• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for Home-Remedies

Home-Remedies

अर्श रोग (बवासीर)-Piles – का आयुर्वेदिक उपचार

Kmsraj51 की कलम से…..
Kmsraj51-CYMT-JUNE-15

अर्श रोग (बवासीर)-Piles 

Piles -अर्श रोग - बवासीर
अर्श रोग (बवासीर)-Piles

बवासीर गुदा मार्ग की बीमारी है । यह मुख्यतः दो प्रकार की होती है — खूनी बवासीर और बादी बवासीर। इस रोग के होने का मुख्य कारण ” कोष्ठबद्धता ” या ”कब्ज़ ” है। कब्ज़ के कारण मल अधिक शुष्क व कठोर हो जाता है और मल निस्तारण हेतु अधिक जोर लगाने के कारण बवासीर रोग हो जाता है। यदि मल के साथ बूंद -बूंद कर खून आए तो उसे खूनी तथा यदि मलद्वार पर अथवा मलद्वार में सूजन मटर या अंगूर के दाने के समान हो और मल के साथ खून न आए तो उसे बादी बवासीर कहते हैं। अर्श रोग में मस्सों में सूजन तथा जलन होने पर रोगी को अधिक पीड़ा होती है।

बवासीर का विभिन्न औषधियों द्वारा उपचार —

१- जीरा – एक ग्राम तथा पिप्पली का चूर्ण आधा ग्राम को सेंधा नमक मिलाकर छाछ के साथ प्रतिदिन सुबह-शाम पीने से बवासीर ठीक होती है।

२- जामुन की गुठली और आम की गुठली के अंदर का भाग सुखाकर इसको मिलाकर चूर्ण बना लें | इस चूर्ण को एक चम्मच की मात्रा में हल्के गर्म पानी या छाछ के साथ सेवन से खूनी बवासीर में लाभ होता है। 

३- पके अमरुद खाने से पेट की कब्ज़ दूर होती है और बवासीर रोग ठीक होता है।

४- बेल की गिरी के चूर्ण में बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर , ४ ग्राम की मात्रा में पानी के साथ सेवन करने से खूनी बवासीर में लाभ मिलता है।

५- खूनी बवासीर में देसी गुलाब के तीन ताज़ा फूलों को मिश्री मिलाकर सेवन करने से आराम आता है।

६ – जीरा और मिश्री मिलकर पीस लें। इसे पानी के साथ खाने से बवासीर (अर्श ) के दर्द में आराम रहता है।

७- चौथाई चम्मच दालचीनी चूर्ण एक चम्मच शहद में मिलाकर प्रतिदिन एक बार लेना चाहिए। इससे बवासीर नष्ट हो जाती है।

Post inspired by:

Poojya Acharya Bal Krishan Ji Maharaj-KMSRAJ51

पूज्य आचार्य बाल कृष्ण जी महाराज

मैं श्री आचार्य बाल कृष्ण जी महाराज का बहुत आभारी हूँ!!

आपको दिल से शुक्रिया;

Ayurveda Product Available on;-

http://patanjaliayurved.org/

पढ़ें – विमल गांधी जी कि शिक्षाप्रद कविताओं का विशाल संग्रह।

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान रुपी भोजन जरूरी हैं। ~ कृष्ण मोहन सिंह(KMS)

 ~Kmsraj51

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

KMSRAJ51-CYMT-A

____Copyright © 2013 – 2015 Kmsraj51.com All Rights Reserved.____

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, health and fitness, Health Tips, Healthy-Honey, Hindi - Quotes, Home-Remedies Tagged With: Ayurveda Tips in Hindi, Ayurveda treatment in hindi, ayurvedic tips by Acharya Bal krishan Ji, Diet Tips & Fitness Care, health care tips for family, health care tips in hindi, Health Tips in Hindi, Heart care tips in Hindi, hindi, Hindi Health Guide, Hindi Health Information, Hindi Health Tips, Home remedies, kms, Kmsraj51, mrssonkms, mrssonkmsraj51, घरलु आयुर्वेदिक उपचार, यौन स्वास्थ्य / Sexual Health tips in hindi

क्या pregnancy के दौरान Sex करना सुरक्षित है ?

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMS

क्या pregnancy के दौरान Sex करना सुरक्षित है ?

pregnancy-150x150

क्या PREGNANCY के  दौरान  Sex करना  सुरक्षित  है ?

हाँ , यदि  आपकी  pregnancy में  किसी  तरह  की  complications नहीं  हैं  और  ये एक healthy pregnancy है  तो  sex करने  में  कोई  problem नहीं  है .  Mucus plug की  मोटी  परत  जो  cervix को  सील  करती  है  वो  आपके  baby को  किसी  तरह  के  infection से  बचाती  है . इसके  आलावा  amniotic sac और  आपके  uterus के  मजबूत  muscles भी  आपके  baby को  safe रखते  हैं .

शायद  आपने  सुना  हो  कि  pregnancy के  दौरान  सेक्स  करने  से  बच्चे  का  जन्म  समय  से  पहले  हो  जाता  है . ये  सही  नहीं  है , जब  तक  की  आपकी  pregnancy एक  normal pregnancy है .

यदि  आपकी  body बच्चे  पैदा  करने  के  लिए  तैयार  नहीं  है  तो  sex करने  से  premature birth नहीं  होगी .

हालांकि , कुछ  ऐसी  conditions हैं  जहाँ  आपको  sex करने  में  सावधानी  बरतनी  चाहिए :

  •  यदि  PREGNANCY के शुरूआती दिनों  में  आपको  bleeding की  problem रही  हो  तो  शायद  आपका  doctor तब  तक  sex करने  की  सलाह  ना  दे  जब  तक  pregnant हुए  14 हफ्ते  ना  बीत  जाएं .
  • Cervical (सरवाइकल) weakness का  इतिहास  रहा  हो।
  •  Placenta (नाल) नीचे  की  तरफ  हो।
  •  Vaginal (योनि) infection रहा  हो .

Gopal-kmsraj51

Note:- Post inspired by AKC (http://www.achhikhabar.com/)

a lots of thanks to my dear friends Mr. Gopal Mishra & AKC.

 

— आपका दोस्त —

कृष्ण मोहन सिंह ५१

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@yahoo.in. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

CYMT-KMSRAJ51

 

“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की व्यर्थ के लिए समय ही ना बचे” -Kmsraj51 

 

 

 

_____ all @rights reserve under Kmsraj51-2013-2014 ______

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, Healthy-Honey, Home-Remedies, How to get pregnant in Hindi ?, KMSRAJ51, LIFE, LOVE, MANMANI BABU ~ KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, Pregnancy Tips, Sex Tips in Hindi, क्या pregnancy के दौरान Sex करना सुरक्षित है ?

दादी माँ के नुस्खे।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMS

मीठे सेब के अचूक नुस्खे

Dadi maa ke nuske

मस्तिष्क की कमजोरी दूर करने के लिए सेब एक अचूक इलाज है। ऐसे रोगी को प्रतिदिन एक सेब खाने को दें। इसके अलावा रोगी को दोपहर तथा रात को भोजन में कच्चे सेबों की सब्जी दें। शाम को एक गिलास सेब का रस दें तथा रात को सोने से पहले एक पका मीठा सेब खिलाएं। इससे एक महीने में ही रोगी की दशा में सुधार आने लगता है।

kmsraj51-health

जिन लोगों की आंखें कमजोर हैं उन्हें एक ताजा सेब की पुल्टिस कुछ दिनों तक आंखों पर बाँधनी चाहिए। यदि भोजन के साथ प्रतिदिन ताजा मक्खन तथा मीठा सेब खाएं तो नेत्र ज्योति तो तेज होती ही है साथ ही चेहरा लाल हो जाता है।
kmsraj51-honey
दिल के लिए शहद बहुत शक्ति बढाने वाला है। सोते वक्त शहद व नींबू का रस मिलाकर एक ग्लास पानी पीने से कमजोर हृदय में शक्ति का संचार होता है। पेट के छोटे-मोटे घाव और शुरुआती स्थिति का अल्सर शहद को दूध या चाय के साथ लेने से ठीक हो सकता है। सूखी खाँसी में शहद व नींबू का रस समान मात्रा में सेवन करने पर लाभ होता है।
healthy honey-kmsraj51
शहद से मांसपेशियाँ बलवती होती हैं। बढ़े हुए रक्तचाप में शहद का सेवन लहसुन के साथ करना लाभप्रद होता है। अदरक का रस और शहद समान मात्रा में लेकर चाटने से श्वास कष्ट दूर होता है और हिचकियाँ बंद हो जाती हैं। संतरों के छिलकों का चूर्ण बनाकर दो चम्मच शहद उसमें फेंटकर उबटन तैयार कर त्वचा पर मलें। इससे त्वचा निखर जाती है और कांतिवान बनती है।
Akhrot oil-kmsraj51
हैजा रोग होने पर जब शरीर में ऐंठन होने लगती है या सर्दी के कारण शरीर में ऐंठन होती है तो ऐसे में अखरोट के तेल की मालिश करने से रोग में आराम मिलता है। अमरूद के कोमल पत्तों को पीसकर गठिया रोग से सूजे हुए स्थान पर लेप करने से रोग में आराम मिलता है।
glas-kmsraj51
बड़ की छाल और बबूल के पत्ते और छाल बराबर मात्रा में लेकर एक पानी में भिगो दें। इस पानी से कुल्ला करने पर गले का रोग ठीक होता है। बड़ की जटा का चूर्ण दूध की लस्सी के साथ पीने से नकसीर रोग ठीक होता है। बहेड़े और शक्कर बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से आँखों की रोशनी में बढ़ोतरी होती है।
ark-pudina-kmsraj51
बिच्छू या बर्रे के दंश स्थान पर पुदीने का अर्क लगाने से यह विष को खींच लेता है और दर्द को भी शांत करता है। दस ग्राम पुदीना व बीस ग्राम गुड़ दो सौ ग्राम पानी में उबालकर पिलाने से बार-बार उछलने वाली पित्ती ठीक हो जाती है। पुदीने को पानी में उबालकर थोड़ी चीनी मिलाकर उसे गर्म-गर्म चाय की तरह पीने से बुखार दूर होकर बुखार के कारण आई कमज़ोरी भी दूर होती है।
 leaf pudina-kmsraj51

तलवे में गर्मी के कारण आग पड़ने पर पुदीने का रस लगाना लाभकारी होता है। हरे पुदीने की 20-25 पत्तियाँ, मिश्री व सौंफ 10-10 ग्राम और कालीमिर्च 2-3 दाने इन सबको पीस लें और सूती, साफ कपड़े में रखकर निचोड़ लें। इस रस की एक चम्मच मात्रा लेकर एक कप कुनकुने पानी में डालकर पीने से हिचकी बंद हो जाती है।
small elayachii-kmsraj51
छोटी इलायची और पीपरामूल का चूर्ण घी के साथ सेवन करने से ह्रदय रोग में फायदा होता है। एक चम्मच शहद प्रतिदिन खाने से ह्रदय की कमजोरी दूर होती है। अगर का चूर्ण शहद में मिलाकर प्रतिदिन खाने से ह्रदय की शक्ति बढ़ जाती है। गुड़ व घी मिलाकर खाने से दिल मजबूत होता है। अलसी के पत्ते और सूखे धनिए का क्वाथ बनाकर पीने से ह्रदय की दुर्बलता मिट जाती है।

ras-kmsraj51

निम्न रक्तचाप हो तो गाजर के रस में शहद मिलाकर पिएँ। उच्च रक्तचाप में सिर्फ गाजर का रस पीने से रक्तचाप संतुलित हो जाता है। सर्पगंधा को कूटकर रख लें। सुबह-शाम 2-2 ग्राम खाने से बढ़ा हुआ रक्तचाप सामान्य हो जाता है। प्रतिदिन लहसुन की कच्ची कली छीलकर खाने से कुछ दिनों में ही रक्तचाप सामान्य हो जाता है।
mountain neembu-kmsraj51
पहाड़ी नींबू भूख बढ़ाने वाला होता है। बेस्वाद मुँह होना, अधिक प्यास लगना, उल्टियाँ होना, कमजोर पाचन शक्ति, खाँसी, सांस लेने में परेशानी और पेट के कीड़ों के लिए यह बेहद लाभदायक है। अपच के लिए यह हितकारी है। नींबू के रस में थोड़ी शकर मिलाएं। इसे गर्म कर सिरप बना लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पिएं। पित्त के लिए यह अचूक औषधि है।
tulsi-kmsraj51
तुलसी के पौधे के पास बैठने मात्र से ऊर्जा और ऑक्सीजन मिलती है। तुलसी का पौधा मां समान होता है। यह कई बीमारियों से निजात पाने में सहायक होता है। खाँसी, दमा और अन्य सांस की बीमारियों में इसका उपयोग लाभप्रद साबित होता है और इसके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हम घर में ही तुलसी, नीम और अन्य विशेष पौधों को लगाकर बीमारियों को दूर रख सकते हैं।
lauig-kmsraj51
चार लौंग कूट कर एक कप पानी में डाल कर उबालें। आधा पानी रहने पर छान कर स्वाद के अनुसार मीठा मिला कर पी कर करवट लेकर सो जाएं। दिन भर में ऐसी चार मात्रा लें। उल्टियां बंद हो जाएंगी। चार लौंग पीस कर पानी में घोल कर पिलाने में तेज बुखार कम हो जाता है।

सावधानी: 

यहाँ बताए गए सभी नुस्खे पुराने समय से चले आ रहे हैं पर इन्हें आजमाने से पूर्व अपने चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें।

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@yahoo.in. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

 

Kmsraj51 की कलम से …..

Coming soon book (जल्द ही आ रहा किताब) …..

CYMT-KMSRAJ51

“तू ना हो निराश कभी मन से”

 

“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की व्यर्थ के लीये समय ही ना बचे” -Kmsraj51 

 

 

_____ all @rights reserve under Kmsraj51-2013-2014 ______

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, health and fitness, Healthy - Heart, Healthy-Honey, Home-Remedies, KMSRAJ51, LIFE, Skin Care Tips Tagged With: 10 Natural Ayurvedic Creams For A Glowing & Fair Skin, Ayurveda Fairness Tips for skin care, Ayurveda Tips in Hindi, ayurvedic home remedies for weight loss, ayurvedic remedies for diabetes, beauty care | Health, grandmaa ke nuske in hindi, Health Tips, Health Tips in Hindi, Healthy Food, healthy life tips in hindi, home ayurvedic remedies, home ayurvedic remedies tips in hindi, Home Treatment Tips in Hindi, kms, Kmsraj51, mrssonkms, MRSSONKMSRAJ51 & GROUPS OF COMPANIES, Natural Ayurvedic Home Remedies, The 20 All-Time Best Men's Health Tips, Top 5 Ayurvedic Treatments To Get Healthy Body

होठों के फटने या कालेपन से परेशान हैं ?

kmsraj51 की कलम से…..

Soulword_kmsraj51 - Change Y M T

अगर जीवन में सफल हाेना हैं. ताे जहाँ १० शब्दाें से काेई बात बन जाये वहा पर

१०० शब्द बाेलकर अपनी मानसिक और वाणी की ऊर्जा को नष्ट नहीं करना चाहिए॥

-Kmsraj51

जीवन में कभी भी हार मानकर बैंठ ना जाना तुम।

माना कि तुफां ताे बहुत आयेगें जीवन में, पर काेई,

भी तुफां लंबे समय तक रह नहीं सकता जीवन में॥ -Kmsraj51

(Quotes: Kmsraj51 द्वारा लिखित book “तू ना हो निराश कभी मन से”  book से )

होठों के फटने या कालेपन से परेशान हैं ? तो ये आज़माएँ

अगर आप अपने होठों के फटने या कालेपन से परेशान हैं तो टेंशन न लें, नीचे दिए जा रहे कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप अपने होठों की सुन्दरता को चार चांद लगा सकते हैं….

Lips care - kmsraj51

 

1- होठों को रूखेपन और फटने से बचाने के लिए थोड़ी सी मलाई में चुटकी भर हल्दी मिलाकर धीरे-धीरे होठो पर मालिश करें।
2- होठों को फटने से बचाने के लिए रात में सोते समय और दिन में नहाने के बाद सरसों के तेल को गुनगुनाकर अपनी नाभि पर लगाएं। यह आयुर्वेदिक प्रयोग बेहद चमत्कारी है, इसका असर मात्र 12 घंटों में नजर आने लगता है। आप तेल को हथेली पर लेकर उसे दोनो हथेलियो से मसले इससे तेल हल्का पीला सफ़ेद हो जाएगा आप उसे लगाए ज्यादा लाभ मिलेगा।
3- होठों पर पपड़ी जमने पर- अगर आपके होठों पर पपड़ी जम जाती है तो बादाम का तेल रात को सोते समय होंठो पर लगाएं।
4- होंठो के कालेपन को दूर करने के लिए गुलाब की पंखुडिय़ों को पीसकर उसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन मिलाकर इस लेप को रोजाना अपने होंठों पर लगाएं होंठों का कालापन जल्दी ही दूर होने लगेगा और लिपस्टिक लगाना बन्द कर दें।

5- होंठों को हमेशा गुलाबी रखने के लिए- दही के मक्खन में केसर मिला कर होठों पर मलने से आपके होंठ हमेशा गुलाबी रहेंगे।

Post inspired by-

Poojya Acharya Bal Krishan Ji Maharaj-KMSRAJ51

पूज्य आचार्य बाल कृष्ण जी महाराज

मैं श्री आचार्य बाल कृष्ण जी महाराज का बहुत आभारी हूँ!!

आपको दिल से शुक्रिया;

Ayurveda Product Available on;-

http://patanjaliayurved.org/

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:kmsraj51@yahoo.in. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

also send me E-mail:

kmsraj51@yahoo.in 

&

 cymtkmsraj51@hotmail.com

 

“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की  व्यथ॔ के लीये समय ही ना बचे” -Kmsraj51 

 

kmsraj51 की कलम से …..

Coming soon book (जल्द ही आ रहा किताब)…..

“तू ना हो निराश कभी मन से”

 

_________________ all rights reserve under kmsraj51-2013-2014 _________________


Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Beauty Tips, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, health and fitness, Health Tips, Health Tips in Hindi, Home-Remedies, KMSRAJ51, LIFE, Lips care tips in Hindi, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR Tagged With: 10 Easy Tips for a Healthier Life, 8 Tips to Get Pink Lips Naturally, and Tools for Success, Ayurveda Tips in Hindi, Ayuveda-Lips care tips in hindi, Beauti, Beauty, Beauty tips in Hindi, Dark Lips Treatment | Beauty Tips | डार्क लिप | उपचार, Diet, eat healthy and exercise regularly, Face Beauti Tips in Hindi, Facts, Fitness, Girl-Face beauty tips in hindi, Health is Wealth, healthy lifestyle habits, healthy lifestyle tips, healthy lifestyle tips for children, healthy lifestyle tips for teenagers, healthy lifestyle tips in Hindi, Healthy Living Tips in Hindi, Healthy Living: Tips, Healthy Living: Tips To Live a Healthier Life, homemade ayuveda tips in hindi, Ideas, kms, Kmsraj51, Lip Care Tips | फूलों की पंखुड़ी से गुलाबी होंठ, Lips beauti care, Lips care, lips care tips in hindi, Lips spa, mrssonkms, mrssonkmsraj51 & groups of companis, Natural Tips For Beautiful Lips, Recipes, tips for a healthy lifestyle, Tips for Lips | आसान टिप्स होंठों के लिए, Tips to save time

झुर्रियाँ कुछ उपाय

kmsraj51 की कलम से…..

Soulword_kmsraj51 - Change Y M T

झुर्रियाँ कुछ उपाय —-

आधा चम्मच दुध की ठंडी मलाई में नींबु के रस की चार-पाँच बूंदें मिलाकर झुर्रियाँ पर सोते समय अच्छी तरह मलें। पहले गुनगुने पानी से चेहरा अच्छी मलें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा अच्छी तरह धोएं और बाद में खुरदरे तौलिए से रगड-पौंछकर सुखा लें। इसके बाद मलाई दोनों हथेलियों से तब तक मलते रहें जब तक कि मलाई घुलकर त्वचा में रम न जाए। बीस मिनट या आधा घण्टे बाद स्नान करलें या पानी से धो डालें परन्तु साबुन का प्रयोग न करें। नित्य १५ – २० दिन तक नियमित प्रयोग से झुर्रियाँ दुर होती हैं तथा चेहरे के काले दाग मिट जाते हैं।

face beauty-kmsraj51या पके हुए पपीते का एक टुकडा काटकर चेहरे पर घिसें या गूदा मसल कर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद स्नान करलें। कुछ दिन लगातार ऐसा करने से चेहरे की झुर्रियाँ, धब्बे, दूर होते हैं, मैल नष्ट होता है। व मुहाँसे मिटकर चेहरे की रंगत निखरती है।

या ‘ई’ और ‘ओ’ बोलते हुए एक बार चेहरे को फैलाएं और फिर सिकोडें। दुसरे शब्दों मे ‘ई’ के उच्चारण के साथ ऐसी मुद्रा बनाएँ मानों कि आप मुस्कुराने जा रहे है। कुछ क्षण इसी मुद्रा में रहने के बाद होठों को आगे की तरफ बढाते हुए इस प्रकार मुद्रा बनाएँ मानों कि आप सीटी बजाना चाह रहे हैं। इससे गालों का अच्छा व्यायाम होता है जिससे गालों की पुष्टि होती है और झुर्रियाँ से बचाव। यह क्रिया एक बार में १५-२० बार करें और दिन में तीन बार करें।

या मुँह से फूँक मारते हुए गाल फुलाएं व पेट पिचकाएँ फिर नाक से सांस खींचें। इस प्रकार १५-२० बार करें और दिन में तीन बार करें। गाल पुष्ट होंगे।

या चेहरे में आँखों के छोर की रेखाएँ (झुर्रियाँ) मिटाने के लिए खीरे को गोलाई में टुकडे काटकर आँखों के नीचे-ऊपर लगा दें। माथे पर कुछ लम्बे टुंकडे लगाकर तनाव-रहित होकर कुछ देर लेटना चाहिए। इसक्रिया को प्रतिदिन एकबार करने से लगभग दो सप्ताह में ये लकीरें मिट जाती है।

या त्वचा की झुर्रियाँ मिटाने के लिए आधा गिलास गाजर का रस नित्य शाम चार बजे दो तीन सप्ताहलें।

या चेहरे पर झुर्रियों हों ही न ऐसा करने के लिए अंकुरित चने व मूंग को सुबह व शाम खाएँ। इनमें विद्यमान विटामिन ‘इ’ झुर्रियाँ मिटाने और युवा बनाये रखने  में विशेष सहायक होता है।

Post inspired by-

Poojya Acharya Bal Krishan Ji Maharaj-KMSRAJ51पूज्य आचार्य बाल कृष्ण जी महाराज

मैं श्री आचार्य बाल कृष्ण जी महाराज का बहुत आभारी हूँ!!

आपको दिल से शुक्रिया;

Ayurveda Product Available on;-

http://patanjaliayurved.org/

 

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@yahoo.in. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

also send me E-mail:

kmsraj51@yahoo.in 

&

 cymtkmsraj51@hotmail.com

“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की  व्यथ॔ के लीये समय ही ना बचे” -Kmsraj51

 

kmsraj51 की कलम से …..

Coming soon book (जल्द ही आ रहा किताब)…..

“तू ना हो निराश कभी मन से”

 

_________________ all rights reserve under kmsraj51-2013 _________________

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Ayurveda Tips in Hindi, Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, health and fitness, Health Tips, Home-Remedies, Skin Care Tips Tagged With: ayurveda skin care tips in hindi, Beauty Tips | Girls | Skin Care |, Face & Skin Beauti Tips in Hindi, health & lifestyle, Health Tips in Hindi, healthy skin, kms, Kmsraj51, mrssonkms, mrssonkmsraj51 & groups of companis, Natural Skin Care, Skin Beauti, skin beauti in summer days

मुंह के छालों से बचने के घरेलू उपचार

kmsraj51 की कलम से…..

Soulword_kmsraj51 - Change Y M T

प्रिय पाठकों,

मुंह में अगर छाले हो जाएं तो जीना मुहाल हो जाता है। खाना तो दूर पानी पीना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इसका इलाज आपके आसपास ही मौजूद है। मुंह के छाले गालों के अंदर और जीभ पर होते हैं।

संतुलित आहार, पेट में दिक्कत, पान- मसालों का सेवन छाले का प्रमुख कारण है। छाले होने पर बहुत तेज दर्द होता है। आइए हम आपको मुंह के छालों से बचने के लिए घरेलू उपचार बताते हैं।

मुंह के छालों से बचने के घरेलू उपचार –

शहद में मुलहठी का चूर्ण मिलाकर इसका लेप मुंह के छालों पर करें और लार को मुंह से बाहर टपकने दें।

मुंह में छाले होने पर अडूसा के 2-3 पत्तों को चबाकर उनका रस चूसना चाहिए।

छाले होने पर कत्था और मुलहठी का चूर्ण और शहद मिलाकर मुंह के छालों पर लगाने चाहिए।

अमलतास की फली मज्जा को धनिये के साथ पीसकर थोड़ा कत्था मिलाकर मुंह में रखिए। या केवल अमलतास के गूदे को मुंह में रखने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।

अमरूद के मुलायम पत्तों में कत्था मिलाकर पान की तरह चबाने से मुंह के छाले से राहत मिलती है और छाले ठीक हो जाते हैं।

सूखे पान के पत्ते का चूर्ण बना लीजिए, इस चूर्ण को शहद में मिलाकर चाटिए, इससे मुंह के छाले समाप्त हो जाएंगे।

पान के पत्तों का रस निकालकर, देशी घी में मिलाकर छालों पर लगाने से फायदा मिलता है और छाले समाप्त हो जाते हैं।

नींबू के रस में शहद मिलाकर इसके कुल्ले करने से मुंह के छाले दूर होते हैं।

ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन कीजिए, इससे पेट साफ होगा और मुंह के छाले नहीं होंगे।

मशरूम को सुखाकर बारीक चूर्ण तैयार कर लीजिए, इस चूर्ण को छालों पर लगा दीजिए। मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे।

मुंह के छाले होने पर चमेली के पत्तों को चबाइए। इससे छाले समाप्त हो जाते हैं।

छाछ से दिन में तीन से चार बार कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक होते हैं।

खाना खाने के बाद गुड चूसने से छालों में राहत होती है।

मेंहदी और फिटकरी का चूर्ण बनाकर छालों पर लगाएं, इससे मुंह के छाले समाप्त होते हैं।

 

Note:~

अगर आपको बार-बार मुंह के छाले हो रहे हैं तो अपने मुंह की सफाई पर विशेष ध्यान दीजिए। ज्यादा मसालेदार और गरिष्ठ भोजन करने से बचें। अगर फिर भी छाले ठीक न हो रहे हों तो चिकित्सक से सलाह अवश्य कर लीजिए |

Mouth Ulcer -kmsraj51

:=> Post inspired by-Poojya Acharya Bal Krishan Ji Maharaj

Bal Krishna Ji-2 Bal Krishna Ji

 

“पूज्य आचार्य बाल कृष्ण जी महाराज”

http://patanjaliayurved.org/, 

Note::-

यदि आपके पास Hindi या English में कोई  article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

 

Success Life_kmsraj51

Picture Quotes By- “तू न हो निराश कभी मन से” किताब से

Book-Red-kmsraj51

100 शब्द  या  10 शब्द – एक सफल जीवन के लिए –

(100 Word “or” Ten Word For A Successful Life )

“तू न हो निराश कभी मन से” किताब => लेखक कृष्ण मोहन सिंह (kmsraj51)

Soulword_kmsraj51 - Change Y M T

95+ देश के पाठकों द्वारा पढ़ा जाने वाला हिन्दी वेबसाइट है,, –

http://kmsraj51.wordpress.com/

मैं अपने सभी प्रिय पाठकों का आभारी हूं…..  I am grateful to all my dear readers …..

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

 

 

 

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, health and fitness, Health Tips, Home-Remedies, KMSRAJ51, LIFE Tagged With: Health, health and fitness in Hindi, Health is Wealth, Health Tips in Hindi, healthy lifestyle in Hindi, healthy lifestyle tips in Hindi, home remedies for mouth ulcer pain, home remedies for mouth ulcers during pregnancy, home remedies for mouth ulcers in hindi, home remedies for mouth ulcers on gums, home remedies for mouth ulcers on lips, home remedies for mouth ulcers on tongue, Home remedies in Hindi, Home Remedy Tips to Treat Mouth Ulcers, http://patanjaliayurved.org/, in hindi, kms, Kmsraj51, Natural Home Remedies for Mouth Ulcers, Poojya Acharya Bal Krishan Ji Maharaj, तू न हो निराश कभी मन से

ह्रदय स्वस्थ्य रखने के उपाय !!

kmsraj51 की कलम से …..

Tips To Keep Your Heart Healthy in Hindi

ह्रदय स्वस्थ्य रखने के उपाय

heartKeep Your Heart Healthy

Green Tea का प्रयोग करें:

=> इसमें antioxidants होते हैं जो आपके cholesterol को कम करते हैं , और ये blood pressure control करने में भी मददगार होते हैं.
=> इसमें कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो cancer growing cells को मारते हैं.
=> ये असमान्य blood clotting को भी रोकती है , जिस वजह से ये strokes रोकने में भी सहायक है.

Olive Oil का प्रयोग करें:

=> खाना बनाने के लिए जैतून तेल का प्रयोग करें.
=> इसमें मौजूद fat bad LDL cholesterol को कम करने में सहायक होता है.
=> Olive Oil में भी antioxidants होते हैं , जो अन्य कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं.

पर्याप्त नीद लें:

=> खासतौर से 4o साल के ऊपर के व्यक्ति के लिए अच्छी नीद बहुत ज़रूरी है.
=> पर्याप्त नीद ना लेने पर शरीर से stress hormones निकलते हैं, जो धमनियों को block कर देते हैं और जलन पैदा करते हैं.

फाइबर युक्त आहार लें:

=> Research के आधार पर ये prove हो चुका है कि आप जितना अधिक fibre खायेंगे , आपके heart-attack के chances उतने ही कम होंगे.
=> अधिक से अधिक beans, soups, और salad का प्रयोग करें.
=> Meat की जगह Sea-food खाना सहायक होगा.

Breakfast में fruit juice लें :

=> Orange Juice में folic acid होता है जो heart attack के खतरे को कम करता है.
=> Grape Juice में flavonoids and resveratrol होता है जो artery block करने वाले clots को कम करता है.
=> ज्यादातर juice आपके लिए अच्छे हैं बस ध्यान रखिये कि वो sugar free हों.

रोज़ exercise करें :

=> यदि आप daily 20 मिनट तक व्यायाम करते हैं तो आपका heart-attack होने का खतरा एक-तिहाई तक घाट जाता है.
=> Walk पर जाना , aerobics या dance classes करना फायदेमंद होगा.

खाने में लहसुन का प्रयोग करें:

=> अध्यनो में पाया गया है कि लहसुन खाने से blood pressure कम रेह्र्ता है.
=> ये cholesterol को भी कम करता है और साथ ही blood sugar levels को भी control में रखता है.
इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है.

Post inspired by: AKC (http://www.achhikhabar.com/tag/healthy-heart/), I am grateful to Mr. Gopal Mishra & AKC.

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

kms_Silence_hd

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, Health Tips, Healthy - Heart, Home-Remedies Tagged With: Health Articles In Hindi, Health In Hindi, Health Tips in Hindi, Healthy Heart, heart, kms, Kmsraj51, स्वस्थ्य ह्रदय

जीरा खाने का फायदा – गर्मी के दिनों में !!

kmsraj51 की कलम से …..

Ayurvedic-Tips-in-Hindi-kmsraj51

गर्मियों के मौसम में जी घबराना, चक्कर आना, भूख न लगना, दस्त लगना आदि समस्याएं बहुत आम होती हैं। ऐसे में, गर्मी से होने वाली इन प्रॉब्लम्स से कुछ छोटे-छोटे घरेलू नुस्खे जल्द राहत दिला सकते हैं। गर्मी में जीरा बहुत उपयोगी होता है। जीरे सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, यह कई हेल्थ प्रॉब्लम्स की छुट्टी कर सकता है। आइए, जानते हैं जीरे में छुपे कुछ ऐसे ही गुणों के बारे में……..

=> गर्मियों में जीरा विशेष रूप से लाभदायक होता है। गर्मी बढ़ जाने पर दो कप पानी में आधा चम्मच धनिया, आधा चम्मच सौंफ व आधा चम्मच जीरा डालकर उबाल लें। ठंडा होने पर छानकर उसमें मिश्री मिलाकर पिएं, बहुत राहत मिलेगी।

=> गर्मी के कारण अगर दस्त लग जाए तो जीरा व शक्कर दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर बारीक पीस कर पाउडर बना लें।
एक से दो छोटे चम्मच ठंडे पानी से इस पाउडर को लें। गर्मी से लगने वाली दस्त तुरंत बंद हो जाएगी।

=> जीरा बॉडी में शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। जीरे को पीसकर एक बोतल में भर लें। आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर दिन में दो बार पानी के साथ लें।
डायबिटीज रोगियों को यह काफी फायदा पहुंचाता है।

=> जीरा, अजवाइन, सौंठ, काली मिर्च और काला नमक अंदाज से लेकर चूर्ण बना लें। इसमें थोड़ी-सी घी में भुनी हींग मिलाकर खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है।
पेट का दर्द ठीक होता है।

=> जो लोग अनिद्रा रोग से ग्रसित हैं, उनके लिए जीरा एक अच्छी दवा है। एक छोटा चम्मच भुना जीरा पके हुए केले के साथ मैश
करके रोजाना रात के खाने के बाद खाएं। गहरी नींद आएगी।

=> गर्मी के कारण भूख न लगना भी एक आम समस्या होती है। अगर आपको गर्मी में भूख नहीं लगती या खाना नहीं पचता तो एक-चौथाई चम्मच जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर को एक गिलास दूध में डालकर पिएं।

=> जीरे को नींबू के रस में भिगोकर नमक मिलाकर सुखा दें। इसे पीसकर पाउडर बनाएं और बोतल में भरकर रख लें।
इसे लेने से गर्भवती महिला का जी मिचलाना बंद हो जाता है।

=> जीरे में सिरका मिलाकर खाएं, हिचकी तुरंत बंद हो जाएगी।

=> रोज एक चम्मच भुना हुआ जीरा खाएं। इसे चबाने सेे याददाश्त अच्छी रहती है।

=> एक टी स्पून कच्चा जीरा चबा कर खाने से पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत मिलती है।

=> एक छोटा चम्मच जीरा लें। उसे एक गिलास पानी मे भिगो कर रात भर के लिए रख दें। सुबह उबाल लें। इसे चाय की तरह पिएं और जीरा भी चबा लें।
एक महीने में ही वजन मे कमी आने लगती है। पेशाब भी खुल कर आता है।

=> जीरा कैल्शियम और आयरन से भरपूर है। ये दूध पिलाने वाली माताओं और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी होता है।
गर्भवती महिलाओं को रोजाना एक चम्मच भुना जीरा खाना चाहिए।

=> जीरे में विटामिन ए और विटामिन सी होता है। इसीलिए इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

=> आंवले की गुठली निकालकर पीसकर भून लें। फिर उसमें स्वादानुसार जीरा, अजवाइन, सेंधा नमक और थोड़ी-सी भुनी हुई हींग मिलाकर गोलियां बना लें। इसे खाने से भूख बढ़ती है। साथ ही, एसिडिटी की समस्या भी खत्म हो जाती है।

=> जीरा उबाल लें और छानकर ठंडा करें। इस पानी से मुंह धोने से आपका चेहरा साफ और चमकदार होगा।

=> जिन्हें अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या सांस संबंधी समस्या हो, उन्हें जीरे का नियमित उपयोग करना चाहिए।

=> दक्षिण भारत में लोग अक्सर जीरे का पानी पीते हैं। उनके अनुसार इसके सेवन से मौसमी बीमारियां नहीं होतीं और पेट भी ठीक रहता है।

=> 50 ग्राम जीरे में 50 ग्राम मिश्री मिलाकर पीसकर पाउडर बना लें। इसे सुबह-शाम एक चम्मच लें। बवासीर में आराम मिलेगा।

AYURVEDA-1

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

baby-TU NA HO NIRASH KABHI MAN SE

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, Health Tips, Home-Remedies Tagged With: Advantage of eat cumin in summer days, eat cumin, eat cumin Home remedies, Health Articles In Hindi, health care in Hindi, Health In Hindi, Healthy Body, Home remedies in Hindi, home-remedies-of-cumin, kms, Kmsraj51, useful cumin, सेहत

सेहतमंद शहद !!

kmsraj51 की कलम से …..

honey

शरीर को स्वस्थ, निरोग और उर्जावान बनाए रखने के लिये शहद को आयुर्वेद में अमृत भी कहा गया है।

शहद फ्रक्टोज, ग्लूकोज, सुक्रोज, माल्टोज आदि शर्कराओं का मिश्रण है। इसमें 75 प्रतिशत शर्करा होती है। इसके अलावा शहद में प्रोटीन, एलब्यूमिन, वसा, एन्जाइम, अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट्स, पराग, केसर, आयोडीन, लोहा, तांबा, मैंगनीज, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, क्लोरीन जैसे उपयोगी खनिज-लवणों के साथ ही, बहुमूल्य विटामिन – राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, बी-1, बी-2, बी-3, बी-5, बी-6, बी-12 तथा विटामिन सी, विटामिन एच भी पाया जाता है। वैसे तो आपने शहद के बारे में काफी कुछ सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं शहद के कुछ ऐसे उपयोग जो आपने कभी सोचे भी नहीं होंगे।

=> एक चम्मच शहद में एक-चौथाई चम्मच पानी मिलाकर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर शैम्पू करने से पहले बालों में लगाएं। कुछ देर रखने के बाद बालों को धो लें। बाल बहुत सिल्की और शाइनी लगने लगेंगे।

=> शहद विनेगर और पानी तीनों को बराबर मात्रा में मिलाकर पौधों पर इस्तेमाल करें। यह एक नेचुरल कीटनाशक के रूप में काम करता है।

=> अगर कहीं पार्टी में जाना हो और पिंपल्स निकल आए हों तो थोड़ा-सा शहद लेकर पिंपल्स पर लगाएं। आधे घंटे के लिए लगा रहने दें, फिर धो लें। पिंपल बैठ जाएगा।

=> यदि कफ की समस्या हो तो एक चम्मच शहद में नींबू का रस या थोड़ा-सा कोकोनट ऑयल मिलाकर लेने से बहुत लाभ होता है।

=> शुगर फ्री की जगह डायबिटीक लोगों को खाने में शहद उपयोग करना चाहिए, क्योंकि शहद ब्लड शुगर लेवल को कम कर देता है।

=> यदि आप रोजाना रात को 2 से 4 बजे तक जागते रहते हैं, यानी नींद न आने की प्रॉब्लम हो तो एक चम्मच शहद में थोड़ा नमक मिलाकर सेवन करें।
गहरी नींद आएगी।

=> किसी जगह कट लगने या घाव हो जाने पर एंटीबॉयोटिक क्रीम की तरह शहद का उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि शहद एक नेचुरल एंटीबॉयोटिक भी है। रोजाना घाव पर इसे लगाने से घाव जल्दी भर जाता है।

=> अगर कहीं जल जाए तो जले हुए स्थान पर शहद लगाएं। जले हुए का निशान नहीं रहेगा।

=> वजन कम करने के लिए भी शहद एक अचूक नुस्खा है। जहां भी आप शुगर यूज करते हैं, वहां शहद का उपयोग करें। बढ़ता वजन बहुत जल्दी नियंत्रण में आ जाएगा।

=> आप अपने पूरे शरीर की त्वचा को एकदम साफ करना चाहते हैं तो तीन चम्मच शहद में दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर नहाने के पानी में मिलाएं। ये आपकी स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज कर देगा। स्किन ग्लो करने लगेगी।

=> जब बहुत तनाव महसूस करें तो चाय में एक बूंद शहद डालकर पिएं। रिलैक्स महसूस करेंगे।

=> हैंगओवर हो जाए तो ब्रेकफास्ट में शहद लगे टोस्ट लें और चाय में भी शहद डालकर पिएं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है,
जिसके कारण एल्कोहल का प्रभाव खत्म हो जाता है।

=> दो बूंद शहद हथेली में लेकर उसमें उतना ही गुनगुना पानी मिलाएं। इसे दोनों हाथों से अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर क्लॉकवाइज मसाज करें।
कुछ देर उसे लगा रहने दें, फिर चेहरा साफ पानी से धो लें। इस नेचुरल फेस वॉश को यूज करें। चेहरा चमकने लगेगा।

=> जब कभी कमजोरी महसूस हो, एक चम्मच शहद खा लें। कुछ ही देर में एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे।

=> बादाम का तेल, बेस वैक्स और शहद, तीनों को मिलाकर आप घर पर ही लिप बॉम तैयार कर सकते हैं।

KMSRAJ51-GREAT THOUGHTS-7

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

95 kmsraj51 readers

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, Health Tips, Healthy-Honey, Home-Remedies Tagged With: Healthful honey, healthy honey, Home remedies, kms, Kmsraj51, remedies-of-honey, treatment via honey, use of honey

रफ – बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के 5 आसान तरीके !!

kmsraj51 की कलम से …..

Ayurvedic-Tips-in-Hindi-kmsraj51

बाल यदि खूबसूरत हो तो व्यक्तित्व ज्यादा आकर्षक लगता है। चाहे पुरुष हो या महिलाएं सभी अपने बालों को शाइनी और सिल्की बनाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स यूज करते हैं, लेकिन इन प्रोड्क्टस से बालों को नुकसान होने का डर भी बना रहता है। इसीलिए घरेलू कंडिशनर ही बालों के लिए ज्यादा अच्छे होते हैं। यदि आप भी अपने रफ बालों से परेशान हैं तो आगे बताए गए घरेलू कंडिशनर अपनाएं। बाल सिल्की और शाइनी बन जाएंगे।

=> एक कप बीयर को किसी बर्तन में गर्म करें, तब तक गर्म करें, जब तक वह आधा कप न रह जाए। गर्म करने से बीयर में से अल्कोहल भाप बनकर उड़ जाता है। अब इसे ठंडा होने दें, फिर उसमें एक कप अपना पसंदीदा शैम्पू मिला लें, याद रखें शैम्पू जो भी यूज करें, एक ही ब्रांड का हो। इस घोल को किसी बोतल में भरकर रख लें। जब भी बाल धोना हों इससे बाल धोएं, बेजान बाल भी चमकदार और खूबसूरत बन जाएंगे।

=> केला बालों के लिए बहुत अच्छा माना गया है। केले को पीस लें और उसमें कुछ बूंदे शहद की डालें। इस पेस्ट को अपने सिर पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से बाल धो लें।

=> अपने बालों को शैंपू से धोने के बाद बीयर की कुछ बूंदे पानी में डालें और फिर उससे बालों को एक बार धोएं। बीयर से आपके बालों में चमक आएगी और वे प्राकृतिक रूप से मजबूत भी होगें।

=> बालों को शाइनी बनाने के लिए शैंपू करने से पहले बालों में दही लगाएं। अगर सिर में रुसी है तो दही में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर लगाएं। बाल स्मूथ हो जाएंगे।

=> नारियल के तेल में नीम, तुलसी, शिकाकाई, मेथी, आंवले की पत्तियां डालकर उबाल लें व छानकर रख लें। इस तेल से पूरे सिर की मालिश करें और
चमत्कार देखें।

Ayurvedic-Tips-in-Hindi-kmsraj51

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

HD - KMSRAJ51

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, Health Tips, Home-Remedies Tagged With: 5 Easy Ways to Make Hair Silky and Shiny, Hair beauty tips, hair care, Hair Treatment, Home remedies, kms, Kmsraj51, Make Hair Silky and Shiny, resolve Hair problem in Hindi

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.