• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for प्रेरणादायक हिंदी कहानियां

प्रेरणादायक हिंदी कहानियां

दिमाग को सकारात्मक विचारों से भरे, न कि नकारात्मक कूड़े से।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ दिमाग को सकारात्मक विचारों से भरे, न कि नकारात्मक कूड़े से। ϒ

जब मानव दिमाग में सकारात्मक विचार भरे हाे, ताे नकारात्मक विचार काे कभी भी जगह नहीं मिलेगी। सदैव अपने दिमाग में सकारात्मक विचाराें रूपी टानिक भरते रहें। अपने मन काे सदैव ही सकारात्मक विचाराें के सागर में गाेते लगवाते रहें। जब आपका मन सकारात्मक विचाराें से पूर्ण हाेगा, तो आपके सारे कर्म अति सुंदर तरीके से होंगे।

एक दिन एक व्यक्ति ऑटो से रेलवे स्टेशन जा रहा था। ऑटो वाला बड़ी ही सावधानी पूर्वक आराम से ऑटो चला रहा था। पार्किंग से अचानक ही एक कार निकलकर सड़क पर आ गई। ऑटो चालक ने तेज़ी से ब्रेक लगाया और कार, ऑटो से टकराते-टकराते बची।

कार चालक गुस्से में ऑटो वाले काे ही भला-बुरा कहने लगा जबकी गलती कार चालक की थी। ऑटो चालक एक सत्संगी(सकारात्मक विचार सुनने-सुनाने)वाला था। उसने कार वाले की बाताें पर गुस्सा नहीं किया और क्षमा मांगते हुए आगे बढ़ गया। ऑटो में बैठें व्यक्ति काे कार वाले की हरकत पर गुस्सा आ रहा था और उसने ऑटो वाले से पूछा, तुमने उस कार वाले काे बिना कुछ कहे ऐसे ही क्यों जाने दिया? उसने तुम्हे भला-बुरा कहा जबकि गलती ताे उसकी थी। हमारी किस्मत अच्छी थी, नहीं ताे उसकी वजह से हम अभी अस्पताल में हाेते।

ऑटो वाले ने कहा, साहब! बहुत से लाेग garbage truck (कचरे का ट्रक) की तरह हाेते हैं। वे बहुत सारा कचरा अपने दिमाग में भरे हुए चलते हैं। जिन चीज़ाें की जीवन में काेई ज़रूरत नहीं हाेती उनकाे मेहनत करके जाेड़ते रहते हैं, जैसे – अहंकार, कामुकता, क्रोध, निराशा, चिंता, घृणा, लाेभ आदि। जब उनके दिमाग में ये बहुत सारा कचरा हाे जाता है ताे वे अपना बाेझ हल्का करने के लिए इसे दूसराें पर फेंकने का माैका ढूंढ़ने लगते हैं। इसलिए मैं ऐसे लाेगाें से दूरी बनाए रखता हूँ और उन्हे दूर से ही मुस्कुरा कर अलविदा कह देता हूँ, क्योंकि अगर उन जैसे लाेगाें द्वारा गिराया हुआ कचरा(कूड़ा-कर्कट) मैंने स्वीकार कर लिया ताे मैं भी एक “कचरे का ट्रक” बन जाऊगा और अपने साथ-साथ आसपास के लाेगाें पर भी वह कचरा गिराता रहुँगा।

मैं साेचता हूँ जिंदगी बहुत खूबसूरत है, इसलिए जाे हमसे अच्छा व्यवहार करते हैं उन्हे धन्यवाद कहाे और जाे हमसे अच्छा व्यवहार नहीं करते उन्हे मुस्कुराकर माफ कर दाे। हमें यह याद रखना चाहिए कि सभी मानसिक राेगी केवल अस्पताल में ही नहीं रहते हैं। कुछ हमारे आस-पास खुले में भी घूमते रहते हैं।

  • याद रखें – प्रकृति का यह नियम है कि यदि खेत में बीज न डाला जाएं ताे कुदरत उसे घास-फूस से भर देती है, उसी तरह यदि दिमाग में सकारात्मक विचार न भरे जाएं ताे नकारात्मक विचार अपनी जगह बना ही लेते हैं।

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं। ~ कृष्ण मोहन सिंह(KMS)

 ~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

∗ निश्चित सफलता के २१ सूत्र।

∗ जीवन परिवर्तक 51 सकारात्मक Quotes of KMSRAJ51

* अच्छी आदतें कैसे डालें।

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

~KMSRAJ51

____Copyright © 2013 – 2016 Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2016-Kmsraj51 की कलम से….., हिंदी, हिन्दी साहित्य Tagged With: 10 Most Read Hindi Stories / 10 सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं हिंदी कहानियां, Collection of Hindi Stories, Hindi Kahani-हिंदी कहानी-kmsraj51, Hindi Stories, Hindi Stories / 10 सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं हिंदी कहानियां, hindi stories with moral, Hindi Stories-कहानियां हिन्दी में।, https://kmsraj51.com/, kms, kmsra, KMSRAJ, Kmsraj51, Mind full of positive thoughts rather than negative litter, Short Hindi Story For Kids, short story for kids, story for kids, story for kids in hindi, कहानियां, कहानियां हिन्दी में।, दिमाग को सकारात्मक विचारों से भरे, न कि नकारात्मक कूड़े से।, प्रेरणादायक हिंदी कहानियां, प्रेरणादायक हिंदी कहानी, बच्चों के लिए प्रेरणात्मक हिंदी कहानी का संग्रह, शैक्षिक हिन्दी कहानियां बच्चों के लिए।, सच्ची कहानियां, हिंदी कहानियां, हिंदी कहानी, हिंदी कहानी : Hindi Stories, हिंदी कहानी।, हिन्दी में कहानियां।

इंसान स्वयं ही भस्मासुर।

Kmsraj51 की कलम से…..
Kmsraj51-CYMT-JUNE-15

ϒ इंसान स्वयं ही भस्मासुर। ϒ

प्रिय दोस्ताें, 

आज का इंसान खुद ही भस्मासुर बन गया हैं। अाज का इंसान स्वयं ही अपने आप काे यू ही नष्ट कर रहा हैं। इस बात पर मुझे हाल ही में हुए एक Research  की याद आती है। ताे दोस्ताें Research कुछ इस तरह से हैं:-

अमेरिका में जब एक कैदी काे फाँसी की सजा सुनाई गई ताे वहां के कुछ वैज्ञानिकाें ने साेचा कि क्याें न इस कैदी पर कुछ प्रयाेग किया जाये! तब कैदी काे बताया गया कि हम तुम्हें फाँसी देकर नहीं, परन्तु ज़हरीला काेबरा साँप डसाकर मारेंगे।

उसके सामने बड़ा सा ज़हरीला काेबरा साँप ले आने के बाद कैदी की आंखें बंद करके कुर्सी से बांधा गया और उसकाे साँप नहीं बल्कि दाे सेफ्टी पिन चुभाई गई! और क्या हुआ कि कैदी की कुछ सेकंड में ही माैत हाे गई। पोस्टमार्टम के बाद पाया गया कि कैदी के शरीर में साँप के ज़हर के समान ही ज़हर है। अब साेचने वाली बात यह है कि ये ज़हर कहां से आया जिसने उस कैदी की जान ले ली….. वाे ज़हर उसके खुद के शरीर ने ही सदमे में उत्पन्न किया था।

हमारे हर संकल्प से Positive एवंम Negative Energy उत्पन्न हाेती है, और आे हमारे शरीर में उसी अनुसार हार्मोन्स उत्पन्न करती है। 75% to 83% बीमारियाें का मूल कारण नकारात्मक सोच(Negative thinking) से उत्पन्न Energy ही हैं। आज का इंसान ही अपनी गलत साेच के कारण भस्मासुर बन खुद का विनाश कर रहा है।

अपनी साेच काे सदैव सकारात्मक (Positive) रखें और खुश रहें। 

२५ साल की उम्र तक हमें परवाह नहीं हाेती कि “लोग क्या सोचेंगे!”

५० साल की उम्र तक इसी डर में जीते है कि “लोग क्या सोचेंगे!!”

५० साल के बाद पता चलता है कि “हमारे बारे में काेई सोच ही नहीं रहा था!!!”

प्रिय दोस्ताें, एक बात सदैव याद रखें, जिस कार्य काे करने से आपकाे कभी भी बाेरीयत नहीं लगती, उसी कार्य काे अपने आजीविका का साधन बना लें। क्योंकी जिस कार्य काे करने से आप बाेर नहीं हाेते! उसी कार्य काे ही आप लंबे समय तक आंनद पूर्वक कर सकते हैं। हमेशा सकारात्मक ही साेचे, सकारात्मक ही पढ़ें, सकारात्मक ही देखें, सकारात्मक ही करें।

पढ़ें – विमल गांधी जी कि शिक्षाप्रद कविताओं का विशाल संग्रह।

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान रुपी भोजन जरूरी हैं। ~ कृष्ण मोहन सिंह(KMS)

 ~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

∗ निश्चित सफलता के २१ सूत्र।

∗ जीवन परिवर्तक 51 सकारात्मक Quotes of KMSRAJ51

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

~KMSRAJ51

____Copyright © 2013 – 2015 Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2015-Kmsraj51 की कलम से….., Hindi Motivational Story !!, हिंदी, हिन्दी साहित्य Tagged With: A collection of short motivational Hindi Stories, AUTHOR KMSRAJ51, AUTHOR KRISHNA MOHAN SINGH, Famous Hindi Stories, Hindi Kahani Free Hindi Stories Online, Hindi Stories, Hindi Stories-कहानियां हिन्दी में।, http://kmsraj51.com/, Huge collection of inspirational stories for children in Hindi., Inspirational and Motivational Hindi Stories, Inspirational Hindi Stories, kms, KMSRAJ, Kmsraj51, motivational stories for children, Read Largest Collection of Hindi Stories, Short Hindi Stories for Kids, stories for children, stories for kids, इंसान स्वयं ही भस्मासुर।, कहानियाँ, कहानियाँ हिंदी में।, कहानियाँ- जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी!, कहानी-किस्से, नैतिक कहानी हिंदी में।, पढ़े शिक्षाप्रद कहानियाँ हिन्दी में।, प्रेरणात्मक हिंदी कहानी, प्रेरणादायक हिंदी कहानियां, प्रेरणादायक हिन्दी कहानियाँ।, प्रेरणादायक हिन्दी कहानी।, बच्चों के लिए प्रेरणात्मक हिंदी कहानी का संग्रह, बच्चों के लिए शैक्षिक हिन्दी कहानियाँ, शिक्षाप्रद कहानियाँ हिन्दी में।, हिंदी कहानियाँ, हिंदी कहानी, हिंदी कहानी : Hindi Stories, हिंदी कहानी।, हिंदी की 10 श्रेष्ठ कहानियाँ, हिंदी में कहानियाँ।, हिन्दी प्रेरणादायक कहानी, हिन्दी में शिक्षाप्रद कहानियाँ।

चीजें हमेशा वैसी नहीं होतीं, जैसी दिखती हैं।

Kmsraj51 की कलम से…..

Things are not always as they seem | चीजें हमेशा वैसी नहीं होतीं, जैसी दिखती हैं।

Things may look like one thing but be another thing.एक संत अपने शिष्य के साथ किसी अजनबी नगर में पहुंचे। रात हो चुकी थी और वे दोनों सिर छुपाने के लिए किसी आसरे की तलाश में थे।

उन्होंने एक घर का दरवाजा खटखटाया, वह एक धनिक का घर था और अंदर से परिवार का मुखिया निकलकर आया। वह संकीर्ण वृत्ति का था, उसने कहा – “मैं आपको अपने घर के अंदर तो नहीं ठहरा सकता लेकिन तलघर में हमारा स्टोर बना है। आप चाहें तो वहां रात को रुक सकते हैं, लेकिन सुबह होते ही आपको जाना होगा।”

वह संत अपने शिष्य के साथ तलघर में ठहर गए। वहां के कठोर फर्श पर वे सोने की तैयारी कर रहे थे कि तभी संत को दीवार में एक दरार नजर आई। संत उस दरार के पास पहुंचे और कुछ सोचकर उसे भरने में जुट गए।

शिष्य के कारण पूछने पर संत ने कहा-“चीजें हमेशा वैसी नहीं होतीं, जैसी दिखती हैं।” अगली रात वे दोनों एक गरीब किसान के घर आसरा मांगने पहुंचे।

किसान और उसकी पत्नी ने प्रेमपूर्वक उनका स्वागत किया। उनके पास जो कुछ रूखा-सूखा था, वह उन्होंने उन दोनों के साथ बांटकर खाया और फिर उन्हें सोने के लिए अपना बिस्तर दे दिया। किसान और उसकी पत्नी नीचे फर्श पर सो गए।

सवेरा होने पर संत व उनके शिष्य ने देखा कि किसान और उसकी पत्नी रो रहे थे क्योंकि उनका बैल खेत में मरा पड़ा था।

यह देखकर शिष्य ने संत से कहा- ‘गुरुदेव, आपके पास तो कई सिद्धियां हैं, फिर आपने यह क्यों होने दिया?
उस धनिक के पास सब कुछ था, फिर भी आपने उसके तलघर की मरम्मत करके उसकी मदद की, जबकि इस गरीब ने कुछ ना होने के बाद भी हमें इतना सम्मान दिया फिर भी आपने उसके बैल को मरने दिया।”

संत फिर बोले-“चीजें हमेशा वैसी नहीं होतीं, जैसी दिखती हैं।”

उन्होंने आगे कहा- ‘उस धनिक के तलघर में दरार से मैंने यह देखा कि उस दीवार के पीछे स्वर्ण का भंडार था। चूंकि उस घर का मालिक बेहद लोभी और कृपण था, इसलिए मैंने उस दरार को बंद कर दिया, ताकि स्वर्ण भंडार उसके हाथ ना लगे।

इस किसान के घर में हम इसके बिस्तर पर सोए थे। रात्रि में इस किसान की पत्नी की मौत लिखी थी और जब यमदूत उसके प्राण हरने आए तो मैंने रोक दिया। चूंकि वे खाली हाथ नहीं जा सकते थे, इसलिए मैंने उनसे किसान के बैल के प्राण ले जाने के लिए कहा।

अब तुम्हीं बताओ, मैंने सही किया या गलत।

यह सुनकर शिष्य संत के समक्ष नतमस्तक हो गया।

Conclusion — निष्कर्ष:

प्रिय दोस्तों, ठीक इसी तरह “दुनिया हमें वैसी नहीं दिखती जैसी वह हैं, बल्कि वैसे दिखती हैं जैसे हम हैं।” अगर कुछ बदलना है ताे सबसे पहले अपने सोच, कर्म व अपने आप काे बदलें।

—————

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____

Filed Under: 2015-Kmsraj51 की कलम से….., हिंदी, हिन्दी साहित्य Tagged With: Hindi Stories, Inspirational Hindi Stories, Stories, ‎कहानियां, चीजें हमेशा वैसी नहीं होतीं, जैसी दिखती हैं, प्रेरणादायक हिंदी कहानियां, हिंदी कहानियाँ

यह जीवन भी पारस मणि समान है।

Kmsraj51 की कलम से…..

This life is also like a precious stone | यह जीवन भी पारस मणि समान है।

 life is like a precious stone that never passes away.एक था कृपण और एक थे सिद्ध पुरुष। कृपण बार-बार सिद्ध के पास जाता और कोई बड़ी धनराशि दिलाने के लिए गिड़गिड़ाया करता। सिद्ध पुरुष को मौज आ गई। उनने झोली से निकाला पारस पत्थर और उसे कृपण के हाथ में पकड़ाते हुए कहा, “यह पत्थर सात दिनों तक तुम्हारे काम आयेगा लोहे से स्पर्श कराकर जितना चाहे सोना बना लेना।” कृपण बहुत प्रसन्न हुआ। एक ही दिन में करोड़पति बनने के सपने देखने लगा। पैर जमीन पर कहां पड़ते। खुशी से फूला नहीं समा रहा था।

घर पहुंचने पर लोहा खरीदने की योजना बनाई। अधिक लोहा-सस्ता लोहा, यह दो प्रश्न ही प्रमुख बन गये। कृपणता पूरे जोर-शोर से उभर आई। खरीद के लिये कहां जाया जाय? इस योजना में जुट गया।

दौड़-धूप चली। ज्यादा-सस्ता अधिक मात्रा की तलाश में एक बाजार से दूसरे में दूसरे से तीसरे में दौड़ लगी, पर कोई सौदा पटा नहीं।

इतने में एक सप्ताह गुजर गया। होश तो तब आया, जब पारस का प्रभाव निष्फल हो गया था। मणि महात्मा को लौटाते हुए कृपण की उदासी देखते ही बनती थी।

Conclusion — निष्कर्ष:

त्रिकालदर्शी महात्मा ने कहा-

“मूर्ख यह जीवन भी पारस मणि ही है। इसका तत्काल श्रेष्ठतम उपयोग करने वाले महान होते हैं- अमूल्य स्वर्ण बन जाते हैं और जो लालच में निरन्तर रहकर अवसर को चुका देते हैं, वे तेरी ही तरह खाली हाथ रहते हैं और निराश होते हैं।”

—————

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____

Filed Under: 2015-Kmsraj51 की कलम से….., हिंदी, हिन्दी साहित्य Tagged With: Hindi Stories, Inspirational Hindi Stories, Life is like a precious stone, Stories, ‎कहानियां, प्रेरणादायक हिंदी कहानियां, यह जीवन भी पारस मणि समान है, हिंदी कहानियाँ

अभ्यास की महत्ता।

Kmsraj51 की कलम से…..

Importance of practice | अभ्यास की महत्ता।

Practice sharpens your skills. Even if your employees are experts in their fields, practice helps you refine your existing skills and even acquire some new ones along the way.एक लड़का बहुत ही मन्द बुद्धि था। उसे पढ़ना-लिखना कुछ न आता था। बहुत दिन पाठशाला में रहते हुए भी उसे कुछ न आया… तो लड़कों ने उसकी मूर्खता के अनुरूप उसे.. ‘बरधराज’ अर्थात्.. ‘बैलों का राजा’ कहना शुरू कर दिया। घर बाहर सब जगह उसका अपमान ही होता।

एक दिन वह लड़का बहुत दुखी होकर पाठशाला से चल दिया और इधर-उधर मारा-मारा फिरने लगा। वह एक कुँए के पास पहुँचा और देखा कि किनारे पर रखे हुये जगत के पत्थर पर रस्सी खिंचने की रगड़ से निशान बन गये है।

लड़के को सूझा कि- “जब इतना कठोर पत्थर रस्सी की लगातार रगड़ से घिस सकता है तो क्या मेरी मोटी बुद्धि लगातार परिश्रम करने से न घिसेगी।”

वह फिर पाठशाला लौट आया और पूरी तत्परता और उत्साह के साथ पढ़ना आरम्भ कर दिया, उसे सफलता मिली। ‘व्याकरण शास्त्र’ का वह उद्भट विद्वान् हुआ। “लघु सिद्धान्त कौमुदी” नामक ग्रन्थ की उसने रचना की, जो संस्कृत व्याकरण का अद्भुत ग्रंथ है। उसके नाम में थोड़ा सुधार किया गया- ‘बरधराज’ की जगह फिर उसे “वरदराज” कहा जाने लगा।

इसी पर एक दोहा बना…..

“करत-करत अभ्यास से जडमति होत सुजान।
रसरी आवत-जात से सिल पर पडत निसान॥”

अर्थात:- जिस तरह कुवें की जगत के पत्थर पर बारबार रस्सी के आने-जाने की रगड से निशान बन जाते हैं, उसी प्रकार लगातार अभ्यास से अल्पबुद्धि भी बुद्धिमान बन सकता है।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____

Filed Under: 2015-Kmsraj51 की कलम से….., हिंदी, हिन्दी साहित्य Tagged With: "करत-करत अभ्यास से जडमति होत सुजान-रसरी आवत-जात से सिल पर पडत निसान॥", Hindi Kahani, Hindi Stories, Inspirational Hindi Stories, Stories, अभ्यास की महत्ता, ‎कहानियां, प्रेरणादायक हिंदी कहानियां, हिंदी कहानियाँ

मृत्यु का भय।

Kmsraj51 की कलम से…..

Fear of death | मृत्यु का भय।

Thanatophobia is an intense fear of death or the dying process.किसी नगर में एक आदमी रहता था। उसने परदेश के साथ व्यापार किया। मेहनत फली, कमाई हुई और उसकी गिनती सेठों में होने लगी। महल जैसी हवेली बन गई। वैभव और बड़े परिवार के बीच उसकी जवानी बड़े आनंद से बीतने लगी।

एक दिन उसका एक संबंधी किसी दूसरे नगर से आया। बातचीत के बीच उसने बताया कि उसके यहां का सबसे बड़ा सेठ गुजर गया। बेचारे की लाखों की धन-संपत्ति पड़ी रह गई। बात सहज भाव से कही गई थी, पर उस आदमी के मन को डगमगा गई। हां उस सेठ की तरह एक दिन वह भी तो मर जाएगा। उसी क्षण से उसे बार-बार मौत की याद सताने लगी। हाय मौत आएगी, उसे ले जाएगी और सबकुछ यहीं छूट जाएगा। मारे चिंता के उसकी देह सूखने लगी। देखने वाले देखते कि उसे किसी चीज की कमी नहीं है, पर उसके भीतर का दुख ऐसा था कि किसी से कहा भी नहीं जा सकता था। धीरे-धीरे वह बिस्तर पर पड़ गया। बहुतेरा इलाज किया गया, लेकिन उसका रोग कम होने की बजाय बढ़ता ही गया। एक दिन एक साधु उसके घर पर आया। उस आदमी ने बेबसी से उसके पैर पकड़ लिए और रो-रोकर अपनी व्यथा उसे बता दी।

सुनकर साधु हंस पड़ा और बोला – “तुम्हारे रोग का इलाज तो बहुत आसान है।”

उस आदमी के खोए प्राण मानो लौट आए। अधीर होकर उसने पूछा – “स्वामीजी, वह इलाज क्या है।”

साधु ने कहा – “देखो मौत का विचार जब मन में आए, जोर से कहो जब तक मौत नहीं आएगी, मैं जीऊंगा। इस नुस्खे को सात दिन तक आजमाओ, मैं अगले सप्ताह आऊंगा।”

सात दिन के बाद साधु आए तो देखते क्या हैं, वह आदमी बीमारी के चंगुल से बाहर आ गया है और आनंद से गीत गा रहा है। साधु को देखकर वह दौड़ा और उसके चरणों में गिरकर बोला – “महाराज, आपने मुझे बचा लिया। आपकी दवा ने मुझ पर जादू का-सा असर किया। मैंने समझ लिया कि जिस दिन मौत आएगी, उसी दिन मरूंगा, उससे पहले नहीं।”

साधु ने कहा –

“वत्स, मौत का डर सबसे बड़ा डर है। वह जितनों को मारता है, मौत उतनों को नहीं मारती।”

—————

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____

Filed Under: 2015-Kmsraj51 की कलम से….., हिंदी, हिन्दी साहित्य Tagged With: Fear of death, Hindi Stories, Inspirational Hindi Stories, Stories, ‎कहानियां, प्रेरणादायक हिंदी कहानियां, मृत्यु का भय, हिंदी कहानियाँ

अपनी मदद स्वयं करें।

Kmsraj51 की कलम से…..
Kmsraj51-CYMT-JUNE-15

ϒ अपनी मदद स्वयं करें। ϒ

एक बार तीन यात्री पहाड़ की यात्रा पर निकले। मार्ग दुश्वार था, रास्ते में धूप और थकान से उनका गला सूखने लगा। प्यासे यात्रियों की दृष्टि दूर बहते एक झरने पर पड़ी।

एक यात्री ने आसमान की ओर मुख किया और भगवान से प्रार्थना करने लगा कि वह बिना किसी प्रयास के झरने तक पहुंच जाए।

दूसरे ने मेघों को प्रसन्न करने के लिए स्तोत्र पढऩा प्रारंभ कर दिया।

तीसरा चुपचाप झरने की तरफ चल पड़ा और कुछ समय की यात्रा के बाद झरने तक पहुंच गया।
वहां उसने अपनी प्यास बुझाई और आगे की यात्रा पर निकल पड़ा।

♥ सीख ♥

भगवान भी उनकी ही सहायता करते हैं जो अपनी सहायता आप करने को तत्पर रहते हैं।

Please Share your comment`s.

आप सभी का प्रिय दोस्त,

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

सकारात्मक सोच + निरंतर कार्य = सफलता।

स्वयं पर और स्व-कर्माे पर विश्वास माना सफलता का आधार(नींव) मज़बूत।

 ~KMSRAJ51

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

 ~KMSRAJ51

“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की व्यर्थ के लीये समय ही ना बचे” -Kmsraj51

 ~KMSRAJ51

CYMT-KMS-KMSRAJ51

_____Copyright © 2013-2015 Kmsraj51.com All Rights Reserved._____

Filed Under: 2015-Kmsraj51 की कलम से….., हिंदी, हिन्दी साहित्य Tagged With: 10 Most Read Hindi Stories / 10 सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं हिंदी कहानियां, A collection of Hindi stories, Best Hindi Stories, Collection of Best 100 Hindi Stories, Collection of Hindi Stories, Famous Hindi Stories, Great Hindi Stories, Hindi Kahani, Hindi Kahani-हिंदी कहानी, Hindi Stories, Hindi Stories for Kids, Hindi Stories Tagline Hindi Stories, Hindi Stories Website, Hindi Stories-kmsraj51, Hindi Stories-कहानियां हिन्दी में।, http://kmsraj51.com/, Inspirational Hindi Stories, Inspirational Hindi stories and Personal Development., Inspirational Hindi Stories for Kids, kms, KMSRAJ, Kmsraj51, Largest Collection of Hindi Stories, Moral Hindi Stories, Moral Hindi Stories for Kids, Most Popular Hindi Stories, Motivational Hindi Stories, Motivational Hindi Stories for kids, Top Hindi Stories Website, अपनी मदद स्वयं करें।, कहानी, कहानी-किस्से, प्रेरणादायक हिंदी कहानियां, बच्चों के लिए प्रेरणात्मक हिंदी कहानी का संग्रह, शिक्षाप्रद कहानियाँ, हिंदी कहानी, हिंदी कहानी : Hindi Stories, हिंदी कहानी।

स्वागत है बेटी।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ स्वागत है बेटी। ϒ

Heart touching real Story

स्वागत है बेटी।
ऑटो में बैठी वो छोटी सी गुडिया स्कूल जा रही है। बस एक टक न जाने कहाँ निहारती। कब वह ऑटो में बैठती, कब स्कूल में पहुँचती, पता ही नहीं चलता।

कैसा मासूम था उसका बचपन? उसका वो उदासी चेहरा, उसकी मासूमियत, उसके बचपन को समझता कौन? आखिर क्यों वो ऐसे रहती हैं, अलग-थलग?

  • हिंदी कहानी – निरंतर प्रयास जरूर पढ़े।

सब बच्चे स्कूल में मस्ती करते है, वो गुमसुम बैठी सोचती रहती। कुछ तो कमी थी उसकी जिंदगी में। जब लंच में सब बच्चे कहते कि मेरी मम्मी ने ये बनाया तो वो सुन कर उदास हो जाती। उस प्यार से डर जाती, जो उसे कभी ही नहीं था।

सब स्कूल की  छुट्टी होने के इंतज़ार में रहते और वो सोचती कि बस समय यहीं रुक जाए। शायद उसे स्कूल में रहना अच्छा लगता था। कभी-कभी उसके साथी पूछ लेते कि ‘घर नहीं जाना है क्या, इच्छा ?’

स्कूल गेट के बाहर जो वह नजारा देखती उसे कचोट सा जाता है। जब कहीं कोई बच्चा अपनी मम्मी, अपनी दादी तो कोई पापा के साथ घर जाता। उसकी नन्ही आँखों में छिपी मासूमियत मानो उसका खालीपन बयां करती। घर का दरवाजा खोला, अंदर गई, सहमी सी नीची नजरों से। बस यही दोहराती हुई बात रोज सुनती, “थोड़ा ठहर भी जाया कर इतनी भी जल्दी क्या रहती है, घर आने की।

♥ उछलकर वापस आना।….. जरूर पढ़े।

“और वो ‘सॉरी आंटी ’कहकर अपने कमरे में चली जाती है, आंटी तीखे स्वर से पूछती है, ‘खाना नहीं खायेगी क्या’? बेमन से अपने हाथों से खाना खाती…फिर बस अपने खिलौने के साथ खेलते हुए कब उसकी आँखो में नींद आ जाती। पता ही नहीं चलता। बस यही सोचती हुई सो जाती कि काश मेरी माँ होती तो कैसा होता?

जन्म देते ही उसकी माँ दुनिया से अलविदा हो गई। वो भी बेटी को जन्म दिया था उसने, पिता को चाहिए था बेटा। बेटे की चाहत में कई बार उसके पिता ने उस पवित्र कोख से बेटी का अपहरण कर लिया था। इसी कारण उसकी माँ कमजोर हो चली थी। आखिर बड़ी मुश्किल से एक बिटिया को जन्म दिया अपनी कोख से लेकिन उस बदनसीब माँ की आँखों में अपनी बेटी का चेहरा देखना भी मुनासिब न था।

जन्म देते ही चल बसी वो। पिता ने दूसरी शादी कर ली परन्तु इच्छा को न माँ का प्यार मिला और न ही पिता का। अब वो सौतेली माँ जिसे वो आंटी कहती है, उससे खफ़ा रहती है।

  • हिंदी कविता “लड़की को मत समझो बेकार” जरूर पढ़े।

बेटी जिसे शास्त्रों में लक्ष्मी माना गया है जिसके बिना घर में लक्ष्मी माँ का नहीं होता धन की प्राप्ति नहीं होती। उसका पिता अपनी ही बेटी को अपशकुन की तरह  मानते है।

माँ तो सिर्फ उसकी कल्पना में हैं। माँ का प्यार, दुलार उसे कभी मिला ही नहीं। माँ की तड़प इच्छा को, उसके पूरे वजूद को बिखरा देती है।

वो बस जी रही है। अब वो अपने को समझने लगी है। दीवार पर टंगी तस्वीर को निहारने के अलावा कुछ शेष नहीं है इच्छा के पास, जिसे उसकी माँ ने टांग रखा था और लिखा था – “स्वागत है बेटी”।
©- संदीप वर्मा – बीकानेर, राजस्थान ∇

Sandeep Verma-kmsraj51
संदीप वर्मा।

हम दिल से आभारी हैं संदीप वर्मा जी के प्रेरणादायक हिन्दी Story साझा करने के लिए।
We wish you a great & bright future. Thanks a lot dear Sandeep Verma.

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2015-Kmsraj51 की कलम से….., संदीप वर्मा कि कवि‍ताएँ हिंदी में।, हिंदी, हिंदी कविता Tagged With: Hindi Kahani-हिंदी कहानी, moral stories for kids in hindi, Sandeep Verma, short inspirational stories, Short Stories in Hindi, stories for kids, stories in hindi, कहानी-किस्से, नैतिक हिन्दी कहानी संग्रह, प्रेरणात्मक हिन्दी कहानी, प्रेरणादायक कहानियों का विशाल संग्रह, प्रेरणादायक हिंदी कहानियां, बच्चों के लिए हिन्दी कहानी, मैं नारी हूँ।, शैक्षिक हिन्दी कहानी संग्रह, संदीप वर्मा - बीकानेर (राजस्थान), स्वागत है बेटी।, हिंदी कहानियां बच्चों के लिए, हिंदी कहानी, हिंदी शायरी

बुद्धिमान व्यापारी।

Kmsraj51 की कलम से…..

Intelligent Businessman | बुद्धिमान व्यापारी।

Smart people desire to chart new paths and crave progressive thinking, concepts and people.एक व्यापारी था, बहुत ही बुद्धिमान और बहूत ही धनवान, उसका करोड़ो का कारोबार था, उसके शहर में आए दिन कोई न कोई चोरी होती रहती थी।

मगर चोर कभी भी पकड़ा नहीं गया, क्योंकि वो हर बार चकमा देकर भाग जाता था।

उस व्यापारी ने अपने बारे में ये अफवाह फैला रखी थी की रात को उसे कुछ दिखाई नहीं देता क्योंकि उसे रतौंधी नामक बीमारी है, उधर जब चोरों को ये पता चला की उसे रतौंधी नामक बीमारी है, तो उन चोरों ने व्यापारी के घर चोरी करने की योजना बनाई, अभी तक चोर उसके घर पर चोरी करने में सफल नही हो सके थे।

एक रात जब चोर उस व्यापारी के घर चोरी करने पहुंचे तो व्यापारी की आँख खुल गई।

और उसने चोर को देख लिया पर सोचा चोर के पास कोई हथियार भी हो सकता है, फिर उसने एक चाल सोची, और वो अपने पास सो रही अपनी पत्नी से जोर से बोला सुनती हो अभी-अभी मैने एक सुंदर सपना देखा है, पत्नी ने पूछा क्या देखा है?

सुबह होते ही कच्चे रेशम के दाम दोगुने होने वाले है, अपने घर तो ढेर सारा रेशम का धागा है न? हाँ है तो मगर रात को क्या करना है? पत्नी ने पूछा, पत्नी को नही पता था की घर में चोर घुसा हुआ है, पति ने इशारे से बताया की चोर खम्बे के पीछे छुपा हुआ है, अगर मुझे रतौंधी नहीं होती तो इसी वक्त सारा धागा नाप कर देखता की आखिर कितना मुनाफा सूरज निकलते ही हो जाएगा।

रहने भी दो पत्नी बोली सुबह ही नाप कर देख लेना।

पति बोला क्या मुझे अपने ही घर में नही पता चलेगा की कौन सी चीज कहा है आओ उठ कर नापे की रेशम कितना है बस खम्बे के चारों और लपेट – लपेट कर अंदाजा लगा लूँगा की धागा कितना है।

ठीक है मैं तो सो रही हु आप ही नाप लो, उसकी पत्नी ने कहा और सोने का नाटक करने लगी, इधर व्यापारी ने अन्धे पन का नाटक करते हुए रेशम को खम्बे के चारों और लपेटना शुरू कर दिया।

इस तरह वो खम्बे के पास से कई बार गुजरा जंहा चोर खम्बे से सटकर खड़ा था, व्यापारी बार – बार ये ही दिखा रहा था की उसे कुछ नहीं दिख रहा इस तरह उसने खंभे के कई चक्कर लगाए और चोर के लिए अब हिलना भी मुश्किल हो गया।

चोर ने ये सोचा था की रेशम के धागों को तोडकर वो एक दम से भाग निकलेगा, मगर उन कोमल धागों ने मिलकर इतना मजबूत रूप धारण कर लिया की वो उनमें बंध कर ही रह गया।

इसके बाद व्यापारी ने पुलिस को फोन कर दिया और चोर को उनके हवाले कर दिया, चोर ने ये जान लिया की कच्चे धागे जुडकर जब एक हो जाते है तो वो भी मजबूत हो जाते है, अर्थात एकता की ताकत सबसे मजबूत है।

निष्कर्ष / कहानी से शिक्षा —

हमेशा बुद्धि से काम लेना चाहिए, एकता की ताकत सबसे मजबूत है इसलिए हममें एकता होनी चाहिए।

—————

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi Motivational Story !!, Short Inspirational Story in Hindi Tagged With: Inspirational Hindi Stories, Moral Story for Kids, Motivational Story in Hindi, Story in Hindi, प्रेरणादायक हिंदी कहानियां, हिंदी कहानी, हिन्दी कहानियां

न्याय।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ न्याय। ϒ

stories in hindi

एक ग्वालिन नजदीक के शहर से दूध बेचकर वापस अपने गाँव आ रही थी। रास्ते में तालाब के किनारे थोड़ा – विश्राम करने बैठ गयी। वट वृक्ष की घनी छाया और पानी की ठंडी हिलोरें। थकावट के कारण ग्वालिन को नींद-सी आने लगी। उस पेड़ पर एक चंचल बन्दर का निवास था। इधर ग्वालिन को नींद आई और उधर वह बन्दर लोटे के पास रखी हुई पैसों की थैली ले भागा। जागने पर ग्वालिन को पता लगा तो उसने बहुत देर तक बन्दर के निहोरे किये, उसके बार-बार हाथ जोड़े। काफी परेशान करने के बाद बंदर ने थैली खोली। एक पैसा तालाब के पानी में फेंकता और एक पैसा उसके लोटे में। ठीक आधी पूंजी ग्वालिन के पल्ले पड़ी। ग्वालिन को मन-ही-मन बड़ा अचरज हुआ कि यह बन्दर तो अदल न्यायी निकला, दूध के पैसे दूध में और पानी के पैसे पानी में। अनजाने में ही उसने न्यायोचित फैसला कर दिया।

साभार : ‘कादम्बिनी’

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi Motivational Story !!, Short Inspirational Story in Hindi, कहानियों का विशाल संग्रह।, हिंदी कहानियाँ।, हिंदी कहानी, हिन्दी साहित्य Tagged With: Hindi Kahani-हिंदी कहानी, Hindi Stories, inspirational stories, kahaniya in hindi, Largest Collection of Hindi Stories, short moral stories in hindi, stories for kids, stories in hindi, कहानियाँ हिंदी में।, कहानियाें का विशाल संग्रह, प्रेरक कहानियां, प्रेरणादायक हिंदी कहानियां, ‎लघु-कथाएं, शिक्षाप्रद कहानियों का विशाल संग्रह।, हिंदी कहानी, हिंदी कहानी बच्चों के लिए

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.