत्मीय सहारे की भी जरूरत रहती है। वह चाहता है कि उसके माता-पिता उसके इर्द-गिर्द रहें, ताकि वह खुद को अकेला न समझे। अभिभावक उनको भरोसा दिलाएँ कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ हैं, भले ही परीक्षा में उनका रिजल्ट जैसा भी रहे। उनके इस भरोसे से बच्चे से परीक्षा रूपी भूत का दबाव छंट जाता है और वे जयादा बेहतर तरीके से तैयारी कर पाते हैं।

Note::-


यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

ME-KMSME

(((((::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..)))))

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51 Tagged With: 21 Century Yugpurush kmsraj51, 21st Century Yogiraj kmsraj51, Exam Fever, Exam Preparation Tips in Hindi, Exam Tips, Exam Tips in Hindi, great kms, How to Avoid Exam Fever, How to Prepare for Exams, Interview Tips In Hindi by kmsraj51, king kmsraj51, king-kms, kms, kms me, kms pasand, kmsme, kmsraj 51 king, Kmsraj51, KMSRAJ51 GREAT THOUGHTS, kmsraj51 ki pen se, kmsraj51 king, kmsraj51 kms-me, KMSRAJ51 OCEAN OF PREM, kmsraj51~Interview Tips, Manmani Babu kmsraj51, me-kms, mekms, mekmsraj51, MRS SON KMSRAJ51, mrsson kmsraj51, OCEAN OF PREM-KMSRAJ51, Prem ke Sagar kmsraj51, sap-kms, Sapna-kms, singh-is-king-kms, Tips, YOGIRAJ KMS, YOGIRAJ KMSRAJ51, yugpurush kmsraj51

परीक्षा की तैयारी कैसे करें।

Kmsraj51 की कलम से…..

How to Prepare for The Examination | परीक्षा की तैयारी कैसे करें।

Exam Tips in Hindi

During examination days, food should be taken which is pure and full of nutrition. Dinner should be eaten early. परीक्षा प्रारंभ होने के कुछ महीने पहले से ही पढ़ना शुरू कर देना चाहिए। पहली बार पढ़ने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है दोहरान करना इसलिए रिवीजन के लिए पर्याप्त समय दें।

 जिन विषयों की परीक्षा बाद में है उन्हें पहले पढ़ना चाहिए ताकि आखिरी दिनों में वह विषय पढ़े जा सके जिनका एग्जाम सबसे पहले है। इसके लिए टाइम टेबल बना लें।

 पूर्व वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए। इससे परीक्षा का पैटर्न समझने में मदद मिलती हैं।

 स्टडी रूम व्यवस्थित होना चाहिए। कुर्सी आरामदायक होनी चाहिए। स्टडी टेबल पर अलार्म घड़ी रखी होनी चाहिए। स्टडी रूम में मोटिवेशनल चार्ट लगे होने चाहिए। रोशनी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

 परीक्षा के दिनों में तनाव का माहौल रहता है। तनाव को दूर करने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग, व्यायाम आदि का सहारा लें और पर्याप्त मात्रा में नींद लें।

 परीक्षा के दिनों में ऐसा भोजन लिया जाना चाहिए जो सात्विक हो और पोषण से भरपूर हो। रात का खाना जल्दी खा लेना चाहिए। थोड़े-थोड़े अंतराल में पानी पीते रहना चाहिए।

cartoon-success mantra of exam-kmsraj51

 हाथ-पैर और मुंह धोकर पढ़ने बैठना चाहिए।

 खुश और तनावमुक्त रहें। सकारात्मक सोच रखें। परीक्षा को हौवा ना बनाये और आत्मविश्वास बनाये रखें।

 एग्जाम किट में पेंसिल और पेन के साथ रंगबिरंगे जेल पेन भी रखें। ये आपको जवाब को हाईलाइट करने और चित्र बनाने में मदद करेंगे।

 एग्जाम हॉल में बिना किसी डर के पूरी ऊर्जा और पॉजिटिव सोच के साथ प्रवेश करें।

 प्रश्न पत्र पढ़ने में जल्दबाजी ना करें। धैर्य से काम लें। पेपर और कॉपी पर लिखे गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। अगर कोई संदेह है तो टीचर से पूछ लें।

 साफ़-सुथरी राइटिंग में लिखने का प्रयास करें। ताकि परीक्षक को कॉपी पढ़ने में दिक्कत ना आये। कई बार गन्दी राइटिंग की वज़ह से भी नंबर कम आते हैं।

 प्रश्नों के उत्तर में चित्रों, आंकड़ों और रेखांकन आदि का उपयोग करें। इससे उत्तर आकर्षक और प्रभावी बन जाता है।

 पेज भरने की बजाय सभी प्रश्नों का स्पष्ट और सटीक जवाब लिखें।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, Education-शिक्षा !!, EXAM TIPS IN HINDI Tagged With: Diet in EXAM Time, Exam Fever Free Mind, Exam Preparation Tips in Hindi, Exam Tips & Tricks in hindi, exam tips for students, Exam Tips in Hindi, How to Prepare for Exams, how to prepare for the examination, How to Study For Exams, Pariksha ki Taiyari, Top 10 revision tips for your final, एग्जाम, परीक्षा की तैयारी कैसे करें।

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.