• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for Health - KMSRAJ51 ki Pen Se

Health - KMSRAJ51 ki Pen Se

आसान आयुर्वेदिक घरेलू उपचार !!

kmsraj51 की कलम से…..

Soulword_kmsraj51 - Change Y M T

 

 

 

0 दिमाग तेज बनाने के लिए रोजाना सुबह सैर करें। हरी घास पर चलने से दिमाग के साथ-साथ ब्लड प्रेशर भी ठीक बना रहता है।

0 दांत मजबूत बनाने के लिए नीम की दातून का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दांत में कीड़ा नहीं लगता और आपके दांत मजबूत भी बनते हैं।

0 सर्दियों में अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स को भी शामिल करें। ये पौष्टिक तो हैं ही, त्वचा के लिए भी लाभदायक हैं।

0 फ्रिज की ठंडी चीजें सीधे खाने से बचें। इसे हल्का सा गर्म करके खायेंगे, तो पाचन तंत्र ठीक रहेगा।

0 गर्दन में दर्द न हो, इसके लिए सोने का सही तरीका अपनाएं। तकिए का इस्तेमाल कम करें। फिर भी दर्द है तो एक्सरसाइज या योग करें। तब भी आराम न मिले तो डाक्टर से सलाह लें।

Ayurvedic-Tips-in-Hindi-kmsraj51

0 गर्म मसाला चूर्ण को नींबू के रस में भिगो दें। भोजन के बाद इसे आधा चम्मच लें। यह पाचन के लिए बेहतरीन दवाई का काम करता है।

0 ज्यादा लिपिस्टिक लगाने से कभी-कभी होठों का रंग काला पड़ने लगता है। हो सके तो इसे लगाने से परहेज करें। लगानी भी पड़े तो, बाद में उसे साफ करके होंठों पर नींबू का रस लगायें। इससे आपके होंठ काले नहीं पडेंगे।

0 अगर आपको पिंपल की समस्या है, तो साबून का प्रयोग न करें। साबुन आपके चेहरे से आयल को सोख लेता है जिससे आपकी समस्या कम होने की जगह बढ़ सकती है। चेहरे पर नीम का फेस पैक लगाएं।

0 अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे या झुर्रियां पड़ गयी हैं, तो दूध की मलाई से उस जगह की रोजाना मालिश करें।

0 त्वचा को मुलायम बनाने के लिए शहद में नींबू का रस मिलाकर पांच मिनट मालिश करें।

0 तनाव न हो, इसके लिए सकारात्मक सोच अपनाएं। अधिक तनाव से केवल आपके दिमाग पर असर पड़ता है बल्कि ब्यूटी पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। जैसे बालों का गिरना, आंखों के नीचे काले घेरे होना और चेहरे की चमक घीरे-धीरे गायब होने लगेगी।

0 बाल सफेद न हों, इसके लिए विटामिन-ई युक्त तेल का प्रयोग करें। इससे आपके बाल असमय सफेद नहीं होंगे साथ ही गिरना बन्द हो जायेंगे। खाने में भी इस तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

 

Post inspired by-Poojya Acharya Bal Krishan Ji Maharaj

Bal Krishna Ji-2 Bal Krishna Ji

I am grateful to “पूज्य आचार्य बाल कृष्ण जी महाराज”

&

http://patanjaliayurved.org/

 

Note::-

यदि आपके पास Hindi या English में कोई  article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Success Life_kmsraj51

Picture Quotes By- “तू न हो निराश कभी मन से” किताब से

Book-Red-kmsraj51

100 शब्द  या  10 शब्द – एक सफल जीवन के लिए –

(100 Word “or” Ten Word For A Successful Life )

“तू न हो निराश कभी मन से” किताब => लेखक कृष्ण मोहन सिंह (kmsraj51)

“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की  व्यथ॔ के लीये समय ही ना बचे” -Kmsraj51 

 

Soulword_kmsraj51 - Change Y M T

 

जीवन मंदिर सा पावन हाे, बाताें में सुंदर सावन हाे।

स्वाथ॔ ना भटके पास ज़रा भी, हर दिन मानो वृंदावन हाे॥

~kmsraj51

95+ देश के पाठकों द्वारा पढ़ा जाने वाला हिन्दी वेबसाइट है,, –

https://kmsraj51.wordpress.com/

मैं अपने सभी प्रिय पाठकों का आभारी हूं…..  I am grateful to all my dear readers …..

——————– —– https://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

 

 

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, health and fitness, Health Tips, KMSRAJ51, LIFE Tagged With: Acharya Balkrishan Ji, Beauty tips, Beauty Tips | Girls | Skin Care |, Beauty tips in Hindi, beauty tips in hindi language, Eye care tips in Hindi, Face Care or Face Beauty tips in Hindi, health & wealth, Health Tips in Hindi, hindi, Hindi Beauty Tips for Glowing Skin, Home Dr., Home remedies in Hindi, Home Remedies to remove pimple, Home Treatment Tips in Hindi, http://patanjaliayurved.org/, kms, Kmsraj51, Krishna Mohan Singh, mrssonkms, pimples - Gharelu Nuskhe in Hindi, Science of Health, simple Home remedies in hindi, Skin Care Tips in Hindi, Top 10 Home Remedies To Acne (pimple), Top 7 Remedies for Acne Skin Care in Hindi, हिंदी में ब्यूटी टिप्स

मुंह के छालों से बचने के घरेलू उपचार

kmsraj51 की कलम से…..

Soulword_kmsraj51 - Change Y M T

प्रिय पाठकों,

मुंह में अगर छाले हो जाएं तो जीना मुहाल हो जाता है। खाना तो दूर पानी पीना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इसका इलाज आपके आसपास ही मौजूद है। मुंह के छाले गालों के अंदर और जीभ पर होते हैं।

संतुलित आहार, पेट में दिक्कत, पान- मसालों का सेवन छाले का प्रमुख कारण है। छाले होने पर बहुत तेज दर्द होता है। आइए हम आपको मुंह के छालों से बचने के लिए घरेलू उपचार बताते हैं।

मुंह के छालों से बचने के घरेलू उपचार –

शहद में मुलहठी का चूर्ण मिलाकर इसका लेप मुंह के छालों पर करें और लार को मुंह से बाहर टपकने दें।

मुंह में छाले होने पर अडूसा के 2-3 पत्तों को चबाकर उनका रस चूसना चाहिए।

छाले होने पर कत्था और मुलहठी का चूर्ण और शहद मिलाकर मुंह के छालों पर लगाने चाहिए।

अमलतास की फली मज्जा को धनिये के साथ पीसकर थोड़ा कत्था मिलाकर मुंह में रखिए। या केवल अमलतास के गूदे को मुंह में रखने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।

अमरूद के मुलायम पत्तों में कत्था मिलाकर पान की तरह चबाने से मुंह के छाले से राहत मिलती है और छाले ठीक हो जाते हैं।

सूखे पान के पत्ते का चूर्ण बना लीजिए, इस चूर्ण को शहद में मिलाकर चाटिए, इससे मुंह के छाले समाप्त हो जाएंगे।

पान के पत्तों का रस निकालकर, देशी घी में मिलाकर छालों पर लगाने से फायदा मिलता है और छाले समाप्त हो जाते हैं।

नींबू के रस में शहद मिलाकर इसके कुल्ले करने से मुंह के छाले दूर होते हैं।

ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन कीजिए, इससे पेट साफ होगा और मुंह के छाले नहीं होंगे।

मशरूम को सुखाकर बारीक चूर्ण तैयार कर लीजिए, इस चूर्ण को छालों पर लगा दीजिए। मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे।

मुंह के छाले होने पर चमेली के पत्तों को चबाइए। इससे छाले समाप्त हो जाते हैं।

छाछ से दिन में तीन से चार बार कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक होते हैं।

खाना खाने के बाद गुड चूसने से छालों में राहत होती है।

मेंहदी और फिटकरी का चूर्ण बनाकर छालों पर लगाएं, इससे मुंह के छाले समाप्त होते हैं।

 

Note:~

अगर आपको बार-बार मुंह के छाले हो रहे हैं तो अपने मुंह की सफाई पर विशेष ध्यान दीजिए। ज्यादा मसालेदार और गरिष्ठ भोजन करने से बचें। अगर फिर भी छाले ठीक न हो रहे हों तो चिकित्सक से सलाह अवश्य कर लीजिए |

Mouth Ulcer -kmsraj51

:=> Post inspired by-Poojya Acharya Bal Krishan Ji Maharaj

Bal Krishna Ji-2 Bal Krishna Ji

 

“पूज्य आचार्य बाल कृष्ण जी महाराज”

http://patanjaliayurved.org/, 

Note::-

यदि आपके पास Hindi या English में कोई  article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

 

Success Life_kmsraj51

Picture Quotes By- “तू न हो निराश कभी मन से” किताब से

Book-Red-kmsraj51

100 शब्द  या  10 शब्द – एक सफल जीवन के लिए –

(100 Word “or” Ten Word For A Successful Life )

“तू न हो निराश कभी मन से” किताब => लेखक कृष्ण मोहन सिंह (kmsraj51)

Soulword_kmsraj51 - Change Y M T

95+ देश के पाठकों द्वारा पढ़ा जाने वाला हिन्दी वेबसाइट है,, –

http://kmsraj51.wordpress.com/

मैं अपने सभी प्रिय पाठकों का आभारी हूं…..  I am grateful to all my dear readers …..

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

 

 

 

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, health and fitness, Health Tips, Home-Remedies, KMSRAJ51, LIFE Tagged With: Health, health and fitness in Hindi, Health is Wealth, Health Tips in Hindi, healthy lifestyle in Hindi, healthy lifestyle tips in Hindi, home remedies for mouth ulcer pain, home remedies for mouth ulcers during pregnancy, home remedies for mouth ulcers in hindi, home remedies for mouth ulcers on gums, home remedies for mouth ulcers on lips, home remedies for mouth ulcers on tongue, Home remedies in Hindi, Home Remedy Tips to Treat Mouth Ulcers, http://patanjaliayurved.org/, in hindi, kms, Kmsraj51, Natural Home Remedies for Mouth Ulcers, Poojya Acharya Bal Krishan Ji Maharaj, तू न हो निराश कभी मन से

ह्रदय स्वस्थ्य रखने के उपाय !!

kmsraj51 की कलम से …..

Tips To Keep Your Heart Healthy in Hindi

ह्रदय स्वस्थ्य रखने के उपाय

heartKeep Your Heart Healthy

Green Tea का प्रयोग करें:

=> इसमें antioxidants होते हैं जो आपके cholesterol को कम करते हैं , और ये blood pressure control करने में भी मददगार होते हैं.
=> इसमें कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो cancer growing cells को मारते हैं.
=> ये असमान्य blood clotting को भी रोकती है , जिस वजह से ये strokes रोकने में भी सहायक है.

Olive Oil का प्रयोग करें:

=> खाना बनाने के लिए जैतून तेल का प्रयोग करें.
=> इसमें मौजूद fat bad LDL cholesterol को कम करने में सहायक होता है.
=> Olive Oil में भी antioxidants होते हैं , जो अन्य कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं.

पर्याप्त नीद लें:

=> खासतौर से 4o साल के ऊपर के व्यक्ति के लिए अच्छी नीद बहुत ज़रूरी है.
=> पर्याप्त नीद ना लेने पर शरीर से stress hormones निकलते हैं, जो धमनियों को block कर देते हैं और जलन पैदा करते हैं.

फाइबर युक्त आहार लें:

=> Research के आधार पर ये prove हो चुका है कि आप जितना अधिक fibre खायेंगे , आपके heart-attack के chances उतने ही कम होंगे.
=> अधिक से अधिक beans, soups, और salad का प्रयोग करें.
=> Meat की जगह Sea-food खाना सहायक होगा.

Breakfast में fruit juice लें :

=> Orange Juice में folic acid होता है जो heart attack के खतरे को कम करता है.
=> Grape Juice में flavonoids and resveratrol होता है जो artery block करने वाले clots को कम करता है.
=> ज्यादातर juice आपके लिए अच्छे हैं बस ध्यान रखिये कि वो sugar free हों.

रोज़ exercise करें :

=> यदि आप daily 20 मिनट तक व्यायाम करते हैं तो आपका heart-attack होने का खतरा एक-तिहाई तक घाट जाता है.
=> Walk पर जाना , aerobics या dance classes करना फायदेमंद होगा.

खाने में लहसुन का प्रयोग करें:

=> अध्यनो में पाया गया है कि लहसुन खाने से blood pressure कम रेह्र्ता है.
=> ये cholesterol को भी कम करता है और साथ ही blood sugar levels को भी control में रखता है.
इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है.

Post inspired by: AKC (http://www.achhikhabar.com/tag/healthy-heart/), I am grateful to Mr. Gopal Mishra & AKC.

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

kms_Silence_hd

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, Health Tips, Healthy - Heart, Home-Remedies Tagged With: Health Articles In Hindi, Health In Hindi, Health Tips in Hindi, Healthy Heart, heart, kms, Kmsraj51, स्वस्थ्य ह्रदय

जीरा खाने का फायदा – गर्मी के दिनों में !!

kmsraj51 की कलम से …..

Ayurvedic-Tips-in-Hindi-kmsraj51

गर्मियों के मौसम में जी घबराना, चक्कर आना, भूख न लगना, दस्त लगना आदि समस्याएं बहुत आम होती हैं। ऐसे में, गर्मी से होने वाली इन प्रॉब्लम्स से कुछ छोटे-छोटे घरेलू नुस्खे जल्द राहत दिला सकते हैं। गर्मी में जीरा बहुत उपयोगी होता है। जीरे सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, यह कई हेल्थ प्रॉब्लम्स की छुट्टी कर सकता है। आइए, जानते हैं जीरे में छुपे कुछ ऐसे ही गुणों के बारे में……..

=> गर्मियों में जीरा विशेष रूप से लाभदायक होता है। गर्मी बढ़ जाने पर दो कप पानी में आधा चम्मच धनिया, आधा चम्मच सौंफ व आधा चम्मच जीरा डालकर उबाल लें। ठंडा होने पर छानकर उसमें मिश्री मिलाकर पिएं, बहुत राहत मिलेगी।

=> गर्मी के कारण अगर दस्त लग जाए तो जीरा व शक्कर दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर बारीक पीस कर पाउडर बना लें।
एक से दो छोटे चम्मच ठंडे पानी से इस पाउडर को लें। गर्मी से लगने वाली दस्त तुरंत बंद हो जाएगी।

=> जीरा बॉडी में शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। जीरे को पीसकर एक बोतल में भर लें। आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर दिन में दो बार पानी के साथ लें।
डायबिटीज रोगियों को यह काफी फायदा पहुंचाता है।

=> जीरा, अजवाइन, सौंठ, काली मिर्च और काला नमक अंदाज से लेकर चूर्ण बना लें। इसमें थोड़ी-सी घी में भुनी हींग मिलाकर खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है।
पेट का दर्द ठीक होता है।

=> जो लोग अनिद्रा रोग से ग्रसित हैं, उनके लिए जीरा एक अच्छी दवा है। एक छोटा चम्मच भुना जीरा पके हुए केले के साथ मैश
करके रोजाना रात के खाने के बाद खाएं। गहरी नींद आएगी।

=> गर्मी के कारण भूख न लगना भी एक आम समस्या होती है। अगर आपको गर्मी में भूख नहीं लगती या खाना नहीं पचता तो एक-चौथाई चम्मच जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर को एक गिलास दूध में डालकर पिएं।

=> जीरे को नींबू के रस में भिगोकर नमक मिलाकर सुखा दें। इसे पीसकर पाउडर बनाएं और बोतल में भरकर रख लें।
इसे लेने से गर्भवती महिला का जी मिचलाना बंद हो जाता है।

=> जीरे में सिरका मिलाकर खाएं, हिचकी तुरंत बंद हो जाएगी।

=> रोज एक चम्मच भुना हुआ जीरा खाएं। इसे चबाने सेे याददाश्त अच्छी रहती है।

=> एक टी स्पून कच्चा जीरा चबा कर खाने से पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत मिलती है।

=> एक छोटा चम्मच जीरा लें। उसे एक गिलास पानी मे भिगो कर रात भर के लिए रख दें। सुबह उबाल लें। इसे चाय की तरह पिएं और जीरा भी चबा लें।
एक महीने में ही वजन मे कमी आने लगती है। पेशाब भी खुल कर आता है।

=> जीरा कैल्शियम और आयरन से भरपूर है। ये दूध पिलाने वाली माताओं और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी होता है।
गर्भवती महिलाओं को रोजाना एक चम्मच भुना जीरा खाना चाहिए।

=> जीरे में विटामिन ए और विटामिन सी होता है। इसीलिए इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

=> आंवले की गुठली निकालकर पीसकर भून लें। फिर उसमें स्वादानुसार जीरा, अजवाइन, सेंधा नमक और थोड़ी-सी भुनी हुई हींग मिलाकर गोलियां बना लें। इसे खाने से भूख बढ़ती है। साथ ही, एसिडिटी की समस्या भी खत्म हो जाती है।

=> जीरा उबाल लें और छानकर ठंडा करें। इस पानी से मुंह धोने से आपका चेहरा साफ और चमकदार होगा।

=> जिन्हें अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या सांस संबंधी समस्या हो, उन्हें जीरे का नियमित उपयोग करना चाहिए।

=> दक्षिण भारत में लोग अक्सर जीरे का पानी पीते हैं। उनके अनुसार इसके सेवन से मौसमी बीमारियां नहीं होतीं और पेट भी ठीक रहता है।

=> 50 ग्राम जीरे में 50 ग्राम मिश्री मिलाकर पीसकर पाउडर बना लें। इसे सुबह-शाम एक चम्मच लें। बवासीर में आराम मिलेगा।

AYURVEDA-1

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

baby-TU NA HO NIRASH KABHI MAN SE

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, Health Tips, Home-Remedies Tagged With: Advantage of eat cumin in summer days, eat cumin, eat cumin Home remedies, Health Articles In Hindi, health care in Hindi, Health In Hindi, Healthy Body, Home remedies in Hindi, home-remedies-of-cumin, kms, Kmsraj51, useful cumin, सेहत

सेहतमंद शहद !!

kmsraj51 की कलम से …..

honey

शरीर को स्वस्थ, निरोग और उर्जावान बनाए रखने के लिये शहद को आयुर्वेद में अमृत भी कहा गया है।

शहद फ्रक्टोज, ग्लूकोज, सुक्रोज, माल्टोज आदि शर्कराओं का मिश्रण है। इसमें 75 प्रतिशत शर्करा होती है। इसके अलावा शहद में प्रोटीन, एलब्यूमिन, वसा, एन्जाइम, अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट्स, पराग, केसर, आयोडीन, लोहा, तांबा, मैंगनीज, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, क्लोरीन जैसे उपयोगी खनिज-लवणों के साथ ही, बहुमूल्य विटामिन – राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, बी-1, बी-2, बी-3, बी-5, बी-6, बी-12 तथा विटामिन सी, विटामिन एच भी पाया जाता है। वैसे तो आपने शहद के बारे में काफी कुछ सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं शहद के कुछ ऐसे उपयोग जो आपने कभी सोचे भी नहीं होंगे।

=> एक चम्मच शहद में एक-चौथाई चम्मच पानी मिलाकर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर शैम्पू करने से पहले बालों में लगाएं। कुछ देर रखने के बाद बालों को धो लें। बाल बहुत सिल्की और शाइनी लगने लगेंगे।

=> शहद विनेगर और पानी तीनों को बराबर मात्रा में मिलाकर पौधों पर इस्तेमाल करें। यह एक नेचुरल कीटनाशक के रूप में काम करता है।

=> अगर कहीं पार्टी में जाना हो और पिंपल्स निकल आए हों तो थोड़ा-सा शहद लेकर पिंपल्स पर लगाएं। आधे घंटे के लिए लगा रहने दें, फिर धो लें। पिंपल बैठ जाएगा।

=> यदि कफ की समस्या हो तो एक चम्मच शहद में नींबू का रस या थोड़ा-सा कोकोनट ऑयल मिलाकर लेने से बहुत लाभ होता है।

=> शुगर फ्री की जगह डायबिटीक लोगों को खाने में शहद उपयोग करना चाहिए, क्योंकि शहद ब्लड शुगर लेवल को कम कर देता है।

=> यदि आप रोजाना रात को 2 से 4 बजे तक जागते रहते हैं, यानी नींद न आने की प्रॉब्लम हो तो एक चम्मच शहद में थोड़ा नमक मिलाकर सेवन करें।
गहरी नींद आएगी।

=> किसी जगह कट लगने या घाव हो जाने पर एंटीबॉयोटिक क्रीम की तरह शहद का उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि शहद एक नेचुरल एंटीबॉयोटिक भी है। रोजाना घाव पर इसे लगाने से घाव जल्दी भर जाता है।

=> अगर कहीं जल जाए तो जले हुए स्थान पर शहद लगाएं। जले हुए का निशान नहीं रहेगा।

=> वजन कम करने के लिए भी शहद एक अचूक नुस्खा है। जहां भी आप शुगर यूज करते हैं, वहां शहद का उपयोग करें। बढ़ता वजन बहुत जल्दी नियंत्रण में आ जाएगा।

=> आप अपने पूरे शरीर की त्वचा को एकदम साफ करना चाहते हैं तो तीन चम्मच शहद में दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर नहाने के पानी में मिलाएं। ये आपकी स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज कर देगा। स्किन ग्लो करने लगेगी।

=> जब बहुत तनाव महसूस करें तो चाय में एक बूंद शहद डालकर पिएं। रिलैक्स महसूस करेंगे।

=> हैंगओवर हो जाए तो ब्रेकफास्ट में शहद लगे टोस्ट लें और चाय में भी शहद डालकर पिएं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है,
जिसके कारण एल्कोहल का प्रभाव खत्म हो जाता है।

=> दो बूंद शहद हथेली में लेकर उसमें उतना ही गुनगुना पानी मिलाएं। इसे दोनों हाथों से अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर क्लॉकवाइज मसाज करें।
कुछ देर उसे लगा रहने दें, फिर चेहरा साफ पानी से धो लें। इस नेचुरल फेस वॉश को यूज करें। चेहरा चमकने लगेगा।

=> जब कभी कमजोरी महसूस हो, एक चम्मच शहद खा लें। कुछ ही देर में एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे।

=> बादाम का तेल, बेस वैक्स और शहद, तीनों को मिलाकर आप घर पर ही लिप बॉम तैयार कर सकते हैं।

KMSRAJ51-GREAT THOUGHTS-7

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

95 kmsraj51 readers

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, Health Tips, Healthy-Honey, Home-Remedies Tagged With: Healthful honey, healthy honey, Home remedies, kms, Kmsraj51, remedies-of-honey, treatment via honey, use of honey

रफ – बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के 5 आसान तरीके !!

kmsraj51 की कलम से …..

Ayurvedic-Tips-in-Hindi-kmsraj51

बाल यदि खूबसूरत हो तो व्यक्तित्व ज्यादा आकर्षक लगता है। चाहे पुरुष हो या महिलाएं सभी अपने बालों को शाइनी और सिल्की बनाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स यूज करते हैं, लेकिन इन प्रोड्क्टस से बालों को नुकसान होने का डर भी बना रहता है। इसीलिए घरेलू कंडिशनर ही बालों के लिए ज्यादा अच्छे होते हैं। यदि आप भी अपने रफ बालों से परेशान हैं तो आगे बताए गए घरेलू कंडिशनर अपनाएं। बाल सिल्की और शाइनी बन जाएंगे।

=> एक कप बीयर को किसी बर्तन में गर्म करें, तब तक गर्म करें, जब तक वह आधा कप न रह जाए। गर्म करने से बीयर में से अल्कोहल भाप बनकर उड़ जाता है। अब इसे ठंडा होने दें, फिर उसमें एक कप अपना पसंदीदा शैम्पू मिला लें, याद रखें शैम्पू जो भी यूज करें, एक ही ब्रांड का हो। इस घोल को किसी बोतल में भरकर रख लें। जब भी बाल धोना हों इससे बाल धोएं, बेजान बाल भी चमकदार और खूबसूरत बन जाएंगे।

=> केला बालों के लिए बहुत अच्छा माना गया है। केले को पीस लें और उसमें कुछ बूंदे शहद की डालें। इस पेस्ट को अपने सिर पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से बाल धो लें।

=> अपने बालों को शैंपू से धोने के बाद बीयर की कुछ बूंदे पानी में डालें और फिर उससे बालों को एक बार धोएं। बीयर से आपके बालों में चमक आएगी और वे प्राकृतिक रूप से मजबूत भी होगें।

=> बालों को शाइनी बनाने के लिए शैंपू करने से पहले बालों में दही लगाएं। अगर सिर में रुसी है तो दही में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर लगाएं। बाल स्मूथ हो जाएंगे।

=> नारियल के तेल में नीम, तुलसी, शिकाकाई, मेथी, आंवले की पत्तियां डालकर उबाल लें व छानकर रख लें। इस तेल से पूरे सिर की मालिश करें और
चमत्कार देखें।

Ayurvedic-Tips-in-Hindi-kmsraj51

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

HD - KMSRAJ51

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, Health Tips, Home-Remedies Tagged With: 5 Easy Ways to Make Hair Silky and Shiny, Hair beauty tips, hair care, Hair Treatment, Home remedies, kms, Kmsraj51, Make Hair Silky and Shiny, resolve Hair problem in Hindi

पेट दर्द निकालने के – घरेलू उपचार !!

kmsraj51 की कलम से …..

अपच होने पर पेट भारी हो जाता है और पेट में दर्द भी होने लगता है। इससे पेट दर्द, बैचेनी जलन और कभी कभी मितली आने लगती है। साथ ही, खट्टी डकारें और उल्टी आदि जैसी शिकायतें भी हो सकती हैं। पेटदर्द मिटाने के लिए कड़वी दवाईयां ले लेकर यदि आप परेशान हो चुके हैं तो आजमाइए पेट दर्द दूर भगाने वाले कुछ टेस्टी नुस्खे…..

Ayurvedic-Tips-in-Hindi-kmsraj51

=> सौंफ और सेंधा नमक मिलाकर पीसकर दो चम्मच गर्म पानी से लें। पेट दर्द में तुरंत राहत मिलेगी

=> काली मिर्च, हींग, सौंठ समान मात्रा में मिलाकर पीस लें। सुबह-शाम इस चूर्ण को गर्म पानी से आधा चम्मच लें। पेट दर्द में राहत मिलेगी।

=> आधा चम्मच मेथी दाना में नमक मिलाकर सुबह-शाम दो बार गर्म पानी से लें।

=> थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर गुड़ में मिलाकर खाने से पेट दर्द में लाभ होता है।

=> दो इलायची पीसकर शहद में मिलाकर चाटने से लाभ होता है।

=> अनार के दानों पर काली मिर्च और नमक डाल कर खाएं। गैस से होने वाले पेटदर्द में आराम मिलेगा।

=> नींबू की फांक पर काला नमक, काली मिर्च व जीरा डालकर गर्म करके खाएं। गैस व एसिडिटी से तुरंत राहत मिल जाएगी।

=> 2 ग्राम अजवाइन में एक ग्राम नमक मिलाकर गर्म पानी से लें।

=> पुदीने वाली चाय बनाकर पिएं। इसे पीने से पेटदर्द में आराम मिलेगा। पुदीने की पत्तियों को उबालकर पीने से भी आराम मिलता है।
इसे पीने से पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है।

=> प्रतिदिन आधा कप एलोवेरा जूस पीने से आंत संबंधी बीमारियां भी दूर भाग जाती है।
डायरिया, कब्ज, गैस, ऐंठन और उल्टी में भी एलोवेरा का जूस लाभ प्रदान करता है।

=> गुनगुने पानी में नींबू को निचोंड कर पीने से लाभ मिलता है। इसे पीने से पेट में होने वाला हल्का – हल्का दर्द दूर हो जाता है।

=> अदरक को बारीक काटकर गर्म पानी में उबाल लें। इस पानी को छानकर पिएं।इससे गैस, कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

AYURVEDA-1

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

HD - KMSRAJ51

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, Health Tips Tagged With: Home remedies, home treatment in hindi, kms, Kmsraj51, remove abdominal pain, remove abdominal pain in hindi

वोदका का प्रयोग करें – उपचार के लिए !!

kmsraj51 की कलम से …..

वोदका पूरे विश्व में सबसे अधिक लोकप्रिय ऐल्कहॉलिक ड्रिंक मानी जाती है। इसका सेवन अन्य शराब के साथ मिलाकर किया जाता है। ईस्ट और नॉर्थ इंडिया में इसे नीट भी काफी पसंद किया जाता है। औषधि के रूप में इसे उपयोग किए जाने का इतिहास भी बहुत लंबा है। इसका बुरा प्रभाव भी अन्य शराब की तुलना में काफी कम होता है। पारंपरिक रूप से वोदका अनाज और आलू के किण्वन से बनाई जाती थी।

वोदका सिर्फ पीने के ही काम नहीं आती इसके और भी कई उपयोग हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसके कुछ ऐसे गुण जिन्हें जानकार आपकी ये गलतफहमी दूर हो जाएगी और आप इसे और भी अधिक उपयोगी मानने लगेंगे।
आइए जानते हैं वोदका के कुछ अनोखे उपयोग…….

vodka-kmsraj51

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए-
=> अगर आपको अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना है तो वोदका को कॉटन में लेकर चेहरा साफ करें। रोजाना ऐसा करने से स्किन हेल्दी रहती है।

दर्द में राहत के लिए-
=> अगर आपको बॉडी में किसी भी तरह का पेन परेशान कर रहा हो तो ठंडे पानी में थोड़ा वोदका मिलाकर आइस क्यूब जमा लें। वोदकायुक्त बर्फ को दर्द पर लगाने से दर्द दूर हो जाता है।

कान के दर्द में-
=> कान में दर्द होने पर वोदका का प्रयोग कीजिए। जिस कान में दर्द हो रहा हो उसमें वोदका की कुछ बूंदे डालकर कुछ 5 मिनट के लिए छोड़ दीजिए, उसके बाद इसे साफ कर लीजिए। कान का दर्द ठीक हो जाएगा, यह कान में दर्द के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया को खत्म कर देता है।

बुखार में उपयोगी-
=> अगर किसी रोगी को बहुत तेल बुखार हो तो वोदका को पानी में डालकर साफ तौलिए को उसमें भिगोकर निचोड़ लीजिए, इस तौलिए को सिर पर रखने से बुखार कम हो जाता है।

माउथ वॉश की तरह-
=> वोदका का उपयोग आप माउथ वॉश के रूप में भी कर सकते हैं। दालचीनी पाउडर में वोदका मिलाकर दो हफ्ते के लिए बोतल में रख कर माउथवॉश के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। इसे निगले नहीं थोड़ी देर गार्गल करके थूक दें। मुंह साफ हो जाएगा।

बेंडेज निकालने में-
=> अगर आपको कहीं चोट लग गई है और आप बेंडेज लगाने के बाद अब उसे दर्द के कारण चैंज करने से बच रहे हैं तो एक कॉटन में थोड़ा वोदका लेकर उसे बैंडेज पर हल्के हाथों से लगाएं। बैंडेज आसानी से निकल जाएगा।

हेयर कंडिशनर की तरह-
=> वोदका एक गजब के हेयर कंडिशनर का काम करता है।अपनी शैम्पू की बोतल में अगर थोड़ी सी वोदका मिला लेंगे तो इस शैंपू को यूज करने से सिर का स्कैल्प हेल्दी हो जाता है। वोदका पी.एच. को लेवल कर देता है। साथ ही, इसके उपयोग से बाल ऑइल फ्री, शाइनी और सिल्की हो जाते हैं।

वोदका की अन्य उपयोग

फूलों को ताजा रखने के लिए –
=> यदि आपको अपने घर में सजावट के लिए लगाए गए फूलों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखना है तो एक बोतल पानी में वोदका की कुछ बूंदे व एक चम्मच चीनी मिलाकर इसे अच्छे से घोल लें। इस घोल को फूलों पर स्प्रै करें। लंबे समय तक फूल फ्रेश रहते हैं।

हाथों को साफ करने के लिए –
=> अगर आप अपने हाथों को बैक्टिरिया फ्री बनाना चाहते हैं तो हैंडसैन्टाइन्जर की जगह एक बूंद वोदका का भी उपयोग कर सकते हैं। जी हां एक बूंद वोदका लेकर उसे हैंडसैन्टाइजर की तरह यूज करेंगे तो हाथ बैक्टिरिया फ्री हो जाएंगे।

ग्लास साफ करने के लिए-
=> एक कप वोदका में एक कप पानी मिलाकर इससे ज्वैलरी साफ करने पर यह जादू सा काम करता है। इसी तरह यदि ग्लास क्लीन करना हो तो वोदका और पानी का ऐसा ही घोल बनाकर ग्लास साफ करें। ग्लास चमचमाने लगेंगे।

जूतों को चमकाने के लिए-
=> अगर आपके जूते बहुत गंदे हो गए है और आपके पास उन्हें पॉलिश करवाने का वक्त नहीं है तो थोड़ा सी वोदका को जूतों पर स्प्रै करें और कपड़े से साफ करें जूते चमकने लगेंगे।

Spring Flower EHS Spring Show

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

HD - KMSRAJ51

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, Health Tips Tagged With: kms, Kmsraj51, usable vodka, useful vodka, Vodka use, vodka use for treatment

मुँहासे का इलाज करने के लिए सरल घरेलू उपचार !!

kmsraj51 की कलम से …..

Ayurvedic-Tips-in-Hindi-kmsraj51

पिंपल्स एक बहुत ही कॉमन बीमारी है, जो अधिकतर टीनएजर्स में देखने को मिलती है। युवावस्था में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन बदलावों के कारण चेहरे की तैलीय ग्रंथियां एक्टिव हो जाती हैं। इसी कारण तैलीय ग्रंथियों पर बैक्टीरिया अटैक कर देते हैं और चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं।

पिंपल्स के कारण-

1. सामान्यत: पिंपल्स टीनएज में होते हैं, क्योंकि इस अवस्था में शरीर में सेक्स हार्मोन्स की वृद्धि होती है।

2. बहुत अधिक मात्रा में जंक फूड के सेवन से पिंपल्स हो जाते हैं।

3. अनुवांशिकता और धूल से इन्फेक्शन भी इसके कारण हो सकते हैं।

4. कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स का बहुत ज्यादा उपयोग भी इसका एक कारण है।

5. डेड स्किन भी पिंपल्स का कारण बन सकती है।

उपचार-

हल्दी- हल्दी एंटीसेप्टिक का काम करती है। इसीलिए इसमें बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता पाई जाती है।

=> एक चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

=> इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा एक हफ्ते तक करें। पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

पुदीना- पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही, इसमें एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं।

=> पुदीने की कुछ पत्तियों को मिक्सर में पीस लें।
=> इसका पेस्ट बनाकर उसे चेहरे पर रात को सोने से पहले लगा लें या इसे छानकर जूस निकालकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें।
=> सुबह चेहरा धो लें। ऐसा हफ्ते में एक बार जरूर करें। धीरे-धीरे पिंपल्स खत्म हो जाएंगी।

नींबू- पिंपल्स में नींबू बहुत फायदेमंद होता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।

=> दो मध्यम आकार के नींबू लेकर उनका जूस निकाल लें।
=> नींबू के रस को कॉटन में भिगोकर चेहरे पर लगा लें। सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें।
=> दिन में दो बार इसे तीन-चार दिनों तक लगाएं। पिंपल्स दूर हो जाएंगे।

लहसुन- लहसुन में एंटीफंगल तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए यह पिंपल्स को बहुत जल्दी दूर कर देता है।

=> लहसुन की दो कलियां और एक लौंग पीस लें।
=> इस पेस्ट को सिर्फ पिंपल्स पर लगाएं। कुछ देर लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। ऐसा करने से पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

टूथपेस्ट- टूथपेस्ट का उपयोग दांतों को सफेद बनाने के लिए तो सभी करते हैं, लेकिन इसका उपयोग पिंपल्स को ठीक करने के लिए भी किया जा सकता है।

=> रात को सोने से पहले पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाएं।
=> सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें। पिंपल्स पर इसका असर साफ दिखाई देगा।
=> पिंपल्स पर सिर्फ सफेद टूथपेस्ट लगाना चाहिए।

भाप- भाप पिंपल्स का एक बढ़िया इलाज है। चेहरे पर भाप लेने से रोम छिद्र खुल जाते हैं। चेहरे की गंदगी दूर हो जाती है।

=> जब भी पिंपल्स की समस्या हो, चार-पांच दिनों तक दिन में दो बार चेहरे पर भाप लें।
=> पिंपल्स खत्म हो जाएंगे और चेहरा ग्लो करने लगेगा।

बर्फ- पिंपल्स को खत्म करने के लिए बर्फ का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

=> बर्फ के टुकड़े को कॉटन में लपेटकर चेहरे पर हल्के से मसाज करेंं।
=> तीन-चार दिन तक दिन में दो बार बर्फ से मसाज करने से पिंपल्स की ठीक हो जाएंगे।

Face Beauti

दालचीनी- दालचीनी को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक चम्मच या दो चम्मच मात्रा में लेकर चेहरे पर लगाएं।

=> ऐसा दिन में कम से कम दो बार करें। पिंपल्स दूर हो जाएंगी।

संतरे के छिलके- संतरे के छिलकों को चेहरे के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। संतरे के छिलकों को छांव में सुखाकर पाउडर बना लें।

=> इस पाउडर को एक से दो चम्मच पानी में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
=> आधे घंटे के बाद चेहरा धो लें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें।

शहद- शहद एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है। पिंपल्स की समस्या में यह रामबाण है।

=> कॉटन बॉल को शहद में डुबोकर चेहरे पर लगाएं।
=> सूखने पर चेहरा धो लें। पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

पपीता- पपीता में बहुत अधिक मात्रा में एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह पिंपल्स को बहुत जल्दी खत्म करने की क्षमता रखता है।

=> एक पपीता को छिलकर मिक्सर में पीस लें और चेहरे पर लगाएं। पपीते का जूस भी चेहरे पर लगाया जा सकता है।
=> पंद्रह से बीस मिनट चेहरे पर लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

खीरे का जूस- खीरा कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मियों में यह स्किन के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है।

=> खीरे के छिलके उतारकर उसे टुकड़े करके मिक्सर में पीस लें।
=> इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। दिन में कम से कम दो बार ये पेस्ट लगाने से पिंपल्स दूर हो जाते हैं।
=> खीरे के पेस्ट में थोड़ा नींबू का रस व शहद मिला कर लगाएंगे तो स्किन ग्लो करने लगेगी।

एप्पल साइडर विनेगर- एप्पल साइडर विनेगर को स्किन के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है।

=> एप्पल साइडर विनेगर में कॉटन बॉल डुबोकर उसे चेहरे पर लगाएं।
=> सूखने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा दिन में दो बार करें। पिंपल्स गायब हो जाएंगे।

टमाटर – टमाटर एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसीलिए इसे स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

=> टमाटर को पीसकर उसका जूस बना लें। इस जूस को छानकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें।
=> दिन में कम से कम दो बार ऐसा करें। पिंपल्स पर असर दिखाई देने लगेगा।

नीम- नीम की पत्तियों को आयुर्वेद में त्वचा की बीमारियों की अचूक दवा माना गया है।

=> नीम की पत्तियों को धोकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, Health Tips Tagged With: health & happiness, Health is Wealth, home remedies for Pimples, kms, Kmsraj51, Pimples treatment tips in hindi

आयुर्वेद के सहज उपचार सूत्र !!

kmsraj51 की कलम से …..

Ayurvedic-Tips-in-Hindi-kmsraj51ayurveda

कैसी भी हो पथरी बिना ऑपरेशन ही टूट कर बाहर हो जाएगी

=> किडनी, मूत्राशय, मूत्र नलिका आदि में पथरी का होना या बनना कोई नया या अनजाना रोग नहीं है। विभिन्न रसायनों से बने छोटे-छोटे कणों (क्रिस्टल्स) का जमाव पथरी का निर्माण करते हैं। पथरी मुख्यत: कैल्शियम फॅास्फेट, कैल्शियम ऑक्सोलेट, यूरिक एसिड और अमोनियम फॅास्फेट जैसे रसायनों के क्रिस्टल्स जमने के कारण होती हैं।

=> ज्यादातर कठोर पानी और ज्यादा मिनरल्स से बने खाद्य पदार्थों के सेवन से पथरी होती है। पीठ के पिछले हिस्से से पेट तक तेजी से दर्द होना, जी मिचलना या उल्टियां होना, पेशाब में खून का जाना, जिसे हिमेटूरिया कहा जाता है। पेशाब में संक्रमण, पेशाब करते वक्त जलन होना, बार-बार पेशाब होना आदि पथरी के प्रमुख लक्षण हैं।

=> एक रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ भारत में 70 लाख लोग इस समस्या से ग्रसित हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात को स्टोन बेल्ट के नाम से जाना जाता है। आधुनिक मशीनों और महंगी दवाओं से पथरी के इलाज का दावा जरूर किया जाता है, लेकिन महंगे खर्च के बावजूद इसका सटीक इलाज नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

=> आदिवासियों के सैकड़ों साल पुराने परंपरागत जड़ी बूटियों के ज्ञान के आधार पर दवाओं को निश्चित ही तैयार किया जा सकता है। कुछ इसी तरह के प्रयासों के चलते इन्ही सब अजूबी जड़ी-बूटियों को लेकर ज्स्टोनोफज् जैसे प्रोड्क्ट्स का बाजार में आना एक अच्छा संकेत है। चलिए आज जानते हैं कुछ देसी नुस्खों के बारे में जिनका इस्तेमाल कर पथरी की समस्या पर काबू पाया जा सकता है।

=> अंगूर, पुनर्नवा (पूरा पौधा) और अमलतास की फलियों के गूदे की समान मात्रा (6 ग्राम प्रत्येक) लेकर पीस लें। इस मिश्रण को 250 मिली पानी में 30 मिनिट तक उबालें। इसे छानकर रोगी को कम से कम दिन में दो बार पिलाएं। पथरी के दर्द में इससे बहुत जल्दी आराम मिलता है।

=> पेशाब में यदि जलन महसूस हो तो गिलोय के तने का चूर्ण (10 ग्र्राम) और आंवला का चूर्ण (10 ग्र्राम) लें। इसमें सौंठ चूर्ण (5 ग्र्राम), गोखरु के बीजों का चूर्ण (3 ग्र्राम) और अश्वगंधा की जड़ों का चूर्ण (5 ग्र्राम) मिलाएं। इस मिश्रण को 100 मिली लीटर पानी में उबाल लें। इस काढ़े को रोगी को दिन में एक बार रोजाना एक माह तक दें। लाभ होगा।

=> दूब घास की जड़ें, पाठा की जड़ें, दारू हल्दी का कंद और मालकांगनी की पत्तियों की समान मात्रा लें। इन्हें पीसकर रस तैयार कर लें। इस मिश्रण का तीन ग्राम रस शहद के साथ लेना पथरी के लिए कारगर होता है।

=> अश्वगंधा की जड़ों का रस पीने से पथरी का दर्द कम होता है। इस रस को पीने से पहले गर्म कर लें तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।

=> अश्वगंधा की जड़ों का रस और आंवला के रस को समान मात्रा में (आधा-आधा कप) मिलाकर लें। मूत्राशय और मूत्र मार्ग में पेशाब करते समय जलन की शिकायत खत्म हो जाती है। यह पथरी को गलाकर बाहर भी निकाल देता है।

=> सौंफ की चाय को पथरी के इलाज में-
एक कारगर उपाय है। सौंफ की चाय बनाने के लिए आधा चम्मच सौंफ पीस लें। दो कप पानी में पांच मिनिट तक उबाल लें। जब यह गुनगुना रह जाए तो इसे पी लें। ऐसा रोज दो से तीन बार लें तो पेट दर्द और किडनी दर्द में राहत मिलती है।

=> पेशाब करते समय जलन या कम पेशाब होने की शिकायत हो तो आंवले से बेहतर उपचार कोई और नहीं है। आंवले का रस, शक्कर और घी का मिश्रण इस समस्या में कारगर होता है।

=> आंवले के रस में इलायची के दानों को पीसकर मिलाएं। इसे हल्का गर्म करके पिएं। उल्टियां, चक्कर या पेट दर्द जैसी समस्याओं में यह राहत देता है। साथ ही, पथरी को भी निकाल फेंकने में सक्षम होता है।

=> तुलसी की पत्तियों का चूर्ण और हरड़ का चूर्ण मिलाकर खाने से दर्द में काफी आराम मिलता है। इस चूर्ण में नींबू का रस और शहद मिलाकर लेने से पथरी खत्म हो जाती है।

AYURVEDA-1

“दूध से करें रोगों का इलाज”

Milk-kmsraj51

कहते हैं शरीर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखना हो तो रोजाना आधा लीटर दूध जरूर पीना चाहिए, क्योंकि दूध एक संपूर्ण आहार है। दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस, आयोडीन व कई मिनरल और फैट पाए जाते हैं।

=> दूध पीने से बॉडी को कई एंजाइम और लिविंग ब्लड सेल्स भी मिलते हैं। ये तो हुए दूध पीने के साधारण लाभ। इसके अलावा दूध कई रोगों में दवा की तरह भी काम करता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दूध के कुछ ऐसे नुस्खे जिन्हें अपनाने पर आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत मिलेगी।

=> पेट की प्रॉब्लम्स-
कब्ज व एसिडिटी की समस्या में दूध रामबाण की तरह काम करता है। ठंडे दूध मे मिश्री मिलाकर पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है। रात को गुनगुना दूध पीकर सोने से कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है। यदि कब्ज बहुत पुराना व हो तो दूध में एक चम्मच बादाम का तेल डालकर पिएं।

=> तेज दिमाग के लिए-
यदि आपकी याददाश्त कमजोर हैं। आप हर बात थोड़ी देर में भूल जाते हैं तो एक गिलास दूध पीने का ये खास तरीका आपकी समस्या दूर कर सकता है। रोजाना एक गिलास दूध में थोड़ा इलायची पाउडर डालकर उबालकर ठंडा कर पिएं। एक ताजा के अनुसार दूध न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर है, बल्कि इससे ब्रेन पॉवर पर सकारात्मक असर भी पड़ता है।

BRAIN-KMSRAJ51

=> अस्थमा की प्रॉब्लम हो तो-
अस्थमा के रोगियों के लिए आधा लीटर दूध में आधा लीटर पानी डालकर उबाल लें, जब दूध आधा रह जाए तो उसमें दस ग्राम बादाम तेल व दस ग्राम मिश्री के साथ ही थोड़ी सा काली मिर्च पाउडर डालकर दूध रोगी को पीने को दें, ऐसा करने से अस्थमा में बहुत जल्दी राहत मिलती है।

=> सुंदर और बेदाग स्किन के लिए-
दूध में थोड़ा सा नमक मिलाकर चेहरे पर सुबह-शाम लगाएं। इससे मुंहासे दूर होते हैं। कच्चे दूध में गुलाबजल मिलाकर लगाने से स्किन हेल्दी रहती है। होंठों पर कच्चा दूध लगाने से होंठ गुलाबी हो जाते हैं।

Face Beauti

=> मुंह में छाले होने पर-
कब्ज या शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर मुंह में छालों की समस्या परेशान करने लगती है। आपको भी अगर मुंह के छाले की समस्या परेशान कर रही हो तो दिन में कम से कम तीन बार कच्चे दूध से अच्छी तरह से गरारे करें, छाले मिट जाएंगे।

=> आंखों के लिए-
कम उम्र में चश्मा लगना या आंखों में पानी या जाले आना आजकल एक आम समस्या हो गई है। आंखों को इन प्रॉब्लम्स से बचने का सबसे अच्छा तरीका है। आंखों की सही से देखभाल करें व आंखों को सुबह-शाम पानी से धोएं। इसके अलावा कच्चे दूध से क्रीम निकालकर, उस दूध की कुछ बूंदें आंखों में डालें। आंखे हमेशा स्वस्थ रहेंगी।

kms-7
kms-7

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, Health Tips Tagged With: Beauty tips in Hindi, better life health tips in hindi, body care tips in hindi, brain care, eye care tips, face beauty tips, happiness, health & happiness, Health is Wealth, Health Tips in Hindi, Home remedies, kms, Kmsraj51, Life, Skin Care Tips in Hindi

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.