• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for 2018-Kmsraj51 की कलम से…..

2018-Kmsraj51 की कलम से…..

अन्तिम सफर…।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ अन्तिम सफर…। ϒ

Last Travel

आज कश्ती वो खुद की डूबोते रहे।
झूठी मुश्कान थी, पर वो रोते रहे॥

लाख हमने मनाया उन्हें प्यार से।
पर वो घुट-घुट के आपा को खोते रहे॥

⇒ स्वाति की उन बून्दों पर….. जरूर पढ़े।

इस समां के कभी जो परवाने थे।
आज विरानियों के ही होते रहें॥

जिनकी हस्ती की थी कारवां दूर तक।
आज हस्ती को अपने डुबोते रहे॥

जो थे पत्थर की माफिक खड़ें उम्र भर।
आज शैया पर चुपचाप सोते रहे॥

©- अशोक सिह, – आजमगढ़, उत्तर प्रदेश। ∇

ashok-singh-kmsraj51

हम दिल से आभारी हैं अशोक सिह जी के प्रेरणादायक हिन्दी कविता “अन्तिम सफर” साझा करने के लिए।

About Ashok Singh – अशोक जी के शब्दाें में – अभी मैं IAS की तैयारी कर रहा हूँ। दिल मे समाज सेवा की लौ जलाये हुए कुछ बेहतर करने को प्रयासरत हूँ और अपना सत प्रतिशत देने को तत्पर। मेरा HOBBY कविताएं लिखना, दक्षिण भारत की फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना, समाज से जुङे रहना, संगीत सुनना(खासकर पुराने) शामिल है।

अशोक सिह जी के लिए मेरे विचार: 

♣ “अशोक सिह जी” ने कविता के माध्यम से – इंसान के जीवन की कड़वी सच्चाई – अंतिम सफर, का सुंदर वर्णन किया है। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

♥••—••♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., अशोक सिह।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: Ashok singh, famous poems about identity an, Last Travel, life's a journey poem, poems about journey of self discovery, poems about self identity, self identity poem, अंतिम यात्रा कविता, अन्तिम सफर, अशोक सिंह

मुहब्बत…।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ मुहब्बत…। ϒ

LOVE

मुहब्बत की ये वादियां हैं रंगीली।
मुहब्बत में ही नज्म होती नशीली।
मुहब्बत में छाई कशिश है सुहानी।
मुहब्बत में बनती बिगड़ती कहानी॥

मुहब्बत का अंदाज सबसे निराला।
ना इतना नशीला और कोई प्याला।
कोई इस मुहब्बत में खुद को भुलाता।
कोई इस मुहब्बत में खुद भूल जाता॥

⇒ स्वाति की उन बून्दों पर….. जरूर पढ़े।

कहीं प्यार इतना सितारे गिनाये।
कहीं प्यार में ताज कोई बनाये।
कभी वो मुहब्बत में बदनाम होता।
कभी वो मुहब्बत के ही नाम होता॥

खुदा का संजोया ए ऐसा खजाना।
जो एहसास कर ले वो होता दीवाना।
“अलक” ना समझने की कोई दवा है।
मुहब्बत अवनि का अमिट सिलसिला है॥

©- अशोक सिह, – आजमगढ़, उत्तर प्रदेश। ∇

ashok-singh-kmsraj51

हम दिल से आभारी हैं अशोक सिह जी के प्रेरणादायक हिन्दी कविता मुहब्बत साझा करने के लिए।

About Ashok Singh – अशोक जी के शब्दाें में – अभी मैं IAS की तैयारी कर रहा हूँ। दिल मे समाज सेवा की लौ जलाये हुए कुछ बेहतर करने को प्रयासरत हूँ और अपना सत प्रतिशत देने को तत्पर। मेरा HOBBY कविताएं लिखना, दक्षिण भारत की फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना, समाज से जुङे रहना, संगीत सुनना(खासकर पुराने) शामिल है।

अशोक सिह जी के लिए मेरे विचार: 

♣ “अशोक सिह जी” की कविताआे के हर एक शब्द में सच्चे प्यार के सौंदर्य का अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

♥••—••♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., अशोक सिह।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: Ashok singh, best true love poems in hindi, heart touching love poems in hindi, love poem in hindi for girlfriend, poetry on love in hindi, romantic kavita in hindi, अशोक सिंह, मुहब्बत

हिंद बनाम बंग…।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ हिंद बनाम बंग…। ϒ

Hind Vs Bunge – हिंद बनाम बंग

हिंद बंग के बीच में
हो गया दो-दो हाथ
सीना ताने आ गये
बड़ी खुशी के साथ॥

बड़ी खुशी के साथ
जंग में हो गई टक्कर
माथे गिरे पसीना
फैंस सब पड़ गये चक्कर॥

अब क्या होगा राम
बंग ने किया तहलका
अपना भारत पड़ गया
कैसे इतना हल्का॥

तभी भरी हुंकार
कार्तिक पथ पर आयें
एक छक्का के बल पर
फिर से जोश जगाएं॥

यहीं नहीं है अंत
अभी है पूरा लोचा
पूरे ओवर बंग को
हिंद ने भर- भर नोचा॥

आया अन्तिम ओवर
सिकन है फिर से आई
पूरा ओवर बीता
औसत रही खेलाई॥

अन्तिम बाल पर छक्का की
दरकार पड़ी थी
कार्तिक की दीवार
पुनः एक बार खड़ी थी॥

सौम्या ने फिर बाल फेक
सरकार गिराया
कार्तिक ने भी छक्के से
सरकार बनाया॥

©- अशोक सिह, – आजमगढ़, उत्तर प्रदेश। ∇

ashok-singh-kmsraj51

हम दिल से आभारी हैं अशोक सिह जी के प्रेरणादायक हिन्दी कविता “हिंद बनाम बंग” साझा करने के लिए।

About Ashok Singh – अशोक जी के शब्दाें में – अभी मैं IAS की तैयारी कर रहा हूँ। दिल मे समाज सेवा की लौ जलाये हुए कुछ बेहतर करने को प्रयासरत हूँ और अपना सत प्रतिशत देने को तत्पर। मेरा HOBBY कविताएं लिखना, दक्षिण भारत की फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना, समाज से जुङे रहना, संगीत सुनना(खासकर पुराने) शामिल है।

अशोक सिह जी के लिए मेरे विचार: 

♣ “अशोक सिह जी” ने कविता के माध्यम से “हिंद बनाम बंग” क्रिकेट मैच का सुंदर वर्णन किया है। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

♥••—••♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., अशोक सिह।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: Ashok singh, cricket par hindi kavita, Hind Vs Bunge, hindi poem on khel, hindi poem on sports, kavita on khel kood, poem on cricket in hindi, poem on khel aur swasthya in hindi, अशोक सिंह, क्रिकेट, हिंद बनाम बंग

समय की कीमत समझाते…।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ समय की कीमत समझाते…। ϒ

⇒ Explain the value of time

“जूनियरहाईस्कूल की शिक्षा”
‘मंगल ‘गुरुओं की बात बताते।

आप बीती जो सो कह जाते।
नैतिकता का गुर सिखाते।
पीने खाने की बात बताते।
पढ़ना लिखना समझाते।
समय की कीमत समझाते॥

शिक्षा-शिक्षित की चाह बढाते।
आगे बढ़ने की राह दिखाते।
खेती-बारी करना सिखाते।
समय की कीमत समझाते॥

साथ हाथ मिलना बताते।
बाएं-दायें चलना सिखाते।
पढ़ाई अच्छी पढ़ाते।
समय की कीमत को समझाते॥

साहित्य और सन्देश दे जाते।
कविता -आलेख -महत्व बताते।
धैर्य-धर्म की मर्यादा सिखाते।
समय की कीमत समझाते॥

धरम की महत्ता बताते।
कीमत कर्म की समझाते।
मानवता क पाठ पढ़ाते।
समय की कीमत समझाते॥

प्रथम गुरु ,गुरु नाम बताते।
मातु-पिता क प्यार समझाते।
गुरुओं ने ज्ञान सिखाते।
समय की कीमत समझाते॥

सार्थ -सारथि में मेल कराते।
पुस्तकीय भी पाठ रटाते।
सद्भावना का ज्ञान सुनाते।
समय की कीमत समझाते॥

व्याकरणिक ज्ञान कराते।
वीरों की गाथा थे गाते।
महिलाओं के मान बढाते।
समय की कीमत समझाते॥

पुस्तकीय प्रेम करना बताते।
समाज में रहना सिखाते।
गावं क भी महत्व बताते।
समय की कीमत समझाते॥

मालिक-मजदूर के प्रेम बताते।
त्योहारों की खुशियाँ समझाते।
दान-दक्षिणा का मान बताते।
समय की कीमत समझाते॥

प्रार्थना की महत्ता बताते।
प्रकृति सत्ता समझाते।
भेद- भाव सुदूर भगाते।
समय की कीमत समझाते॥

भाग्य कर्म से बनता बताते।
धर्म से जीवन सुखमय सिखाते।
ज्ञान से समाज निर्माण बताते।
समय की कीमत समझाते॥

सुबह -सुबह उठना बताते।
भोरहरियय निपटना कह जाते।
नहा धोकर पढ़ना समझाते।
समय की कीमत समझाते॥

जनगण मन का पाठ पढाते।
वन्देमातरम का महत्व बताते।
राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा लहराते।
समय की कीमत समझाते॥

प्रेयर में जो पाठ पढ़ाते।
प्रभु से विनती करना सिखाते।
ज्ञान का दान प्रभु से मंगवाते।
समय की कीमत समझाते॥

प्रभु शरणम का पाठ पढ़ाते।
ईश्वर कृपा हेतु कह जाते।
दानी -विज्ञानी सीख सिखाते।
समय की कीमत समझाते॥

ब्रह्मचर्य कत पाठ पढ़ाते।
सुशिक्षा का ज्ञान कराते।
मुंडन -उपनयन महत्व बताते।
समय की कीमत समझाते॥

पाप -पुन्य भेद समझाते।
सेना -योद्धा के पाठ पढ़ाते।
न्याय,दण्ड-विधान बताते।
समय की कीमत समझाते॥

धन-दौलत उपयोग सिखाते।
विविध व्यापार गुर बताते।
समृद्धि एश्वर्य का भान कराते।
समय की कीमत समझाते॥

सद्गुण और पुरुषार्थ समझाते।
उन्नति शान्ति का मार्ग बताते।
यदाकदा माया से दूर ले जाते।
समय की कीमत समझाते॥

दीर्घायु होने का पाठ पढ़ाते।
आयुर्वेद का ज्ञान कराते।
शक्ति -बल का मर्म बताते।
समय की कीमत समझाते॥

पशु -प्राण रक्षा ज्ञान समझाते।
जल – पृथ्वी का महत्व बताते।
कृषि विज्ञान की शक्ति समझाते।
समय की कीमत बतलाते॥

लेखन कला -सभ्यता सिखाते।
योग – तप का पाठ पढ़ाते।
जीवन- मृत्यु का कह जाते।
समय की कीमत समझाते॥

आस्तिक-नास्तिक – भेद सुनाते।
राजा – प्रजा का कर्म बताते।
युद्धकला की विधि सिखाते।
समय की कीमत समझाते॥

सूर्य – सोम का प्रभाव सुनाते।
अग्नि- वायु के महत्व बताते।
सत्य -अहिंसा का राज बताते।
समय की कीमत समझाते॥

शुभकामनाओं के साथ।

∇ सुखमंगल सिंह – ♥
——♦——
सुखमंगल सिंह जी।
हम दिल से आभारी हैं सुखमंगल सिंह जी के प्रेरणादायक कविता (समय की कीमत समझाते।) हिन्दी में Share करने के लिए।

सुखमंगल सिंह जी के लिए मेरे विचार:

♣ “सुखमंगल सिंह जी” की कविता के हर एक शब्द में समय की कीमत का अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविता छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविता काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

  • हिंदी कहानी – निरंतर प्रयास जरूर पढ़े।
_____

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., सुखमंगल सिंह जी कि कविताये।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: poem in hindi, Poem On Time in Hindi, poetry for kids, poetry in hindi, Sukhmangal Singh, पोएम इन हिंदी, प्रसिद्ध हिंदी कविताएँ, समय की कीमत समझाते, समय पर कविता, सुखमंगल सिंह, हिंदी में कविता, हिन्दी कविता बच्चों के लिए

परीक्षा के दिनों का तनाव…।

 Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ परीक्षा के दिनों का तनाव…। ϒ

⇒ कुछ बातें, कुछ सुझाव।

The stress of the exam days,
Some things, some suggestions.

⇒ परिचय

आजकल का समय है स्कूल स्तर पर वार्षिक परीक्षाओं का। जिसे देखो वही एक तरह के तनाव में है। चाहे वह बच्चे हो, अध्यापक हो, या फिर अभिभावक। क्योंकि यह वह समय है जब आप सबकी भी वार्षिक परीक्षा होती है, और इसका परिणाम भी शैक्षिक स्तर पर बहुत ही मायने भी रखता है। इसलिए हमें इसे गंभीरता से तो लेना ही चाहिए, परंतु इतना भी नहीं कि सिर्फ यही बाकी रह जाए। यह बात हम सब जानते ही हैं कि “अति सर्वत्र वर्जयेत”।

एक शिक्षक और एक अभिभावक होने के नाते मैं यह कहना चाहती हूं कि केवल नंबर या Marks मार्क्स से ही अपने बच्चों की प्रतिभा का आकलन ना करे। जिंदगी बहुत बड़ी है। हमें अपने बच्चों को ज्यादा तनाव नहीं देना चाहिए कि ….. “आपने इतने पर्सेंट नंबर लाने ही हैं चाहे कुछ भी हो जाए”।

हर बच्चे की अपनी क्षमता है, काबिलियत है। हमें उस क्षमता के अनुसार ही उन बच्चों को अभिप्रेरित करना चाहिए। यह बात कटु सत्य है कि हम अभिभावक अपने बच्चों को इतना तनाव दे देते हैं कि उन्हें परीक्षाओं से आसान “मौत” नजर आने लगती है। चाहे वह खुद की हो या किसी और की। गुरुग्राम का प्रद्युम्न मर्डर केस इस बात का साक्षी है।

एक बार कल्पना करके देखिए की जिस घर में किसी बच्चे की असामयिक मृत्यु हो जाती है तो वहां उस परिवार का क्या हाल होता होगा ? यह बात सोच कर ही दिल सिहर उठता है। भगवान ना करे कि कल को हमारे बच्चे के साथ ऐसा कुछ भी हो। फिर क्या करेंगे हम इन नंबरों का, इन सर्टिफिकेटस का ?

बच्चा ठीक है, जीवित है, खुश है, निरोगी है इससे अधिक और क्या चाहिए। मैं यह भी जानती हूं कि आजकल का जमाना प्रतियोगिता का है। परंतु उसी के साथ-साथ आज हर हुनर का भी ज़माना है। यदि आपके बच्चे में किसी भी प्रकार का कोई भी हुनर है तो आप उसे अपनी पहचान बना सकते हैं, उससे अपना नाम रोशन कर सकते हैं, विश्व स्तर तक और अपनी आजीविका भी आसानी से चला सकते हैं। जरूरत है तो सिर्फ अभिप्रेरणा की, हिम्मत की, सहयोग की और डेडिकेशन की। ईश्वर ने आज तक किसी भी इंसान को ऐसा नहीं बनाया है जिसमें कोई भी खूबी ना हो।

आजकल प्रधानमंत्री जी ने भी कितनी योजनाएं युवाओं के लिए लॉन्च की है। यकीन मानिए आपका बच्चा भी कुछ ना कुछ अच्छा जरूर कर ही लेगा। पर आपके लिए उस बच्चे का जीवन में बने रहना अत्यावश्यक है।

आजकल की इस दबाव भरी जिंदगी में जहां 80% बच्चे खुद ही अपने करियर को लेकर इतने एक्टिव हैं, चिंतित हैं, तो हमें यह नहीं करना चाहिए कि हम उन पर और दबाव बनाए। इस विषय पर अभी नरेंद्र मोदी जी ने भी एक पुस्तक लिखी है तथा विभिन्न प्रकार की सहायक संस्थाएं इस विषय पर काम सक्रियता से कर रहे हैं ।साइकोलॉजिस्ट्स इन समस्याओं के चलते 24×7 की सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं क्योंकि यह समस्या बहुत गंभीर हो चुकी है।अतः आप सब इस समस्या को और गंभीर न बनने दें तथा इसमें यथाशक्ति अपना सहयोग प्रदान करें। हम सब लगभग इन सभी बातों को जानते हैं। फिर भी मैं कुछ सुझाव देना चाहती हूं। शायद इसे अपना कर किसी एक बच्चे की भी जिंदगी बच जाए तो उससे बढ़कर क्या चीज हो सकती है। “जीवन” से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता।

⇒ छोटे बच्चों को पढ़ाने का आसान तरीका।….. जरूर पढ़े।

⇒ सुझाव

♥ अत्यधिक प्रेशर ना ले, न हीं बच्चों को दें। बच्चे जितना अधिक समय स्वयं के लिए देंगे वही अच्छा है।

♥ दूर से ही मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनके खानपान व आराम का ध्यान रखें एवं प्यार से उन्हें अभिप्रेरित करें।

♥ इस समय तक बच्चों ने बहुत कुछ पढ़ लिया होता है। अत्यधिक नंबरों की होड़ में ना पड़े। जिंदगी सिर्फ नंबरों पर नहीं चलती। आप अपने बच्चे को एक अच्छा ज़िम्मेदार नागरिक बना कर भी बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

♥ हर बच्चा विशेष है और ईश्वर ने सबका भाग्य अलग-अलग लिखा है। अतः केवल कर्म करने है और ईमानदारी मेहनत के बल पर ही जो मिले वही मीठा फल है।

♥ जिंदगी रही तो अवसर बहुत मिलेंगे।

♥ हमारा बच्चा, उसका बचपन, उसकी चंचलता, उसका विकास, उसकी मुस्कान, उसका जीवन संरक्षण ही हमारा ध्येय होना चाहिए।

♥ प्रतियोगिता स्वयं से होनी चाहिए।

♥ नैतिक चारित्रिक मानवीय गुणों का विकास करने का प्रयत्न करें।

♥ उत्साहवर्धक, अभिप्रेरणात्मक, धार्मिक, नैतिक, चारित्रिक बल बढ़ाने वाली बातों का समावेश दैनिक जीवन में करें ताकि बच्चे अपने आप में एक अद्वितीय शक्ति का संचार महसूस कर सके एवं स्वस्थता एवं स्फूर्ति के साथ परीक्षाओं को मूर्त रूप दे सके।

♥ जिस विषय का पेपर हो चुका है चाहे वह कैसा भी हुआ है उस पर अधिक ध्यान ना देते हुए अगले पेपर की तैयारी में लग जाए तो ज्यादा अच्छा है।

♥ इन दिनों में बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करें ताकि उन्हें यह लगे कि हमारी तैयारी में हमारे अभिभावक भी पूरी तरह से सहयोगी हैं। Moral support.

♥ छोटे-छोटे ब्रेक देते रहे ताकि बच्चे अपने आप को रीफ्रेश समझते रहे, मानते रहें।

♥ पढ़ाई के बीच-बीच में आंवला, दूध और फल इत्यादि बच्चों को देते रहें ताकि इनसे बच्चों की स्मरण शक्ति और स्टैमिना पावर बढ़ती रहे।

♥ बच्चों को मानसिक स्तर पर स्वस्थ रखने का प्रयास करें, खुश रखने का प्रयास करें।

⇒ परीक्षा के डर से कैसे पाएं छुटकारा?….. जरूर पढ़े।

⇒ निष्कर्ष / Conclusion

मैंने जो लिखा है वह सब बातें आप सब लोग जानते हैं। परंतु फिर भी प्रयास करना हमारा काम है। हमसे पहले भी हर विषय पर बहुत कुछ लिखा जा चुका है, लिखा जा रहा है तथा हमारे बाद भी यह क्रम अनवरत जारी रहेगा। फिर भी यदि हमारे लेखन से किसी एक व्यक्ति के दिमाग पर भी सकारात्मक असर होता है तो हमारा लेखन, हमारे विचार, हमारी लेखनी सार्थक हो जाएगी क्योंकि …..

“अंदाज ए बयां बना देता है, हर बात को और हंसी,
वरना इस दुनिया में, कोई बात नहीं, बात नहीं”।

शुभकामनाओं के साथ।

∇ डॉ विदुषी शर्मा – नई दिल्ली • ♥
_____
हम दिल से आभारी हैं डॉ• विदुषी शर्मा जी के प्रेरणादायक लेख (परीक्षा के दिनों का तनाव, कुछ बातें, कुछ सुझाव।) हिन्दी में Share करने के लिए।
About – डॉ• विदुषी शर्मा जी,
आप अभी कार्यरत हैं – दिल्ली स्टेट की जनरल सेक्रेटरी इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाईजेशन. (You are currently working – Delhi State General Secretary International Human Rights Organization.)
Email ID: neerjasharma98@gmail.com & Blog: http://educationalvidushi.blogspot.in
 —™—

विदुषी शर्मा जी के लिए मेरे विचार:

♣ 🙂 “विदुषी शर्मा जी” ने बहुत ही सरल शब्दों में परीक्षा के दिनों का तनाव व इसे दूर करने का बहुत ही सरल सुझाव बताया है जो हर एक स्टूडेंट के लिए कारगर है फिर चाहे वह किसी भी क्लास का स्टूडेंट हो। हर एक सुझाव बहुत ही फायदेमंद है। जाे हर एक सुझाव पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी स्टूडेंट व अभिभावक गहराई से हर एक सुझाव का सार समझकर आत्मसात करें, उसका रिजल्ट अच्छा होगा और जीवन धन्य हाे जायेगा।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., परीक्षा - Exam, बोर्ड परीक्षा की तैयारी, वर्तमान शिक्षा और शिक्षार्थी, शिक्षा - Education Tagged With: 14 Surprising Ways to Beat Exam Stress, how to beat exam stress top tips, how to face exams without stress, how to get rid of exam fear, how to overcome exam stress, How to overcome the stress of the exam, how to reduce exam fear, how to remove study stress, How to stay stress free during examinations, कैसे करे पढ़ाई के तनाव को दूर?, परीक्षा के तनाव को दूर कैसे करे, परीक्षा के दिनों में कैसे रहे तनाव मुक्त

क्या यही है नारी सशक्तिकरण…।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ क्या यही है नारी सशक्तिकरण…। ϒ

लड़कियाँ फेसबुक पर कभी खून लगे सैनिटरी पैड पकड़कर, तो कभी रात 12 से 1 बजे सड़क पर अकेले घूमने की मुहिम का हिस्सा बन रही है। कभी दुकानों पर खुद जाकर शराब की बॉटल या कंडोम खरीद कर “माह लाइफ़ माह च्वाइस कैप्शन” के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर अपलोड कर रही है और इस तरीके से “नारी सशक्तिकरण” पर जोर दे रही है।

क्या महिलाएँ फेसबुक पर चलाए जा रहे इन “सेलिब्रिटी कैंपेन” में अपनी मध्यमवर्गीय बैचैन अस्मिता तलाश रही है ? सूदूर देहात इलाके में सर न ढांकने की वजह से कोई महिला रुई की तरह धुन दी जाती है, कही मायके जाने की पूछने पर प्रताड़ित की जा रही है तो कही छेड़छाड़ से आहत होकर मिट्टी तेल डाल खुद को आग लगा रही है। मैंने इतनी सशक्त महिला भी देखी जो बेहतर कैरियर के लिए अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध अकेली अमेरिका चली गयी। अलग अलग पृष्ठभूमि की महिलाओं के संघर्ष को एक ही पैमाने पर रखकर “नारी सशक्तिकरण” के लिए लिखना मेरे लिए मुश्किल काम है।

पत्नी, बहू या माँ से यह अपेक्षा गलत है कि वो हर सामान आपके हाथ में थमाए क्योकि वह आर्थिक दृष्टि से घर में अनुत्पादक तत्व है। 1000 रुपये माँगने के लिए एक स्त्री को जब हजार बार हाथ फैलाना पड़े तो उसका स्वाभिमान कितनी मौत मरता है ये सिर्फ वह जानती है। तमाम अपमान, अवहेलना या नारकीय परिस्थितियों का सबसे बड़ा कारण महिलाओं का पुरुष सदस्यों पर आर्थिक निर्भरता है। बेटियों को इतना शिक्षित करिए कि वे जीवनयापन के लिए किसी पर आश्रित न हो। उसे “दहेज़” नही “शिक्षा” दीजिये। एक औरत को सबसे ज्यादा संघर्ष चारदीवारी के भीतर ही करना होता है। शिक्षा का समान अधिकार ही महिला सशक्तिकरण है।

फेसबुक में चलते नित नए सतही आयोजनों में से एक है सार्वजनिक स्थान पर स्तनपान कराना। स्तनपान कराती फ़ोटो के पक्ष और विपक्ष में महिलाओं का सैलाब आ गया। महिलाओं के कमेंट्स कुछ इस तरह से थे ….. मैं एक बार रेलवे स्टेशन पर अपने बच्चें को फीडिंग करा रही थी। पुरुष मुझे घूर रहे थे, हँस रहे थे, पलट-पलट कर देख रहे थे, छिप-छिप कर देख रहे थे। अब महिलाओं की जिद है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान करा उन तस्वीरों को अपलोड कर एक बोल्ड महिला का तमगा भी चाहिये और साथ ही साथ सार्वजनिक स्थल पर मौजूद 100 अपरिचित पुरुषों से मर्यादा-पुर्षोत्तम श्रीराम सी शालीन प्रतिक्रिया भी।

  • सुलगी “हसरतों” की राख उड़ाती…।….. जरूर पढ़े।

क्या आपने “मनोविज्ञान” पढा है ? काम, क्रोध, लोभ, मोह, व्यग्रता, अहंकार सामान्य “मानसिक विकार” है जो कम या अधिक मात्रा में सभी में होते ही है। आप ऐसी कोरी कल्पना में है जहाँ मानव जाति के ये स्वाभाविक विकार समाप्त हो जाए। आप बिकनी या शॉर्ट्स में है तो किसी का आप पर हँसना, छिपकर या पलटकर देखना किसी अपराध की श्रेणी में नही आता जब तक कि वह फूहड़ या अश्लील इशारेबाजी न करे। इन सबसे बचने के दो तरीके है। या तो ऐसे बेहूदा लोगो के घूरने से आप बिल्कुल बेअसर रहिये या दूसरा इन परिस्थितियों से दूर रहिये। …..आपकी बेतुकी जिद कि “आप अर्धनग्न हो और कोई आपको देखे नही” फेसबुक पर यह शोर मचाना महज़ पब्लिसिटी स्टंट माना जाएगा।

“मेरी रात मेरी सड़क” मुहिम के तहत एक निर्धारित दिन सड़कों पर आधी रात बैनर पोस्टर ले निकलने वाली हर लड़की जानती थी कि आज हम तयशुदा आयोजन के लिए समूह में निकले है इसलिये जोर-जोर से नारे लगा रहे है …”मेरी रात मेरी सड़क”…। बिल्कुल वही बैनर पकड़ी लड़की दूसरे दिन रात को उसी सड़क पर 2 बजे रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर दूर अपने घर अकेली नही जाएगी। हमें हमारे देश में महिला सुरक्षा की जमीनी हकीकत पता है। देश में जनसंख्या के अनुपात में आवश्यकता से 68 प्रतिशत कम पुलिस किस-किस को सुरक्षा देगी ? एक एफ.आई.आर. करवाने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते है सभी को मालूम है। हमें सावधान होना ही होगा। अपराध शून्य धरती के लिए पृथ्वी को मानवरहित करना होगा। सड़कों पर आधी रात भी महिलाएँ निकले और परिवार को सुकून से नींद आ जाए ये गारंटी देना सरकार का काम है, हमारे तंत्र का कर्तव्य है। तब है असल “नारी सशक्तिकरण”।

कोई महिला किसी यौन अपराध का शिकार हो जाती है तो उसके सामाजिक सम्मान में कोई कमी न आए इस बात के लिए लोगों के नजरिये में सकारात्मक बदलाव की पहल ही नारी स्वतंत्रता का असल आंदोलन। “महिला यौन शोषण” वास्तव में गम्भीर समस्या है। लोक लाज से आतंकित महिलाएँ सामने नही आती और अपने साथ हुई ज्यादती को दुःस्वप्न की तरह भुलाने की कोशिश करती है। समाज में कई सफेदपोश सिर्फ इसलिए बच जाते है कि मामला सामने आने पर अपराधी नही पीड़िता की मानहानि होगी। अपनी बेटियों को हौसला और हिम्मत दीजिये कि उनकी अस्मिता को चोट पहुँचाने वाले का पुरज़ोर विरोध करने का उसमें सामर्थ्य आए। समाज की इस निम्न सोच में बदलाव ही असल “नारी सशक्तिकरण” है।

लड़कियाँ फेसबुक पर अपने यूज्ड सैनेटरी पैड के साथ तस्वीर लगा किस तरीके की नारीमुक्ति का पर्व मना रही है समझ से परे है। महिला सशक्तिकरण वास्तव में संवेदनशील और संजीदा मुद्दा है। प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का बेहद चर्चित कैम्पेन .. “माह लाइफ – माह रूल्स” …में उनके बोल्ड तेवरों ने बहुत सुर्खियाँ बटोरी। अंग्रेजी में दीपिका बोल रही है कि मेरा लाइफ पार्टनर मुझे नियंत्रित नही कर सकता कि मैं रात कहाँ और किसके साथ बिताकर आ रही हूँ। देश भर की लड़कियों को यह जुमला बहुत भाया। क्या इन लड़कियों ने कभी नही सोचा कि दीपिका ने रनबीर कपूर को सिर्फ इसलिए छोड़ा क्योकि कैटरीना कैफ के साथ उनकी कोज़ी तस्वीरें सामने आयी। प्रेम एकाधिकार माँगता है। जीवनसाथी द्वारा आपके प्रेम पर एकाधिकार की माँग जायज़ है। इसमें कैसा नारी शोषण ? महिलाएँ इतनी “भटकी मुहिम” और “भ्रमित आंदोलनों” का हिस्सा कैसे बन रही है ? क्या नकारात्मकता का आकर्षण उन्हें लुभा रहा है ?

अमिताभ बच्चन ने अपने फेसबुक अकाउंट में पूरे देश की बेटियों के नाम एक खुला पत्र लिखा। लड़कियाँ मिनी पहन आधी रात डिस्को जाए या शराब पीए किसी को आपत्ति नही होना चाहिए। जी उन्होंने सही कहा क्योकि उनके घर की महिलाएँ आधी रात निकल सकती है। आप गूगल पर … ” ऐश्वर्या राय इन एयरपोर्ट टाइप करिए ” …और तस्वीर देखिए। 6 से 7 बॉडीगार्ड से हर वक़्त घिरी उनके परिवार की महिलाएँ निश्चित रूप से आधी रात बाहर निकल सकती है।

एक स्त्री होने के नाते आप संघर्ष करिए अपने परिवार के भीतर शिक्षा के अधिकार व अपने महिला स्वाभिमान को अक्षुण्ण रखने, अपनी आर्थिक आजादी के लिए, अपनी सामाजिक सुरक्षा के लिए। घर की चारदीवारी के बाहर निकल कर लम्बा संघर्ष करिए अपनी सरकार से सुरक्षित सड़कों के लिए। मुँहतोड़ जवाब दीजिये उस समाज को जो बलात्कार पीड़िता या यौन शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली को हेय दृष्टि से देखता है। किसी भेड़चाल में शामिल होने से पहले विचार करिए कि आपसे पूछा गया हर सवाल, संशय या आपत्ति आपके नारीत्व पर प्रहार नही है। संतुलित बुद्धि से तौलने का नजरिया विकसित करिए। अपने लक्ष्य स्वयं निर्धारत करिए।

अभद्रता और शालीनता, बेहूदगी और गरिमा, फूहड़ता और शिष्टता के बीच के फर्क को अंतरात्मा से महसूस करिए और स्त्री-गरिमा का सार्थक उत्सव मनाइए।…(आपकी मधु ) ….. 

(महिला-सप्ताह पर सभी महिलाओं के लिए।)

© …(Madhu Chaturvedi Ji) _ Writer at film association Mumbai ®

हम दिल से आभारी हैं मधु जी के “क्या यही है नारी सशक्तिकरण…।” विषय पर हिन्दी में Article (अपने विचार) साझा करने के लिए।

FB Page Link : https://www.facebook.com/madhuchaturvediwriter/

मधु जी के लिए मेरे विचार:

♣ “मधु जी” ने “क्या यही है नारी सशक्तिकरण…।” Article के माध्यम से Women’s Day Week पर विशेष दिल को छूने वाला कितना सरल सुंदर-शिक्षाप्रद व अनुकरणीय वर्णन किया हैं। असल में “नारी सशक्तिकरण” क्या है, इस बात को बखूबी बहुत ही सरल शब्दो में समझाया है। हर एक नारी को इन बातों पर विचार करना चाहिए दिल से। और इस विषय पर दिलसे सोच समझकर ही कोई कदम उठाये। तभी सच्चे अर्थो में “नारी सशक्तिकरण” होगा। आशा करता हूँ मेरे भारत देश की हर एक नारी इन बातों पर विचार जरूर करेंगी।मधु जी – की लेखनी की खासियत है की बिलकुल खुले मन से लिखती है, इनके लेख के हर एक शब्द दिल को छूने वाले होते है। हर एक शब्द अपने आप में एक पूर्ण सुझाव देता है, फिर चाहे वो कवितायें हो या अन्य लेख। जो भी इंसान इनके लेख को दिल से समझकर आत्मसात करेगा उसका जीवन धन्य हो जायेगा।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., महिला सशक्तिकरण Tagged With: empowerment of women, empowerment of women essay, empowerment of women in india, क्या नारी सशक्तिकरण वास्तव में हो रहा है, नारी सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण का महत्व, महिला सशक्तिकरण की अवधारणा, महिला सशक्तिकरण की परिभाषा, महिला सशक्तिकरण के उपाय

सुलगी “हसरतों” की राख उड़ाती…।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ सुलगी “हसरतों” की राख उड़ाती…। ϒ

.. वो “औरत” दौड़ कर रसोई तक,
दूध बिखरने से पहले ही बचाती है।
उन कामयाब मामूली से लम्हों में,
अपने बिखरे “ख्वाबो” का गम भूलाती है।

सुलगी “हसरतों” की राख उड़ाती और
रोटी जलने से पहले हटाती है।
एक कप सम्हाल टूटने से बचाकर,
अपने “हौसलें” मर्ज़ी से गिराती है।

कपड़ो के दाग छुड़ाती सलीके से,
मन के जख्मों को वो छिपाती है।
कैद कर अपने “अरमान” ख़ामोशी से,
रसोई के बंद डिब्बों में सजाती है।

गुजरे लम्हों के अफ़सोस की स्याही,
दिल की दिवार से बेबस हटाती है।
मेज़ कुर्सियों से धूल झड़ाती चुप और
अजीज ख्वाबों पर “गर्द” चढ़ाती है।

कितने किरदारों में ढलती ढलती वो
“हुनर” सारा रसोई के सिंक में बहाती है।
कपड़ो की तह में लपेट तमाम “शौक”,
अलमारी में चुपचाप दबाती है।

अज़ीज़ चेहरों को मंजिल तक पहुँचाने,
अपने “मकसद” आले में रख भूलाती है।
घर भर को उन्मुक्त गगन में उड़ता देखने,
सतरंगी सपनों के पंख खुद हो कटाती है।

हाँ ! हर घर में एक “औरत” है,
जो बिखरने से पहले सम्हालती है।…(मधु)

( Happy Women’s Day to all beautiful ladies )

© …(Madhu Chaturvedi Ji) _ Writer at film association Mumbai ®

हम दिल से आभारी हैं मधु जी के “सुलगी “हसरतों” की राख उड़ाती।” विषय पर हिन्दी में कविता साझा करने के लिए।

FB Page Link : https://www.facebook.com/madhuchaturvediwriter/

मधु जी के लिए मेरे विचार:

♣ “मधु जी” ने “सुलगी “हसरतों” की राख उड़ाती।” कविता के माध्यम से Women’s Day पर विशेष दिल को छूने वाला कितना सरल सुंदर-शिक्षाप्रद व अनुकरणीय वर्णन किया हैं। हर एक के जीवन में एक नारी का महत्व कितना है – इसका बहुत ही सरल शब्दों में अति सुन्दर वर्णन किया हैं। मधु जी – की लेखनी की खासियत है की बिलकुल खुले मन से लिखती है, इनके लेख के हर एक शब्द दिल को छूने वाले होते है। हर एक शब्द अपने आप में एक पूर्ण सुझाव देता है, फिर चाहे वो कवितायें हो या अन्य लेख। जो भी इंसान इनके लेख को दिल से समझकर आत्मसात करेगा उसका जीवन धन्य हो जायेगा।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., मधु जी की कवितायें हिंदी में।, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: .. वो "औरत" दौड़ कर रसोई तक, hindi kavita on nari, hindi poems on nari shakti, Madhu ji's poems in Hindi, mahila diwas par kavita in hindi, mahila diwas par shayari, nari diwas par kavita in hindi, poem on women's strength in hindi, women's day poem in hindi, अपने "मकसद" आले में रख भूलाती है। घर भर को उन्मुक्त गगन में उड़ता देखने, अपने "हौसलें" मर्ज़ी से गिराती है। कपड़ो के दाग छुड़ाती सलीके से, अपने बिखरे "ख्वाबो" का गम भूलाती है। सुलगी "हसरतों" की राख उड़ाती और रोटी जलने से पहले हटाती है। एक कप सम्हाल टूटने से बचाकर, अलमारी में चुपचाप दबाती है। अज़ीज़ चेहरों को मंजिल तक पहुँचाने, कवितायें हिंदी में।, जो बिखरने से पहले सम्हालती है।...(मधु), दिल की दिवार से बेबस हटाती है। मेज़ कुर्सियों से धूल झड़ाती चुप और अजीज ख्वाबों पर "गर्द" चढ़ाती है। कितने किरदारों में ढलती ढलती वो "हुनर"सारा रसोई के सिंक में बहाती है। कपड़ो की तह में लपेट तमाम "शौक", दूध बिखरने से पहले ही बचाती है। उन कामयाब मामूली से लम्हों में, मधु जी की कवितायें हिंदी में।, मन के जख्मों को वो छिपाती है। कैद कर अपने "अरमान" ख़ामोशी से, रसोई के बंद डिब्बों में सजाती है। गुजरे लम्हों के अफ़सोस की स्याही, सतरंगी सपनों के पंख खुद हो कटाती है। हाँ ! हर घर में एक "औरत" है

स्वाति की उन बून्दों पर…।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ स्वाति की उन बून्दों पर…। ϒ

जीवन जीना एक कला है
प्रतिपल एक रंगोली है
गर मानवता है दिल में तो
प्रात-रात नित होली है॥

वसुधा अंबर में संगम का
माध्यम दिनकर होता है
तिल होता है चन्दा में भी
फिर भी शीतल होता है॥

विष से व्याप्त भुजंग है होता
चन्दन की उस डाली पर
पर शीतलता की वह भाषा
छाई है हरियाली पर॥

स्वाति की उन बून्दों पर
पपिहा का जीवन होता है
वह याद उसी को करता है
और स्वप्न में उसके सोता है॥

ये त्याग न्योछावर की बातें
मैं तुमको नहीं बताता हूं
पर जीवन जीना एक कला है
मन्त्र तुम्हें बतलाता हूं॥

जीवन को गर समझ गये तो
पथ जैसे रंगोली है
गर मानवता दिल में है तो
प्रात-रात नित होली है॥

©- अशोक सिह, – आजमगढ़, उत्तर प्रदेश। ∇

ashok-singh-kmsraj51

हम दिल से आभारी हैं अशोक सिह जी के प्रेरणादायक हिन्दी कविता साझा करने के लिए।

About Ashok Singh – अशोक जी के शब्दाें में – अभी मैं IAS की तैयारी कर रहा हूँ। दिल मे समाज सेवा की लौ जलाये हुए कुछ बेहतर करने को प्रयासरत हूँ और अपना सत प्रतिशत देने को तत्पर। मेरा HOBBY कविताएं लिखना, दक्षिण भारत की फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना, समाज से जुङे रहना, संगीत सुनना(खासकर पुराने) शामिल है।

अशोक सिह जी के लिए मेरे विचार: 

♣ “अशोक सिह जी” की कविताआे के हर एक शब्द में प्राकृतिक सौंदर्य का अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

♥••—••♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., अशोक सिह।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: famous hindi poems, heart touching poems, hindi poems on happiness, hindi romantic poems, hindi short love poems, Short hindi poems, Swati ki un bundo par, अशोक सिंह, अशोक सिह जी की हिन्दी कवितायें।, कविताएँ हिंदी में, कवितायें, गीत-गज़ल-कविता, गीत-गज़ल-कविता हिंदी में, स्वाति की उन बून्दों पर

क्यों करें निस्वार्थ कर्म ?

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ निस्वार्थ कर्म क्यों करे ? ϒ

⇒ या – क्यों करें निस्वार्थ कर्म ?

निस्वार्थ कर्म – वह कर्म जिससे किसी भी तरह के लाभ की आशा न हो, ना ही अति सूक्ष्म, ना तो दीर्घ। अर्थात: जिस कर्म से किसी भी तरह के लाभ की आशा ना किया जाये वह निस्वार्थ कर्म कहलाता है।

क्यों करें निस्वार्थ कर्म? / Why do selfless deeds?

जब भी आप निस्वार्थ कर्म करते है तो आपके कर्म में “पूर्ण इंसानियत हित” छीपा होता है। जब भी आपके कर्म स्वार्थ पूर्ण होते है तो – उस कर्म में मानवता का हित ना के बराबर होता है, इसलिए निस्वार्थ कर्म ही सर्वोच्च कर्म है। निस्वार्थ कर्म आपको वह सब कुछ देगा जो आप स्वप्न में भी नही सोच सकते, अर्थात: आपके सोच से भी कही अत्यधिक मिलेगा आपको।

एक प्राचीन कहावत है :

बिन मांगे मोती मिले – मांगे मिले ना भीख॥

अर्थात : आपके निस्वार्थ कर्म जिसमे आपकी कोई मांग नहीं होती है – उस कर्म के फल आपको मोती से भी ज्यादा कीमती रूप में प्राप्त होते है, इस वजह से – आपको सारे कर्म निस्वार्थ भाव से करना चाहिए।

बहुत लोगों के मन में प्रश्न होगा की अगर हम निस्वार्थ कर्म करेंगे तो हमारी जरूरते कैसे पूर्ण होंगी?

  • आप लोगों को पता होना चाहिए की, प्रकृति का यह नियम है की आपके निस्वार्थ कर्म आपको आपके सोच से कहीं अत्यधिक देगा। सच्चे मन से निस्वार्थ कर्म तो करे – मैं आपको आश्वस्त करता हु की आपको वह सब कुछ मिलेगा जो आपने कभी स्वप्न में भी नहीं सोचा होगा।
  • जब आप सच्चे मन से निस्वार्थ कर्म करेंगे तो – हर वह असंभव कार्य, जो आप नहीं कर पा रहे थे, वह कार्य भी आप सरलता पूर्वक कर पाएंगे। अर्थात: हर कार्य करना संभव हो जायेगा, आपके पास हर कार्य को करने का उपाय होगा।
  • निस्वार्थ कर्म करने से आपका मन सदैव ही शांत होगा, और शांत मन से जादुई ढंग से आपको सब कुछ बहुत ही सरल अनुभव होगा। अर्थात: अशांत मन उचित निर्णय लेने की क्षमता काे खत्म(खाे) कर देता हैं, लेकिन जब मन पूर्ण शांत होगा तो उचित निर्णय लेना भी आसान होगा, जिससे आपके हर एक कर्म आसान हो जायेंगे।

अगर आपके मन में निस्वार्थ कर्म से सम्बंधित किसी तरह का और प्रश्न हो तो आप निसंकोच पूछ सकते है –
feel to free contact me – email me your questions.

My E-mail ID is : kmsraj51@hotmail.com

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., Self Improvement Tagged With: How to achieve your goal, jivan me safalta ke upay, niswarth karma fal deta hai in hindi, Personal Development, Personal Development Tips in Hindi, success hone ke tips in hindi, what is karma in hindi, Why do selfless work, अपना लक्ष्य कैसे प्राप्त करे, क्यों करें निस्वार्थ कर्म, लक्ष्य की परिभाषा, सफल जीवन के नियम, सफलता के सूत्र इन हिंदी

कैसे करें तैयारी – बोर्ड परीक्षा की?

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ कैसे करें तैयारी – बोर्ड परीक्षा की? ϒ

⇒ Preparation for board exam

बोर्ड परीक्षा – Board examination

मार्च का महीना और परीक्षा का आना। इसमें सबसे अधिक असहजता दसवीं और बारहवीं के बच्चों को महसूस होती है क्योंकि यह समय उनकी बोर्ड परीक्षा का होता है। कुछ बच्चे स्वभाव से बातों को सहजतापूर्ण समझने वाले होते हैं जिन्हें परीक्षा का डर अपेक्षाकृत कम परेशान करता है जबकि कुछ बच्चों में अत्यधिक चंचलता परीक्षा के दौरान डर उत्पन्न कर देती है। यदि बच्चे में परीक्षा के लिए थोड़ा बहुत डर है या दबाव है तो यह अच्छा भी हो सकता है क्योंकि इससे बेहतर प्रदर्शन कर पाने के मार्ग प्रशस्त होते हैं। जबकि अत्यधिक दबाव बच्चों में नकारात्मकता उत्पन्न कर परेशानी की ओर धकेल देने का न चाहने वाला काम कर डालता है।

  • जरूर पढ़े – परीक्षा के डर से कैसे पाएं छुटकारा?

बोर्ड परीक्षा के लिए ध्यान देने योग्य बातें –

• Things to note about board exams

1. लगातार पढ़ने से बचें – Avoid reading continuously

बोर्ड की परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को चाहिए कि वह लगातार न पढ़े क्योंकि ऐसा करने से मानसिक दबाव बढ़ने लगता है।

2. घबराहट से दूर रहे – Stay away from panic

बच्चों को चाहिए कि वे अपने अंदर घबराहट पैदा न होने दें। संयम और शांति से काम ले।

3. मस्तिष्क की ताकत बढ़ाये – Increase brain power

इसके लिए उचित आहार विहार को अपनाना चाहिए।

4. व्यायाम, योग आदि करें  – Exercise, yoga etc.

दबाव कम करने के लिए व्यायाम, योग आदि का सहारा लिया जा सकता है। व्यायाम, योग आदि करने से शरीर और मन स्वस्थ महसूस करता है।

5. खान-पान  –  Food and drink

फास्ट फूड का प्रयोग न करके अच्छे खान-पान पर ध्यान दें। अपने भोजन में फल, सब्जी, दूध आदि को शामिल करें।

6. बीच – बीच में आराम करें  –  Relax in between

अपने अंदर थकान महसूस करते ही कार्य में परिवर्तन कर लें। अथवा थोड़ी देर आराम कर लें। थोड़ी देर आराम कर लेने से शरीर को पुनः ऊर्जा मिल जाती है।

7. समय से सोना  –  Sleep on time

परीक्षा के दौरान समय से सोना बहुत ज़रूरी है। न केवल इतना ही बल्कि भरपूर नींद लेना भी अच्छे परिणामों के लिए आवश्यक शर्त है। इसलिए अपनी नींद को पूर्ण करे – जिससे शरीर को पूर्ण ऊर्जा मिले और सुस्ती न आये।

8. ब्रह्म-मुहूर्त का सदुपयोग  –  Utilization of Brahma Muhurt

कहा जाता है कि सुबह का समय पढ़ाई के लिए काफी अच्छा होता है। यह वह समय होता है जब हमारा मन मस्तिष्क पूर्ण रूपेण तरो-ताज़ा होता है। यह वह समय होता है जब ब्रेन में पवित्रता (Purity) की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। रात में पहले सो जाये और ब्रह्म-मुहूर्त में उठकर जरूर पढ़े। अतः इस समय का सदुपयोग करके बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

9. मनोरंजन  –  Entertainment

बहुत अधिक थकान होने पर OM Chanting Music / Deep Relax Music आदि 30-60 मिनट तक सुनना सही रहता है। इसके साथ-साथ खेलकूद करके भी थकान दूर की जा सकती है।

10. समय का सदुपयोग  –  Good use of time

सबसे आवश्यक तथ्य यह है समय का सदुपयोग किया जाए। क्योंकि केवल समय ही है जो कभी लौट कर वापिस नहीं आता। इसलिए इसकी कीमत को समझ कर इसका उपयोग करना अधिक श्रेष्ठ है। इसलिए समय वेस्ट न करें (Do not waste time.)। 

11. चिकित्सक की सलाह  –  Doctor’s advice

यदि उपरोक्त सभी बातों को अपनाने के बाद भी बच्चा यदि असहज महसूस करता है तो उसे निश्चित तौर पर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

बोर्ड परीक्षा को अपने ऊपर हावी न होने देने के कुछ उपाय –

⇒ Some ideas for Board exams not allowing yourself to dominate

1. माता-पिता की उम्मीदें  –  Parental expectations

अक्सर माता-पिता अपने बच्चों से आवश्यकता से अधिक उम्मीदें कर बैठते हैं। यदि बच्चों को ऐसा लगता है कि वे अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाएंगे तो उनसे वे खुलकर बात करें। उन्हें अपनी स्थिति से अवगत कराएं और कोशिश करते रहेंगे-इस दिशा में यकीन दिलाएं। 

2. लक्ष्य निर्धारित करें  –  Set targets/goals

प्रत्येक बच्चे को चाहिए कि वह लक्ष्य निर्धारित करें। आवश्यकता से अधिक महत्वकांक्षी होना भी कई बार गलत सिद्ध होता है। अतः अपनी योग्यता को पहचान कर लक्ष्य की ओर बढ़ें।

3. केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं  –  Not enough book knowledge only

इसके लिए अनुभव होना भी आवश्यक है। केवल किताबी ज्ञान या किताबी कीड़ा बनकर अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं किये जा सकते।इसलिए जितना ज्यादा हो सके प्रैक्टिस करते रहे।

4. योग, व्यायाम, खेलकूद, मनोरंजन  –  Yoga, Exercise, Sports, Entertainment

बच्चों को चाहिए कि परीक्षा दबाव को कम करने के लिए इन सभी बातों को अपनी दिन चर्या में शामिल करें। 

5. नियमित रूप से पढ़ें  –  Read regularly

यदि पढ़ाई पर नियमित रूप से ध्यान दिया जाए तो परीक्षा का परिणाम स्वतः ही अच्छा होने की संभावना बनती है और परीक्षा का डर भी कुछ कम रहता है। अतः इस ओर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है।

• बोर्ड परीक्षा की तैयारी में संयम की आवश्यकता होती है। केवल एक दिन की पढ़ाई किसी को भी बहुत बड़ा विद्वान बना पाने में असमर्थ है। दसवीं या बारहवीं के बच्चों में चंचलता की प्रवृति पायी जाती है। उथल-पुथल उनके दिलों दिमाग पर छायी रहती है परन्तु इन सभी समस्याओं पर उपरोक्त बातों पर ध्यान देकर अंकुश लगाया जा सकता है और अच्छे प्रदर्शन की संभावना को अपेक्षाकृत अधिक बढ़ाया जा सकता है।

♥ हमें पूर्ण विश्वास है की ऊपर बताये गए नियमों का पालन करेंगे तो आपके एग्जाम के परिणाम बहुत अच्छे आएंगे। शांत मन से नियमित पढ़ते रहे।

♦ नंदिता शर्मा जी। – नोएडा, उत्तर प्रदेश ♦

♦ अध्यापिका – बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा, उत्तर प्रदेश ♦

लेखिका नंदिता शर्मा जी अभी अध्यापिका के पद पर कार्यरत है — बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा, उत्तर प्रदेश में। नंदिता शर्मा जी KMSRAJ51.COM की सीनियर लेखक टीम पैनल की सदस्य भी है। (Nandita Sharma Ji, is also a member of the Senior Writers Team Panel of KMSRAJ51.COM.)

—————

हम दिल से आभारी हैं नंदिता शर्मा जी के “कैसे करें तैयारी – बोर्ड परीक्षा की?” विषय पर हिन्दी में Article साझा करने के लिए।

नंदिता शर्मा जी के लिए मेरे विचार:

♣ “नंदिता शर्मा जी” ने “कैसे करें तैयारी – बोर्ड परीक्षा की?” विषय पर कितना सुंदर-शिक्षाप्रद व अनुकरणीय वर्णन किया हैं। बहुत ही कारगर सरल सुझाव बताया है, जो की हर किसी Student के लिए फायदेमंद है चाहे वो किसी भी क्लास का स्टूडेंट हो। यह सुझाव सभी के लिए कारगर है। अगर आप इन छोटी-छोटी सुझावों का पालन करेंगे तो अवश्य ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नंदिता शर्मा जी द्वारा सुझाये गए – इन छोटी-छोटी सुझावों का पालन करके आपके मन में जो बोर्ड परीक्षा का भय है उससे मुक्त हो जायेंगे।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., Exam Preparation Tips in Hindi, EXAM TIPS IN HINDI, परीक्षा - Exam, बोर्ड परीक्षा की तैयारी, शिक्षा - Education Tagged With: best method to study for exams, exam tips and tricks, final exam study tips, How to prepare - board examination, preparation for board exam, study tips for exams, टिप्स - बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का, परीक्षा - Exam, बोर्ड परीक्षा की तैयारी, बोर्ड परीक्षा के लिए ध्यान देने योग्य बातें, व्यायाम - योग

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.