• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for 2025 - KMSRAJ51 की कलम से

2025 - KMSRAJ51 की कलम से

मोह।

Kmsraj51 की कलम से…..

Moh | मोह।

“मोह से मुक्ति ही सच्चे सुख और शांति का मार्ग है।”

मोह और भ्रम पर कविता | सुख–दुःख का कारण बना मोह

मोह भ्रम है पालता
खोने का डर है दिखाता ।
हर वक्त करीब करीब रहते
कहीं खो न जाए बस यही है कहते।

सबसे दूर हो जाते
पर मन की चाह पर काबू नहीं पाते।
डरावना सा मुहाल बना रहता
दूरी बढ़े तो खोने का डर है लगता।

जिसकी चाह मन में पालते
बस उसी के साथ की तमन्ना जताते।
विवेक बस में नहीं हो पाता
वही दुःख का कारण बन जाता।

मन स्वार्थ से भरा होता
फिर क्या चिंता और बेचैनी ही पाता।

मोह जहां जहां है पलता
वहीं गलतफहमियों का जन्म है होता।
इस जाल से बाहर जो है निकलता
उसका जीवन ख़ुशी ख़ुशी है बीतता।

♦ विनोद वर्मा जी / (मझियाठ बलदवाड़ा) जिला – मंडी – हिमाचल प्रदेश ♦

मोह कैसे दुःख का कारण बनता है

जब किसी एक व्यक्ति या भावना से अत्यधिक जुड़ाव हो जाता है, तब दूरी असहनीय लगने लगती है। यही आसक्ति मानसिक तनाव और रिश्तों में टकराव को जन्म देती है।

—————

  • “विनोद वर्मा जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — इस कविता में मोह  को एक भ्रम के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो मन में किसी को खो देने का निरंतर भय पैदा करता है। व्यक्ति हर समय अपने प्रिय के पास रहना चाहता है और दूरी बढ़ने पर बेचैनी व असुरक्षा महसूस करता है। चाह इतनी प्रबल हो जाती है कि विवेक पर नियंत्रण नहीं रह पाता और वही चाह आगे चलकर दुःख का कारण बनती है।

    कविता यह भी बताती है कि मोह स्वार्थ को जन्म देता है, जिससे चिंता, डर और मानसिक अशांति बढ़ती है। जहां मोह पनपता है, वहीं गलतफहमियाँ जन्म लेती हैं और रिश्तों में तनाव आता है। अंत में कवि संदेश देता है कि जो व्यक्ति इस मोह-जाल से मुक्त हो जाता है, उसका जीवन शांत, संतुलित और प्रसन्नता से भर जाता है।

    👉 कविता में मोह को भ्रम और दुःख का कारण बताया गया है। मोह से खोने का डर, चिंता और गलतफहमियाँ जन्म लेती हैं। विवेक कमजोर पड़ जाता है और मन अशांत रहता है। जो व्यक्ति मोह से मुक्त हो जाता है, उसका जीवन सुख और शांति से भर जाता है।

    👉 मोह को समझना और उससे ऊपर उठना ही सच्चे सुख की कुंजी है। यह कविता हमें भावनाओं पर नियंत्रण और विवेकपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देती है।          👉 मोह मनुष्य के जीवन में सबसे सूक्ष्म लेकिन प्रभावशाली भावनाओं में से एक है। यह प्रेम के रूप में प्रवेश करता है, लेकिन धीरे-धीरे भय, स्वार्थ और मानसिक अशांति का कारण बन जाता है। यह कविता मोह के इसी भ्रम और उससे मुक्ति के आध्यात्मिक संदेश को सरल शब्दों में प्रस्तुत करती है।

—————

यह कविता (मोह।) “विनोद वर्मा जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी लेख/कवितायें सरल शब्दों में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूं ही चलती रहे।

आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—

मेरा नाम विनोद कुमार है, रचनाकार के रुप में विनोद वर्मा। माता का नाम श्री मती सत्या देवी और पिता का नाम श्री माघु राम है। पत्नी श्री मती प्रवीना कुमारी, बेटे सुशांत वर्मा, आयुष वर्मा। शिक्षा – बी. एस. सी., बी.एड., एम.काम., व्यवसाय – प्राध्यापक वाणिज्य, लेखन भाषाएँ – हिंदी, पहाड़ी तथा अंग्रेजी। लिखित रचनाएँ – कविता 20, लेख 08, पदभार – सहायक सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी हिमाचल प्रदेश।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free!!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari Etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____

Filed Under: 2025 - KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: Vinod Verma, vinod verma poems, आत्मबोध, आत्मबोध कविता, आध्यात्मिक कविता, आध्यात्मिक हिंदी कविता, गलतफहमियाँ, जीवन दर्शन, जीवन दर्शन कविता, जीवन दर्शन हिंदी कविता, दुःख और सुख, भावनात्मक हिंदी कविता, भ्रम, भ्रम पर कविता, भ्रम पर हिंदी कविता, मन और भावनाएँ, मानसिक शांति, मानसिक शांति कविता, मोह, मोह और दुःख, मोह पर कविता, विनोद वर्मा, विनोद वर्मा जी की कविताएं, हिंदी कविता

अपना धर्म सबसे उत्तम।

Kmsraj51 की कलम से…..

Apna Dharm Sabse Uttam | अपना धर्म सबसे उत्तम।

“जिस राष्ट्र को अपनी संस्कृति पर गर्व नहीं,
                                        वह राष्ट्र दीर्घकाल तक जीवित नहीं रह सकता।”  :- 
स्वामी विवेकानंद 

धर्म किसी पूजा पद्धति का नाम नहीं, बल्कि धर्म जीवन जीने का एक समग्र सामाजिक तरीका है। दुनियां में लगभग 1100 के करीब धर्म हैं; उन सबके अपने – अपने जीवन जीने के तौर तरीके हैं। उनकी :-
____________________

1) धार्मिक मान्यताएं और विश्वास।

2) पूजा पद्धतियां।

3) दैविक विधान और मान्यताएं।

4) धर्म ग्रन्थ और शास्त्र।

5) जन्म संस्कार।

6) विवाह पद्धतियां और रीति रिवाज।

7) मृत्यु संस्कार इत्यादि बहुत कुछ अलग अलग हैं।

इन धर्मों में कहीं धार्मिक कट्टरता है, तो कहीं एकेश्वरवाद। कहीं अपने धर्म को न मानने वालों को जिहाद का शिकार बनाने की प्रवृति है, तो कहीं मिशनरी प्रचारकों के माध्यम से आर्थिक प्रलोभन में धर्मांतरण करवा कर अपने धर्म का विस्तार करने की प्रबल ईच्छा। लेकिन हिन्दू धर्म ही दुनियां का एक मात्र ऐसा धर्म है, जिसमें न धार्मिक प्रचार और विस्तार के लिए आर्थिक प्रलोभन दिया जाता है और न ही तो कोई जिहाद ही की जाती है। यह एक खुला आवाह्न है और खुला प्रचार है। इस धर्म में किसी के साथ धर्म परिवर्तन के लिए कोई जोर जबरदस्ती, प्रलोभनात्मकता या चालाकी नहीं की जाती। जिसे यह धर्म आचारों से, विचारों से या व्यवहारों से अच्छा लगता है। वह इसे अपना सकता है। हिन्दू धर्म दुनियां का इकलौता देश है, जिसमें :- 
___
1) धार्मिक कट्टरता नहीं बल्कि लचीलता है। जो किसी भी धर्म की अच्छाइयों को सदियों से खुद में समाहित करता आया है और बुराइयों का प्रतिकार करता आया है। अन्य धर्मों में अपने धर्म की मान्यताओं को हर हाल में स्वीकारना जरूरी है। अन्यथा धर्म विरोधी कहलायेंगे।
2) एकेश्वरवाद नहीं बल्कि सर्वेश्वरवाद है। जिसमें ईश्वर तत्व को अपने – अपने तरीके, मान्यताओं, पूजा पद्धतियां तथा सामाजिक व्यवहारों द्वारा खोजने की खुली छूट है। किसी पर कोई पाबंदी नहीं। इसका साफ-साफ उदाहरण बहुदेववाद है। हिन्दू धर्म के वृहद समाज में हर उप समाज का अपना – अपना देवी – देवता अलग है। सम्पूर्ण हिन्दू समाज के प्रतिष्ठित देवता और भगवती – भगवान या ईश्वर को तो वे सभी हिन्दू फिर भी मानते हैं। वे चाहे किसी भी जाति वर्ग के हो या फिर किसी भी हिन्दू समाज विशेष के हो। यानी यहां हर व्यक्ति को ईश्वर को खोजने और पूजने की खुली छूट है। अनेक विकल्प हैं, अनेक देवता हैं और अनेक पूजा पद्धतियां हैं पर अंततोगत्वा सभी की सार्वभौमिक मान्यता परमेश्वर पर व्यवस्थित है। विश्व के अन्य धर्मों में ऐसा नहीं है। वहां एकेश्वरवाद है। कहीं एक गॉड को माना जाता तो कहीं एक अल्लाह या खुदा को। यही वैविध्य में एकत्व की भावना ही तो हिन्दू धर्म की खूबसूरती है।
3) धर्म ग्रंथों या शास्त्रों पर मौलिक चर्चा और नवीन व्याख्या करने की खुली छूट है हिन्दू धर्म में। जबकि अन्य धर्मों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। दुनियां के किसी भी धर्म में यह व्यवस्था नहीं शायद कि कोई उनके मूल धर्म ग्रंथों की नए सिरे से व्याख्या कर सके। जो करेगा, वह नापेगा। जो धार्मिक कट्टरता का प्रतीक है। हिन्दू धर्म धार्मिक कट्टरता के पक्ष में ही नहीं है। हां इतना जरूरत है कि जो हमारे धर्म को छेड़ेगा, उसे धार्मिक तरीके से जबाव हमारा धर्म भी देता है। बाईबल और कुरान आदि पर स्वतंत्र व्याख्या इन धर्मों की मान्यता से हट कर कर पाना सम्भव नहीं है शायद। जबकि श्रीमद्भागवत गीता, वेद, पुराण षट् शास्त्रों पर कोई भी स्वतंत्र व्याख्याएं करते आए हैं और कर रहे हैं तथा करते चले जाएंगे। यह हिन्दू धर्म के खुलेपन और स्वतन्त्र विचार का प्रतीक है। यानी यहां धर्म में सकारात्मक बदलाव भी वक्त के साथ स्वीकार्य है और दूसरे धर्मों में इस रीति का अभाव है। यहां सती प्रथा थी। विरोध हुआ तो बन्द हो गई। यहां बाल विवाह होते थे। विरोध हुआ तो बन्द हो गए। यहां नर बलि की प्रथा थी। विरोध हुआ तो बन्द की गई। यहां विधवा विवाह वर्जित था। कालान्तर में वह भी अवधारणा टूटी। गलत का विरोध जायज था और उसे बन्द करना अति जायज था। यह प्रतीक है हिन्दू धर्म के खुलेपन का। जबकि दूसरे धर्मों में कुछ सामाजिक कुरीतियों को आज भी ढोया जा रहा है। हिजाब और तीन तलाक जैसी कुरीतियों को अब आधुनिक समाज में मुस्लिम भाई बहनों को भी समाप्त कर देना चाहिए। परन्तु वे आज भी बने हुए हैं। यह किसी धर्म का विरोध नहीं बल्कि हिन्दू धर्म का तुलनात्मक अध्ययन है।
4) वसुधैव कुटुम्बकम् और सर्वेभवन्तु सुखिन, सर्वसन्तु निरामया, की सर्वमंगल भावना दुनियां के एक मात्र धर्म – हिन्दू धर्म में है। जो सभी प्राणियों को एकोब्रह्म की भावना से देखता है और सभी धर्मों को सम्मान देता है। दुनियां के अन्य धर्म तो सिर्फ अपने आप को ही श्रेष्ठ मानते हैं और उन्हें न मानने वालों को विधर्मी मानते हैं। यह बड़प्पन है हिन्दू धर्म में।
                 इतना ही नहीं दुनियां का बहुत पुराना धर्म पारसी धर्म भी इसी भारत भूमि की हिन्दू धर्म की सहिष्णुता के कारण आज यहीं भारत में कुछ अंशों में बचा है। वरना तो आज वह अपने ही देश में लुप्त प्राय हो गया है, जिस देश में वह कभी जन्मा था। भारत ने हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारस इत्यादि धर्मों को अपने हिन्दू धर्म प्रधान होने के बाद भी बराबर संजो कर रखा है। यहां ईसाइयों की चंगाई सभाएं खुलेआम होती है और गिरिजा घरों में कन्फेशन आज भी होता है। यहां मस्जिदों में अज़ान आज भी लगती है और नमाज खुलेआम पढ़ी जाती है। खैर बौद्ध, सिख तथा जैन धर्म तो हिंदू धर्म से ही प्रस्फुटित धर्म है। वे तो अपना – अपना धार्मिक प्रचार खुले आम करते ही हैं। कानून के दायरे में भारत में सभी धर्मों के अनुयायियों को अपने – अपने धार्मिक स्थल बनाने की खुली छूट है।
                      परन्तु सवाल यह है कि क्या दुनियां के अन्य देशों में भी यह धार्मिक सहिष्णुता जिन्दा है? गांधार में दुनियां का सबसे बड़ा शिव मन्दिर था। आज उसकी स्थिति पता करो। पाकिस्तान में दुनियां का सबसे बड़ा विष्णु मन्दिर था। आज उसकी स्थिति पता करो। पंजाब जो भारत की आजादी से पहले का था। आजादी के बाद दो भागों में बंट गया। पूर्वी पंजाब और पश्चिमी पंजाब। पश्चिमी पंजाब जो आज भारत का हिस्सा नहीं है। वहां हिन्दुओं की स्थिति का पता करो। पाकिस्तान भारत से 1947 में अलग ही धार्मिक आधार पर हुआ था। जिसमें मुस्लिम भाइयों ने दलील दी थी कि हम पाक यानी पवित्र है और ये हिन्दू या हिन्दू धर्म से उद्भूत अन्य धर्म के लोग नापाक यानी अपवित्र हैं। इसलिए हम इन अपवित्र लोगों के साथ नहीं रह सकते। हमें अलग देश चाहिए। बाबा साहेब अम्बेडकर जी लिखते हैं कि मैं इस विभाजन को तब सही मानूंगा जब पूरे के पूरे मुस्लिम भाई पाकिस्तान चले जाएं और पूरे के पूरे हिन्दू धर्म के मतावलंबी भारत में रहें। परन्तु ऐसा भी कुछ नहीं हुआ। कई मुस्लिम भाई बहने भारत में ही रहे और कई हिन्दू – सिख आदि पाकिस्तान में ही रहे। आज भारत में तो धर्म निरपेक्षता के चलते और धार्मिक सहिष्णुता के चलते मुस्लिम भाई बहनों को पूरी सुरक्षा है। उधर पाकिस्तान और बंगला देश में हमारे हिन्दू और सिख आदि भाई बहनों की संख्या दिन प्रति दिन घटती जा रही है। आखिर क्यों? क्या यह स्वतः सिद्ध नहीं करता कि हिन्दू धर्म विश्व का सबसे मानवतावादी धर्म है। हां हिन्दू धर्म में सबसे बड़ा जहर आज जातिवाद ने घोल कर रखा है। जिस दिन हमारे हिन्दू धर्म से यह जातिवाद का जहर उतर जाएगा, उस दिन भारत फिर से सोने की चिड़िया ही कहलाएगा। हिंदुओं को भारत में अन्य धर्मों के लोगों के रहने से भी कोई आपत्ति नहीं है। बल्कि हिंदुस्तान तो एक धार्मिक संग्रहालय है। शर्त यह है कि कोई हमारे धर्म के लोगों को जबरन, पैसों का प्रलोभन दे कर, लब जेहाद कर के या धार्मिक कट्टरपंथी जेहाद कर के अपने धर्म में मिलाकर उनका धार्मिक परिवर्तन न करें। यह बहुत ही गलत है। भारतीय संविधान के आर्टिकल 25 में हमें धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार मिला है। उसके तहत आप अपने धर्म का प्रचार करें और हम हिन्दू धर्म का प्रचार करेंगे। फिर जिसे जो अच्छा लगता है वह उसे सहज प्रक्रिया से अपनाएं। उसमें न हमें समस्या है और न तुम्हे। जबरदस्ती, प्रलोभनात्मकता तथा चालाकी किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है। एक विडम्बना भारतीय संविधान की यह भी है कि आर्टिकल 30 में अल्पसंख्यकों को तो अपने अपने धर्म की शिक्षा देने का अधिकार उनके अपने स्कूलों कॉलेजों में दिया गया है और उसी संविधान के अनुच्छेद 30(A) में हिन्दू धर्म के लोग न अपने स्कूलों कॉलेजों में हिन्दू धर्म की शिक्षा दे सकते हैं और न सरकारी स्कूलों में। यह दोहरा रवैया भी धर्म निरपेक्षता के सिद्धान्त को कहीं न कहीं आहत करता है। इसलिए इस सन्दर्भ में भी भारत सरकार को संवैधानिक उपचारों के अधिकार के तहत इन दो कानूनों – 30 और 30(A) को पुनः धर्म निरपेक्षता के आधार पर निर्धारित करना चाहिए। एक देश, एक संविधान होने के बावजूद भी दोहरे कानून ठीक नहीं हैं। 
                     बहुत से लोग धर्म और अध्यात्म को एक ही मानते हैं। जबकि ये दो अलग – अलग पहलू हैं। यह जरूर है कि धर्म अध्यात्म तक ले जाने वाली सीढ़ी है। परन्तु दोनों में दिन रात का अन्तर है। धर्म सामाजिक जीवन जीने की एक व्यवस्थित पद्धति है, जिसमें सामाजिक तानेबाने के अनुसार हर धार्मिक समाज का अपना वैचारिक संविधान बनाया गया होता है और उस समाज विशेष के लोग उसी संविधान के तहत जीवन व्यतीत करते हैं। इधर अध्यात्म आत्मा और परमात्मा के महा मिलन का एक श्रद्धा, विश्वास, भावपूर्ण ज्ञान और विवेक का रास्ता है। इसलिए इन दोनों को एक मानना हमारी भूल है। धर्म में वाद – विवाद जरूरी है और अध्यात्म निर्विवाद होता है। अध्यात्म में विवाद के लिए नहीं समर्पण के लिए स्थान है। परन्तु इस स्थिति तक कोई भी व्यक्ति या साधक धर्म के मार्ग में ठोकरें खा – खा कर ही पहुंचता है, एकदम से नहीं। ये दिनों एक दूसरे से सह सम्बद्ध जरूर हैं पर एक नहीं है। इसलिए यदि आप अध्यात्म के चर्म को पाना चाहते हैं तो अपने – अपने धर्म में संगठित और सुरक्षित रहिए। जो धर्म की रक्षा करेगा, धर्म उसकी रक्षा करता है – यही मूल मंत्र है। 

♦ हेमराज ठाकुर जी – जिला – मण्डी, हिमाचल प्रदेश ♦

—————

  • “हेमराज ठाकुर जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस Article के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — यह लेख धर्म की व्यापक अवधारणा को स्पष्ट करता है और विशेष रूप से हिंदू धर्म की सहिष्णु, लचीली और मानवतावादी प्रकृति पर प्रकाश डालता है। लेखक के अनुसार धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र सामाजिक व्यवस्था है, जिसमें मान्यताएँ, संस्कार, रीति-रिवाज, धर्मग्रंथ और सामाजिक आचार सम्मिलित होते हैं। विश्व में अनेक धर्म हैं, पर उनके स्वरूप, नियम और दृष्टिकोण एक-दूसरे से भिन्न हैं।

    लेख में यह प्रतिपादित किया गया है कि हिंदू धर्म अन्य कई धर्मों की तरह न तो कट्टरता, न जबरन धर्मांतरण और न ही आर्थिक या वैचारिक दबाव का समर्थन करता है। यह एक खुला और स्वैच्छिक मार्ग है, जिसे कोई भी व्यक्ति अपने आचार, विचार और व्यवहार से प्रभावित होकर अपना सकता है। हिंदू धर्म की विशेषता उसकी लचीलापन, सर्वेश्वरवाद, बहुदेववाद और विविधता में एकता की भावना है।

    हिंदू धर्म में धर्मग्रंथों की स्वतंत्र व्याख्या, संवाद और समयानुसार सकारात्मक सुधार की परंपरा रही है। इसी कारण सती प्रथा, बाल विवाह, नर बलि जैसी कुरीतियाँ समय के साथ समाप्त हुईं। लेख में “वसुधैव कुटुम्बकम्” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” जैसे सिद्धांतों को हिंदू धर्म की वैश्विक और सर्वमंगल दृष्टि का प्रतीक बताया गया है।

    लेख भारत की धार्मिक सहिष्णुता का उदाहरण देते हुए बताता है कि यहाँ विभिन्न धर्मों को समान स्वतंत्रता मिली है, जबकि कई अन्य देशों में अल्पसंख्यकों की स्थिति चिंताजनक है। साथ ही, लेखक जबरन, प्रलोभन या छल से होने वाले धर्मांतरण का विरोध करता है और संविधान में धार्मिक समानता से जुड़े कुछ प्रावधानों की पुनर्समीक्षा की आवश्यकता बताता है।

    अंत में धर्म और अध्यात्म के अंतर को स्पष्ट किया गया है—धर्म सामाजिक जीवन की व्यवस्था है, जबकि अध्यात्म आत्मा-परमात्मा के मिलन का मार्ग। धर्म अध्यात्म तक पहुँचने की सीढ़ी है, पर दोनों एक नहीं हैं। लेख का निष्कर्ष है कि अपने धर्म में संगठित और जागरूक रहकर ही व्यक्ति अध्यात्म के शिखर तक पहुँच सकता है।

—————

यह Article (अपना धर्म सबसे उत्तम।) “हेमराज ठाकुर जी“ की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी कवितायें/लेख सरल शब्दों में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____

Filed Under: 2025 - KMSRAJ51 की कलम से, हिन्दी साहित्य Tagged With: hemraj thakur, hemraj thakur articles, Hindu Dharma, Shanathan Dharma, अपना धर्म सबसे उत्तम, जातिवाद, धर्म और अध्यात्म, धर्म की परिभाषा, धर्मग्रंथों की व्याख्या, धर्मांतरण, धार्मिक लचीलापन, धार्मिक समन्वय, धार्मिक सहिष्णुता, धार्मिक स्वतंत्रता, बहुदेववाद, भारतीय संविधान अनुच्छेद 25, भारतीय संस्कृति, मानवतावादी धर्म, वसुधैव कुटुम्बकम्, सर्वेश्वरवाद, सामाजिक सुधार, हिंदू धर्म, हेमराज ठाकुर, हेमराज ठाकुर जी की रचनाएँ

ठंडी व्यार।

Kmsraj51 की कलम से…..

Cold Weather | ठंडी व्यार।

सर्दी के आगमन पर कविता | ठंडी हवाओं और मौसम की सुंदरता

ठंडी ठंडी व्यार अब ये अहसास है करवाती,
सर्दी के मौसम का आगमन है जताती।
सुबह-शाम की ठंड ठिठुरन है बढ़ाती,
पर दिनभर की धूप ठंड दूर है भगाती।

हल्के गर्म कपड़े भी ओढ़ लिए अब,
न जाने बरखा की ठंडी फूहारें आएगी कब।
वो बर्फ के फाहे न जाने गिरेंगे कब,
सर्दी की खूबसूरती और बढ़ेगी तब।

बाजार में मूंगफली, गचक व रेवड़ियां रौनक लाई,
घर पर चूल्हे की कीमत भी बढ़ने को आई।
हवा में खुश्की व ठंडक को है पाया,
तभी तो रजाई ओढ़ने को मन कर आया।

पंछी भी ठिठुरन महसूस करते,
धूप खिलने पर ही दाना चुगने निकलते।
अब तो सूखी ठंड से निजात मिले,
ताकि वो मुरझाए फूल भी खुशी से खिले।

♦ विनोद वर्मा जी / (मझियाठ बलदवाड़ा) जिला – मंडी – हिमाचल प्रदेश ♦

—————

  • “विनोद वर्मा जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — इस कविता में सर्दी के आगमन और उससे जुड़े प्राकृतिक तथा दैनिक जीवन के अनुभवों को सुंदर ढंग से चित्रित किया गया है। ठंडी हवाएँ और सुबह-शाम की बढ़ती ठिठुरन जहाँ ठंड का अहसास कराती हैं, वहीं दिन की धूप थोड़ी राहत देती है। लोग हल्के गर्म कपड़े पहनने लगे हैं और मौसम में नमी के साथ-साथ खुश्की भी महसूस होने लगी है।
    👉 कविता में सर्दी के खास प्रतीक—मूंगफली, गजक, रेवड़ी, चूल्हे की गर्माहट और रजाई की cozy भावना—को दिल से महसूस कराया गया है। पंछियों की दिनभर धूप का इंतज़ार और मुरझाए फूलों के फिर से खिलने की आशा भी मौसम के बदलाव को दर्शाती है। कुल मिलाकर, कविता सर्दी की सुंदरता, उसकी चुनौतियों और उससे मिलने वाली छोटी-छोटी खुशियों को संवेदनशीलता से बताती है।

—————

यह कविता (ठंडी व्यार।) “विनोद वर्मा जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी लेख/कवितायें सरल शब्दों में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूं ही चलती रहे।

आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—

मेरा नाम विनोद कुमार है, रचनाकार के रुप में विनोद वर्मा। माता का नाम श्री मती सत्या देवी और पिता का नाम श्री माघु राम है। पत्नी श्री मती प्रवीना कुमारी, बेटे सुशांत वर्मा, आयुष वर्मा। शिक्षा – बी. एस. सी., बी.एड., एम.काम., व्यवसाय – प्राध्यापक वाणिज्य, लेखन भाषाएँ – हिंदी, पहाड़ी तथा अंग्रेजी। लिखित रचनाएँ – कविता 20, लेख 08, पदभार – सहायक सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी हिमाचल प्रदेश।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free!!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari Etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____

Filed Under: 2025 - KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: cold weather, hindi poem, nature poem hindi, poetic hindi winter, seasonal hindi poem, Vinod Verma, vinod verma poems, winter poem hindi, ठंड पर कविता, ठंडी हवा कविता, मौसम की कविता, सर्दी की रौनक, सर्दी पर कविता, हिंदी कविता सर्दी

रिश्तों को निभाना सीखो।

Kmsraj51 की कलम से…..

Rishton Ko Nibhana Sikho | रिश्तों को निभाना सीखो।

रिश्तों की अहमियत पर कविता | गलतफहमियां और संबंधों का मूल्य

रिश्तों को निभाना सीखो,
गलतफहमी के धागे मत खींचो।
जहां जहां गलतफहमियां है बढ़ी,
वहां वहां रिश्तों में दीवार हुई है खड़ी।

रिश्ते बनना भी है एक संयोग,
गर रहोगे कोसते तो भोगना पड़ेगा वियोग।
रिश्ते बनते यहीं निभाने भी पड़ते यहीं,
कहीं फलते फूलते तो बर्बादी नजर आती कहीं।

कोई रिश्ता जन्मों जन्मान्तरों तक बनाता,
तो कोई एक जन्म भी नहीं निभाता।
रिश्तों में आपसी समझ चाहिए जरूरी,
निभाने में न समझे मजबूरी।

कहीं रिश्ते तार तार भी होते,
तो कहीं कत्ल की सजा तक है भोगते।
मतलब के जो रिश्ते हैं बनते,
ज्यादा देर नहीं है वो टिकते।

जब से मनुष्य तरक्की की राह पर है चला,
उसके मन में रंजिश का दानव है पला।
यही दानव उसे उकसाता, विवश करता,
फिर क्या वही होता जो रिश्ता नहीं चाहता।

♦ विनोद वर्मा जी / (मझियाठ बलदवाड़ा) जिला – मंडी – हिमाचल प्रदेश ♦

—————

  • “विनोद वर्मा जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — इस कविता में रिश्तों की महत्ता और उन्हें निभाने की कला को समझाया गया है। कवि कहता है कि गलतफहमियों को बढ़ाने से रिश्तों के बीच दूरी और दीवारें पैदा हो जाती हैं। रिश्ते संयोग से बनते हैं, लेकिन उन्हें निभाना प्रयास, धैर्य और समझदारी से होता है। कई रिश्ते लंबे समय तक चलते हैं, जबकि कुछ लोग एक जन्म का रिश्ता भी नहीं निभा पाते। कविता यह संदेश देती है कि रिश्तों में मजबूरी नहीं, बल्कि आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव होना चाहिए।

    👉 जहां रिश्ते स्वार्थ पर टिके होते हैं, वे जल्दी टूट जाते हैं, लेकिन जहां प्रेम, धैर्य और संवेदना होती है, वहां रिश्ते मजबूत बनते हैं। कवि आधुनिक समय की ओर संकेत करते हुए कहता है कि तरक्की के साथ मनुष्य के भीतर रंजिश, अहंकार और स्वार्थ बढ़ गया है, जिससे रिश्तों में दूरी और टूटन बढ़ रही है। इसलिए रिश्तों को समझकर, धैर्य और प्रेम से निभाना आवश्यक है।

—————

यह कविता (रिश्तों को निभाना सीखो।) “विनोद वर्मा जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी लेख/कवितायें सरल शब्दों में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूं ही चलती रहे।

आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—

मेरा नाम विनोद कुमार है, रचनाकार के रुप में विनोद वर्मा। माता का नाम श्री मती सत्या देवी और पिता का नाम श्री माघु राम है। पत्नी श्री मती प्रवीना कुमारी, बेटे सुशांत वर्मा, आयुष वर्मा। शिक्षा – बी. एस. सी., बी.एड., एम.काम., व्यवसाय – प्राध्यापक वाणिज्य, लेखन भाषाएँ – हिंदी, पहाड़ी तथा अंग्रेजी। लिखित रचनाएँ – कविता 20, लेख 08, पदभार – सहायक सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी हिमाचल प्रदेश।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free!!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari Etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____

Filed Under: 2025 - KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: dosti aur rishta, emotional hindi poem, motivational poem on relationships, relationship poems in hindi, Rishton Ko Nibhana Sikho, Vinod Verma, vinod verma poems, गलतफहमी कविता, रिश्ते निभाना, रिश्तों की अहमियत, रिश्तों पर कविता, संबंधों पर शायरी, हिंदी कविता

तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।

Kmsraj51 की कलम से…..

Difference between Tantra, Mantra and Tatva Gyan | तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।

एक अध्यात्मिक विश्लेषण 

बहुतायत लोगों की यह धारणा होती है कि तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान — ये तीनों एक ही विषय के अलग- अलग नाम हैं पर विषय एक ही है। किंतु वास्तव में ऐसा नहीं है। अध्यात्म-विज्ञान की दृष्टि से देखें तो ये तीनों अलग-अलग पड़ाव हैं। प्रत्येक का अपना क्षेत्र, उद्देश्य और लक्ष्य है। इन्हें क्रमवार समझना आवश्यक है :-

1. तंत्र विज्ञान — भौतिकता का कौशल

तंत्र प्राचीन भारत की भौतिक सामग्रियों के संतुलित संयोजन का विज्ञान था। यह शरीर, औषधि, धातु, रस, दिशा और समय जैसे भौतिक तत्त्वों के प्रयोग से चमत्कार उत्पन्न करने की कला थी।
तंत्र को समझने के लिए कठोर अभ्यास की आवश्यकता होती थी, जिसे आज के युग में “ट्रेनिंग” कहा जाता है। आधुनिक विज्ञान के विकास के साथ-साथ तंत्र अब भौतिक, रासायनिक और जैव विज्ञान का अंग बन चुका है।
तंत्र वस्तुतः बौद्धिक विलास का विज्ञान था — आज यह सार्वजनिक हो चुका है और आधुनिक प्रयोगशालाओं में इसके सिद्धांत विज्ञान के रूप में आत्मसात हो चुके हैं।

2. मंत्र विज्ञान — मानसिक साधना का विज्ञान

मंत्र विद्या वस्तुतः बौद्धिक विलास का विज्ञान है । यह तंत्र से एक कदम आगे की कड़ी थी। इसमें शब्द-साधना और ध्वनि-ऊर्जा के माध्यम से मानसिक जगत को साधा जाता था।
मंत्रों से प्रत्यक्ष भौतिक चमत्कार नहीं होते थे, किंतु सूक्ष्म शरीर शक्तिशाली बनता था।
तंत्र जहाँ भौतिक शरीर को सशक्त करता था, वहीं मंत्र विज्ञान मन और चेतना को सशक्त करता था।

मंत्र-साधना से साधक को मानसिक सिद्धि और वाक्-सिद्धि प्राप्त होती थी —

  • मानसिक सिद्धि से वह दूसरों के मन के भाव पढ़ सकता था।
  • वाक्-सिद्धि से उसके शब्द वरदान या शाप का प्रभाव धारण करते थे।

आज का मनोविज्ञान इसी विद्या के कुछ अंशों को आधुनिक रूप में समझाने का प्रयास करता है। परंतु इस विद्या का मूल तर्क से नहीं,  कल्पना शक्ति से संचालित होता है, और यही कारण है कि आधुनिक तर्कशील समाज में यह विद्या लुप्तप्राय हो गई है। जो मंत्र विज्ञान आज प्रयोग होता भी है,  वह एक तो बहुत कम होता है और फिर वह सिद्ध पुरुषों के अभाव में प्रयोग होता है,जिससे समाज को भ्रम में तो डाला जा रहा है पर राहत नहीं पहुंच रही है। मंत्र विज्ञान मन की ताकत को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम था और है। पर शर्त यह है कि इसकी भी सिद्धि शास्त्र में बताए अनुसार किसी सिद्ध के सानिध्यम में कर लेनी होती है। मात्र किताबों से पढ़ने से कोई खास प्रभाव मंत्र विज्ञान का नहीं होता है। मंत्रों की यूं तो आज भरमार है। परन्तु मंत्र विद्या लगभग लुप्तप्राय हो गई है।

3. तत्व ज्ञान — आत्मा और परमात्मा का संयोग है

तत्व ज्ञान इन दोनों से बिल्कुल भिन्न है। यह न तो तंत्र की भौतिकता से जुड़ा है, न मंत्र की मानसिकता से।
यह ज्ञान आत्मा के उस मूल स्रोत की खोज है, जिससे समस्त ऊर्जा प्रवाहित होती है —
वह कहाँ से आती है, कहाँ जाती है, और कौन-सा तत्व उसे संचालित करता है? इन सब घटनाओं का विधिवत ज्ञान ही तत्व ज्ञान है।

तत्व ज्ञान किसी चमत्कार या देव-सिद्धि का विज्ञान नहीं है।
यह आत्मिक अनुभूति का मार्ग है — आत्मा और परमात्मा के मिलन की यात्रा।
जो व्यक्ति इस ज्ञान को जानकर व्याख्या सहित लोक में प्रकट कर सके, वही तत्वज्ञानी कहलाता है।

गीता और संत-मत दोनों ही कहते हैं —

“जिसे आत्मा और परमात्मा का वास्तविक ज्ञान हो वही ज्ञानी है, शेष सब ज्ञापक मात्र हैं।”

इस ज्ञान की प्राप्ति सद्गुरु की कृपा से ही संभव है —
चाहे वह दर्शन कृपा हो,  स्पर्श-कृपा हो, दृष्टि-कृपा हो या शब्द-कृपा हो। परन्तु कृपा सदगुरु से ही इनमें से किसी एक माध्यम से या सभी माध्यमों से व्यक्ति को प्राप्त होती है।
यह ज्ञान गुरु-मुख से प्राप्त होता है; इसे केवल पढ़ने, जपने या तर्क से नहीं पाया जा सकता।

यह गूढ़, गोपनीय और रूहानी साधना है — जो मन से प्रारंभ होकर आत्मा में विलीन होती है।
यहीं से आत्मा का परमात्मा से समीप्य आरंभ होता है।
भौतिकता से मोह छूटता है, दिखावा समाप्त होता है और मन शांति को प्राप्त होता है।आत्मा प्रफुल्लित होती है। यह असल में आत्म विलास का विषय है।

4. उदाहरण — सिद्धि बनाम मुक्ति

मंत्र और तंत्र से सिद्धियां मिल सकती हैं — आठ सिद्धि, नौ निधि, 24 प्रकार की शक्तियाँ — पर वे मुक्ति नहीं देतीं।
कुन्ती के पास मंत्र-सिद्धि थी, पर क्या वह दुख-मुक्त हुईं? नहीं न।
स्वामी रामकृष्ण परमहंस के गुरु तोतापुरी के ज्ञान बारे सब जानते हैं कि उन्होंने स्वामी जी को क्या ज्ञान दिया था? स्वामी जी मां काली को सिद्ध भी कर चुके थे। परन्तु फिर भी स्वामी जी को अपनी तत्व-साधना से देवी-सिद्धि के बंधन को तोड़ना पड़ा था।

भगवान राम और कृष्ण तक सांसारिक पीड़ा से मुक्त नहीं रहे।
अतः सिद्धि मुक्ति का मार्ग नहीं है — केवल तत्व-ज्ञान ही परम मुक्ति का द्वार है।

5. निष्कर्ष — सत्य की ओर मार्ग

आज के युग में तंत्र और मंत्र के साधक तो मिल जाएंगे, पर तत्वज्ञानी दुर्लभ हैं।
जो सत्य की खोज करना चाहता है, उसे चमत्कारों से नहीं, सद्गुरु की शरण से आरंभ करना होगा।
तभी वह उस आनंद-भाव को प्राप्त करेगा जिसके लिए सूरदास ने कहा था —

“यह गूंगे के गुड़ समान है — स्वाद तो है, पर कहा नहीं जा सकता।”

तत्व-ज्ञान की वही स्थिति है — जो समुद्री जहाज के ऊपर बैठे पंछी की होती है। वह पंछी विशाल सागर में दसों दिशाओं में जी भर कर उड़ लेता है पर अंततः जब उसे थकान महसूस होती है तो,उसे विश्राम करने के लिए कोई सहारा या आधार न मिलने के कारण; वह पुनः उसी जहाज पर लौट कर आता है। ऐसी ही सच्चे तत्व ज्ञान की प्राप्ति की लालसा वाले साधक की स्थिति अंततः होती है ।
जहाँ साधक का मन हर दिशा में भटकने के बाद उसी “जहाज” में लौट आता है, जो उसका सच्चा आश्रय है — परमात्मा।

तंत्र शरीर का, मंत्र मन का, और तत्व ज्ञान आत्मा का विज्ञान है।
सिद्धियाँ तंत्र और मंत्र से मिल सकती हैं, पर सच्ची मुक्ति केवल तत्व ज्ञान से ही संभव है।

♦ हेमराज ठाकुर जी – जिला – मण्डी, हिमाचल प्रदेश ♦

—————

  • “हेमराज ठाकुर जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस Article के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान—ये तीनों शब्द अक्सर एक ही अर्थ में उपयोग किए जाते हैं, परंतु वास्तव में ये अध्यात्म के तीन अलग-अलग चरण हैं। इनका क्षेत्र, उद्देश्य और साधना-मार्ग भिन्न है।

    तंत्र विज्ञान भौतिक जगत से जुड़ा हुआ है। यह शरीर, औषधि, धातु, दिशा, समय और अन्य तत्वों के संयोजन का विज्ञान है। प्राचीन काल में इसे भौतिक चमत्कारों का स्रोत माना जाता था। तंत्र साधक अपने अभ्यास से शरीर और पदार्थों की शक्तियों को नियंत्रित करता था। आज के समय में इसका वैज्ञानिक रूप भौतिक, रासायनिक और जैविक विज्ञान के रूप में विकसित हो चुका है।

    मंत्र विज्ञान मानसिक शक्ति का विज्ञान है। इसमें ध्वनि, शब्द और उच्चारण के माध्यम से मन तथा चेतना को नियंत्रित किया जाता है। मंत्र-साधना से साधक को मानसिक सिद्धि (दूसरों के विचारों को जानने की शक्ति) और वाक्-सिद्धि (शब्दों से प्रभाव डालने की शक्ति) प्राप्त होती है। तंत्र जहाँ शरीर को सशक्त करता है, वहीं मंत्र मन को। किंतु यह विद्या आज लुप्तप्राय है क्योंकि इसे गुरु के सानिध्य में ही साधा जा सकता है, मात्र पुस्तकीय ज्ञान से नहीं।

    तत्व ज्ञान इन दोनों से कहीं ऊँचा है। यह आत्मा और परमात्मा के मिलन की साधना है। इसमें कोई चमत्कार नहीं, बल्कि आत्मिक अनुभूति और मुक्ति का मार्ग है। तत्वज्ञानी वह होता है जो आत्मा के मूल स्रोत को पहचान लेता है। यह ज्ञान गुरु की कृपा से ही प्राप्त होता है—तर्क या अध्ययन से नहीं।

    तंत्र और मंत्र साधक को सिद्धियाँ तो दे सकते हैं, परंतु सच्ची मुक्ति केवल तत्व ज्ञान से ही मिलती है। यही वह मार्ग है जो मनुष्य को भौतिक और मानसिक बंधनों से मुक्त कर सच्चे आनंद, शांति और परमात्मा से एकत्व की अनुभूति कराता है। यही अध्यात्म का परम लक्ष्य है।

—————

यह Article (तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।) “हेमराज ठाकुर जी“ की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी कवितायें/लेख सरल शब्दों में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____

Filed Under: 2025 - KMSRAJ51 की कलम से, हिन्दी साहित्य Tagged With: hemraj thakur, hemraj thakur articles, तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर, हेमराज ठाकुर, हेमराज ठाकुर जी की रचनाएँ

मित्र।

Kmsraj51 की कलम से…..

Dost or friends | मित्र।

👉 सच्ची मित्रता पर कविता – निश्छल प्रेम और अपनत्व का सुंदर बंधन

✨“जहां निश्छल प्रेम खिलता है, वहीं सच्ची मित्रता जन्म लेती है। पढ़िए अपनत्व और विश्वास से भरी यह कविता ✨

निश्छल प्रेम जहां है मिलता
वहीं मित्रता रूपी फूल है खिलता।
हरदम अपनत्व जताता
मुसीबत में सबसे पहले याद आता।

कभी भी आंखें मैली नहीं करता
याद आए हाजरी भी जरूर भरता।
दिल से ये रिश्ता है बनता
कभी भी दिमाग दरम्यान नहीं आता।

जब भी मित्रता को देखता
कृष्ण सुदामा की याद जरूर दिलाता।
पद ,प्रतिष्ठा सब भूल जाता
मित्र जब भी नजर है आता।

जब मित्र कोई है बनता
जात, धर्म,उंच नीच नहीं देखता।
मित्रता है एक ऐसा उपहार
नहीं पहुंचता हर किसी के द्वार।

♦ विनोद वर्मा जी / (मझियाठ बलदवाड़ा) जिला – मंडी – हिमाचल प्रदेश ♦

—————

  • “विनोद वर्मा जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — मित्रता एक ऐसा अनमोल रिश्ता है जो जीवन के हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़ा रहता है। सच्चा मित्र वही होता है जो बिना किसी स्वार्थ के हमारे चेहरे की मुस्कान लौटाने का प्रयास करे। कृष्ण-सुदामा जैसी मित्रता आज भी आदर्श मानी जाती है, क्योंकि उसमें प्रेम, सम्मान और निष्ठा का अद्भुत संगम था। इसलिए जीवन में यदि एक सच्चा मित्र मिल जाए, तो समझिए भगवान का दिया सबसे बड़ा उपहार मिल गया।

    👉 यह कविता सच्ची मित्रता और निश्छल प्रेम की भावना को दर्शाती है। जानिए कैसे सच्चा मित्र हर परिस्थिति में साथ देता है और क्यों मित्रता जीवन का सबसे अनमोल उपहार मानी जाती है।

  • ✨“जहां निश्छल प्रेम खिलता है, वहीं सच्ची मित्रता जन्म लेती है।” ✨
    ✨ “सच्ची मित्रता वही जो बिना स्वार्थ के साथ निभे” ✨
    ✨ “मित्रता एक ऐसा रिश्ता जो दिल से बनता है, दिमाग से नहीं।” ✨

—————

यह कविता (मित्र।) “विनोद वर्मा जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी लेख/कवितायें सरल शब्दों में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूं ही चलती रहे।

आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—

मेरा नाम विनोद कुमार है, रचनाकार के रुप में विनोद वर्मा। माता का नाम श्री मती सत्या देवी और पिता का नाम श्री माघु राम है। पत्नी श्री मती प्रवीना कुमारी, बेटे सुशांत वर्मा, आयुष वर्मा। शिक्षा – बी. एस. सी., बी.एड., एम.काम., व्यवसाय – प्राध्यापक वाणिज्य, लेखन भाषाएँ – हिंदी, पहाड़ी तथा अंग्रेजी। लिखित रचनाएँ – कविता 20, लेख 08, पदभार – सहायक सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी हिमाचल प्रदेश।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free!!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari Etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____

Filed Under: 2025 - KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: beautiful dosti shayari, Dost, dosti par kavita in hindi, friendship poem in hindi, heart touching friendship poem in hindi, true friendship poem, Vinod Verma, vinod verma poems, कृष्ण सुदामा की मित्रता, जीवन में मित्रता का महत्व, दोस्ती और प्रेम पर हिंदी कविता, दोस्ती का असली मतलब, दोस्ती पर अनमोल वचन, दोस्ती पर कविता, मित्रता एक अनमोल रिश्ता कविता, मित्रता का महत्व, मित्रता दिवस विशेष कविता, मित्रता पर कविता, मित्रता पर विचार, विनोद वर्मा, विनोद वर्मा की कविताएं, सच्ची दोस्ती पर भावनात्मक कविता, सच्ची मित्रता कविता, सच्चे दोस्त पर कविता, सच्चे मित्र की पहचान कैसे करें

आखिर क्यों।

Kmsraj51 की कलम से…..

Aakhir Kyon | आखिर क्यों।

“मां-बाप की सेवा: संतान का सर्वोच्च कर्तव्य | एक भावनात्मक कविता और जीवन संदेश”

पहले संतान होने के लिए रोते
होने पर उन्हें पाल पोस कर बड़ा करते।

अपना पेट भूखा रख लेते
संतान की ख्वाहिशें पूरी करते।

संस्कार भी उनमें खूब भरते
पर समय के साथ उन्हें भी वे है हरते।

मां बाप जैसे जैसे बुढ़ापे की ओर चलते
संतान के तेवर भी हौले हौले हैं बदलते।

कोई अपने को संभाल लेते
मां बाप को अपने साथ है रखते।

कईयों ने खुद को बदला इस क़दर
मां बाप ठोकरें खाने लगे दर दर।

बुढ़ापे से दुखी कोई आत्महत्या कर लेते
तो कोई वृद्धाश्रम को चले जाते।

पूत कपूत हो गया तो क्या
लक्ष्मी रुपी बहू ने अपना फर्ज क्यों नहीं निभाया।

बहू भी तो उन्हें मम्मी पापा है बोलती
फिर उन्हें वृद्धाश्रम जाने से क्यों नहीं रोकती।

मां बाप जीवन में मिलते हैं एक बार
इनकी सेवा बिन नहीं होगा कभी उद्धार।

♦ विनोद वर्मा जी / (मझियाठ बलदवाड़ा) जिला – मंडी – हिमाचल प्रदेश ♦

—————

  • “विनोद वर्मा जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — माता-पिता हमारे जीवन के सबसे बड़े वरदान होते हैं। उन्होंने हमें न केवल जन्म दिया, बल्कि जीवन की हर मुश्किल में हमारा साथ निभाया। आज जब वे बुढ़ापे में सहारे की उम्मीद करते हैं, तो हमारा कर्तव्य है कि हम उनका सम्मान और सेवा करें। आधुनिक जीवन की व्यस्तता और स्वार्थ ने जहां रिश्तों की गहराई को कमजोर किया है, वहीं यह याद रखना जरूरी है कि मां-बाप की सेवा ही सच्ची भक्ति है। वृद्धाश्रम उनका स्थान नहीं, बल्कि उनके बच्चों के हृदय होने चाहिए। अगर हर संतान यह सोच ले कि अपने माता-पिता की देखभाल करना उसका सबसे बड़ा धर्म है, तो समाज में प्रेम, संस्कार और मानवीयता कभी खत्म नहीं होगी।

—————

यह कविता (आखिर क्यों।) “विनोद वर्मा जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी लेख/कवितायें सरल शब्दों में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूं ही चलती रहे।

आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—

मेरा नाम विनोद कुमार है, रचनाकार के रुप में विनोद वर्मा। माता का नाम श्री मती सत्या देवी और पिता का नाम श्री माघु राम है। पत्नी श्री मती प्रवीना कुमारी, बेटे सुशांत वर्मा, आयुष वर्मा। शिक्षा – बी. एस. सी., बी.एड., एम.काम., व्यवसाय – प्राध्यापक वाणिज्य, लेखन भाषाएँ – हिंदी, पहाड़ी तथा अंग्रेजी। लिखित रचनाएँ – कविता 20, लेख 08, पदभार – सहायक सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी हिमाचल प्रदेश।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free!!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari Etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____

Filed Under: 2025 - KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: Hindi Poems, Vinod Verma, vinod verma poems, आखिर क्यों - हिंदी कविता, एक भावनात्मक कविता और जीवन संदेश, मां-बाप की सेवा: संतान का सर्वोच्च कर्तव्य, विनोद वर्मा, विनोद वर्मा की कविताएं

काले बादल।

Kmsraj51 की कलम से…..

Dark Clouds | काले बादल।

काले बादल कहाँ से तुम हो आते
अब तो कारनामे तुम्हारे छुपाए नहीं जाते।

बेवक्त, बेमौसम तुम हो नीर बरसाते
सड़क, मोहल्ला, गली सब जलमग्न हो जाते।

नदी नाले अपनी सीमा को भूल जाते
कहीं न कहीं आपदा का कहर जरूर बरपाते।

बच्चा, बूढ़ा नौजवान इसकी भेंट है चढ़ जाते
तो कहीं पशु भी अपने को बचा नहीं पाते।

बरसते बादल तो कई वर्षों से हैं देखे
अबकी बार जो बरसे नहीं मिले कहीं ऐसे लेखे।

तीन महीने लगातार तुम रहे बरसते
बिन तुम्हारे एक दिन देखने को रहे तरसते।

बरसात को एकदम सर्दी से जोड़ दिया
तुम्हें याद नहीं रहा कि किसान ने
अभी खेतों से अनाज इकट्ठा नहीं है किया।

♦ विनोद वर्मा जी / (मझियाठ बलदवाड़ा) जिला – मंडी – हिमाचल प्रदेश ♦

—————

  • “विनोद वर्मा जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — कवि ने इस कविता में अत्यधिक वर्षा और उसके दुष्परिणामों को मार्मिक रूप से प्रस्तुत किया है। वह काले बादलों से प्रश्न करता है कि वे अब क्यों बेमौसम और बेवक्त वर्षा करने लगे हैं। उनकी अनियंत्रित बारिश से सड़कें, मोहल्ले और नालियां जलमग्न हो जाती हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। कवि बताता है कि ऐसी बारिश में बच्चे, बूढ़े, नौजवान और पशु तक संकट में पड़ जाते हैं, और हर जगह आपदा का कहर दिखाई देता है। पहले भी बारिश होती थी, पर अबकी बार की वर्षा अत्यधिक और असामान्य रही, जो लगातार तीन महीनों तक थमी नहीं।
  • अंत में कवि व्यंग्यात्मक लहजे में कहता है कि इस बारिश ने मौसम के क्रम को भी बिगाड़ दिया, क्योंकि बारिश खत्म होते ही सर्दी शुरू हो गई, जबकि किसान अभी अपने खेतों से अनाज इकट्ठा भी नहीं कर पाया था।

    यह कविता प्रकृति के असंतुलन और जलवायु परिवर्तन के खतरों पर चेतावनी देती है।

—————

यह कविता (काले बादल।) “विनोद वर्मा जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी लेख/कवितायें सरल शब्दों में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूं ही चलती रहे।

आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—

मेरा नाम विनोद कुमार है, रचनाकार के रुप में विनोद वर्मा। माता का नाम श्री मती सत्या देवी और पिता का नाम श्री माघु राम है। पत्नी श्री मती प्रवीना कुमारी, बेटे सुशांत वर्मा, आयुष वर्मा। शिक्षा – बी. एस. सी., बी.एड., एम.काम., व्यवसाय – प्राध्यापक वाणिज्य, लेखन भाषाएँ – हिंदी, पहाड़ी तथा अंग्रेजी। लिखित रचनाएँ – कविता 20, लेख 08, पदभार – सहायक सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी हिमाचल प्रदेश।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free!!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari Etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____

Filed Under: 2025 - KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: Hindi Poems, Vinod Verma, vinod verma poems, कविता ब्लॉग, प्रकृति की कविता, बरसात का सौंदर्य, बारिश की बूंदें, बारिश ने मौसम पर कविता, बारिश पर कविता, विनोद वर्मा, विनोद वर्मा की कविताएं, हिंदी ब्लॉग

सुबह का संदेश।

Kmsraj51 की कलम से…..

Subah Ka Sandesh | सुबह का संदेश।

सुबह सुबह की एक
आदत सी लग गई
अपनों को संदेश भेजना
बस यही मन में घर कर गई।

अपना जो समझते वो जबाब
भी देते
कुशल क्षेम भी पूछ लेते।

कुछ इसे पढ़ना मात्र
औपचारिकता समझते
संदेश पढ़कर
चुपचाप बैठ है जाते।

कई तो
संदेश रोज पढ़ते
पर जबाब
एक दिन नहीं देते।

अगर कोई
अपना समझकर रोज
याद है करता
उसको याद भरा संदेश
भेजने से कुछ नहीं घटता।

दोस्तों ज़िन्दग़ी
बड़ी लम्बी नहीं
अपनों की याद आ है
जाती गर मन में हो अपनापन कहीं।

♦ विनोद वर्मा जी / (मझियाठ बलदवाड़ा) जिला – मंडी – हिमाचल प्रदेश ♦

—————

  • “विनोद वर्मा जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — कवि ने इस कविता में अपनों के प्रति सच्चे संबंधों और भावनात्मक जुड़ाव को अभिव्यक्त किया है। वह कहता है कि हर सुबह अपने प्रियजनों को संदेश भेजना उसकी एक प्यारी आदत बन गई है। कुछ लोग इस संदेश का उत्तर देकर स्नेह और अपनापन जताते हैं, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ औपचारिकता मानकर अनदेखा कर देते हैं। कवि इस व्यवहार से निराश नहीं होता, बल्कि यह संदेश देता है कि अगर कोई सच्चे मन से याद करता है, तो उसे संदेश भेजने से कुछ नहीं घटता, क्योंकि अपनों को याद करना और उन्हें स्नेह जताना ही जीवन का असली अर्थ है।
  • अंकविता के अंत में कवि कहता है कि ज़िन्दगी बहुत लंबी नहीं होती, इसलिए जब मन में अपनापन हो, तो उसे व्यक्त करने में देर नहीं करनी चाहिए — यही सच्चे रिश्तों की खूबसूरती है।

—————

यह कविता (सुबह का संदेश।) “विनोद वर्मा जी” की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी लेख/कवितायें सरल शब्दों में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूं ही चलती रहे।

आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—

मेरा नाम विनोद कुमार है, रचनाकार के रुप में विनोद वर्मा। माता का नाम श्री मती सत्या देवी और पिता का नाम श्री माघु राम है। पत्नी श्री मती प्रवीना कुमारी, बेटे सुशांत वर्मा, आयुष वर्मा। शिक्षा – बी. एस. सी., बी.एड., एम.काम., व्यवसाय – प्राध्यापक वाणिज्य, लेखन भाषाएँ – हिंदी, पहाड़ी तथा अंग्रेजी। लिखित रचनाएँ – कविता 20, लेख 08, पदभार – सहायक सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी हिमाचल प्रदेश।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free!!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari Etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____

Filed Under: 2025 - KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: Hindi Poems, Vinod Verma, vinod verma poems, विनोद वर्मा, विनोद वर्मा की कविताएं, सुबह का संदेश, सुबह का संदेश - विनोद वर्मा

चलो दिवाली मनाएं।

Kmsraj51 की कलम से…..

Celebrate Diwali | चलो दिवाली मनाएं।

Let’s celebrate Diwali

चलो घी के दीपक जलाएं,
जलाएं नए ऊर्जा उत्साह से,
चलो दिवाली मनाएं ऐसे,
मनाएं एक नए अंदाज़ में।

जगमग जगमग रौशन हो,
ऐसे दीपक जलाएं हम,
चलो दिवाली मनाएं ऐसे,
मनाएं एक नए अंदाज़ में।

क्यूं न अज्ञानता को मिटाएं,
ज्ञान के नए दीप जलाएं,
चलो दिवाली मनाएं ऐसे,
मनाएं एक नए अंदाज़ में।

पटाखे फुलझड़ियों का प्रदूषण रोकें,
तेल घी के दीपक जलाएं,
घरों को रंगो की रोशनी से सजाएं,
दीवाली मनाएं नए अंदाज में।

♦ लेफ्टिनेंट (डॉ•) जयचंद महलवाल जी  – बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश ♦

—————

  • “श्री लेफ्टिनेंट (डॉ•) जयचंद महलवाल जी“ ने, बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर तरीके से इस कविता के माध्यम से समझाने की कोशिश की है — यह कविता दीपावली को नए और सकारात्मक अंदाज़ में मनाने का संदेश देती है। कवि कहता है कि हमें दीपावली पर केवल दीपक ही नहीं जलाने चाहिए, बल्कि नई ऊर्जा, उत्साह और ज्ञान के प्रकाश को भी फैलाना चाहिए। कविता में यह भी आग्रह किया गया है कि हम पटाखों और प्रदूषण से दूर रहकर, घी और तेल के दीपक जलाएं, जिससे पर्यावरण स्वच्छ रहे और सच्ची रोशनी फैल सके। अंत में, कवि का संदेश है कि दीपावली का असली अर्थ अंधकार, अज्ञानता और नकारात्मकता को मिटाकर, प्रेम, ज्ञान और प्रकाश का प्रसार करना है — ताकि यह पर्व वास्तव में खुशियों, शांति और जागरूकता का प्रतीक बन सके।

—————

यह कविता (चलो दिवाली मनाएं।) (सावन माह का रुद्राभिषेक – मिटेंगे कष्ट बढ़ेगा विवेक।) “श्री लेफ्टिनेंट (डॉ•) जयचंद महलवाल जी“ की रचना है। KMSRAJ51.COM — के पाठकों के लिए। आपकी कवितायें, लघु कथा, सरल शब्दो में दिल की गहराइयों तक उतर कर जीवन बदलने वाली होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है आपकी कविताओं और लेख से जनमानस का कल्याण होगा। आपकी लेखन क्रिया यूं ही चलती रहे।

आपका परिचय आप ही के शब्दों में:—

मेरा नाम लेफ्टिनेंट (डॉ•) जयचंद महलवाल है। साहित्यिक नाम — डॉ• जय अनजान है। माता का नाम — श्रीमती कमला देवी महलवाल और पिता का नाम — श्री सुंदर राम महलवाल है। शिक्षा — पी• एच• डी•(गणित), एम• फिल•, बी• एड•। व्यवसाय — सहायक प्रोफेसर। धर्म पत्नी — श्रीमती संतोष महलवाल और संतान – शानवी एवम् रिशित।

  • रुचियां — लेखक, समीक्षक, आलोचक, लघुकथा, फीचर डेस्क, भ्रमण, कथाकार, व्यंग्यात्मक लेख।
  • लेखन भाषाएं — हिंदी, पहाड़ी (कहलूरी, कांगड़ी, मंडयाली) अंग्रेजी।
  • लिखित रचनाएं — हिंदी(50), पहाड़ी(50), अंग्रेजी(10)।
  • प्रेरणा स्त्रोत — माता एवम हालात।
  • पदभार निर्वहन — कार्यकारिणी सदस्य कल्याण कला मंच बिलासपुर, लेखक संघ बिलासपुर, सह सचिव राष्ट्रीय कवि संगम बिलासपुर इकाई, ज्वाइंट फाइनेंस सेक्रेटरी हिमाचल मलखंभ एसोसिएशन, सदस्य मंजूषा सहायता केंद्र।
  • सम्मान प्राप्त — श्रेष्ठ रचनाकार(देवभूमि हिम साहित्य मंच) — 2022
  • कल्याण शरद शिरोमणि सम्मान(कल्याण कला मंच) — 2022
  • काले बाबा उत्कृष्ट लेखक सम्मान — 2022
  • व्यास गौरव सम्मान — 2022
  • रक्त सेवा सम्मान (नेहा मानव सोसायटी)।
  • शारदा साहित्य संगम सम्मान — 2022
  • विशेष — 17 बार रक्तदान।
  • देश, प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्रों एवम पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari, etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____

Filed Under: 2025 - KMSRAJ51 की कलम से, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: Festival of Lights, Festival of Lights Hindi Poem, Festival of Lights Poem in Hindi, hindi poem, kaiptan dr jay mahalavaal - anajaan, कैप्टन(डॉo) जय महलवाल(अनजान), जय महलवाल, दीपों का त्योहार

Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।
  • चलो दिवाली मनाएं।
  • दीपों का त्योहार।
  • नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और उनके कार्य पर प्रकाश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।

मित्र।

आखिर क्यों।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.