• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for हिंदी कविता

हिंदी कविता

जब अपना काेई याद आता है।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMY-KMSRAJ51-N

जब अपना काेई याद आता है।

जब अपना काेई याद आता है ,

दिल मे दर्द सा उठता है,
ताे आँखाे से आ जाते है आँसू , भर-भर,
रहने नही देता वाे आँखाे काे ख़ुश्क,
दिल का दर्द आँखाे से छलक छलक जाता है,
मन मिलने काे हाे जाता है व्याकुल,
आँखे उसे बार बार देखने काे तरसती है।
– विमल गांधी
Vimal Gandhi-kmsraj51
विमल गांधी।

हम आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी कविता साझा करने लिए।

Please Share your comment`s.

आपका सबका प्रिय दोस्त,

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

No-1 CYMT-KMSRAJ51

किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए हिम्मत और उमंग-उत्साह बहुत जरूरी है।

जहाँ उमंग-उत्साह नहीं होता वहाँ थकावट होती है और थका हुआ कभी सफल नहीं होता।

 ~KMSRAJ51

 CYMY-KMSRAJ51-N

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2015-Kmsraj51 की कलम से….., विमल गांधी जी।, हिंदी कविता Tagged With: heart touching-poetry, Hindi Poems, hindi poetry, http://kmsraj51.com/, Inspirational Hindi Poetry, Kmsraj51, Love hindi poetry, Moral Hindi Poetry, Motivational Hindi Poetry, poems, Poetry, Poetry & Poems in Hindi, poetry in hindi, Vimal Gandhi Poetry, विमल गांधी जी- कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता

प्यार के एक पल

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-Kmsraj51

प्यार के एक पल (‘रंजना’ रंजू भाटिया)

प्यार के एक पल ने
जन्नत को दिखा दिया
प्यार के उसी पल ने
मुझे ता -उमर रुला दिया
एक नूर की बूँद की तरह पिया
हमने उस पल को
एक उसी पल ने
हमे खुदा के क़रीब ला दिया !!

रुका हुआ वक़्त

इजहार -इनकार

आज ज़िन्दगी की साँझ में
खुद से ही कर रही हूँ सवाल जवाब
कि जब बीते वक़्त में
रुकी हवा से इजहार किया
तो वह बाहों में सिमट आई
जब मुरझाते फूलों से
किया इक्क्रार तो
वह खिल उठे

जाते बादलों को
प्यार से पुचकारा मैंने
तो वह बरस गए
पर जब तुम्हे चाहा शिद्दत से तो
सब तरफ सन्नाटा क्यों गूंज उठा
ज़िन्दगी से पूछती हूँ आज
कि क्या हुआ ..
क्या यह रुका हुआ वक़्त था
जो आकर गुजर गया??

We are grateful to ‘रंजना’ रंजू भाटिया Ji for sharing this very inspirational poetry with KMSRAJ51 readers.

‘रंजना’ रंजू भाटिया

जन्म हरियाणा के रोहतक ज़िले के कलनौर गाँव में १४ अप्रैल,१९६६ को हुआ। आरम्भिक शिक्षा दिल्ली में और कॉलेज जम्मू से किया। बी॰एड॰ तक की शिक्षा ली है। बचपन से ही लिखने में रुचि थी। कई लेख और कविता शुरू में दैनिक जागरण, अमर उजाला और भाटिया प्रकाश [मासिक पत्रिका] आदि में छपे, फिर घर में व्यस्त होने के कारण लिखना सिर्फ़ डायरी तक सीमित रह गया। सैकड़ों कविता लिखी हुई हैं। १२ साल तक स्कूल में अध्यपिका रहीं। पत्रकारिता में ली गई डिप्लोमा की डिग्री बहुत काम आई। लगभग दो वर्षों तक मधुबन पब्लिशर के साथ जुड़ी रहीं जहाँ उपन्यास सम्राट प्रेमचंद के उपन्यासों की प्रूफ़-रीडिंग और एडीटिंग का अनुभव प्राप्त हुआ। कविता और हिंदी-साहित्य में विशेष रुचि है। बच्चन ,अमृता प्रीतम और दुष्यंत जी को पढ़ना बहुत पसंद है।.घुमक्कडी यात्राये और खाना खाना बंनाने के विषय भी मेरे प्रिय शौक में शामिल हैं ,थोड़ी समझ आई तो “बुक रिव्यूज़” भी लिखे हुए पसंद किये जाने लगे, कुल मिला कर यह ब्लॉग “कुछ मेरी कलम से “नाम को सार्थक करता हुआ अब विभिन्न विषयों का घर बन गया है, यहाँ आइये, बैठिये, कुछ पल बिताएं और अपनी अनमोल राय देना न भूलें!

Blogs:- http://ranjanabhatia.blogspot.in/

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

More quotes visit at kmsraj51 copy

 

kmsraj51 की कलम से …..

Coming soon book (जल्द ही आ रहा किताब)…..

“तू ना हो निराश कभी मन से”

CYMT-KMSRAJ51

“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की व्यर्थ के लीये समय ही ना बचे” -Kmsraj51 

खुद को साबित करने के लिए मौका मिलने के आप हकदार हैं। सफलता की नींव आप खुद हैं। 

दूसरे क्या सोच रहे हैं, इस बारे में अनुमान लगाते रहना नकारात्मक सोच की निशानी है।

 

 

_______Copyright © 2014 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., प्यार के एक पल, प्यार के एक पल Tagged With: 'रंजना' रंजू भाटिया, 'रंजना' रंजू भाटिया POETRY, Kmsraj51, Love, love poetry in hindi, poems, poetry in hindi, pyar

मेरी याँदे

Kmsraj51 की कलम से…..

Kmsraj51-CYMT04

cartoon-girl,-sad-girl
मेरी याँदे

शाम सवेरे तेरे बांहों के घेरे ,
बन गए हैं दोनों जहाँ अब मेरे
क्या मांगू ईश्वर से पा कर तुझे मैं
क्या सबको मिलता है ऐसा दीवाना
फिर लौट आएगा वो गुजरा ज़माना ।

चले जाते ऑफिस, कैसी ये मुश्किल
तुम बिन कुछ में भी नहीं लगता दिल
मेरे पास बैठो, छुट्टी आज ले लो
हो रही बारिश,है मौसम कितना सुहाना
फिर लौट आएगा वो गुजरा ज़माना ।

वो घर से निकला, हजार कपडे बदलना
लबों पे लाली लगाना मिटाना
इतरा के पूछना कैसी लग मैं रही हूँ
आज फिर भूल गई नेल पालिश लगाना
फिर लौट आएगा वो गुजरा ज़माना ।

बेसब्री से करती इतंजार, जल्दी आये शुक्रवार
कुछ अच्छा बनाती ,ज्यादा ही आता प्यार
धीमी रौशनी में फ़िल्म देखते देखते
कभी नींबू पानी पीना कभी आइसक्रीम खाना
फिर लौट आएगा वो गुजरा ज़माना ।

फूले गालों को खींचना , थपकियों से जगाना
शनिवार इतवार कितना मुश्किल उठाना
पांच मिनट बोल फिर से सो जाते
भला कब तुम छोड़ोगे मुझको सताना
फिर लौट आएगा वो गुजरा ज़माना ।

बांतों ही बांतो में कभी जो बढ़ जातीं बातें
रूठे रहते ,दिनों तक नहीं नज़र मिलाते
मुझे रोता छोड़,मुँह फेर सो जाते
क्या इतना मुश्किल था गले से लगाना
फिर लौट आएगा वो गुजरा ज़माना ।

डरते डरते तुम्हे सोते हुए प्यार करते
तुम से झगड़ के जीते न मरते
घंटो कंधे पे तुम्हारे सर रख के रोते रहते
तुम बिन आंसुओं का नहीं अब ठिकाना
फिर लौट आएगा वो गुजरा ज़माना ।

जब पहली बार साथ रहने आई
कितना में खुश थी हाँ थोड़ी घबड़ाई
कितनी मस्ती की हमने, थोड़ी लड़ाई
बहुत याद आता अपना प्यारा आशियाना
फिर लौट आएगा वो गुजरा ज़माना ।

Post share by:- Mr. निशिकांत तिवारी,,

Nishikant Blog – http://nishikantworld.blogspot.in/

We are grateful to Nishikant Tiwari Ji for sharing this very romantic poetry with Kmsraj51 readers.

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

More quotes visit at kmsraj51 copy

खुद को साबित करने के लिए मौका मिलने के आप हकदार हैं। सफलता की नींव आप खुद हैं। 

दूसरे क्या सोच रहे हैं, इस बारे में अनुमान लगाते रहना नकारात्मक सोच की निशानी है।

 

 

_______Copyright © 2014 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., मेरी याँदे, मेरी याँदे Tagged With: AUTHOR KMSRAJ51, Best hindi poetry, best hindi website, hindi blogs, hindi poetry, http://kmsraj51.com/, http://nishikantworld.blogspot.in/, Kmsraj51, Love, Love hindi poetry, love life popetry, love poetry, love poetry in hindi, poetry in hindi, Romantic love poetry in hindi

माँ तू मुझे क्यू याद आती है..

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-Kmsraj51

माँ तू मुझे क्यू याद आती है..

maa
माँ तू मुझे क्यू याद आती है..

माँ तू मुझे क्यू याद आती है…..

पौष की सर्द रातों को सीने से लगाकर सुलाती थी जो,

पकड़कर दोनों बाजूओं को जमीं पर चलना सिखाती थी जो,

जब चलते चलते गिरता था, गिरे हुए को उठाती थी जो,

गोद में बिठाकर अपने हाथों से खाना खिलाती थी जो,

अपनी बांहों में उठाकर झूला झुलाती थी जो,

रातों को सुलाने के लिए लोरियां सुनाती थी जो,

आज वो मां बहुत याद आती है,

मुश्किल में उसकी कमी बहुत सताती है,

उसकी बातें करते ही आँख भर आती है,

नहीं इस दुनिया में वो, मगर राहुल को

आज भी कहीं से देकर आवाज मुझे बुलाती है वो…….

Rahul Sir

Note:- Post share by My dear Friend Mr. Rahul  Sharma.

श्रीमान- राहुल शर्मा मेरे बहुत पुराने दोस्त और एक कवि हृदय है।

मैं हृदय से श्री- राहुल शर्मा का बहुत आभारी हूँ. दिल काे छुने वाली हिंदी कविता शेयर करने लिए।

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

best hindi website-kmsraj51

ज्ञान का अर्थ है समझ। समझदार उसे कहा जाता है जो समय प्रमाण समझदारी से कार्य करते हुए सफलता को प्राप्त करे।समझदार की निशानी है वह कभी धोखा नहीं खा सकते। और योगी की निशानी है क्लीन और क्लीयर बुद्धि। जिसकी बुद्धिक्लीन और क्लीयर है वह कभी नहीं कहेगा कि पता नहीं ऐसा क्यों हो गया! यह शब्द ज्ञानी और योगी आत्मायें नहीं बोल सकती, वे ज्ञान और योग को हर कर्म में लाती हैं।

–ब्रह्म कुमारी आध्यात्मिक विश्वविद्यालय

 

_______Copyright © 2014 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

 

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., माँ तू मुझे क्यू याद आती है.., माँ तू मुझे क्यू याद आती है.. Tagged With: Hindi Kavita, hindi poetry, kids poems in hindi, Kids Poetry in Hindi, Kmsraj51, paeon, Parnassus, Poem, poesy, Poetry, poetry in hindi, Rahul Sharma Poetry, verse, कवि‍ताएँ, काव्य, पद्यकाव्य

फिर शाम ढल गयी, तुम आये नही आज भी…

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-Kmsraj51

दर्द जो रह गया……………………..

अब आँसुओं को आँखों में सजाना होगा…..

चिराग भुज गए हैं राहुल, खुद को जलाना होगा….

ना समझना की तुमसे दूर रहकर के खुश हूँ…

लेकिन मुझ को लोगों की खातिर मुस्कुराना होगा….

फिर शाम ढल गयी, तुम आये नही आज भी…

दिल को आज फिर उमीदों से बहलाना होगा….

ये भी मालूम है मुझे…

इन्ही उमीदों पर कट जायेगी ये जिन्दगी मेरी…

और आखिर में राहुल को खाली हाथ ही…..

तेरे बिना, तेरी यादों के साथ ही इस दुनिया से जाना होगा……..

Rahul Sir

Note:- Post share by My dear Friend Mr. Rahul  Sharma.

श्रीमान- राहुल शर्मा मेरे बहुत पुराने दोस्त और एक कवि हृदय है।

मैं हृदय से श्री- राहुल शर्मा का बहुत आभारी हूँ. दिल काे छुने वाली हिंदी कविता शेयर करने लिए।

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

best hindi website-kmsraj51

 

 

 

_______Copyright © 2014 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

 

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., KMSRAJ51, हिंदी कविता Tagged With: 105 + country to be read by readers of Hindi website, AUTHOR KMSRAJ51, Best hindi website grade by readers, Best hindi website/blog, hindi, Hindi Kavita, hindi poetry, Hindi website, http://kmsraj51.com/, India best hindi website, Indian Hindi Poetry, kavita in hindi, Kids Poetry in Hindi, Kmsraj51, love poetry, mrssonkmsraj51, poems, Poetry, poetry in hindi

सफलता का आधार है, आत्मविश्वास..

Kmsraj51 की कलम से …..

Kmsraj51-CYMT09

 

सफलता का आधार है, आत्मविश्वास

Self Confidence
स्वामी विवेकानंद जी

मित्रों, जीवन  में हम सभी अपने-अपने लक्ष्य को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहते हैं। विद्यार्थी अच्छे नम्बरों से पास होकर एक अच्छी नौकरी का सपना लिये आगे बढने की कोशिश करते हैं। व्यपारी अपने कारोबार को आगे बढाने का सपना देखते हैं, खिलाङी सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन का सपना संजोते हैं। ऐसे ही अनेक लोग अपने-अपने  क्षेत्रों में अपना बेस्ट देने का प्रयास करते हैं और सफलता अर्जित करना चाहते हैं। किन्तु अक्सर देखा जाता है कि सभी को सफलता आसानी से मिल जाये ये मुमकिन नही होता। परेशानियां और अङचने तो आ ही जाती हैं, जिसके कारण उत्साह में थोङी उदासीनता आना स्वाभाविक है परंतु ऐसी विषम परिस्थिति में हमारा आत्मविश्वास ही एक जादूई पारस पत्थर की तरह हमें आगे बढने में मदद करता है। आत्मविश्वास अर्थात स्वयं पर विश्वास। हम लोग अक्सर एक शब्द सुनते हैं इच्छा-शक्ति इस इच्छा और शक्ति के बीच छुपा हुआ जो प्रकाश पुंज है वही है आत्मविश्वास। किसी कार्य को करने की कामना अर्थात इच्छा रखना बहुत अच्छी बात है परंतु आत्मविश्वास की ज्योति के बिना किसी काम में सफलता की कामना करना अपने आप को धोखा देने के समान है।

स्वामी विवेकानंद जी कहते हैं कि, “जिसमें आत्मविश्वास नही उसमें अन्य चीजों के प्रति कैसे विश्वास हो सकता है ? ”

आत्मविश्वास तो सफलता की नॉव का एक ऐसा सशक्त मल्लाह है, जो डूबती नॉव को उलझनों एवं कठिनाईंयों की प्रचंड लहरों के बीच, पतवार के सहारे नही बल्कि अपने विश्वास रूपी हाँथों के सहारे बाहर ले आता है। गाँधी जी एवं अनेक देशभक्तों के आत्मविश्वास का ही परिणाम है भारत की आजादी। स्वामी विवेकानंद जी अपने आत्मविश्वास के बल पर ही शिकागो धर्म सभा में भारत को गौरवान्वित कर सके, जबकि विदेष में उन्हे अपनी वेश-भूषा के कारण उपहास का पात्र बनना पङा था। बुद्ध, ईसा, सुकरात जैसे लोगों ने तो अपने आत्मविश्वास के बल पर युगों के प्रवाह को ही मोङ दिया। मानव जीवन के इतिहास में महापुरुषों के आत्मविश्वास का असीम योगदान है। महाराणा प्रताप अपने बच्चों के साथ भूखे-प्यासे जंगल-जंगल भटक रहे थे। अकबर की विशाल सेना उनके पीछे पङी हुई थी। उन्हे अकबर द्वारा कई प्रलोभन दिया गया। उनके पास समर्पण का भी प्रस्ताव भेजा गया जिसके बदले में उनका राज्य उन्हे लौटाने की बात कही गई, परंतु आत्मविश्वासी महाराणा प्रताप किसी भी प्रलोभन के चंगुल में नही फंसे और अंत तक युद्ध करते रहे। उनकी विरता की गाथा और स्वाभिमान राजस्थान का गौरव है।

स्वामी रामतीर्थ कहते हैंः-  “धरती को हिलाने के लिए धरती से बाहर खङे होने की जरूरत नही है। आवश्यकता है, आत्मा की शक्ति को जानने और जगाने की।” 

सुदृढ विश्वास किसी भी चुनौति से घबराता नही है, बल्कि उससे पार पाने के लिए अपनी राह निकालकर आगे की ओर अग्रसर हो जाता है। खिलाङी हो या सैनिक दोनों ही अपने आत्मविश्वास से ही जीत हासिल करते हैं। पूरे एक वर्ष की पढाई को व्यक्त करने के लिए तीन घंटे की परिक्षा का समय कितना कम होता है!  और तो और कभी-कभी तो कुछ ऐसे प्रश्न भी आ जाते हैं जो उनके कोर्स का नही होता है। ऐसी स्थिती में जो विद्यार्थी अपना पूरा ज्ञान,  संयम और आत्मविश्वास के साथ ध्यान करता है वो लगभग सभी प्रश्नों के उत्तर सफलता से देकर अच्छे अंकों को प्राप्त करता है। वहीं जो विद्यार्थी ऐसे  अप्रत्याशी प्रश्नों को देखकर घबरा जाते हैं, वो याद किया हुआ उत्तर भी सही ढंग से नही लिख पाते उनका आत्मविश्वास डगमगा जाता है, जिससे उन्हे उनकी आशा के अनुरूप अंक नही मिलपाते। आत्मविश्वास तो ऐसी मनः स्थिति है, जो प्रकृति, संस्कृति, परिस्थिति एवं नियति (भाग्य) किसी के भी विरुद्ध खङी हो सकती है, भले ही मार्ग नया हो।  पर जिसके भी साथ होती है, उसकी अपनी नई ऊर्जा के साथ होती है।

रामधारी सिंह दिनकर कहते हैंः-  “सियाही देखता है, देखता है तु अंधेरे को,
                                                 किरण को घेरकर छाए हुए विकराल घेरे को,
                                                 उसे भी देख, जो इस बाहरी तम को बहा सकती है।
                                                 दबी तेरे लहु में रौशनी की धार है साथी,
                                                 उसे भी देख, जो भीतर भरा अंगार है साथी।” 

आत्मविश्वास, किसी टिमटिमाते दिपक की लौ के समान नही होता, जो फूंक मारने से भी कंपित हो जाये; बल्कि वो तो ऐसा दावानल है, जो आँधी और तुफान से बुझने के बजाय और भी प्रज्वलित हो जाता है। आत्मविशवास हमारी सफलता का अभिन्न अंग है, परंतु अति आत्मविशवास एक बिमार मानसिकता का प्रतीक है, जिससे हम सबको बचना चाहिए।

ए.पी. जे. अब्दुल्ल कलाम के अनुसारः- ‘Confidence & Hard work is the best medicine to kill the disease called failure. It will make you a successful person.’ 

आत्मविश्वास रूपी प्रेरणा कुछ आन्तरिक संक्लपों से निर्मित होती है तो कुछ बाह्य कारणों से निर्मत होती है, जिसे अंग्रेजी में नेचर बनाम नर्चर का नाम दिया जाता है। एक बच्चा या बच्ची जब साइकिल चलाना सिखते हैं तो उनके अभिभावक पिछे से साइकिल को पकङे रहते हैं, बच्चे को भी विश्वास होता है अपने अभिभावक पर और वो आगे देखकर साइकिल चलाने लगता है। कुछ पल बाद जब अभिभावक को लगता है कि बच्चा अपना बैलेंस बना ले रहा है तो, वह अपने को साइकिल से दूर कर लेते हैं और बच्चा अकेले ही साइकिल चलाने लगता है क्योंकि उसे विश्वास होता है कि उसके अभिभावक उसे पकङे हुए हैं। जब उसे सत्य स्थिति का बोध होता है तो एकबार थोङा लङखङाता है किन्तु दूसरे ही पल आत्मविश्वास के साथ पुनः साइकिल चलाने लगता है। विश्वास हमारे व्यक्तित्व की ऐसी विभूति है, जो आश्चर्यजनक ढंग से हमसे बङे सा बङा कार्य करवा लेती है। आज की अत्याधुनिक वैज्ञानिक तकनिक, मंगल की यात्रा हो या पुराने समय के मिस्र के पिरामिड, पनामा नहर और दुर्गम पर्वतों पर बने भवन और सङक मार्ग इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देते हैं।

स्वामी विवेकानंद जी कहते हैं, “कभी कमजोर नही पङें, आप अपने आपको शक्तिशाली बनाओ, आपके भीतर अनंत शक्ति है।” 

जीवन में जब कठिनाईयां आती हैं तो कष्ट होता है, लेकिन जब यही कठिनाईयां जाती हैं तो प्रसन्नता के साथ-साथ एक आत्मविश्वास को भी जगा जाती हैं। जो कष्ट की तुलना में अधिक मूल्वान है।  नाकामयाबी को सिर्फ सङक का एक स्पीड ब्रेकर समझें जिसके बाद हम पुनः अपनी आत्मशक्ति रूपी ऊर्जा से आगे बढें। आत्मविश्वास की कूंजी से हम सब अपने-अपने लक्ष्यों का ताला सफलता से खोल सकेगें क्योंकि सफलता की नींव है, मेहनत और विश्वास।  अतः मित्रों, आत्मविश्वास रूपी बीज का अंकुरण अवश्य करें उसे अपनी सकारत्मक सोच और मेहनत की खाद से पोषित करें क्योंकि आत्मविश्वास सम्पूर्ण सफलताओं का आधार है।

“Self Confidence the foundation of all great success & achievement.”

नोट: Post inspired by- Mrs. Anita Sharma,,

Anita Sharma

एक अपील

आज कई दृष्टीबाधित बच्चे अपने हौसले से एवं ज्ञान के बल पर अपने भविष्य को सुनहरा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कई दृष्टीबाधित बच्चे तो शिक्षा के माधय्म से अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। उनके आत्मनिर्भर बनने में शिक्षा का एवं आज की आधुनिक तकनिक का विशेष योगदान है। आपका साथ एवं नेत्रदान का संकल्प कई दृष्टीबाधित बच्चों के जीवन को रौशन कर सकता है। मेरा प्रयास शिक्षा के माध्यम से दृष्टीबाधित बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस प्रयोजन हेतु, ईश कृपा से एवं परिवार के सहयोग से कुछ कार्य करने की कोशिश कर रहे हैं जिसको YouTube पर “audio for blind by Anita Sharma” लिख कर देखा जा सकता है।
श्रीमती. अनीता शर्मा जी का तहे दिल से आभारी हुँ। for sharing great Hindi quotes “Self Confidence”.
Mrs. Anita Sharma Blog:- http://roshansavera.blogspot.in/

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

More quotes visit at kmsraj51 copy

 

जीवन मंदिर सा पावन हाे, बाताें में सुंदर सावन हाे।

स्वाथ॔ ना भटके पास ज़रा भी, हर दिन मानो वृंदावन हाे॥

-KMSRAJ51 

_______Copyright © 2014 kmsraj51.com All Rights Reserved._______

 

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., अनीता शर्मा, स्वामी विवेकानन्द के अनमोल वचन, हिंदी, हिंदी कविता, हिंदी कहानी, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: Anita Sharma, Happy life quotes, Hindi Quotes, Kmsraj51, mrssonkmsraj51, Personal development quotes, Quotes in Hindi !!, Self Confidence quotes in hindi, Success Mantra of Life, Success Quotes in Hindi, Swami Vivekanand Quotes, swami vivekanand quotes in hindi

ज़िन्दगी…..

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-FMQ-Kmsraj51

कुछ ऐसी ज़िन्दगी मिली है 

कि मौत से अब डर ही नहीं लगता 

दोनों तो एक सी है 

एक एक बार मारती है 

और दूसरी 

हर दिन बार बार मारती है 

ये कैसी रात मिली है 

कि कोई चाँद ही नहीं निकलता 

बस अँधेरा छाया रहता है 

और सुना है उस अँधेरे में 

कुछ लोग भी जीते है ….

tarun

Post:- Share by Mr. Tarun

तरुण जी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं कभी-२ कविताएं भी लिख लिया करते हैं।

Tarun bolg:- http://tarun-world.blogspot.in/

मैं श्री तरुण जी का दिल से आभारी हूँ. हिंदी कविता Share करने के लिए।

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@yahoo.in. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

CYMT-KMSRAJ51

 

kmsraj51 की कलम से …..

Coming soon book (जल्द ही आ रहा किताब)…..

“तू ना हो निराश कभी मन से”

CYMT-KMSRAJ51

आप कुछ भी कर सकते हैं, स्वयं पर विश्वास करना सीखें।

-कृष्ण मोहन सिंह ५१

 

सच्चें मन से अगर कुछ करने की ठान लाे, ताे आपकाे सभी काम में सफलता मिल जाती हैं।

जीवन में जाे भी काम कराें पुरे मन से कराें, ताे सफलता आपकाे जरूर मिलेगी।

-कृष्ण मोहन सिंह ५१

“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की व्यर्थ के लिए समय ही ना बचे” -Kmsraj51 

 

 

 

_____ all @rights reserve under Kmsraj51-2013-2014 ______

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi - Quotes, KMSRAJ51, MANMANI BABU ~ KMSRAJ51, Poetry in Hindi(हिन्दी में कविताएं), हिंदी, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: 2014 SUCCESS KEY BY KMSRAJ51, hindi gajal, hindi geet, Hindi Kavita, Hindi Poems, hindi poetry, Kids Poetry in Hindi, Kmsraj51, life poetry in hindi, personal development poetry in hindi, poetry in hindi language, Success life Poetry, success life quotes in hindi, tarun poetry

मुहब्बत की कहानी में सदा ये ही हुआ होगा…..

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-Kmsraj51

मुहब्बत की कहानी में सदा ये ही हुआ होगा

खुश़ी, सपने, तड़प, आँसू, गम़ों का सिलसिला हुआ होगा…………..

किसी की आँख में आँसू किसी के होंठ पर सरगम

किसी का दिल जला होगा किसी का घर बसा होगा………………….

युगों से हम भटकते हैं तुम्हारे वास्ते देखो

तुम्हारा नाम भी तो दिल पर, ख़ुदा ने ही लिखा होगा…………….

तुम्हें शायद कभी इस बात का अहसास भी हुआ होगा

कि मर-मरकर यहाँ पर भी कभी कोई जिया होगा…………….

नहीं कोई कमी हममें जरा-सा फर्क ये होगा

हमारे घर तो अँधेरा है, पर वहाँ दीपक जला होगा……………..

‘राहुल‘ उसकी मुहब्बत का करिश्मा ये हुआ होगा

न हो पाया जो उसका,

वो उसी का हो गया होगा…………

Rahul Sir

Note:- Post share by My dear Friend Mr. Rahul  Sharma.

श्रीमान- राहुल शर्मा मेरे बहुत पुराने दोस्त और एक कवि हृदय है।

मैं हृदय से श्री- राहुल शर्मा का बहुत आभारी हूँ. दिल काे छुने वाली हिंदी कविता शेयर करने लिए।

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@yahoo.in. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

CYMT-KMSRAJ51

 

kmsraj51 की कलम से …..

Coming soon book (जल्द ही आ रहा किताब)…..

“तू ना हो निराश कभी मन से”

CYMT-KMSRAJ51

आप कुछ भी कर सकते हैं, स्वयं पर विश्वास करना सीखें।

-कृष्ण मोहन सिंह ५१

 

सच्चें मन से अगर कुछ करने की ठान लाे, ताे आपकाे सभी काम में सफलता मिल जाती हैं।

जीवन में जाे भी काम कराें पुरे मन से कराें, ताे सफलता आपकाे जरूर मिलेगी।

-कृष्ण मोहन सिंह ५१

“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की व्यर्थ के लिए समय ही ना बचे” -Kmsraj51 

 

 

 

_____ all @rights reserve under Kmsraj51-2013-2014 ______

 

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Quotes in Hindi, राहुल शर्मा कि कवि‍ताएँ, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: gajal, Geet, Hindi love quotes, Hindi love shayari and Hindi prem kavita|हिंदी प्रेम, Hindi-Diwas, love poetry in hindi, Love Quotes in Hindi Language, quotes love, Real love story, short love poetry in hindi

यदि स्नेह जाग जाए, अधिकार माँग लेना

Kmsraj51 की कलम से…..

LEAF BUNCH

यदि स्नेह जाग जाए, अधिकार माँग लेना…..

 

“यदि स्नेह जाग जाए, अधिकार माँग लेना
मन को उचित लगे तो, तुम प्यार माँग लेना

दो पल मिले हैं तुमको, यूँ ही न बीत जाएँ
कुछ यूँ करो कि धड़कन, आँसू के गीत गाएँ
जो मन को हार देगा, उसकी ही जीत होगी
अक्षर बनेंगे गीता, हर लय में प्रीत होगी
बहुमूल्य है व्यथा का, उपहार माँग लेना
यदि स्नेह जाग जाए, अधिकार माँग लेना

जीवन का वस्त्र बुनना, सुख-दुःख के तार लेकर
कुछ शूल और हँसते, कुछ हरसिंगार लेकर
दुःख की नदी बड़ी है, हिम्मत न हार जाना
आशा की नाव पर चढ़, हँसकर ही पार जाना
तुम भी किसी से स्वप्निल, सँसार माँग लेना
यदि स्नेह जाग जाए, अधिकार माँग लेना”…(डा कुमार विश्वास) …..

 

I am grateful to  डा. कुमार विश्वास for sharing inspirational Poetry in Hindi.

http://www.kumarvishwas.com/

Kumar Vishwas

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@yahoo.in. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

CYMT-KMSRAJ51

 

“अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो, की व्यर्थ के लीये समय ही ना बचे” -Kmsraj51 

 

 

_____ all @rights reserve under Kmsraj51-2013-2014 ______

 

 

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Inspirational Story in Hindi, अधिकार माँग लेना, यदि स्नेह जाग जाए, हिंदी कविता Tagged With: Hindi Poems, Hindi Poetry Collection, http://www.kumarvishwas.com/, Indian Hindi Poetry, kids poetry, kms, Kmsraj51, Kumar Wishwas Hindi Poetry, Motivational poetry in Hindi, mrssonkms, poetry in hindi

पढ़ ले भाई – अब वक़्त हो गया।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ पढ़ ले भाई – अब वक़्त हो गया। ϒ

Brothers read time is now.

पढ़ ले भाई, अब वक़्त हो गया।
रोयेगा फिर और कहेगा ये क्यों, क्या और कब हो गया?

बन्द कर दे ये आलसपना, नही तो हो जायेगा मजबूर।
निकल जायेगी सारी तेरी हेकड़ी और रोयेगा भरपूर।

कितने सपने संजो के तुझ को तेरे अभिभावक पढ़ाते।
उन सपनों को तुम अपने अय्याशियों से यूँ ही कुचलते जाते।

याद आएगी वो बात जब मैं तुम को ये समझाता।
‘बस कर भाई, पढ़ ले यार’ ये शब्द कानो में जब गूंजते जाता।

पढ़ता हूँ मैं जब भी भाई एक बात समझ नही आती है।
क्यों नही पढ़ता है मेरे मित्र ये बात मुझे तड़पाती है।

♥ चेहरे मुस्कुराते हैं।….. जरूर पढ़े।

डेढ़ लाख से ज्यादा रुपए देकर तू यहां पढ़ने आया है।
और उन रूपयो की महत्वता न समझ कर,
तू यहां अय्याशियों में समाया है।

खेलकूद और मनोरंजन माना कि होती है जरूरी,
पर इस सब की आड़ में तू बना मत पढ़ाई से दूरी।

टीवी, इंटरनेट, शॉपिंग और सोना ये जीवन का आधार नही।
सब ने कहा, सब ने माना कि पढ़ाई ही जीवन का आधार सही।

है तू मेरा रूममेट, मित्र और भाई भी मैंने तुझे बना लिया।
नही लग जाये ये आरोप की मैंने ही इसको फेल करा दिया।

है तेरे काफी दोस्त मगर पर उनमें सच्चे दोस्त शायद ही होंगे।
सभी तेरे रूपये, स्टेट्स पर या चाटुकार ही घूमते होंगे।

♥ झुकी निगाह को इकरार कहते है।….. जरूर पढ़े।

किसी ने भी तुझे पढ़ाई करने के लिए कभी प्रोत्साहित नहीं किया।
सब मौजमस्ती या घूमने पर ही तुझको हमेशा परेशान किया।

बीबी की वाईन्स हो या फिर अन्य कोई भी वीडियो।
नही पास करा पाएंगे तू बस ये बात याद रख लिजियो।

है तू अच्छा भी दिखने में और आर्थिक स्थिति भी तेरी अच्छी है।
नही है तेरी पढ़ाई में कोई रुकावट, फिर नही पढ़ना ये बात मुझे नही जँचती है।

क्या करूँ जिससे तू समझे कि तू कितना सौभाग्यशाली है।
आरक्षण और मेहनत के दम पर नौकरी तेरी राह ताकती है।

माना है कि घर पर तुझे तेरी माँ सम्भाला करती थी।
अच्छे संस्कार और अनुशासन से वो तुझे पढ़वाया करती थी।

पर तेरी जिद्द के कारण तू यहां घर से हॉस्टल आया है।
जो भी है, जैसा है बस अब तेरा घर संसार यही समाया है।

कॉलेज के टीचर हो या मैं और तेरे अभिभावक।
सब देते तुझको एक ही सीख, पढ़ ले बस मन लगा कर।

रख थोड़ा आत्मसयंम और कर एकाग्रता का प्रयास।
आलस्य, लालच और चाटुकारो को कर दे जीवन से निकास।

हो सकता है भविष्य में हम न हो फिर से साथ।
इसीलिए तुझको हूँ कहता कि पढ़ले मेरे साथ।

पढ़कर फायदे है अनेक पर सर्वोत्तम है उसमे एक बात।
मित्र बनेगी तेरी ‘शिक्षा’ जो है पाठन की सौगात।

इस मित्रता को निभाना हो तो शर्त और नियम है बड़े ही निराले।
निरन्तर अध्ययन और पढ़ाई है जरूरी बस यही करना है मेरे प्यारे।

♥ सारांश सागर – नोएडा, उत्तर प्रदेश ♥♥

हम दिल से आभारी हैं सारांश सागर जी के प्रेरणादायक हिन्दी कविता “पढ़ ले भाई – अब वक़्त हो गया।” साझा करने के लिए। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Blog : http://www.gyansagar999.com/

And –  http://www.saranshsagar.com/

 

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, सारांश सागर की कवितायें।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: famous hindi poems, Poems In Hindi, poetry for best friend, poetry for kids, poetry in hindi, Short hindi poems, कवितायें और गज़लें, प्रेरक कवितायें, प्रेरणा दायक कविता, सारांश सागर की कवितायें।

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.