• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for Girls-kmsraj51 ki pen se .....

Girls-kmsraj51 ki pen se .....

सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र।

Kmsraj51 की कलम से…..

Kmsraj51-CYMT-Oct-14-1

Positive thinking is the success mantra of life.

sapana
http://kmsraj51.com/

क्या आपके पास कोई ऐसा हुनर है जो औरों से अलग है? अगर आपको लगता है “नहीं” तो आप बिल्कुल गलत हैं। क्योंकि हर इंसान को भगवान ने बनाया है और सबके पास कोई ना कोई ऐसा हुनर है जो औरों से अलग है। आमतौर पर लोग ये कहते हैं कि “हमने तो पूरी कोशिश कि पर काम नही हुआ”, दरअसल अगर आप पूरी कोशिश करेंगे तो आप असफल होंगे ही नहीं। सपने हर कोई देखता है पर पूरा हर कोई नहीं कर पाता,,,, जानते हैं क्‍यों? क्योंकि कुछ लोग बस देखते हैं, सोचते हैं और जरा सी विषम परिस्थितियां आ गयी तो उनके सपने उन्ही की तरह टूट जाते हैं। अगर आपको अपने सपनों को वाकई में पूरा करना है, तो आपको हर पल उसे ही सोचना होगा और उसे पाने के लिये हर प्रयास करना होगा। किसी ने कहा है कि “एक सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति अदृश्य को देख लेता है, अमूर्त को महसूस करता है, और असंभव को पा लेता है।” डार्विन पी. किन्सले ने कहा है कि, “यह सोचने के बजाये कि आप क्या खो रहे हैं, ये सोचने का प्रयास करें कि आपके पास ऐसा क्या है, जो बाकी सभी लोग खो रहे हैं। क्‍योंकि एक बार जब आप नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों से बदल देंगे तो आपको सकारात्मक नतीजे मिलना शुरू हो जायेंगे।” सकारात्‍मक सोच को अगर वास्‍तु से जोड़ कर देखें तो इसका सीधा तात्‍पर्य सकारात्‍मक ऊर्जा से है। वास्‍तु के मुताबिक जिस घर में ज्‍यादा प्राकृतिक रौशनी आती है, कोने साफ सुथरे रहते हैं, घर के दरवाजे पर कोई गंदगी नहीं होती, बेडरूम चमकता रहता है, पढ़ाई का कमरा ज्‍यादा प्रकाश वाला होता है और टॉयलेट मुख्‍य द्वार के ठीक सामने नहीं होता वहां पॉजिटिव एनर्जी वास करती है यानी सकारात्‍मक ऊर्जा उस घर में सदैव बनी रहती है। ऐसे घरों में लोग खुश रहते हैं और जल्‍दी बीमार नहीं पड़ते। साथ में ढेर सारी लक्ष्‍मी आती है। इसी प्रकार जिस मस्तिष्‍क में सकारात्‍मक सोच भरी होती है, जो लोग हमेशा सकारात्‍मक दृष्टि से सोचते हैं, उनका दिमाग हमेशा खुला रहता है और वे ज्‍यादा खुश रहते हैं। खुश रहने की वजह से उनके अंदर आंतरिक शांति बनी रहती है। परिवार या दोस्‍तों के बीच उनके संबंध हमेशा मधुर होते हैं। ऐसे लोग ज्‍यादा तनाव नहीं लेते, लिहाजा वे जल्‍दी बीमार नहीं पड़ते, वे खुद से संतुष्‍ट रहते हैं और दूसरों के लिए हमेशा आगे से आगे रहते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में कम से कम रुकावटें आती हैं। करियर की बात करें तो सकारात्‍मक ऊर्जा से भरपूर लोगों का करियर या भविष्‍य हमेशा उज्‍जवल होता है।

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं। ~ कृष्ण मोहन सिंह(KMS)

 ~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* अपनी आदतों को कैसे बदलें।

∗ निश्चित सफलता के २१ सूत्र।

* क्या करें – क्या ना करें।

∗ जीवन परिवर्तक 51 सकारात्मक Quotes of KMSRAJ51

* विचारों का स्तर श्रेष्ठ व पवित्र हो।

* अच्छी आदतें कैसे डालें।

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

~KMSRAJ51

 

 

 

____Copyright © 2013 – 2017 Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Education-शिक्षा !!, Girls-kmsraj51 ki pen se ....., Hindi - Quotes, Hindi Motivational Story !!, MAN SE KABHI BHEE HARNA NHII TUM...., MANMANI BABU ~ KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, Spiritual-kmsraj51, TU NA HO NIRASH KABHI MAN SE ..... Tagged With: 21ST CENTURY YUGPURUSH, ALWAYS POSITIVE THINKER, Always think positive, Anything is possible for you, ART OF POSITIVE THOUGHTS, GREAT INDIAN AUTHOR, GREAT INDIAN WRITER, Great Motivator, hindi, hindi positive thoughts, https://kmsraj51.com/, Inner Voice, kms, kmsra, KMSRAJ, Kmsraj51, Motivational Thoughts, PEACE, Personal Development in Hindi, POSITIVE, positive brain, positive mind, Positive Quotes, positive think, Positive Thinking, Positive Thinking in Hindi, Success Mantra of Life, Success Mantra of Life in Hindi, TOP 10 SUCCESS KEY, YOGIRAJ KMSRAJ51, YOUR AIM IS POSSIBLE, अनमोल वचन, सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र।

परीक्षा में कैसे करवाएं बच्‍चे की तैयारी।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

परीक्षा में कैसे करवाएं बच्‍चे की तैयारी।

(How to teach children in exam preparation)

kids-KMSRAJ51
बच्‍चों के सिर पर एक्‍ज़ाम का फीवर फिर से आ धमका है। जितने दिनों के लिए एक्‍ज़ाम चलता है उतने दिन न केवल बच्‍चे बल्कि उनके मम्‍मी-पापा भी परेशान रहते हैं। अपने ऊपर कॉनफिडेंस न होना और तनावा होने की वजह से बच्‍चे अपना उत्‍तर गलत कर देते हैं। रिजल्‍ट में क्‍या होगा और कम नंबर आए तो मम्‍मी-पापा क्‍या कहेगें, इन सब सवालों से घिरे बच्‍चे दिमागी रूप से बीमार पड़ जाते हैं। इसके लिए पेरेंट्स को एक्‍ज़ाम के समय अपने बच्‍चों का दोस्‍तों की तरह साथ देना चाहिये और उन्‍हें इससे न डरने के लिए प्रेरित करना चाहिये।

चलिए जानते हैं एक्‍ज़ाम फीवर से बच्‍चों को बचाने का तरीका।

कैसे करें बच्‍चों की मदद –

1. बच्‍चे के एक्‍ज़ाम के 2-3 हफ्ते से पहले ही तैयारी करना शुरु कर दें। उनका पूरा स्‍लेबस देख कर यह निर्णय लें कि उन्‍हें कहां से तैयारी शुरु करवानी है।

2. देरी करने से कोई फायदा नहीं होता है, इससे बच्‍चे एक्‍ज़ाम का दिन आते-आते घबराने लगेगें। अच्‍छा होगा कि आप सबसे पहले उन बिंदुओं पर ध्‍यान दें जिसमें आपका बच्‍चा कमज़ोर है।

3. कामकाजी पेरेंट्स बच्‍चों के ऊपर ज्‍यादा ध्‍यान नहीं दे पाते इसलिए वह अपने बच्‍चों को प्राइवेट ट्यूशन में भेज कर पढ़वाते हैं। इसलिए जब बच्‍चे वापस पढ़ कर आएं तब उनसे क्‍लास में क्‍या-क्‍या पढ़ाया गया है, जरुर पूछें।

4. जो माताएं बाहर काम कारती हैं, वह घर से निकलने से पहले अपने बच्‍चे को होमवर्क दे कर जाया करें। जब वापस आएं तो उसका होतवर्क जरुर चेक करें और अगर काम अच्‍छा हो तो उसकी तारीफ भी करें। इसे बच्‍चे का मनोबल बढ़ता है और उसे एक्‍ज़ाम का प्रेशर झेलने की ताकत भी आती है।

5. उसका हमेशा लिखित टेस्‍ट लेती रहा करें। यह एक अच्‍छा माध्‍यम है एक्‍ज़ाम की तैयारी करने का। सबसे पहले अपने बच्‍चे को एक पाठ रटने के लिए बोलें और फिर उससे वह पाठ पूरा सुने। जब बच्‍चा वह पाठ ठीक से सुना दे तब दूसरे दिन उसका रिटन टेस्‍ट लें।

6. अगर आपको लगता है कि बच्‍चा मन लगा कर तैयारी नहीं कर रहा है तो उसके प्रति थोड़ा सा सख्‍त व्‍यावहार अपनाएं। उसे एक्‍ज़ाम में फेल होने के प्ररिणाम बताएं जिससे वह थोड़ा सीरियस हो जाए। पर कभी भी बच्‍चे को मारे-पीटे नहीं वरना वह निराश हो जाएगा और किताबों के प्रति उसका लगाव भी कम हो जाएगा।

7. रिवीजन बहुत जरुरी है। इससे बच्‍चे को पाठ याद रखने में बहुत मदद मिलेगी। हर दूसरे दिन बच्‍चे से पुराना पढ़ाया गया पाठ पूछें। जिस दिन बच्‍चा एक्‍ज़ाम देने के लिए जा रहा हो तब उसको सुबह जल्‍दी उठा दें और रिवीजन करने को बोलें।

Kids_Education-KMSRAJ51

Please Share your comment`s.

आपका सबका प्रिय दोस्त,

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

Swami Vivekananda-kmsraj51

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए हिम्मत और उमंग-उत्साह बहुत जरूरी है।

जहाँ उमंग-उत्साह नहीं होता वहाँ थकावट होती है और थका हुआ कभी सफल नहीं होता।

 ~KMSRAJ51

 

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Education-शिक्षा !!, Girls-kmsraj51 ki pen se ....., Hindi - Quotes, Hindi Motivational Story !!, MANMANI BABU ~ KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, TU NA HO NIRASH KABHI MAN SE ....., पवित्र 'सकारात्मक सोच' Tagged With: 10 CLASS EXAM TIPS IN HINDI, 12 CLASS EXAM TIPS IN HINDI, Board Exam preparation, CBSC BOARD, CBSE BOARD KIDS EXAM TIPS, CBSE BOARD KIDS EXAM TIPS IN HINDI, CHILD EDUCATION, CHILD EXAM PREPATION, Exam Guru, EXAM MANTRA, Exam Preparation Tips in Hindi, Exam Success Sutra, Exam Tips, Exam Tips in Hindi, Examination Hall, Great Exam Quates, Hindi Exam Tips & Tricks, How to Achive More Mark in Exam, How To Get Kids in test preparation., How to Prepare for Exams, How to Prepare for Exams in Hindi, http://kmsraj51.com/, http://mcitpkmsraj51.blogspot.in/, ICSE BOARD EXAM TIPS IN HINDI, INDIAN KIDS EXAM TIPS IN HINDI, KIDS EXAM TIPS IN HINDI, Kmsraj51, LKG KIDS EXAM TIPS IN HINDI, PREPATION OF KIDS EXAM, Remove Board Exam Tension, Simple Exam Tips, SIMPLE KIDS EXAM TIPS IN HINDI, SIMPLE WAY OF SUCCESS IN EXAM, Success Exam Tips, UP BOARD EXAM TIPS IN HINDI

आधुनिक समाज में महिलाओं का अस्तित्व।

Kmsraj51 की कलम से…..

Existence of Women in Modern Society | आधुनिक समाज में नारी का अस्तित्व।

आम बोलचाल की भाषा में ‘लेडिज फर्स्ट’ एक ऐसा कथन है, जो नारी के लिए सम्मान स्वरूप है। इतिहास साक्षी है, सिन्धुघाटी की सभ्यता हो या पौराणिंक कथाएं हर जगह नारी को श्रेष्ठ कहा गया है।

“यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवता” वाले भारत देश में आज नारी ने अपनी योग्यता के आधार पर अपनी श्रेष्ठता का परिचय हर क्षेत्र में अंकित किया है। आधुनिक तकनिकों को अपनाते हुए जमीं से आसमान तक का सफर कुशलता से पूरा करने में सलंग्न है। फिर भी मन में ये सवाल उठता है कि क्या वाकई नारी को ‘लेडीज फर्स्ट’ का सम्मान यर्थात में चरितार्थ है या महज औपचारिकता है। अक्सर उन्हे भ्रूणहत्या और दहेज जैसी विषाक्त मानसिकता का शिकार होना पङता है। नारी की बढती प्रगति को भी यदा-कदा पुरूष के खोखले अंह का कोप-भाजन बनना पङता है।

आज की नारी शिक्षित और आत्मनिर्भर है। प्रेमचन्द युग में नारी के प्रति नई चेतना का उदय हुआ। अनेक शताब्दियों के पश्चात राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त ने नारी का अमुल्य महत्व पहचाना और प्रसाद जी ने उसे मातृशक्ति के आसन पर आसीन किया जो उसका प्राकृतिक अधिकार था। आजादी के बाद से नारी के हित में कई कानून बनाये गये। नारी को लाभान्वित करने के लिए नित नई योजनाओं का आगाज भी हो रहा है। बजट 2013-14 में तो महिलाओं के लिए ऐसे बैंक की नीव रखी गई जहाँ सभी कार्यकर्ता महिलाएं हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कठोर से कठोर कानून भी बनाये गये हैं। इसके बावजूद समाज के कुछ हिस्से को दंड का भी खौफ नही है और नारी की पहचान को कुंठित मानसिकता का ग्रहंण लग जाता है। “नारी तुम श्रद्धा हो” वाले देश में उसका अस्तित्व तार-तार हो जाता है।

आधुनिकता की दुहाई देने वाली व्यवस्था में फिल्म हो या प्रचार उसे केवल उपभोग की वस्तु बना दिया गया है। लेडीज फर्स्ट जैसा आदर सूचक शब्द वास्तविकता में तभी सत्य सिद्ध होगा जब सब अपनी सोच को सकारात्मक बनाएंगे। आधुनिकता की इस अंधी दौङ में नारी को भी अबला नही सबला बनकर इतना सशक्त बनना है कि बाजारवाद का खुलापन उसका उपयोग न कर सके। नारी को भी अपनी शालीनता की रक्षा स्वयं करनी चाहिए तभी समाज में नारी की गरिमा को सम्पूर्णता मिलेगी और स्वामी विवेकानंद जी के विचार साकार होंगे।
विवेकानंद जी ने कहा था कि- “जब तक स्त्रियों की दशा सुधारी नही जायेगी तब तक संसार में समृद्धी की कोई संभावना नही है। पंक्षी एक पंख से कभी नहीं उड़ पाता।”

इस उम्मीद के साथ कलम को विराम देते हैं कि, आने वाला पल नारी के लिए निर्भय और स्वछन्द वातावरण का निर्माण करेगा, जहाँ आधुनिकाता के परिवेश में वैचारिक समानता होगी। नारी के प्रति सोच में सम्मान होगा और सुमित्रानन्दन पंत की पंक्तियाँ साकार होंगी—

मुक्त करो नारी को मानव, चिर वन्दिनी नारी को।
युग-युग की निर्मम कारा से, जननी सखि प्यारी को।।

अनीता शर्मा जी।

Anita Sharma
अनीता शर्मा जी।

 

Post inspired by रौशन सवेरा,

We are grateful to Mrs. अनीता शर्मा जी।

 

एक अपील

आज कई दृष्टीबाधित बच्चे अपने हौसले से एवं ज्ञान के बल पर अपने भविष्य को सुनहरा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कई दृष्टीबाधित बच्चे तो शिक्षा के माधय्म से अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। उनके आत्मनिर्भर बनने में शिक्षा का एवं आज की आधुनिक तकनिक का विशेष योगदान है। आपका साथ एवं नेत्रदान का संकल्प कई दृष्टीबाधित बच्चों के जीवन को रौशन कर सकता है। मेरा प्रयास शिक्षा के माध्यम से दृष्टीबाधित बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस प्रयोजन हेतु, ईश कृपा से एवं परिवार के सहयोग से कुछ कार्य करने की कोशिश कर रहे हैं जिसको YouTube पर “audio for blind by Anita Sharma” लिख कर देखा जा सकता है।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, Girls-kmsraj51 ki pen se ..... Tagged With: Essay of Women, existence of women in modern society, NARI JIVAN, Saral Nari Jivan, WOMEN LIFE, अनीता शर्मा जी।, आधुनिक युग में नारी की भूमिका, आधुनिक समाज में महिलाओं का अस्तित्व।, नारी अस्तित्व, नारी के स्वतंत्र अस्तित्व, नारी पर निबंध, बदलते दौर की महिला, भारत में महिलाओं की स्थिति, भारतीय समाज में स्त्रियों की दशा, महिलाओं की वर्तमान स्थिति, वर्तमान युग में महिलाओं का योगदान, वर्तमान समय में नारी की स्थिति, समाज में नारी का स्थान निबंध

Google has installed the country’s first head-eyed daughter ~ देश की पहली बेटी जिसे गूगल ने बिठाया सिर आंखों पर !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..
KMS-2014-51

kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms

** देश की पहली बेटी जिसे गूगल ने बिठाया सिर आंखों पर **

shisthi


भले ही कुछ लोगों में बेटियों के प्रति मानसिकता नहीं बदली हो, लेकिन इसमें कोई दोराए नहीं कि बेटियों ने ही देश का नाम रोशन किया है। एक ऐसी ही बेटी है जिन्होंने करिश्मा कर दिखाया है। 15 साल की उम्र में सृष्टि गूगल साइंस फेयर में टॉप-15 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय छात्रा हैं। उनकी इस कामयाबी पर ना केवल पूरे देश को नाज है बल्कि इस बेटी ने लड़के और लड़कियों के प्रति भेदभाव रखने वालों को भी करारा जवाब दिया है।

देश में जहां बेटियों के लिए कई लोगों की सोच नहीं बदली वहीं मोहली की इस बेटी ने वो कर दिखाया जिस पर पूरे देश को नाज है। सृष्टि ने गूगल साइंस फेयर-2013 में दुनिया के 15 प्रतिभाशाली छात्रों में शामिल हुईं। ये पहला मौका था जब देश की किसी बेटी ने यह मुकाम हासिल किया।


shisthi-2


एक तकनीक ने हासिल कराया ये मुकाम

पंजाब में मोहाली के मिलेनियम स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा सृष्टि अस्थाना को भी शायद नहीं पता था कि डिटर्जेंट वॉटर को ग्रीन टेक्नीक से ट्रीट करने का उसका प्रोजेक्ट उसे यह मुकाम दिलाएगा। सृष्टि को इस रिसर्च के बारे में तब ख्याल आया जब वो स्कूल ट्रिप के दौरान लुधियाना के टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज गईं और वहां पर डाई वॉटर से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखा।


वैज्ञानिक बनने का है सपना

वहीं से इंडस्ट्रियल वेस्ट से निकले बेकार डिटर्जेंट वॉटर को इको-फ्रेंडली विकल्प के रूप में बदलने के लिए ग्रीन सॉल्यूशन का विचार शुरू हुआ। पंजाब पुलिस के आईजी एसके अस्थाना की बेटी सृष्टि बड़ी होकर वैज्ञानिक बनना चाहती है।


shisthi-4


एक साल दिन-रात मेहनत करने पर मिली सफलता

सृष्टि ने इस प्रोजेक्ट को चुनौती के तौर पर लिया उसने सैकड़ों रिसर्च पेपर पढ़े, अपने टीचर्स की मदद ली साथ ही कई-कई घंटे लैब में बिताए। करीब एक साल तक दिन-रात मेहनत के बाद आखिरकार उसे अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिली। जैसे ही सृष्टि को स्कूल से खबर मिली कि गूगल साइंस फेयर शुरू होने वाला है तो उन्होंने ऑन लाइन फॉर्म जमा कर दिया। इस प्रतियोगिता में 13 से 18 साल तक के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।


shisthi-5

अब सपना आईआईटियन बनने का

15 साल की सृष्टि ने अपने पैरेंट्स और टीचर्स के सपोर्ट से इस मुकाम को हासिल किया है। उनके पैर भले ही जमीन पर हैं लेकिन इरादे आसमान पर। सृष्टि ने इससे पहले भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं वो पिछले साल एनटीएसई स्कॉलर बनीं तो एक गर्ल चाइल्ड को अडॉप्ट किया। कोचिंग इंस्टीट्यूट से उसे 20 हजार रुपये स्कॉलरशिप मिलती है जिससे वो एक और गर्ल चाइल्ड की पढ़ाई स्पॉन्सर करेगी। सृष्टि की सपना अब आईआईटियन बनने का है। सृष्टि ने आज ना सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।


::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..
kms1006


Note::-
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

:::::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) ….. :::::

Filed Under: Girls-kmsraj51 ki pen se ....., MANMANI BABU ~ KMSRAJ51 Tagged With: Beautiful Girls in The Worlds, Girl, Google has installed the country's first head-eyed daughter, Google Topper Indian Girl, Indian Girls, Simple Girl, Simple Way of Life, Simple Way of Success, Study, Top Indian Girls, Topper Indian Girl, Worlds Top Girls

« Previous Page

Primary Sidebar

Recent Posts

  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।
  • काले बादल।
  • सुबह का संदेश।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

ठंडी व्यार।

रिश्तों को निभाना सीखो।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.