Kmsraj51 की कलम से…..
♦ मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं। ♦
सारे ग़म भूलकर खिलखिलाओ प्रिये।
मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं॥
कभी इनके लिए कभी उनके लिए।
हरदम जीतीं व पीड़ाएं पीतीं रहीं।
जब लड़कपन था वे सब हमारे रहे।
व्याह बंधन में बंध सब बिछड़ने लगे॥
अब निराशा की चादर झटक दो प्रिये।
मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं॥
पंख तुमने दिए, फिर परिंदे बने।
पंख फैला गगन में वे उड़ने लगे।
अपनी दुनिया बनाने की आशा लिए।
नीड़ खुदके बड़े हो बनाने लगे॥
उनको उड़ने दो खुद मुस्कराओ प्रिये।
मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं॥
अपनी खुशियों को रौंदा न आहें भरा।
उनकी खुशियों के हित, सब लुटाते रहे।
जब सांसें हमारी सिमटने लगीं।
कौन जाने वे क्यों कतराने लगे॥
बोझ मनका उतारो हंसो तुम प्रिये।
मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं॥
यह जीवन प्रकृति ने हमें है दिया।
एक उपहार ले बस इसे तुम जियो।
हास परिहास से जिंदगी काट लो।
दग्ध दिल पर न अब चोट आगे लगे॥
तुम प्रकृति की तरह मुस्कराओ प्रिये।
मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं॥
एक वो था समय मखमली रातें थीं।
सब तरफ खुशियां थी और सौगातें थीं।
आज आशा निराशा की नौका लिए।
बीच मझधार में डगमगाने लगे॥
ये हैं कमजोर सांसें संभालो प्रिये।
मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं॥
हम भले आज कमजोर थोड़ा हुए।
पर हमारा नहीं यह प्रकृति दोष है।
ढल रही इस उमर का असर देखिए।
नाते रिश्ते सभी दूर होने लगे॥
हाथ में हाथ ले मुस्कुराओ प्रिये।
मै यूं ही प्यार के गीत गाता रहूं॥
♦– आर.जी.कुरील – सिविल लाइन, उन्नाव ♦
जरूर पढ़े: दिल से कागज में उतर ही जाती है।
जरूर पढ़े: हम दोनों की दो-दो आंखें।
♥⇔♥
अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।
Please share your comments.
आप सभी का प्रिय दोस्त
©KMSRAJ51
———– © Best of Luck ® ———–
Note:-
यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!
“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)