• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for Ayurveda Fairness Tips for skin care

Ayurveda Fairness Tips for skin care

पाएं Face टैनिंग से छुटकारा।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-FMQ-Kmsraj51

♥ इन ५ घरेलु नुस्खों से पाएं टैनिंग से छुटकारा। ♥

गर्मियों में, आपको हर महीने बार-बार पार्लर जाना पड़ता है? पूरे दिन धूप में दिन गुज़ारने की वजह से हमारी स्किन में टैनिंग (झुलस जाना) हो जाती है और इसकी वजह से हमें स्किन से जुड़ी कई और समस्याएं जैसे – स्किन पर असमान पैची लेयर, रैशेज़, स्किन में ढीलापन और स्किन एजिंग, को झेलना पड़ता है।

ये आपकी स्किन को बेज़ान और थका हुआ भी बनाती है। ऐसे में पार्लर जाना जरूरी हो जाता है, लेकिन फेशियल, स्क्रब्स और क्रीम पर इतने पैसे खर्च करने के बाद भी हमारी स्किन में कोई फर्क नहीं आता। इस सब के बीच हम भूल जाते हैं कि टैनिंग को खत्म करने के लिए हमारी दादी-नानी के बताए सीक्रेट्स, हमारे ही किचन में छुपे बैठे हैं। विश्वास करें, ये काफी असरदार होते हैं। टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आप भी ये 5 टिप्स जरूर ट्राय करें।

remove-tan_KMSRAJ51

लेमन जूस, खीरा और गुलाब जल – इन तीनों को समान मात्रा में, एक कटोरी में मिला लें। 2 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब एक कॉटन की मदद से चेहरे, पैर और हाथ, जहां-जहां टैनिंग हो इसे लगाएं। जहां खीरे का जूस और गुलाब जल एक कूलिंग एजेंट की तरह काम करके, आपकी ब्लेमिश्ड (जली हुई) स्किन को आराम पहुंचाएगा। वहीं, लेमन जूस एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करके टैनिंग को खत्म करेगा।
इसी तरह आप, शहद और लेमन जूस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लेमन (आधा लेमन लें) में एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अपनी स्किन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो लेंमन जूस की जगह नाशपाती का जूस भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इसे हर एक दिन बाद इस्तेमाल करेंगी तो आपको जल्द ही इसके रिजल्ट नज़र आने लगेगा।

टमाटर, दही और लेमन जूस – मुहांसे और एजिंग की वजह से होने वाले पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट को कम करने में ये काफी मददगार होते हैं. एक कटोरी में, दो चम्मच टमाटर का छिलका, एक चम्मच दही और लेमन जूस लें और इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। इसे टैनिंग वाले एरिया पर 30 मिनट लगाकर कर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इस मिक्सचर में टमाटर होने की वजह से शायद आपको थोड़ी खुजली भी हो, पर आप घबराए नहीं और फेस पैक को अपना काम करने दें।

दूध और पपीता – मैश्ड किया पपीता और दूध का गाढ़ा पेस्ट बना लें और लगाएं। इसके सूख जाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। अगर आपके पास ज़्यादा टाइम नहीं है तो टैनिंग वाले एरिया में पपीते के छिलके को रगडें। इसके अलावा आप मिल्क पाउडर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक कटोरी में दो चम्मच मिल्क पाउडर, एक चम्मच शहद और आलमेंड ऑयल के कुछ ड्रॉप्स डालकर फेस पैक तैयार करें। इसे टैनिंग वाले एरिया पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें। अगर आपकी स्किन सेंसटिव है तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
 


हल्दी और लेमन जूस – एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी, 3 चम्मच लेमन जूस और एक चम्मच नारियल तेल लें। इनका पेस्ट तैयार करें और 30 मिनट के लिए लगाएं। जैसे ही ये सूखने लगे, इसे स्किन से हटा दें। कुछ ही मिनटों में आपकी स्किन चमकनेलगेगी। ये ऑयली और सेंसटिव स्किन के लिए अच्छा ऑप्शन है।

तेल – 4 चम्मच तिल का तेल, एक-एक चम्मच ऑलिव ऑयल और ऑलमेंड ऑयल मिलाएं। इन्हें अपनी स्किन पर 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर गरम पानी और बेसन को स्क्रबर की तरह इस्तेमाल करके इसे हटाएं। अगर आपकी स्किन ड्राय है तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि ये आपकी स्किन को मॉइश्चराइज़ करके, डेड स्किन को हटा देगा।
Source: http://www.bhaskar.com/

Please Share your comment`s.

आपका सबका प्रिय दोस्त,

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

 

 

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2015-Kmsraj51 की कलम से….. Tagged With: "आयुर्वेद स्वास्थ्य सुझाव", Ayurveda Fairness Tips for skin care, Ayurveda Health Tips, Ayurveda Tips in Hindi, Face Beauty Care Tips in Hindi, Health Tips in Hindi, Healthy Skin Care Tips, http://kmsraj51.com/, Kmsraj51, remove face tanning, Women Health Care Tips, इन 5 घरेलु नुस्खों से पाएं टैनिंग से छुटकारा, टैनिंग से छुटकारा

दादी माँ के नुस्खे।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMS

मीठे सेब के अचूक नुस्खे

Dadi maa ke nuske

मस्तिष्क की कमजोरी दूर करने के लिए सेब एक अचूक इलाज है। ऐसे रोगी को प्रतिदिन एक सेब खाने को दें। इसके अलावा रोगी को दोपहर तथा रात को भोजन में कच्चे सेबों की सब्जी दें। शाम को एक गिलास सेब का रस दें तथा रात को सोने से पहले एक पका मीठा सेब खिलाएं। इससे एक महीने में ही रोगी की दशा में सुधार आने लगता है।

kmsraj51-health

जिन लोगों की आंखें कमजोर हैं उन्हें एक ताजा सेब की पुल्टिस कुछ दिनों तक आंखों पर बाँधनी चाहिए। यदि भोजन के साथ प्रतिदिन ताजा मक्खन तथा मीठा सेब खाएं तो नेत्र ज्योति तो तेज होती ही है साथ ही चेहरा लाल हो जाता है।
kmsraj51-honey
दिल के लिए शहद बहुत शक्ति बढाने वाला है। सोते वक्त शहद व नींबू का रस मिलाकर एक ग्लास पानी पीने से कमजोर हृदय में शक्ति का संचार होता है। पेट के छोटे-मोटे घाव और शुरुआती स्थिति का अल्सर शहद को दूध या चाय के साथ लेने से ठीक हो सकता है। सूखी खाँसी में शहद व नींबू का रस समान मात्रा में सेवन करने पर लाभ होता है।
healthy honey-kmsraj51
शहद से मांसपेशियाँ बलवती होती हैं। बढ़े हुए रक्तचाप में शहद का सेवन लहसुन के साथ करना लाभप्रद होता है। अदरक का रस और शहद समान मात्रा में लेकर चाटने से श्वास कष्ट दूर होता है और हिचकियाँ बंद हो जाती हैं। संतरों के छिलकों का चूर्ण बनाकर दो चम्मच शहद उसमें फेंटकर उबटन तैयार कर त्वचा पर मलें। इससे त्वचा निखर जाती है और कांतिवान बनती है।
Akhrot oil-kmsraj51
हैजा रोग होने पर जब शरीर में ऐंठन होने लगती है या सर्दी के कारण शरीर में ऐंठन होती है तो ऐसे में अखरोट के तेल की मालिश करने से रोग में आराम मिलता है। अमरूद के कोमल पत्तों को पीसकर गठिया रोग से सूजे हुए स्थान पर लेप करने से रोग में आराम मिलता है।
glas-kmsraj51
बड़ की छाल और बबूल के पत्ते और छाल बराबर मात्रा में लेकर एक पानी में भिगो दें। इस पानी से कुल्ला करने पर गले का रोग ठीक होता है। बड़ की जटा का चूर्ण दूध की लस्सी के साथ पीने से नकसीर रोग ठीक होता है। बहेड़े और शक्कर बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से आँखों की रोशनी में बढ़ोतरी होती है।
ark-pudina-kmsraj51
बिच्छू या बर्रे के दंश स्थान पर पुदीने का अर्क लगाने से यह विष को खींच लेता है और दर्द को भी शांत करता है। दस ग्राम पुदीना व बीस ग्राम गुड़ दो सौ ग्राम पानी में उबालकर पिलाने से बार-बार उछलने वाली पित्ती ठीक हो जाती है। पुदीने को पानी में उबालकर थोड़ी चीनी मिलाकर उसे गर्म-गर्म चाय की तरह पीने से बुखार दूर होकर बुखार के कारण आई कमज़ोरी भी दूर होती है।
 leaf pudina-kmsraj51

तलवे में गर्मी के कारण आग पड़ने पर पुदीने का रस लगाना लाभकारी होता है। हरे पुदीने की 20-25 पत्तियाँ, मिश्री व सौंफ 10-10 ग्राम और कालीमिर्च 2-3 दाने इन सबको पीस लें और सूती, साफ कपड़े में रखकर निचोड़ लें। इस रस की एक चम्मच मात्रा लेकर एक कप कुनकुने पानी में डालकर पीने से हिचकी बंद हो जाती है।
small elayachii-kmsraj51
छोटी इलायची और पीपरामूल का चूर्ण घी के साथ सेवन करने से ह्रदय रोग में फायदा होता है। एक चम्मच शहद प्रतिदिन खाने से ह्रदय की कमजोरी दूर होती है। अगर का चूर्ण शहद में मिलाकर प्रतिदिन खाने से ह्रदय की शक्ति बढ़ जाती है। गुड़ व घी मिलाकर खाने से दिल मजबूत होता है। अलसी के पत्ते और सूखे धनिए का क्वाथ बनाकर पीने से ह्रदय की दुर्बलता मिट जाती है।

ras-kmsraj51

निम्न रक्तचाप हो तो गाजर के रस में शहद मिलाकर पिएँ। उच्च रक्तचाप में सिर्फ गाजर का रस पीने से रक्तचाप संतुलित हो जाता है। सर्पगंधा को कूटकर रख लें। सुबह-शाम 2-2 ग्राम खाने से बढ़ा हुआ रक्तचाप सामान्य हो जाता है। प्रतिदिन लहसुन की कच्ची कली छीलकर खाने से कुछ दिनों में ही रक्तचाप सामान्य हो जाता है।
mountain neembu-kmsraj51
पहाड़ी नींबू भूख बढ़ाने वाला होता है। बेस्वाद मुँह होना, अधिक प्यास लगना, उल्टियाँ होना, कमजोर पाचन शक्ति, खाँसी, सांस लेने में परेशानी और पेट के कीड़ों के लिए यह बेहद लाभदायक है। अपच के लिए यह हितकारी है। नींबू के रस में थोड़ी शकर मिलाएं। इसे गर्म कर सिरप बना लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पिएं। पित्त के लिए यह अचूक औषधि है।
tulsi-kmsraj51
तुलसी के पौधे के पास बैठने मात्र से ऊर्जा और ऑक्सीजन मिलती है। तुलसी का पौधा मां समान होता है। यह कई बीमारियों से निजात पाने में सहायक होता है। खाँसी, दमा और अन्य सांस की बीमारियों में इसका उपयोग लाभप्रद साबित होता है और इसके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हम घर में ही तुलसी, नीम और अन्य विशेष पौधों को लगाकर बीमारियों को दूर रख सकते हैं।
lauig-kmsraj51
चार लौंग कूट कर एक कप पानी में डाल कर उबालें। आधा पानी रहने पर छान कर स्वाद के अनुसार मीठा मिला कर पी कर करवट लेकर सो जाएं। दिन भर में ऐसी चार मात्रा लें। उल्टियां बंद हो जाएंगी। चार लौंग पीस कर पानी में घोल कर पिलाने में तेज बुखार कम हो जाता है।

सावधानी: 

यहाँ बताए गए सभी नुस्खे पुराने समय से चले आ रहे हैं पर इन्हें आजमाने से पूर्व अपने चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें।

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@yahoo.in. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

 

Kmsraj51 की कलम से …..

Coming soon book (जल्द ही आ रहा किताब) …..

CYMT-KMSRAJ51

“तू ना हो निराश कभी मन से”

 

“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की व्यर्थ के लीये समय ही ना बचे” -Kmsraj51 

 

 

_____ all @rights reserve under Kmsraj51-2013-2014 ______

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Happiness, Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, health and fitness, Healthy - Heart, Healthy-Honey, Home-Remedies, KMSRAJ51, LIFE, Skin Care Tips Tagged With: 10 Natural Ayurvedic Creams For A Glowing & Fair Skin, Ayurveda Fairness Tips for skin care, Ayurveda Tips in Hindi, ayurvedic home remedies for weight loss, ayurvedic remedies for diabetes, beauty care | Health, grandmaa ke nuske in hindi, Health Tips, Health Tips in Hindi, Healthy Food, healthy life tips in hindi, home ayurvedic remedies, home ayurvedic remedies tips in hindi, Home Treatment Tips in Hindi, kms, Kmsraj51, mrssonkms, MRSSONKMSRAJ51 & GROUPS OF COMPANIES, Natural Ayurvedic Home Remedies, The 20 All-Time Best Men's Health Tips, Top 5 Ayurvedic Treatments To Get Healthy Body

गहरी नींद – मस्तिष्क को दुरुस्त बनाती है।

Kmsraj51 की कलम से…..

cymt-kmsraj51-1

◊ गहरी नींद – मस्तिष्क को दुरुस्त बनाती है। ◊

जब आप सोते हैं, तब वास्तव में आपके मस्तिष्क में कुछ जीन जागृत हो जाते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि मस्तिष्क की मरम्मत व मस्तिष्क कोशिकाओं के विकास के लिए ये जीन बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Image
http://kmsraj51.com/

अमेरिका में वैज्ञानिकों का मानना है कि पर्याप्त नींद से विशिष्ट मस्तिष्क कोशिकाओं का निर्माण तेज होता है। इन कोशिकाओं को ओलिगोडेंड्रोसाइट्स कहा जाता है, जो मस्तिष्क के चारों ओर सुरक्षात्मक कवच तैयार करती हैं।

स्वस्थ मस्तिष्क में ओलिगोडेंड्रोसाइट्स माइलीन सुरक्षात्मक कवच का निर्माण करती हैं। यह कुछ वैसा ही कवच होता है, जैसा कि बिजली के तारों का रोधक कवच होता है। माइलीन विद्युत संवेगों को त्वरित रूप से एक कोशिका से दूसरी कोशिका में पहुंचने में मदद करता है।

‘साइंस डेली’ के मुताबिक ‘द जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंस’ के चार सितंबर को जारी अंक में प्रकाशित जानवरों पर हुए एक अध्ययन के अनुसार ये परिणाम मस्तिष्क की मरम्मत व विकास में नींद की भूमिका के संबंध में वैज्ञानिकों को नई जानकारियां इकट्ठी करने में मदद करेंगे।

वैज्ञानिक सालों से यह जानते थे कि जीन सोने के दौरान सक्रिय हो जाते हैं, जबकि हमारे जागने के दौरान ये सुप्त अवस्था में चले जाते हैं।

वर्तमान अध्ययन मेडिसन के विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय की काइरा सिर्ली व उनके साथियों ने किया। जिसमें उन्होंने सोते हुए या जगाए रखे गए चूहों में ओलिगोडेंड्रोसाइट्स जीनों की सक्रियता मापी।

अध्ययनकर्ताओं के समूह ने पाया कि नींद के दौरान माइलीन निर्माण से जुड़े जीन सक्रिय हो जाते हैं। इसके विपरीत कोशिका मृत्यु व कोशिकीय तनाव प्रक्रिया की ओर इशारा करने वाले जीन जानवरों के जागने के दौरान जागृत हो जाते हैं।

स्विटजरलैंड के लॉसेन विश्वविद्यालय में निद्रा अध्ययनकर्ता मेहदी ताफ्ती ने कहा, ”ये परिणाम इशारा करते हैं कि नींद व अनिद्रा मस्तिष्क की किस तरह मरम्मत करते हैं या उसे नुकसान पहुंचाते हैं।”

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

 

 

 

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved._______

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, Ayurveda Tips in Hindi, Beauty Tips, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, हिन्दी साहित्य Tagged With: 20 Tips To Get The Glowing Skin, Ayurveda Fairness Tips for skin care, Ayurveda health tips in hindi, Beauty Skin tips, Beauty Tips | Girls | Skin Care |, beauty tips for glowing skin, Deep Sleep Tips in Hindi, Deep Sleep-For Healthy Body, Face & Skin Beauti Tips, Face & Skin Beauti Tips in Hindi, Health, Health Article in Hindi, Health Care Tips, Health Tips in Hindi, Healthy Sleeping Tips in Hindi, http://kmsraj51.com/, Kmsraj51, Women Health Care Tips

वजन कम करने और कफ में आराम पाने के ये हैं घरेलू उपाय।

Kmsraj51 की कलम से…..

cymt-kmsraj51-1

 वजन कम करने और कफ में आराम पाने के ये हैं घरेलू उपाय।

⇒ मजबूत होगा इम्यून सिस्टम।

अगर इम्यून सिस्टम को मजबूत करना हो तो रोज सुबह खाली पेट करेले का जूस पीएं। इससे इंफेक्शन से लड़ने की ताकत बढ़ जाती है।

Image

⇒ बढ़ेगा फाइबर इनटेक।

वजन कम करने के लिए अगर फाइबर इनटेक बढ़ाना हो तो खीरे को सलाद में जरूर शामिल करें। इसमें फाइबर के साथ फ्लूड भी काफी होती है।

Image

⇒ भर जाएंगे घाव।

अगर कोई चोट लगी हो या कहीं कट गया हो तो गाजर कीसकर उसे आटे में मिलाएं। इस मिश्रण को चोट पर बांधें। इससे घाव जल्दी भरेगा।

Image

⇒ कफ में मिलेगा फायदा।

एक चम्मच अजवायन को एक चम्मच हल्दी के साथ उबालें। इसमें शहद मिलाकर दिन में दो-चार बार लें। कफ में फायदा होगा।

Image

⇒ चेरी।

फायदा ⇒ गठिया, मांसपेशियों के दर्द में राहत के लिए, हर दिन 45 खा सकते हैं।

चेरी में मौजूद तत्व एंटोसायनिन्स कहलाते हैं। इसमें काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये दर्द को रोकते हैं और दर्द पैदा करने वाले एंजाइम्स को रोकने लगते हैं। यह ठीक वैसे ही चलते हैं, जैसे एस्प्रिन या नेप्रोक्सेन।

Image

⇒ अदरक।

फायदा ⇒ गठिया, माइग्रेन, मांसपेशियों की ऐंठन में राहत के लिए लाभदायक। हर दिन 1/4 चम्मच जरूर खाएं।

पेट की गड़बड़ी को दुरुस्त करने, समुद्र में बीमार महसूस करने पर या उल्टी आने पर इसका सेवन किया जाना चाहिए। यह आंतों में फंसी हुई हवा को भी निकाल देती है। इसको भोजन में कई तरह से शामिल किया जा सकता है। चाहें तो मसालों के साथ या सुबह की चाय के साथ भी पी सकते हैं।
Image

⇒ हर्बल टी।

फायदा ⇒ सिरदर्द में राहत के लिए, हर दिन करीब तीन कप।
ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसमें कम मात्रा में कैफीन होता है। 150 मिलीलीटर के कप में 8 से 36 मिग्रा तक कैफीन होता है। जबकि फिल्टर कॉफी में इतनी ही मात्रा में यह 106 से 164 ग्राम का होता है। इससे ब्लड वैसल सिकुड़ती है और सिर का दर्द तेज़ी से कम हो जाता है।
Image

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

 

 

 

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved._______

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, Ayurveda Tips in Hindi, Healthy-Honey, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR Tagged With: Ayurveda Fairness Tips for skin care, Ayurveda Tips for Weight Loss in Hindi, Ayurveda Treatment, Ayurveda Treatment Tips in Hindi, Best Homemade Ayurveda Health Website in Hindi, diet control and weight loss tips, health care, Health Tips, Health Tips in Hinmdi, Healthy Happy Life Tips in Hindi, Homemade Ayurveda Health Care Tips in Hindi, http://kmsraj51.com/, Kmsraj51, Simple Ayueveda Tips for Weight Loss, Simple home remedies for weight loss., weight loss, weight loss tips in hindi, Weight Loss-kmsraj51

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.