• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for kmsraj51 ki pen se

kmsraj51 ki pen se

20 Magnificent Quotes By The World’s Most Successful Billionaires !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..

ME-KMSME


kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms

** अरबपतियों के प्रेरक कथन **

Bill-Gates

Andrew-Carnegie

Donald-Trump-Quotes

Henry-Ford

Oprah-Winfrey

Mark-Zuckerberg-quote

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

** अरबपतियों के प्रेरक कथन – Successful Quotes By The World’s Most Successful Billionaires **

Quote 1: It’s fine to celebrate success but it is more important to heed the lessons of failure.

In Hindi : सफलता की ख़ुशी मानना अच्छा है पर उससे ज़रूरी है अपनी असफलता से सीख लेना .
Bill Gates , Business Magnate, Investor & Philanthropist

Quote 2: Part of being a winner is knowing when enough is enough. Sometimes you have to give up the fight and walk away, and move on to something that’s more productive.

In Hindi: विजेता बनने का एक हिस्सा ये जानना है कि कब हद पार हो चुकी है . कभी -कभी आपको लड़ाई छोड़ कर जाना पड़ता है , और कुछ और करना होता है जो अधिक प्रोडक्टिव हो .
Donald Trump ,American Business Magnate, Investor & TV Personality

Quote 3: No action is too small when it comes to changing the world… I’m inspired every time I meet an entrepreneur who is succeeding against all odds

In Hindi: जब दुनिया बदलने की बात हो तो कोई भी काम छोटा नहीं है …मैन जब भी किसी ऐसे उद्द्यमी से मिलता हूँ जो सभी बाधाओं के खिलाफ सफल हो रहा हो तो मुझे प्रेरणा मिलती है .
Cyril Ramaphosa ,South African Politician & Businessman

Quote 4: Formula for success: rise early, work hard, strike oil.

In Hindi: सफलता का फार्मूला : जल्दी उठो , कड़ी मेहनत करो , लकी रहो .
J. Paul Getty ,Founder of Getty Oil Company

Quote 5: Vision is perhaps our greatest strength… it has kept us alive to the power and continuity of thought through the centuries, it makes us peer into the future and lends shape to the unknown.

In Hindi: शायद विजन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है …इसने हमें सदियों से विचारों की शक्ति और निरंतरता के माध्यम से ज़िंदा रखा है , ये हमें भविष्य में झाँकने और अज्ञात को आकार देने में सहायक होता है .
Li Ka-Shing , Hong Kong Business Magnate & Philanthropist

Quote 6: As I grow older, I pay less attention to what men say. I just watch what they do.

In Hindi: मैं जैसे -जैसे बूढ़ा हो रहा हूँ , मैं इस बात पर कम ध्यान देता हूँ कि आदमी क्या कह रहा है . मैं बस देखता हूँ कि वो क्या कर रहा है .
Andrew Carnegie ,Steel Magnate

Quote 7: What other people label or might try to call failure, I have learned is just God’s way of pointing you in a new direction.

In Hindi: जिसे और लोग विफलता का नाम देने या कहने की कोशिश करते हैं , मैंने सीखा है कि वो बस भगवान् का आपको नयी दिशा में भेजने का तरीका है .
Oprah Winfrey ,Talk Show Host, Producer & Philanthropist

Quote 8: Don’t think you are unstoppable or foolproof. Don’t think that the only way your business will work is through perfection. Don’t aim for perfection. Aim for success.

In Hindi: ये मत सोचो कि तुम्हे रोका नहीं जा सकता या तुमसे गलती नहीं हो सकती . ये मत सोचो कि तुम्हारा बिजनेस सिर्फ परफेक्शन के साथ काम करेगा . परफेक्शन को लक्ष्य मत बनाओ . सफलता को लक्ष्य बनाओ .
Eike Batista, Brazilian Business Magnate

Quote 9: For me, businesses are like buses. You stand on a corner and you don’t like where the first bus is going? Wait ten minutes and take another. Don’t like that one? They’ll just keep coming. There’s no end to buses or businesses.

In Hindi: मेरे लिए व्यवसाय बसों की तरह है . आप एक कोने में खड़े होते हैं और पहली बस जहाँ जा रही है वो आपको पसंद नहीं ? दस मिनट प्रतीक्षा कीजिये और दूसरी ले लीजिये . ये भी पसंद नहीं ? वे आती रहेंगी . बसों और व्यवसायों का कोई अंत नहीं है .
Sheldon Adelson, American Business Magnate

Quote 10: Have fun. The game is a lot more enjoyable when you’re trying to do more than just make money.

In Hindi: मजे लीजिये . खेल में तब कहीं ज्यादा मजेदार हो जाता है जब आप सिर्फ पैसे कमाने से बढ़कर काम करते हैं .
Tony Hsieh ,Founder of Zappos

Quote 11: If you think you can do a thing or think you can’t do a thing, you’re right.

In Hindi: यदि आप सोचते हैं कि आप कोई काम कर सकते हैं या ये सोचते हैं कि आप कोई काम नहीं कर सकते हैं , आप सही हैं .
Henry Ford, Founder of Ford Motors

Quote 12: If you never want to be criticized, for goodness’ sake don’t do anything new.

In Hindi: यदि आप चाहते हैं कि कभी आपकी निंदा ना की जाये तो भगवान् के लिए कुछ नया मत कीजिये .
Jeff Bezos, Founder of Amazon

Quote 13:The biggest risk is not taking any risk… In a world that changing really quickly, the only strategy that is guaranteed to fail is not taking risks.

In Hindi: सबसे बड़ा रिस्क कोई रिस्क ना लेना है …इस दुनिया में जो सचमुच इतनी तेजी से बदल रही है , केवल एक रणनीति जिसका फेल होना तय है वो है रिस्क ना लेना .
Mark Zuckerberg, Founder & CEO of Facebook

Quote 14: Loyalty is not won by being first. It is won by being best.”

In Hindi: वफादारी सबसे पहला होने से नहीं जीती जाते . ये सबसे अच्छा होने से जीती जाती है .
Stefan Persson, Founder of H&M

Quote 15: Rule No.1: Never lose money. Rule No.2: Never forget rule No.1.

In Hindi : नियम नम्बर १: कभी पैसा मत गंवाइये . नियम नम्बर २: कभी नियम नम्बर १ मत भूलिए.
Warren Buffett , Business Magnate, Investor & Philanthropist

Quote 16: I think that our fundamental belief is that for us growth is a way of life and we have to grow at all times.”

In Hindi: मैं मानता हूँ कि हमारी मूल सोच है कि हमारे लिए विकास जीने का एक तरीका है और हमें हर समय विकास करना है .
Mukesh Ambani, Indian Business Magnate

Quote 17: A friendship founded on business is better than a business founded on friendship.

In Hindi: व्यवसाय पर आधारित मित्रता , मित्रता पर आधारित व्यवसाय से बेहतर है .
John D. Rockefeller , Founder of the Standard Oil Company & Philanthropist

Quote 18: Hard work certainly goes a long way. These days a lot of people work hard, so you have to make sure you work even harder and really dedicate yourself to what you are doing and setting out to achieve.

In Hindi: कड़ी मेहनत निश्चित रूप से आपको बहुत आगे तक ले जाती है . आज-कल बहुत से लोग कड़ी मेहनत करते हैं, इसलिए आपको सुनिश्चित करना होगा कि आप और भी परिश्रम से काम करें और सचमुच खुद को उस काम के प्रति समर्पित कर दें जो आप कर रहे हैं और जिसे आप पाना चाहते हैं.
Lakshmi Mittal,Indian Steel Magnate

Quote 19: If people are not laughing at your goals, your goals are too small.

In Hindi: यदि लोग आपके लक्ष्य पर हंस नहीं रहे हैं तो आपके लक्ष्य बहुत छोटे हैं.
Azim Premji ,Indian Businessman & Philanthropist

Quote 20 : You can’t just ask customers what they want and then try to give that to them. By the time you get it built, they’ll want something new.”

In Hindi : आप कस्टमर से यह नहीं पूछ सकते कि वो क्या चाहते हैं और फिर उन्हें वो बना के दें.आप जब तक उसे बनायेंगे तब तक वो कुछ नया चाहने लगेंगे.
Steve Jobs , Founder of Apple

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Post Inspired from: http://www.achhikhabar.com/


~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Note::-


यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

(((((::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..)))))

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51 Tagged With: 21 Century Yugpurush kmsraj51, 21st Century Yogiraj kmsraj51, Billionaires, English Success Quotes, great kms, hindi, Hindi Success Quotes, king kmsraj51, king-kms, kms, kms me, kms pasand, kmsme, kmsraj 51 king, Kmsraj51, KMSRAJ51 GREAT THOUGHTS, kmsraj51 ki pen se, kmsraj51 king, kmsraj51 kms-me, KMSRAJ51 OCEAN OF PREM, Manmani Babu kmsraj51, me-kms, mekms, mekmsraj51, MRS SON KMSRAJ51, mrsson kmsraj51, OCEAN OF PREM-KMSRAJ51, Prem ke Sagar kmsraj51, Richest Man in the world, sap-kms, Sapna-kms, Simple Way of Success, Simple Way of Success Quotes, singh-is-king-kms, Success, Success Door, Success Quotes, Success Quotes Hindi mei, Success Quotes in Hindi, Success Thoughts, Successful, Successful Billionaires, YOGIRAJ KMS, YOGIRAJ KMSRAJ51, yugpurush kmsraj51

Purity is the foundation of true peace and happiness !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..


kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms


Purity is the foundation of true peace & happiness,
It is your most valuable Property in your life,
Preserve it at any cast. !!

पवित्रता सच शांति और खुशी का आधार है.

यह आपके जीवन में सबसे मूल्यवान संपत्ति है.

यह किसी भी कलाकार की रक्षा करता है!!

http://kmsraj51.wordpress.com/

Note::-


यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

(((((::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) ….. http://kmsraj51.wordpress.com/ )))))


n-8

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51 Tagged With: 21 Century Yugpurush kmsraj51, 21st Century Yogiraj kmsraj51, Always cool mind, Always listen our inner voice, Always Remove our Inner Weakness, Always Research Minded, Always Think Different, Always think positive, Anmol Vachan in Hindi, great kms, king kmsraj51, king-kms, kms, kms me, kms pasand, kmsme, kmsraj 51 king, Kmsraj51, KMSRAJ51 GREAT THOUGHTS, kmsraj51 ki pen se, kmsraj51 king, kmsraj51 kms-me, KMSRAJ51 OCEAN OF PREM, Manmani Babu kmsraj51, me-kms, mekmsraj51, Motivational Quotes in Hindi !!, Motivational Thoughts, MRS SON KMSRAJ51, OCEAN OF PREM-KMSRAJ51, Positive Thoughts in Hindi, Prem ke Sagar kmsraj51, Purity, Purity in Hindi, Purity Thoughts, sap-kms, Sapna-kms, singh-is-king-kms, Tags: Hindi Quotes Hindi Quotes and Thoughts Quotes in Hindi Best Hindi Quotes Motivational Quotes in Hindi Inspirational Quotes in Hindi Hindi quotes on life Success Quotes in Hindi, YOGIRAJ KMS, YOGIRAJ KMSRAJ51, yugpurush kmsraj51

Is a symbol of humanity, the spirit of cooperation !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..


kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms

** मानवता का प्रतीक है, सहयोग की भावना **

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, जिसकी उन्नति सहयोग की बुनियाद पर निर्भर है। जिस प्रकार ईंट से ईंट जोङकर विशाल भवन बनता है, पानी की एक-एक बूंद से सागर बनता है। उसी प्रकार अनेक व्यक्तियों के परस्पर सहयोग से ही मनुष्य का विकास संभव है। समाज और राष्ट्र की समृद्धि परस्पर सहयोग पर ही निर्भर है।

पूर्ण विकास सहयोग से ही होता है। कोई भी व्यक्ति सर्वज्ञ नही होता। कलाकार के सामने डॉक्टर अयोग्य है, तो डॉक्टर के सामने इंजीनियर, तो कहीं साहित्यकार के सामने व्यपारी। कहने का आशय ये है कि, सभी अपनी-अपनी विधाओं में पूर्ण हैं किन्तु संतुलित विकास के लिए एक दुसरे का सहयोग अति आवश्यक है। सहयोग की आदतें मनुष्य में मैत्री भावना का विकास करती हैं। गौतम, महावीर, ईसा हों या कृष्ण, कबीर, राम, रहीम सभी महापुरुषों में मैत्री की भावना समान है।

धरती पर जैविक संरचना कुछ इस प्रकार है कि समाज से परे अकेले व्यक्ति का विकास संभव नही है। प्राणी में शरीर के सभी अंग मिलकर कर कार्य करते हैं तभी व्यक्ति अनेक कार्य करने में सक्षम होता है। इतिहास गवाह है कि रावण, कंस, दुर्योधन हो या हिटलर, मुसोलिन, चँगेज खाँ तथा नादिरशाह जैसे शक्तिसंपन्न कुशल नितिज्ञ थे किन्तु सभी ने सामाजिक भावना का निरादर किया जिसका परिणाम है उनका अस्तित्व ही समाप्त हो गया।

सृजन का आइना है परस्पर सहयोग। जिस तरह आम के वृक्ष का विशाल अस्तित्व, मधुर फल, शीतल छाया दूसरें लोगों के सहयोग का ही परिणाम है। उसी प्रकार व्यक्ति का संपूर्ण व्यक्तित्व समाज के प्रयत्नों का ही फल है।
मदर टेरेसा का कहना था कि, “आप सौ लोगों की सहायता नही कर सकते तो सिर्फ एक की ही सहायता कर दें।“

सच ही तो है मित्रों, एक और एक ग्यारह होता है, बूंद-बूंद से ही घङा भरता है। व्यक्ति और समाज का कल्याण इसी पर निर्भर है कि लोग व्यक्तिवाद की मानसिकता को छोङकर सहयोग के महत्व को समझते हुए उसे जीवन का अहम हिस्सा बना ले। सहयोग की भावना की एक शुरुवात से ही “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना सजीव होती है।

Note::-


यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51 Tagged With: 21 Century Yugpurush kmsraj51, 21st Century Yogiraj kmsraj51, great kms, Help, king kmsraj51, king-kms, kms, kms me, kms pasand, kmsme, kmsraj 51 king, Kmsraj51, KMSRAJ51 GREAT THOUGHTS, kmsraj51 ki pen se, kmsraj51 king, KMSRAJ51 OCEAN OF PREM, Manmani Babu kmsraj51, me-kms, mekms, mekmsraj51

Important Thoughts For Happiness !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51)…..

kmsraj51 की कलम से …..

kms-8
kms-8

खुशी के लिए जरूरी संकल्प …..


हेलो दोस्तो! नए वर्ष का स्वागत आप इतने उत्साह और शोर-शराबे के साथ हर बार इसलिए करते हैं कि आपके दिल में कुछ पाने की उम्मीद रहती है। वे खुशियां जिनकी अपने कामना और कोशिश की पर वे न मिलीं। नया साल शुरू होते ही वे सभी अधूरे ख्वाब पूरा करने की तमन्ना प्रबल हो जाती है। ऐसा लगता है मानो जीवन ने आपको एक और मौका दिया है खुशियों को अपने पक्ष में करने का।

आप इस नए वर्ष के पहले दिन पीछे मुड़कर देखना चाहते हैं कि आखिर आपसे किस-किस क्षेत्र में चूक हुई है जिसके कारण आप मंजिल से दूर रह गए। अपने स्मृति पटल पर जोर देने पर आपको अहसास होता है कि निहायत मामूली सी कमियों व कोताहियों के कारण आप वह हासिल नहीं कर सके जिसकी आपको चाह थी।

जब आप अपनी डायरी उठाकर देखते हैं तो पाते हैं कि ज्यादातर दुखों व कष्टों का जिम्मेदार कोई और नहीं, आप खुद ही थे। शक व संशय से किसी को तकलीफ या मजा चखाने जैसे विचार और प्रवृत्ति के कारण ही आपका मन ज्यादा विचलित व बेचैन हुआ था। अपनों पर भरोसा न कर किसी दुष्ट के बहकावे में आकर अपना सुख-चैन गंवाने का नतीजा हमेशा बुरा ही निकला। इस कारण न तो आपको शांति मिली और न ही स्वास्थ्य लाभ। आपकी मूल चाहत थी खुशी।

इन सारे विश्लेषणों के बाद आपके संकल्प की सूई अब कहां जाकर रुकनी चाहिए? जी हां, खुशी के लिए संकल्प का पहला सबक यही बनता है कि अपनों पर भरोसा किया जाए। अपने बच्चे, माता-पिता, साथी, दोस्त, रिश्ते, नातेदार पर भरोसा करना सीखें, न कि उन गैर चुगलखोरों की सुनें जो आपका सुकून चुराने में माहिर हैं। किसी अपने से कोई भूल हो गई है तो उसे जीवन भर का सच न मान लें। दोस्तनुमा दुश्मन के बहकावे में आकर अपनों पर निरंतर शक करने से आप उन्हें फिर गलत करने के लिए उकसाते हैं।

कुछ कारगर संकल्प इस प्रकार करें:

– बीते समय की चीर-फाड़ कर समय बर्बाद करने के बजाय भविष्य को सुधारने के बारे में आप विचार करेंगे।

– हर किसी को माफ कर देंगे ।

– बदला लेने के लिए कोई कितना भी उकसाए, ऐसा नहीं करेंगे।

– ज्यादा भावुक हुए बिना ही जिनसे प्यार है उनका साथ देंगे।

– यथार्थ व तर्क को अहमियत देते हुए भी दिल की भी सुनेंगे।

– कोशिश करें कि छोटे-मोटे अरमान पूरे करते चलें ताकि जीने का मजा मिलता रहे।

– ज्योतिष विद्या से मिली सूचनाओं पर केवल अच्छे पहलुओं पर यकीन करें और चिंता वाली बातों को झूठा मानें ताकि गंडे-तावीज के चक्कर में आपकी जेब खाली न हो।

– इंटरनेट, फेसबुक व फोन पर पूरी तरह निर्भर नहीं होकर रूबरू होकर संवाद का मजा लें।

– अपने चाहनेवालों के सीधे संपर्क में रहें ताकि हौसला बना रहे।

– नैतिकता का वही पैमाना अपने लिए भी तय करें जो दूसरों के लिए रखें।

– अपने जलनशील स्वभाव के कारण दूसरों का सुख चैन न लूटें।

– अपने को खाने-पीने से वंचित कर त्याग व बलिदान करने जैसी कसम या संकल्प न लें, यह मूलतः अपनों को प्यार नहीं सजा देने के लिए होता है।

– किसी भी प्रकार की अति से बचने की कोशिश करें।

– बार-बार अपना मन न बदलें, एक विचार पर टिककर रहें ताकि स्थिरता रहे।

मजे की बात यह है कि ज्यादातर संकल्प आप हर बार करते हैं और वे पहले ही दिन से टूटने लगते हैं। नहीं पीने या संतुलित खाने के संकल्प, आप यह कहकर तोड़ देते हैं कि अब आज तो नया वर्ष शुरू हुआ है, आज तो जश्न का दिन है, क्या सोचना। कल से देखा जाएगा और वह कल कभी नहीं आता। इसलिए कोई सख्त इरादा करना फायदेमंद नहीं होता है। केवल मोटी-मोटी बातों की गांठ अपने जीवन में बांध लेने भर से ही जीवन की नैय्या पार लग सकती है। खुद को खुश रखना। खुशी के लिए जरूरी है कि अपनी सेहत पर ध्यान दें। दूसरों का बुरा चाहने वालों की सेहत अमूमन थोड़ी नाजुक रहती है।

किसी भी घटना या बात को बहुत ज्यादा तूल न दें। खुशी हो या गम, संयम रखें और अति उत्तेजित न हों। सामाजिक मामला हो या पारीवारिक बहुत अधिक भावना में बहकर माहौल को खराब न करें। किसी पर हाथ उठाना या अपशब्द बोलना आपको अपरिपक्व साबित करता है। अपनी मस्ती, अपनी खुशी, अपनी सफलता का पैमाना खुद तय करें। जीवन के हर क्षेत्र में आपका लक्ष्य आपका अपना होना चाहिए न कि दूसरे क्या चाहते हैं। लालच से थोड़ा बचकर चलना ही सुकून देता है।

Note::-


यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

(((((::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..)))))

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51 Tagged With: 21 Century Yugpurush kmsraj51, 21st Century Yogiraj kmsraj51, great kms, happiness, happy, Happyness, Khusi, king kmsraj51, king-kms, kms, kms me, kms pasand, kmsme, KMSRAJ51 GREAT THOUGHTS, kmsraj51 ki pen se, kmsraj51 king, kmsraj51 kms-me, KMSRAJ51 OCEAN OF PREM, Manmani Babu kmsraj51, sap-kms, Sapna, sapna meri jaan, SAPNA MY HEART, Sapna-kms

आपकी ब्यूटी का राज और दही !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..


kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms


हमारे खान-पान में ऐसी कई चीजें शामिल हैं, जिनमें खूबसूरती और स्वास्थ्य का खजाना छिपा होता है। दही भी एक ऐसा ही खजाना है, जिसका उपयोग हर तरह से फायदेमंद है। दही का स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य निखारने में भी महत्वपूर्ण स्थान है। यह एक बढ़िया, सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला सौंदर्य प्रसाधन है। जो हर घर में आसानी से पाया जाता है। आइए जानें दही के गुण-


Cacik-1


* दही में नींबू का रस मिलाकर चेहरे, गर्दन व हाथ-पांव में लगाएं । 20 मिनट बाद धो लें, हाथ-पैर मुलायम होंगे व चेहरे पर चमक आएगी।

* बाल धोने से 1 घंटा पहले यदि बालों में दही लगाया जाए तो शैंपू के बाद कंडीशनर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।

* चौकर के साथ दही मिलाकर लगाने से ब्लैक हैडस कम होते हैं।

* दही में बेसन मिलाकर उबटन की तरह लगाने से त्वचा के पोर अच्छी तरह से साफ होते हैं।

* दही में शहद मिलाकर बालों पर लगाने से यह कंडीशनर का काम करता है।

* मुल्तानी मिट्टी के साथ दही अच्छे क्लीजिंग एजेंट का काम करता है।

curd


दही चेहरे, गर्दन व बाजू आदि के सौंदर्य को तो निखारता ही है, साथ ही यह बालों को पोषण देने में भी बहुत सहायक है।

* अलग-अलग शैंपू और रंगों का उपयोग करने से बालों की चमक कम हो गई हैं तो दही में बेसन घोलकर बालों की जड़ों में लगाकर एक घंटे बाद सिर धो लें। इससे बालों की चमक लौट आएगी और बालों की रूसी की समस्या से भी आपको निजात मिलेगी।

* रूसी की शिकायत वाले बालों के लिए दही में कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर सिर धोएँ। यह हफ्ते में दो बार अवश्य करें। इससे जहाँ बालों की रूसी खत्म होगी, वहीं बाल मुलायम, काले, लंबे व घने होंगे जो आपकी सुंदरता में चार चाँद लगाएंगे।

* अगर आप मुंहासे की समस्या से परेशान हैं तो अपने चेहरे पर खट्टी दही का लेप लगाएं और चेहरा सूख जाए तब धो लें। थोड़े ही दिनों में आपको अप्रत्याशित लाभ होगा।

* अगर गर्दन के पिछले भाग में कालापन जमा हो गया है तो घबराए नहीं नहाते समय गर्दन पर खट्टी दही से मालिश करें और धो लें।

aloo-dahi-wale

Note::-

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

(((((((((((~kmsraj51 की कलम से …..~)))))))))))

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51 Tagged With: Beauti, Beauti ka Raj Curd, Beauti ka Raj Dahii, Beauti Tips in Hindi, Curd, great kms, Hindi Beauti Tips, kmsraj51 ki pen se, sap-kms, Sapna, sapna meri jaan, Sapna-kms, Simple Beauti Tips, Tips of Beauti

स्वर्ग – Heaven – Hindi Inspirational Story

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51)…..

kmsraj51 की कलम से …..

kms-8
kms-8

Heaven – स्वर्ग

StairwayToHeaven painting - Jim Warren

bottomless-pit-2-1

एक यात्री अपने घोड़े और कुत्ते के साथ सड़क पर चल रहा था. जब वे एक विशालकाय पेड़ के पास से गुज़र रहे थे तब उनपर आसमान से बिजली गिरी और वे तीनों तत्क्षण मर गए. लेकिन उन तीनों को यह प्रतीत नहीं हुआ कि वे अब जीवित नहीं है और वे चलते ही रहे. कभी-कभी मृत प्राणियों को अपना शरीरभाव छोड़ने में समय लग जाता है.

उनकी यात्रा बहुत लंबी थी. आसमान में सूरज ज़ोरों से चमक रहा था. वे पसीने से तरबतर और बेहद प्यासे थे. वे पानी की तलाश करते रहे. सड़क के मोड़ पर उन्हें एक भव्य द्वार दिखाई दिया जो पूरा संगमरमर का बना हुआ था. द्वार से होते हुए वे स्वर्ण मढ़ित एक अहाते में आ पहुंचे. अहाते के बीचोंबीच एक फव्वारे से आईने की तरह साफ़ पानी निकल रहा था.

mera-baba

यात्री ने द्वार की पहरेदारी करनेवाले से कहा:

“नमस्ते, यह सुन्दर जगह क्या है?

“यह स्वर्ग है”.

“कितना अच्छा हुआ कि हम चलते-चलते स्वर्ग आ पहुंचे. हमें बहुत प्यास लगी है.”

“तुम चाहे जितना पानी पी सकते हो”.

“मेरा घोड़ा और कुत्ता भी प्यासे हैं”.

“माफ़ करना लेकिन यहाँ जानवरों को पानी पिलाना मना है”

images

यात्री को यह सुनकर बहुत निराशा हुई. वह खुद बहुत प्यासा था लेकिन अकेला पानी नहीं पीना चाहता था. उसने पहरेदार को धन्यवाद दिया और अपनी राह चल पड़ा. आगे और बहुत दूर तक चलने के बाद वे एक बगीचे तक पहुंचे जिसका दरवाज़ा जर्जर था और भीतर जाने का रास्ता धूल से पटा हुआ था.

भीतर पहुँचने पर उसने देखा कि एक पेड़ की छाँव में एक आदमी अपने सर को टोपी से ढंककर सो रहा था.

“नमस्ते” – यात्री ने उस आदमी से कहा – “मैं, मेरा घोड़ा और कुत्ता बहुत प्यासे हैं. क्या यहाँ पानी मिलेगा?”

उस आदमी ने एक ओर इशारा करके कहा – “वहां चट्टानों के बीच पानी का एक सोता है. जाओ जाकर पानी पी लो.”

यात्री अपने घोड़े और कुत्ते के साथ वहां पहुंचा और तीनों ने जी भर के अपनी प्यास बुझाई. फिर यात्री उस आदमी को धन्यवाद कहने के लिए आ गया.

“यह कौन सी जगह है?”

“यह स्वर्ग है”.

“स्वर्ग? इसी रास्ते में पीछे हमें एक संगमरमरी अहाता मिला, उसे भी वहां का पहरेदार स्वर्ग बता रहा था!”

“नहीं-नहीं, वह स्वर्ग नहीं है. वह नर्क है”.

Blake_Dante_Hell_XII

यात्री अब अपना आपा खो बैठा. उसने कहा – “भगवान के लिए ये सब कहना बंद करो! मुझे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है कि यह सब क्या है!”

249

आदमी ने मुस्कुराते हुए कहा – “नाराज़ न हो भाई, संगमरमरी स्वर्ग वालों का तो हमपर बड़ा उपकार है. वहां वे सभी लोग रुक जाते हैं जो अपने भले के लिए अपने सबसे अच्छे दोस्तों को भी छोड़ सकते हैं.”

240

(यह कहानी पाउलो कोएलो की किताब “The Devil and Miss Prym” से ली गयी है !!

Note ::- Lots of Thank`s पाउलो कोएलो

((((((((((~kmsraj51~))))))))))~((((((((((~kmsraj51~))))))))))

Filed Under: MANMANI BABU ~ KMSRAJ51 Tagged With: great kms, Heaven – स्वर्ग, Hindi Inspirational Story, Hindi Story, Inspirational Story, Khush Rehne ke Nuskhe, king-kms, kms pasand, kmsraj51 ki pen se, Motivational Hindi Story, OCEAN OF PREM-KMSRAJ51, positive brain, positive mind, Positive Thoughts, Sapna-kms, singh-is-king-kms, Story in Hindi

खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-FMQ-Kmsraj51

Tips How to be Happy in Life in Hindi

ज़िन्दगी खुश रहने का नाम है और खुश रहना इतना मुश्किल भी नहीं. Just try these ways :-

 एकमात्र इंसान जो आपको सच्ची खुशी दे सकता है वो आप खुद है. इसलिए खुशी के लिए दूसरो पर depend रहना छोड़ दीजिए।

 खुशी आपको भूल जाए पर आप खुश रहना कभी मत भूलिए – Always Keep Smiling ।

 Love Unconditionally : बिना शर्तों के प्यार कीजिए।

 जो आपके पास है उसे celebrate कीजिए. जो नहीं है और आप पाना चाहते है उसके बारे में केवल सकारात्मक तरीके से सोचिए. One day you will get those things.

 कभी कभी आपके emotions बाहर आने दीजिए. Human have them for a reason.

 अपने comfort zone से बाहर कदम रखिए. आप सच में खुद को जिंदा महसूस करेंगे ।

 जब आपको किसी से jealousy हो या किसी के लिए नफ़रत महसुस करें तो इसे तुरंत रोक दीजिए. क्योंकि ऐसा करके आप सिर्फ़ खुद को hurt कर रहे है।

 “black & white”, ” right or wrong” , “one way or another” संसार सिर्फ़ यही नहीं है. चीज़ो को ज़्यादा से ज़्यादा point of views से देखने की कोशिश कीजिए।

 अगर आप चाहते है लोग सोचे that you are amazing तो सबसे पहले आप खुद भरोसा कीजिए कि आप amazing है और तब लोग भी करने लगेंगे।

 अच्छा या बुरा जो भी हो रहा है उसे होने दीजिए बस आप निरंतर चलते रहिए क्योंकि अच्छा या बुरा कुछ भी स्थाई नहीं है।

 Gossip, past की problems,घटनाएँ जिन पर आपका नियंत्रण नहीं है, नकारात्मक विचार, इन्हें समय देना समय को व्यर्थ गँवाना है।

 महँगी, आकर्षक, नयी चीज़े आपको ये महसूस करवा सकती है कि आप बेहतर इंसान है पर दुख, भय या जब आपको ज़रूरत है तब ये आपको सुन नहीं सकती, आपका साथ नहीं दे सकती. इसलिए प्राथमिकताओं का निर्धारण सोच समझ कर कीजिए।

 अपनी खुशियों की तुलना दूसरो की खुशियों से करना छोड़िए. जो आपके पास है उसमे खुश रहिए. Because “Relative Happiness” is fake.

 किसी और के चहरे पर मुस्कुराहट लाइए वह दोगुनी होकर आपके चहरे पर खिलेगी।

 

Follow These Ways & Happiness Will Follow You. Thanks

kmsraj51
Copyright © 2014 kmsraj51.com All Rights Reserved.

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

More quotes visit at kmsraj51 copy

अगर सच्चे-मन से जीवन में कुछ करने की ठान लाे, ताे सफलता आपकाे जरुर मिलेगी।

खुद को साबित करने के लिए मौका मिलने के आप हकदार हैं। सफलता की नींव आप खुद हैं। 

दूसरे क्या सोच रहे हैं, इस बारे में अनुमान लगाते रहना नकारात्मक सोच की निशानी है।

-KMSRAJ51

 

 

 

_______Copyright © 2014 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se Tagged With: Anuched, Article, Essay, happy life tips in hindi, Hindi Quotes, Ideas, Joy, Joyful, Keys, Khush Rehne ke Nuskhe, kms, kms me, kmsraj51 ki pen se, Lekh, Mantra, Nibandh, Paragraph, Pleasure, Quotes in Hindi !!, Sacha Sukh, Secret of being Happy with Yourself, Speech, Successful happy life tips in hindi, Sukhi Jeevan ke Upay, Tarike, Tips How to be Happy in Life in Hindi, Ways to Find Happiness, Write Up, अनुच्छेद, खुश रहने के तरीके, निबंध, लेख, सच्चा सुख, सुखी जीवन के उपाय

« Previous Page

Primary Sidebar

Recent Posts

  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.