• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for हिन्दी साहित्य

हिन्दी साहित्य

बिना कष्ट सहे सफलता नहीं मिलता।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ बिना कष्ट सहे सफलता नहीं मिलता। ϒ

बाज लगभग 70 वर्ष जीता है। परन्तु अपने जीवन के ४०-वें वर्ष में आते-आते उसे एक महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ता है। उस अवस्था में उसके शरीर के तीन प्रमुख अंग निष्प्रभावी होने लगते हैं…

  • पंजे लम्बे और लचीले हो जाते है व शिकार पर पकड़ बनाने में अक्षम होने लगते हैं।
  • चोंच आगे की ओर मुड़ जाती है और भोजन निकालने में व्यवधान उत्पन्न करने लगती है।
  • पंख भारी हो जाते हैं, और सीने से चिपकने के कारण पूरे खुल नहीं पाते हैं, उड़ानें सीमित कर देते हैं।

भोजन ढूँढ़ना, भोजन पकड़ना और भोजन खाना। तीनों प्रक्रियायें अपनी धार खोने लगती हैं। उसके पास तीन ही विकल्प बचते हैं…..

  • या तो देह त्याग दे।
  • या अपनी प्रवृत्ति छोड़ गिद्ध की तरह त्यक्त भोजन पर निर्वाह करे।
  • या फिर स्वयं को पुनर्स्थापित करे।

आकाश के निर्द्वन्द्व एकाधिपति के रूप में।
जहाँ पहले दो विकल्प सरल और त्वरित हैं।
वहीं तीसरा अत्यन्त पीड़ादायी और लम्बा।

  • हिंदी कहानी – निरंतर प्रयास जरूर पढ़े।

बाज पीड़ा चुनता है और स्वयं को पुनर्स्थापित करता है। वह किसी ऊँचे पहाड़ पर जाता है, एकान्त में अपना घोंसला बनाता है और तब प्रारम्भ करता है पूरी प्रक्रिया। सबसे पहले वह अपनी चोंच चट्टान पर मार-मार कर तोड़ देता है। अपनी चोंच तोड़ने से अधिक पीड़ादायक कुछ भी नहीं पक्षीराज के लिये।

तब वह प्रतीक्षा करता है, चोंच के पुनः उग आने की। उसके बाद वह अपने पंजे भी उसी प्रकार तोड़ देता है और प्रतीक्षा करता है पंजों के पुनः उग आने की। नये चोंच और पंजे आने के बाद, वह अपने भारी पंखों को एक-एक कर नोंच कर निकालता है और प्रतीक्षा करता पंखों के पुनः उग आने की।

150 दिन की पीड़ा और प्रतीक्षा….. और तब उसे मिलती है वही भव्य और ऊँची उड़ान, पहले जैसी नयी। इस पुनर्स्थापना के बाद वह 30 साल और जीता है, ऊर्जा, सम्मान और गरिमा के साथ।

सीख – प्रकृति हमें सिखाने बैठी है। पंजे पकड़ के प्रतीक हैं। चोंच सक्रियता की और पंख कल्पना को स्थापित करते हैं। इच्छा परिस्थितियों पर नियन्त्रण बनाये रखने की, सक्रियता स्वयं के अस्तित्व की गरिमा बनाये रखने की, कल्पना जीवन में कुछ नयापन बनाये रखने की। इच्छा, सक्रियता और कल्पना…..तीनों के तीनों निर्बल पड़ने लगते हैं। हममें भी चालीस तक आते-आते।

हमारा व्यक्तित्व ही ढीला पड़ने लगता है। अर्धजीवन में ही जीवन समाप्तप्राय सा लगने लगता है। उत्साह, आकांक्षा, ऊर्जा….. अधोगामी हो जाते हैं। हमारे पास भी कई विकल्प होते हैं…..

  • कुछ सरल और त्वरित।
  • कुछ पीड़ादायी।

हमें भी अपने जीवन के विवशता भरे, अतिलचीलेपन को त्याग कर नियन्त्रण दिखाना होगा। बाज के पंजों की तरह। हमें भी आलस्य उत्पन्न करने वाली वक्र मानसिकता को त्याग कर ऊर्जस्वित सक्रियता दिखानी होगी। “बाज की चोंच की तरह।” हमें भी भूतकाल में जकड़े अस्तित्व के भारीपन को त्याग कर कल्पना की उन्मुक्त उड़ाने भरनी होंगी।

  • हिंदी कहानी – प्यार का return गिफ्ट जरूर पढ़े।

“बाज के पंखों की तरह।” 150 दिन न सही, तो एक माह ही बिताया जाये, स्वयं को पुनर्स्थापित करने में। जो शरीर और मन से चिपका हुआ है, उसे तोड़ने और नोंचने में पीड़ा तो होगी ही।

बाज तब उड़ानें भरने को तैयार होंगे। इस बार उड़ानें और ऊँची होंगी, अनुभवी होंगी, अनन्तगामी होंगी।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become tthemselves

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2017-Kmsraj51 की कलम से….., हिंदी कहानियाँ।, हिंदी कहानी, हिन्दी साहित्य Tagged With: bachon ki kahaniyan in hindi, child story in hindi, hindi stories with moral, kahaani, kahaniyan in hindi, moral stories for childrens in hindi, moral stories for kids, no pain no gain, Short Hindi Stories, मैं हूँ ना...।, शिक्षादायक कहानी, हिंदी कहानियाँ।, हिंदी कहानी

सात दिन ही बचे हैं…।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ सात दिन ही बचे हैं…। ϒ

एक बार की बात है, संत तुकाराम अपने आश्रम में बैठे हुए थे। तभी उनका एक शिष्य, जो स्वभाव से थोड़ा क्रोधी था, उनके समक्ष आया और बोला, ‘गुरु जी, आप कैसे अपना व्यवहार इतना मधुर बनाये रहते हैं, ना आप किसी पे क्रोध करते हैं और ना ही किसी को कुछ भला-बुरा कहते हैं। 

  • हिंदी कहानी – प्यार का return गिफ्ट जरूर पढ़े।

कृपया अपने इस अच्छे व्यवहार का रहस्य बताइए। (Please tell the secret of your good behavior.) संत तुकाराम जी बोले – ‘मुझे अपने रहस्य के बारे में तो नहीं पता, पर मैं तुम्हारा रहस्य जानता हूँ।’ ‘मेरा रहस्य ! वह क्या हैं गुरु जी?’ शिष्य ने आश्चर्य से पूछा।

‘तुम अगले एक हफ्ते में मरने वाले हो।’ संत तुकाराम दुःखी होते हुए बोले। कोई और कहता तो शिष्य ये बात मजाक में टाल सकता था, पर स्वयं संत तुकाराम के मुख से निकली बात को कोई कैसे काट सकता था।

शिष्य उदास हो गया और गुरु का आशीर्वाद ले वहा से चला गया। उस समय से शिष्य का स्वभाव बिलकुल बदल सा गया। वह हर किसी से प्रेम से मिलता और कभी किसी पे क्रोध न करता, अपना ज्यादातर समय ध्यान और पूजा में लगाता। वह उनके पास भी जाता जिससे उसने कभी गलत व्यवहार किया था और उनसे माफ़ी मांगता। देखते-देखते संत की भविष्यवाणी को एक हफ्ते पुरे होने को आये।

शिष्य ने सोचा, चलो एक आखिरी बार गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद ले लेते हैं। वह उनके समक्ष और बोला- ‘गुरु जी, मेरा समय पूरा होने वाला हैं, कृपया मुझे आशीर्वाद दीजिये।’ ‘मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ हैं पुत्र। अच्छा, ये बताओ कि पिछले सात दिन कैसे बीते? क्या तुम पहले की तरह ही लोगों से नाराज हुए, उन्हें अपशब्द कहे?’

  • हिंदी कहानी – निरंतर प्रयास जरूर पढ़े।

संत तुकाराम ने प्रश्न किया। ‘नहीं-नहीं, बिलकुल नहीं। मेरे पास जीने के लिए सिर्फ सात दिन थे, मैं इसे बेकार की बातों में कैसे गंवा सकता था। मैं तो सबसे प्रेम से मिला, और जिन लोगों का कभी दिल दुखाया था उनसे क्षमा भी मांगी।’ शिष्य तत्परता से बोला।

सीख- संत तुकाराम मुस्कुराए और बोले – ‘बस यही तो मेरे अच्छे व्यवहार का रहस्य हैं। मैं जानता हूँ कि मैं कभी भी मर सकता हूँ, इसलिए मैं हर किसी से प्रेमपूर्ण व्यवहार करता हूँ।’ शिष्य समझ गया कि संत तुकाराम ने उसे जीवन का यह पाठ पढ़ाने के लिए ही मृत्यु का भय दिखाया था। वास्तव में हमारे पास भी सात दिन ही बचे हैं… रवि, सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि, आठवां दिन तो बना ही नहीं हैं। तो, आइये आज से ही परिवर्तन आरम्भ करें।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become tthemselves

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2017-Kmsraj51 की कलम से….., हिंदी कहानियाँ।, हिंदी कहानी, हिन्दी साहित्य Tagged With: bachon ki kahaniyan in hindi, child story in hindi, hindi stories with moral, kahaani, kahaniyan in hindi, moral stories for childrens in hindi, moral stories for kids, Short Hindi Stories, मैं हूँ ना...।, हिंदी कहानियाँ।, हिंदी कहानी

मैं हूँ ना…।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ मैं हूँ ना…। ϒ

एक व्यक्ति का दिन बहुत खराब गया। उसने रात को ईश्वर से फरियाद की। उसने कहा : ‘भगवान, आप गुस्सा न हों तो एक प्रश्न पूछूँ?’  भगवान ने कहा: ‘पूछ, जो पूछना हो पूछ।’ व्यक्ति ने कहा: ‘भगवान, आपने आज मेरा पूरा दिन एकदम ख़राब क्यों किया?’ भगवान हँसे……. पूछा: ‘पर हुआ क्या?’ व्यक्ति ने कहा: ‘सुबह अलार्म नहीं बजा, मुझे उठने में देरी हो गई…….।’ भगवान ने कहा: ‘अच्छा फिर…….।’ व्यक्ति ने कहा: ‘देर हो रही थी, उस पर स्कूटर बिगड़ गया। मुश्किल से रिक्शा मिला।’ 

भगवान ने कहा: ‘अच्छा फिर…….।’ व्यक्ति ने कहा: ‘टिफिन ले नहीं गया था, वहाँ कैंटीन भी बंद थी….. एक सैंडविच पर दिन निकाला, वो भी ख़राब थी।’

भगवान केवल हँसे……. व्यक्ति ने फरियाद आगे चलाई, ‘मुझे आवश्यक काम के लिए महत्वपूर्ण फोन आया था और फ़ोन बंद हो गया।’ भगवान ने कहा: ‘अच्छा फिर…….।’ व्यक्ति ने कहा: ‘विचार किया कि जल्दी घर जाकर सो जाऊँ, पर घर पहुँचा ताे लाईंट नहीं थी। भगवान……. सब तकलीफें मुझे ही। ऐसा क्यों किया मेरे साथ?’

  • हिंदी कहानी – प्यार का return गिफ्ट जरूर पढ़े।

भगवान ने कहा: ‘देख, मेरी बात ध्यान से सुन…, आज तुझ पर कोई आफत आणि थी। मैंने देवदूत को भेजकर अलार्म बजे ही नहीं ऐसा किया। भगवान ने कहा: स्कूटर से accident होने का डर था इसलिए स्कूटर बिगाड़ दिया। कैंटीन में खाने से food poisoning हो जाता। फ़ोन पर बड़ी काम की बात करने वाला आदमी तुझे बड़े घोटाले में फँसा देता। इसलिए फ़ोन बंद कर दिया।  तेरे घर में आज शार्ट-सर्किट से आग लगती, तू सोया रहता और तुझे ख़बर ही नहीं पड़ती। इसलिए लाईंट बंद कर दी।

मैं हूँ ना……., मैंने सब तुझे बचाने के लिए किया।’ तो व्यक्ति ने कहा: ‘भगवान, मुझसे भूल हो गई। मुझे माफ़ कीजिए। आज के बाद – फरियाद नहीं करूँगा।’ 

भगवान ने कहा: माफी मांगने की जरूरत नहीं, परन्तु विश्वास रखना कि मैं हूँ ना….., मैं जो करूँगा, जो योजना बनाऊंगा, वो तेरे अच्छे के लिए ही।

  • हिंदी कहानी – निरंतर प्रयास जरूर पढ़े।

सीख – जीवन में जो कुछ अच्छा-ख़राब होता है, उसकी सही तस्वीर लम्बे वक्त के बाद समझ में आती है। मेरे कोई भी कार्य पर शंका न कर, श्रद्धा रख। जीवन का भार अपने ऊपर लेकर घूमने के बदले मेरे कंधाे पर रख दे।’

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become tthemselves

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2017-Kmsraj51 की कलम से….., हिंदी कहानियाँ।, हिंदी कहानी, हिन्दी साहित्य Tagged With: bachon ki kahaniyan in hindi, child story in hindi, hindi stories with moral, kahaani, kahaniyan in hindi, moral stories for childrens in hindi, moral stories for kids, Short Hindi Stories, मैं हूँ ना...।, हिंदी कहानियाँ।, हिंदी कहानी

समय से बढ़कर अनुभव सिखाने वाला।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ समय से बढ़कर अनुभव सिखाने वाला। ϒ

बुरे समय से बढ़कर अनुभव सिखाने वाला-
कोई स्कूल आजतक नही खुला है।

बुरे समय में इंसान अपने आप-
बहुत कुछ सीख लेता है।

♦—♦

कुछ रिश्ते इतने दिल के क़रीब होते है।
कि वो हमें कुछ दे या ना दे…
लेकिन उनके कारण हम बहुत अमीर होते है।
और जिंदगी में बहुत खुश रहते है॥

♦—♦

किसी की दृष्टि खराब हो गयी तो-
उसका उपचार तो संभव है।

लेकिन…
अगर किसी का दृष्टिकोण ख़राब हो गया-
तो उसकी कोई दवा नहीं है, कोई इलाज नहीं है।

♦—♦

ईश्वर चित्र मे नही – चरित्र में बसता है।
बनाना है तो – अपने चरित्र को अच्छा बनाओ।

अपनी आत्मा को मंदिर बनाओ।
खाली चित्र की पूजा करने से – पूजा सफल नहीं होती।

♦—♦

दुआ का कोई रंग नहीं होता – मगर वह रंग ले आती है।

♦—♦

आँखों से गिरा आंसू ,और नज़रों से गिरा व्यक्ति।
कभी नहीं उठता – चाहे वो बाद में कितना भी…
अच्छा हो जाये या अच्छा होने का दिखावा कर ले॥

♦—♦

जो इंसान सचमुच सबसे प्रेम करता है।
दिखावा नही करता।

किसी का भी कभी भी बुरा नहीं करता।
उसके मन में सबके प्रति दया भावना है।

उसका हृदय धरती पर, साक्षात स्वर्ग है।
क्योंकि ईश्वर उसमे, बसता है, क्योकि ईश्वर ही प्रेम है।

♦—♦

माया मरी ना मन मरा।
मर मर गये शरीर॥

आशा तृष्णा ना मरी।
कह गये दास कबीर॥

आदमी बूढ़ा हो गया, शरीर बूढ़ा हो गया।
लेकिन मन कभी बूढ़ा ना हुवा।

तितली के जैसे – भटकता है पूरा जीवन।
इच्छाएं कभी खत्म नहीं होती।
तृष्णा कभी मरती नहीं॥

♦—♦

विश्वास एक छोटा शब्द है।
जिसे पड़ने में तो सिर्फ एक…
सेकंड लगता है॥

सोचो तो एक मिनट लगता है।
समझो तो एक दिन लगता है।
पर साबित करने मे जिंदगी लगती है॥

♦—♦

जिंदगी एक अभिलाषा है।
अजब इसकी परिभाषा है।

जिंदगी क्या है मत पूछो-
सँवर गयी तो जन्नत है।

बिखर गयी तो तमाशा है।
लोगों को इसे देख मजा आता है।

♦—♦

जितनी ज्यादा दुआएँ लो जीवन में, उतना ही अच्छा है।
क्योंकि जाने के समय, वही साथ जाती है।

धन-दौलत पैसा, जायदाद सब इधर ही-
रह जाता है, कोई साथ नही जाता।

♦—♦

मन के हारे हार है।
मन के जीते जीत।

केवल मन ही किसी का-
मित्र और शत्रु होता है।

♦—♦

कोई किसी को खूबसूरत लगता है।
और कोई किसी को नहीं।

खूबसूरती न चेहरे में है ना ही कपड़ों में है।
यह तो सिर्फ देखने वाले की निगाहों में है।

जिसको जो पसंद आ गया वही उसे दुनिया मे-
सबसे जयादा ख़ूबसूरत लगता है।

♦—♦

इस संसार में कोई अपनी गलती नहीं मानता।
सब ख़ुद को ही सही समझते है।

जब अपनी गलती नहीं मानते तो…
किसी इंसान को अपना कैसे मानेंगे।

♦—♦

जिस प्रकार हवा के झोंके।
किसी चट्टान को नहीं हिला सके।

उसी प्रकार बुद्धिमान मनुष्य पर,
उसकी अच्छाई और बुराई करने…
का कोई असर नहीं होता।

♦—♦

यह उम्मीद मत रखना…
कि तुम गिरोगे तो तुम्हें कोई उठा लेगा।

दरिया में डूबोगे तो-
कोई तुम्हे बचा लेगा।

ये दुनिया तो है एक…
तमाशबीनो का अड्डा।

देखेंगे तुम्हें अगर मुसीबत में-
तो हर कोई यहाँ मजा लेगा।

©- विमल गांधी जी। ∇

Vimal Gandhi-kmsraj51
विमल गांधी जी।

हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी Quotes साझा करने के लिए।

विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:

♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे और Quotes के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं और Quotes छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं और Quotes काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become tthemselves

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2017-Kmsraj51 की कलम से….., विमल गांधी उद्धरण, विमल गांधी जी।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: famous quotes in hindi, great thoughts in Hindi, Hindi Quotes, Inspirational Quotes in Hindi, Quotes in Hindi !!, Vimal Gandhi, विमल गांधी जी।

झुकी निगाह को इकरार कहते है।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ झुकी निगाह को इकरार कहते है। ϒ

दिल की आवाज़ को इज़हार कहते है।
झुकी निगाह को इकरार कहते है।

सिर्फ हर चीज पाना ही नहीं है जिंदगी।
दूसरों के लिये कुछ त्याग करना भी है जिंदगी।

♦—♦

दुनिया में अगर छोड़ने जैसा है तो – दूसरों से उम्मीद करना छोड दो।

♦—♦

गलतफहमी दूर ना की जाये तो-
वो एक दिन नफरत मे बदल जाती है।

लोग अगर आपस में नहीं मिले तो-
धीरे धीरे वह जीवन मे दूर हो जाते है।
आपस में दूरियां बढ़ने से रिश्ते टूट जाते है॥

♦—♦

  • ख्वाहिशे कभी छोड़ती नहीं।

ख़्वाहिशें ऐसी रखो कि आसमान तक जा सको।
दुआ ऐसी करो कि भगवान को पा सको।

यूँ तो जीने के लिये पल है बहुत कम मगर…
जीओ तो ऐसे जियो कि हर पल में ज़िंदगी पा सको।
हर इक पल ऐसा बनाओ कि इसमें हर हाल में मुसकरा सको॥

♦—♦

ऐसा कोई भी इंसान नहीं जिसने कभी गलती ना की हो।
हर इंसान कभी ना कभी गलती कर ही बैठता है।
आखिर इंसान, इंसान ही है कोई भगवान नहीं॥

♦—♦

दुँख दर्द जिंदगी से जल्दी नहीं निकलता-
और सुख का समय आता है…
लेकिन उसके पंख इतने तेज होते है कि_
पता ही नहीं चलता और वो रफ़्तार से निकल जाता है।

♦—♦

जीवन की यह परिभाषा है कि-
कभी कोई अपना रूठ जाता है।
कोई अपना छूट जाता है॥

अपने – अपने नहीं रह पाते।
वो हमसे दूर चले जाते है।

समय सबको बदल देता है।
जो आज समय है वह कल नही रह पाता।

कोई अहंकार के कारण-
अपने आप में ही सिमट जाता है।
कहे तो कहे किसे अपना यहाँ हर इंसान बदल जाता है॥

©- विमल गांधी जी। ∇

Vimal Gandhi-kmsraj51
विमल गांधी जी।

हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी कविता साझा करने के लिए।

विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:

♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become tthemselves

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2017-Kmsraj51 की कलम से….., विमल गांधी जी।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: hindi poem on life is beautiful, Hindi Poetry by Vimal Gandhi, Inspirational Quotes, inspirational short poetry, Poetry & Poems, Short hindi poems, short hindi poems for kids, top 10 hindi poems, Vimal Gandhi, कवितायें हिंदी में।, झुकी निगाह को इकरार कहते है।, विमल गाँधी, विमल गांधी की कवितायें हिंदी में।, हर मुस्कुराहट खुशी नही होती।, हिंदी कविता

ख्वाहिशे कभी छोड़ती नहीं।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ ख्वाहिशे कभी छोड़ती नहीं। ϒ

जिंदगी गुजर रही है इक-
इम्तिहान की तरह।

क्या खोया क्या पाया-
इक इंसान की तरह।

ख्वाहिशे कभी छोड़ती नहीं-
सुकून कभी मिलता नहीं।

इंसान हर पल भागता रहता है-
ख्वाहिशों के घोड़े पर।

मिल जाये कोई ऐसी दवा-
कि मिल जाये शांति और सूकुन यहाँ।

♦—♦

कामयाबी मिलने पर इतना-
आसमान में उड़ कर क्या फायदा।

जब एक दिन पाँव तो –
ज़मीन पर ही टिकेंगे, आसमान में नहीं।

इतना अहंकार करके क्या फायदा-
जब ठोकर लगेगी तो…
गिरेगा तो जमीन पर ही, आसमान में नहीं।

♦—♦

नदी जब किनारा छोड़ देती है।
राह में चट्टान तक तोड देती है।

बात छोटी सी अगर चुभ जाये दिल में-
जिंदगी के रास्तो को भी मोड देती है।

©- विमल गांधी जी। ∇

Vimal Gandhi-kmsraj51
विमल गांधी जी।

हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी कविता साझा करने के लिए।

विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:

♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become tthemselves

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: विमल गांधी जी।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: inspirational short poetry, Poetry & Poems, Short hindi poems, short hindi poems for kids, Vimal Gandhi, कवितायें हिंदी में।, विमल गाँधी, विमल गांधी की कवितायें हिंदी में।, हर मुस्कुराहट खुशी नही होती।, हिंदी कविता

हर मुस्कुराहट खुशी नही होती।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ हर मुस्कुराहट खुशी नही होती। ϒ

चाहने से कोई चीज़ अपनी नही होती।
हर मुस्कुराहट खुशी नही होती।

अरमान तो बहुत होते है दिल में।
मगर कभी वक़्त तो कभी-
किस्मत सही नही होती।

जो मिल जाये किस्मत से उसे अपना लो।
उसमें ही ख़ुशी छिपी होती है।

♦—♦

किताबो मे लिखा है कि-
फूल नहीं तोड़ना चाहिये।

बाग में लिखा रहता है कि-
फूलों को मत तोडिये।

मगर फूलों से कीमती चीज़-
तो दिल है जिसे कोई नही…
कहता कि मत तोडो।

उसे तो हर कोई तैयार रहता है-
तोड़ने के लिये और किसी को-
कुछ फ़र्क भी नही पड़ता।

©- विमल गांधी जी। ∇

Vimal Gandhi-kmsraj51
विमल गांधी जी।

हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी कविता साझा करने के लिए।

विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:

♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become tthemselves

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: विमल गांधी जी।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: inspirational short poetry, Poetry & Poems, Short hindi poems, short hindi poems for kids, Vimal Gandhi, विमल गाँधी, विमल गांधी की कवितायें हिंदी में।, हर मुस्कुराहट खुशी नही होती।, हिंदी कविता

प्यार का return गिफ्ट।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ प्यार का return गिफ्ट। ϒ

प्यार का रिटर्न गिफ्ट – हम जानते है की शब्दो की अपेक्षा कार्य अधिक जोर से बोलते है। यदि हम किसी से कहे, “मैं तुमसे प्यार करता हूँ,” चाहे इन शब्दों में या किसी दूसरे शब्दों में और फिर कुछ ऐसा कार्य कर दे जो यह प्रदर्शित करे कि हमारा वाकई यह मतलब नहीं था तो हमारी क्रियाएँ हमारा भेद खोल देगी। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हर स्थिति में हम वैसा ही कार्य करे जैसा हम बोलते हैं।

  • हमे लगता है कि इसका एक उत्तम उदाहरण वह सच्ची घटना हैं जो कई वर्षों पहले घटी थी और जो देश के पहले और सबसे बड़े करोड़पति व्यक्तियों में से एक और दयावान एंड्रयू कारनेगी से संबंधित है।
  • एक दिन गिरते पानी में एक मैली कुचैली सी बूढी महिला न्यूयार्क के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में पानी से बचने और मदद मांगने के लिए आई। परन्तु वह पूरी गीली और निर्धन दिखाई पड़ रही थी, इसलिए किसी ने भी उसकी ओर ध्यान नहीं दिया।
  • एक युवा सेल्समैन को छोड़कर जिसने उससे कहा – “जब तक कोई आपको लेने नहीं आता और आप उसका इंतज़ार कर रही है, क्या आप बैठना चाहेंगी?” और उसने उस बूढ़ी महिला के लिए taxi की व्यवस्था की। जाने के पहले उसने पूछा, “young मैन, तुम्हारा नाम और पता एक कागज पर लिखकर मुझे दो।” और उसने वही किया।
  • अगले दिन उस महिला के बेटे, एंड्रयू कारनेगी, ने उस स्टोर को फ़ोन किया और कहा कि वह अपने नए ख़रीदे हुए स्कॉटिश महल की सजावट के लिए पूरा furniture खरीदना चाहता है। उसने आगे कहा कि वह चाहता है कि वही युवा सेल्समैन सारी बिक्री करे और पूरा कमीशन उसे ही दिया जाए। इसके अतिरिक्त वह चाहता है कि वह युवक उसके साथ स्कॉटलैंड जाकर उस furniture को fit करने में मदद करे। 
  • मैनेजर ने अपने को लगे आघात को छुपाया और कहा कि वह युवक अनुभवहीन है और वह स्वयं वहाँ पर कई वर्षो से कार्य कर रहा है और उसे इतना बड़ा कार्य करके बहुत ख़ुशी होगी।
  • इस पर कारनेगी ने जवाब दिया, “मेरी माँ ने कहा कि इस युवक ने उसके प्रति उदारता दिखाई है जबकि वह जानता भी नहीं था कि वह महिला कौन थी। इससे मुझे पता चला कि वह व्यापार और लोगों को समझता है। उसे यह कार्य सौंपा जाता है और मैं चाहता हूँ कि उसे सभी कमीशन दिया जाए। मैं दुबारा जाँच करूँगा कि उसे यह मिले, और यदि उसे नहीं मिला, तो मैं अपना लेन-देन भविष्य में कही और करूँगा।

“दुनिया में प्यार ऐसी अकेली वस्तु है जिसे पाने के लिए उसे देना पड़ता है।”

उदारता से कार्य करते हुए उस युवक ने मानवीय प्यार का प्रदर्शन किया था।

सीख – इस संसार में प्यार से बड़ी कुछ भी नहीं। जिसे भी सच्चा प्यार मिल जाए इससे बढ़कर और कुछ भी नहीं। अगर आप प्यार चाहते है तो पहले सभी को प्यार देना शुरू कर दे – “प्यार देंगे तो प्यार मिलेगा जरूर” प्रेम ईश्वर का दूसरा रूप है। सच्चे प्यार की कोई भी कीमत नहीं लगा सकता है – अर्थात: बेशकीमती। चाहे बड़े हो या छोटे सभी को प्यार आदर और सम्मान दे बदले में आपको भी प्यार – आदर और सम्मान मिलेगा।

  • हिंदी कहानी – निरंतर प्रयास जरूर पढ़े।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of… https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com All Rights Reserved.____

Filed Under: 2017-Kmsraj51 की कलम से….., हिंदी कहानियाँ।, हिंदी कहानी, हिन्दी साहित्य Tagged With: Andrew Carnegie, hindi stories with moral values, kahani, Love gift, love story, nothing like love, prem yaa love, short stories for kids, Short Stories in Hindi, stories in hindi, Story of Andrew Carnegie, एंड्रयू कर्नेगी, प्यार का रिटर्न गिफ्ट, प्रेरणादायक हिंदी कहानियां, बच्चों की कहानी हिंदी में, श्रेष्ठ हिंदी कहानियाँ

मेरी अपनी है मंजिले।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ मेरी अपनी है मंजिले। ϒ

प्यारे दोस्तों,

एक घर के पास काफी दिन से एक बड़ी इमारत का काम चल रहा था। वहा रोज मजदूरों के छोटे-छोटे बच्चें एक – दूसरे की शर्ट पकड़कर रेल – रेल का खेल खेलते थे।

रोज कोई बच्चा इंजन बनता और बाकी बच्चे डिब्बे बनते थे। इंजन और डिब्बे वाले बच्चे रोज बदल जाते, पर केवल चड्ढी पहना एक छोटा बच्चा हाथ में रखा कपड़ा घुमाते हुए रोज गार्ड बनता था। एक दिन उन बच्चो को खेलते हुए रोज देखने वाले एक व्यक्ति ने काैतुहल से गार्ड बनने वाले बच्चें को पास बुलाकर पूछा … बच्चें तुम रोज गार्ड बनते हो। तुम्हे कभी इंजन कभी डिब्बा बनने की इच्छा नहीं होती ?

इस पर वो बच्चा बोला… बाबू जी मेरे पास पहनने के लिए कोई शर्ट नहीं है। तो मेरे पीछे वाले बच्चे मुझे कैसे पकड़ेंगे … और मेरे पीछे कौन खड़ा रहेगा …? इसलिए मै रोज गार्ड बनकर ही खेल में हिस्सा लेता हूँ। ये बोलते समय मुझे उसकी आँखों में पानी दिखाई दिया।

वो बच्चा जीवन का एक बड़ा पाठ पढ़ा गया…। अपना जीवन कभी भी परिपूर्ण नहीं होता। उसमे कोई न कोई कमी जरूर रहेगी …। वो बच्चा माँ – बाप से गुस्सा होकर रोते हुए बैठ सकता था। परन्तु ऐसा न करते हुए उसने परिस्थितियों का समाधान ढूंढा।

हम कितना रोते हैं ? कभी अपने सांवले रंग के लिए, कभी छोटे कद के लिए, कभी पैसे के लिए, कभी पड़ोसी की बड़ी कार, कभी पड़ोसन के गले का हार, कभी अपने कम marks, कभी English, कभी Personality, कभी नौकरी की मार तो कभी धंधे में मार …। हमे इससे बाहर आना पड़ता हैं … ये जीवन है… इसे ऐसे ही जीना पड़ता हैं।

चील की ऊँची उड़ान देखकर चिड़िया कभी depression में नहीं आती, वो अपने आस्तित्व में मस्त रहती है। मगर इंसान – इंसान की ऊँची उड़ान देखकर बहुत जल्द चिंता में आ जाता है। तुलना से बचें और खुश रहें। न किसी से ईर्ष्या, ना किसी से कोई होड़, मेरी अपनी है मंजिले, मेरी अपनी दौड़ …।

सीख – परिस्थितियां कभी समस्या नहीं बनती, समस्या इसलिए बनती है, क्योंकि हमें उन परिस्थितियों से लड़ना नहीं आता। यह सृष्टि एक रंगमंच है और सभी मनुष्य आत्मा Actor व Actress है सभी को अपना- अपना पार्ट पूरा करना चाहिए। हर इंसान के अंदर असीमित शक्तियां निहित है – बस जरूरत है इन शक्तियों को जागृत कर – उसे सही तरीके से Use करना। जिससे जीवन में सरलता पूर्वक सुख व शांति मिले।

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com All Rights Reserved.____

Filed Under: 2017-Kmsraj51 की कलम से….., हिंदी कहानियाँ।, हिंदी कहानी, हिन्दी साहित्य Tagged With: hindi short story, hindi story with moral, moral stories in hindi, short hindi stories with moral values, stories in hindi, very short story in hindi, हिंदी कहानियाँ

भारती के अंचलों में हो रही ठिठोलिया।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ भारती के अंचलों में हो रही ठिठोलिया। ϒ

भारती के अँचलो में हो रही ठिठोलिया।
रहते हैं माँ के अँचलो में बोले विरोधी बोलियाँ॥

माँ भारती के ये वसिंदे होश मे जीते नही।
बोले हमेशा बोल तीखे राष्ट्र को संजोते नहीं।
कहीं पत्थरों की होती बारिश चलती कहीं है गोलियाँ।
रहते हैं माँ के अंचलों मे बोले विरोधी बोलियाँ॥

मिट्टी से लेकर जन्म वे मिट्टी को ही दहला दिये।
लेकर विद्रोही शस्त्र वे मानवता को झुठला दिये।
जिस देश के रहमों करम उनको मिली थी खोलियाँ।
आज उनका ही अपमान कर बरसा रहे हैं गोलियाँ।
रहते है माँ के अँचलों मे बोले विरोधी बोलियाँ॥

यहाँ राष्ट्र भक्ति रूपी चोला गलियों मे बिकता दिखे।
चोले को धारण कर यहाँ इँसान भी बिकता दिखे।
यहाँ धर्म-जाति से सनी लगती हैं नित्य बोलियाँ।
रहते हैं माँ के अँचलों में बोलें विरोधी बोलियाँ॥

©- अशोक सिह, – आजमगढ़, उत्तर प्रदेश। ∇

ashok-singh-kmsraj51

हम दिल से आभारी हैं अशोक सिह जी के प्रेरणादायक हिन्दी कविता साझा करने के लिए। About Ashok Singh – अशोक जी के शब्दाें में – अभी मैं IAS की तैयारी कर रहा हूँ। दिल मे समाज सेवा की लौ जलाये हुए कुछ बेहतर करने को प्रयासरत हूँ और अपना सत प्रतिशत देने को तत्पर। मेरा HOBBY कविताएं लिखना, दक्षिण भारत की फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना ,समाज से जुङे रहना, संगीत सुनना(खासकर पुराने) शामिल है।

अशोक सिह जी के लिए मेरे विचार:

♣ “अशोक सिह जी” की कविताआे के हर एक शब्द में प्राकृतिक सौंदर्य का अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com All Rights Reserved.____

Filed Under: 2017-Kmsraj51 की कलम से….., अशोक सिह।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: Ashok singh, famous poem, famous short poems, poem hindi, poetry for kids, short poems for the country, अशोक सिह।, कविता, गीत ग़ज़ल कविता, हिन्दी कविताओं का सबसे बड़ा संग्रह।

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.