• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for 2018-Kmsraj51 की कलम से…..

2018-Kmsraj51 की कलम से…..

परीक्षा के डर से कैसे पाएं छुटकारा?

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ परीक्षा के डर से कैसे पाएं छुटकारा? ϒ

⇒ परीक्षा का डर: कैसे पाएं छुटकारा?

परीक्षा का भय – Fear of exam

जनवरी माह खत्म होने वाला है। समय निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह समय हमें परीक्षा की और उन्मुख करता है। जिसके लिए हमें पढ़े हुए ज्ञान की परीक्षा देनी होती है, और यहीं से शुरू होता है परीक्षा का भय।

परीक्षा से होने वाली असहजता – Discomfort from exam

परीक्षा वह समय है जिसके बारे में हम पढाई व अनुभव को आधार मान कर आगे बढ़ने के लिए एक प्रयास करते हैं जिसमे हर कोई सफल होना चाहता है। लेकिन कुछ बच्चे पूरे वर्ष पढाई नहीं करते या कर नहीं पाते। कारण चाहे जो भी हो परन्तु निर्धारित परीक्षा समय आने पर उन्हें बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जैसे –

1. पूरा पाठ्यक्रम पहाड़ की तरह नज़र आना – The entire course looks like a mountain

परीक्षा सिर पर होने से और नियमित पढ़ाई न कर पाने के कारण बच्चों को पाठ्यक्रम पहाड़ की तरह दिखता है। चारो ओर से उसे परेशानी महसूस होती हैं।

2. पूरा सरदर्द, बेचैनी आदि – Headache, restlessness etc.

सरदर्द, बेचैनी आदि की समस्या उत्पन्न होती हैं। बात केवल यहीं तक सीमित नहीं बल्कि उनकी कंठस्थ करने की क्षमता भी क्षीण होने लगती है। असमंजस की स्थिति बच्चों को घेर लेती है। यहाँ तक की कुछ स्थिति में उन्हें भूलने की बिमारी भी हो सकती है। कभी-कभी उन्हें आँखों में जलन की शिकायत होती है और आंखों में सूजन भी नज़र आने लगती है।

3. परीक्षा को लेकर लगातार तनाव – Constant stress

परीक्षा को लेकर लगातार तनाव बच्चों की भूख, नींद आदि सभी को प्रभावित करता है, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनकी सेहत खराब हो सकती है।

♥ परीक्षा का डर दूर करने के कुछ आसान उपाय।

Some easy solutions to overcome the fear of exam.

देखा जाये तो परीक्षा कोई हौवा या राक्षस नहीं है जिससे कि किसी के लिए आफत खड़ी हो जाए। यह तो केवल एक कोशिश है जो आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। यदि इसमें सफलता मिले तो बहुत अच्छी बात है और यदि नहीं मिलती तो असफलता ही किसी भी इंसान को सफल बनाने की महत्वपूर्ण कुंजी है क्योंकि असफल व्यक्ति ही सफलता की सही कीमत पहचानता है।

1. समय तालिका का निर्माण – Time table creation

हमे एक निश्चित समय तालिका बना लेना चाहिए और उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई के लिए समय देना चाहिए।

2. कार्य परिवर्तन – Change of work

यदि किसी एक विषय पर लगातार पढ़ते-पढ़ते हम थक जाते हैं तो हम यह समय किसी दूसरे विषय को देकर इसकी उपयोगिता हासिल कर सकते हैं।

3. पाठ्यक्रम में अंको के अनुसार पढ़ाई पर ध्यान दिया जाए – According to the numbers in the course, Study should be taken care of.

परीक्षा के लिए पढ़ाई करते समय हमे उससे सम्बंधित ब्लूप्रिंट पर ध्यान देना होगा। यह हमें बताता है कि कौन सा विषय कितने अंक का है और प्रश्नों के वैकल्पिक, लघु, दीर्घ आदि होने का भी ज्ञान कराता है।

4. सैद्धांतिक और प्रयोगिक प्रश्नों पर ध्यान देना – Focusing on theoretical and experimental questions

हमें उपरोक्त दोनों प्रकारों के प्रश्नों पर आवश्यक रूप से ध्यान देना चाहिए क्योंकि इनकी सही तैयारी से तनाव कम होता है।

5. सकारात्मक सोच – Positive thinking

हमें यह बात माननी होगी की एक सकारात्मक सोच कई नकारात्मक सोच पर भारी पड़ती है। अतः हमे इस सोच को अपने अंदर विकसित करना होगा। सकारात्मक सोच इंसान के दिमाग को आंतरिक ऊर्जा से भर देता है – जिससे परिणाम अच्छे होते है। सकारात्मक सोच से असंभव भी सरलता पूर्वक संभव में परिवर्तित हो जाता है।

6. याददाश्त को बढ़ाने के लिए ध्यान जरूर करें – Meditate to increase memory

इस संसार में आजतक जितने भी ज्ञानी हुए है सभी ने अपने याददाश्त को बढ़ाने के लिए ध्यान का सहारा लिया है। ध्यान का मतलब है भोर में 4-5 AM तक उठकर अपने सकारात्मक शक्तियों को महसूस करना, अपने गुणों और शक्तियों पर Focus- करना। ध्यान से मन शांत होगा और जब मन शांत होगा कुछ भी याद रखना आसान होगा। जो भी याद करेंगे भूलेंगे नही। शांत मन असंभव को Magically -(जादुई ढंग से) संभव में परिवर्तित कर देगा। इसलिए रोज ध्यान जरूर करें (So do meditation everyday.)। रात्रि में जल्दी सो जाये लेकिन भोर में 4-5 AM तक उठकर ध्यान जरूर करें। ध्यान को किसी विशेष धर्म से जोड़कर न देखें – क्योकि ध्यान वह प्रक्रिया है जिसमे इंसान अपने सकारात्मक आत्मिक शक्तियों व् गुणों को एहसास(अनुभूति) करता है। उसके मन से डर दूर होता है अर्थात: उसे कोई भय नहीं सताता उसके सारे भय ख़त्म हो जाते है।

अगर ध्यान के बारे में आपके मन में कोई सवाल (प्रश्न) हो, या फिर ध्यान के बारे में और अधिक जानकारी चाहते है तो मुझे Email करें, मेरा ईमेल आईडी है : kmsraj51@hotmail.com

7. असफलता से न घबराएं – Do not be afraid of failure

किसी को भी असफलता से नहीं घबराना चाहिए। हमें केवल मन लगाकर पूरे जोश से उपरोक्त बातों को ध्यान में रखकर कोशिशें करनी चाहिए। निश्चित तौर पर परिणाम हमारे पक्ष में होगा। इसके लिए हमे परीक्षा के डर को अपने मन से निकालना होगा।
यदि इन छोटी – छोटी बातों पर ध्यान दिया जाए तो परीक्षा के डर पर पूर्ण रूपेण विजय प्राप्त कर आनंद को पाया जा सकता है।

♦ नंदिता शर्मा जी। (नोएडा, उत्तर प्रदेश) ♦

हम दिल से आभारी हैं नंदिता शर्मा जी के “परीक्षा के डर से कैसे पाएं छुटकारा?” विषय पर हिन्दी में Article साझा करने के लिए।

नंदिता शर्मा जी के लिए मेरे विचार:

♣ “नंदिता शर्मा जी” ने “परीक्षा के डर से कैसे पाएं छुटकारा?” विषय पर कितना सुंदर-शिक्षाप्रद व अनुकरणीय वर्णन किया हैं। बहुत ही कारगर सरल सुझाव बताया है, जो की हर किसी Student के लिए फायदेमंद है चाहे वो किसी भी क्लास का स्टूडेंट हो। यह सुझाव सभी के लिए कारगर है। अगर आप इन छोटी-छोटी सुझावों का पालन करेंगे तो अवश्य ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नंदिता शर्मा जी द्वारा सुझाये गए – इन छोटी-छोटी सुझावों का पालन करके आपके मन में जो परीक्षा का भय है उससे मुक्त हो जायेंगे।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., परीक्षा - Exam, शिक्षा - Education Tagged With: how can avoid exam fear, how to face exam without fear, how to face exams without stress, How to Get Rid of Examination Fear, How to survive the exam fear, परीक्षा का डर: कैसे पाएं छुटकारा?, परीक्षा के डर पर कैसे विजय प्राप्त करें?, परीक्षा के डर से कैसे बचे?, परीक्षा डर से मुक्त कैसे हो?

प्रथम गुरु माता।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ प्रथम गुरु माता। ϒ

प्रथम गुरु माता – Pratham Guru Mata

महर्षि वेदव्यास जी के अनुसार …..

“पितुरप्यधिका माता   
गर्भधारणपोषणात् ।
अतो हि त्रिषु लोकेषु 
नास्ति मातृसमो गुरुः”॥
गर्भ को धारण करने और पालनपोषण करने के कारण माता का स्थान पिता से भी बढकर है। इसलिए तीनों लोकों में माता के समान कोई गुरु नहीं अर्थात् माता परमगुरु है।
“नास्ति गङ्गासमं तीर्थं 
नास्ति विष्णुसमः प्रभुः।
नास्ति शम्भुसमः पूज्यो
नास्ति मातृसमो गुरुः”॥
गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं, विष्णु के समान प्रभु नहीं और शिव के समान कोई पूज्य नहीं और माता के समान कोई गुरु नहीं।
निर्माण यानी “सृजन”। सृजन की शक्ति प्रकृति ने केवल नारी जाति को ही प्रदान की है। (हालांकि बीज तत्व की महिमा को नकारा नहीं जा सकता।) नारी वह है जो निर्माण करती है, सृष्टि का पोषण करती है, संरक्षण करती है, पुष्पित-पल्लवित करती है। नारी जाति के बिना पुरुष का, इस विश्व का अस्तित्व संभव नहीं है। नारी हर रूप में पूजनीय है। जब एक मां बनती है तो उसके ऊपर बहुत अधिक जिम्मेदारी आ जाती है। मां वह है जो अपने बच्चे को हर तरह से, हर हर दृष्टि से सुरक्षित, संरक्षित करती है। और गर्भ (गर्भाधान) से लेकर जब तक बच्चे माँ की बात सुने, तब तक वह केवल उचित संस्कार और उचित शिक्षा ही प्रदान करती है। मां के द्वारा प्रदान संस्कार व्यक्ति के मानस पटल पर आजीवन रहते हैं। हमारा इतिहास ऐसी घटनाओं से भरा पड़ा है जिसमें बचपन में जिन महापुरुषों ने अपनी मां से वीर रस की कविताएं, कहानी सुनी और देश के लिए अपनी जान गवा दी। एक मां अपने बच्चे को हर प्रकार से समाज उपयोगी, मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण इंसान बनाना चाहती है। इसलिए अपने पूरे तन, मन, धन से इस बात का प्रयास करती है कि उसका बच्चा एक अच्छा सभ्य नागरिक बन सके एवं मानवता के लिए, समाज के लिए, देश के लिए वह कुछ भी करने के लिए सदैव तत्पर रहे। इस संदर्भ में मैं अपनी स्वरचित कविता की  पंक्तियां कहना चाहूंगी जिसमें एक माँ की महिमा का वर्णन है __
♥ माँ ♥

माँ है तो श्री है, आधार है क्योंकि,
प्रकृति, धरती एक माँ का ही तो प्रकार है।
                    
माँ है तो आसक्ति है क्योंकि,
माँ में ही तो असीम शक्ति है।
                     
माँ है तो त्याग है, बलिदान हैं क्योंकि,
                                  माँ में सिमटा एक बच्चे का पूरा जहान है।                              
                       
माँ वो है जो खुद मिटकर एक बच्चे को बनाती है
क्योंकि – पत्थर पर पिसकर ही हिना रंग लाती है।
                       
माँ है तो परिवार है, संस्कार है, क्योंकि,
केवल माँ में ही तो ममता है, प्यार है, दुलार है।

                      
माँ है तो जन्म है, बचपन है, लोरी है क्योंकि, 
माँ की ममता एक रेशम की डोरी है। 

                      
माँ है तो कृष्ण है, राम है, बलराम भी है क्योंकि,
माँ के बिना असम्भव इन्सान तो क्या भगवान भी है। 

                       
माँ है तो दादी है, नानी है और, 
एक बालक के बिना, माँ भी एक अधूरी कहानी है।

माँ है तो सबका बचपन अनूठा, निराला है, क्योंकि माँ ही तो हर बच्चे की प्रथम पाठशाला है।
 🙂 जरूर पढ़े – प्रसन्नता बाहर से नहीं अंदर से आती है।
इस कविता के माध्यम से हमने देखा कि मां व्यक्ति के जीवन में क्या कर सकती है और मां के बिना यह जीवन ही नहीं है। उसकी शिक्षा के बिना हमारा कोई अस्तित्व ही नहीं बन पाएगा क्योंकि मां प्रथम गुरु है। वह गर्भस्थ शिशु से लेकर अपने जीवन के अंत तक, अपने बच्चे को केवल अच्छे संस्कार, अच्छी शिक्षा, किसी प्रतिफल की इच्छा किए बिना, प्रेम, ममता और दुलार के साथ प्रदान करती है। उसमें उसका कोई भी स्वार्थ, कोई भी लाभ निहित नहीं होता। इस दुनिया में कोई भी व्यक्ति यदि कुछ भी प्रदान करता है तो उसमें प्रतिफल पाने का (किसी न किसी तरीके से, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से) उसका लक्ष्य होता है। एक माता-पिता ही होते हैं जिनमें कभी भी किसी भी प्रकार का प्रतिफल पाने की कोई इच्छा नहीं होती। वह सदैव अपने बच्चों का केवल कल्याण और कल्याण ही चाहते हैं और यह चाहते हैं कि उनके बच्चे सदा प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें और सदा खुश रहें। इससे ज्यादा मां के बारे में और क्या कहा जा सकता है। मां केवल मां है। प्रथम गुरु है, आदरणीय है। दुनिया में सभी का ऋण चुकाया जा सकता है परंतु एक मां के ऋण से कभी भी उऋण नहीं हुआ जा सकता। इसीलिए कहा भी है सबसे पहले “मातृ देवो भव”आता है। मां चाहे कोई भी हो सदैव आदरणीय हैं। अतः अंत में बस यही कहना चाहूंगी कि __
एक माँ की बस यही कहानी है,
उसके आँचल में दूध और पाँव में जिंदगानी है,
माँ और माटी का सदियों पुराना नाता है, इन दोनों की हस्ती को चाहकर भी भला कौन मिटा पाता है, 
एक जननी है तो दूसरी मातृभूमि भारत माता है।
♦ डॉ• विदुषी शर्मा – नई दिल्ली ♦
_____
हम दिल से आभारी हैं डॉ• विदुषी शर्मा जी के प्रेरणादायक लेख (प्रथम गुरु माता) हिन्दी में Share करने के लिए।
About – डॉ• विदुषी शर्मा जी,
आप अभी कार्यरत हैं – दिल्ली स्टेट की जनरल सेक्रेटरी इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाईजेशन. (You are currently working – Delhi State General Secretary International Human Rights Organization.)
 —♦—

विदुषी शर्मा जी के लिए मेरे विचार:

♣ 🙂 “विदुषी शर्मा जी” ने बहुत ही सरल शब्दों में माँ के गुणों और प्यार का मनोरम वर्णन किया है। हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। माँ के गुण और प्यार सागर के गहराई से भी ज्यादा हैं। सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान गहराई से हर शब्दाे का सार समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

जरूर पढ़े: दिल से कागज में उतर ही जाती है।

जरूर पढ़े: हम दोनों की दो-दो आंखें।

♥⇔♥

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं! ____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., माँ, हिन्दी साहित्य Tagged With: essay on mother, first guru of knowledge, mother day essay in hindi, pratham guru mata, Vidushi Sharma, ज्ञान की प्रथम गुरु माता है, डॉ विदुषी शर्मा, प्रथम गुरु माता, माँ, माँ की महिमा, माँ की महिमा कविता, माँ के ऊपर छोटी कविता, माँ पर कविता हिन्दी में, माँ पर कुछ पंक्तियाँ, माँ पर कुछ शब्द, विदुषी शर्मा

अपनी शीतलता छोड़ता नही।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ अपनी शीतलता छोड़ता नही। ϒ

चन्दन का पेड़

 ____ 🙂 अपनी शीतलता छोड़ता नही।

सज्जन को मिले अगर करोडो दुष्ट…
फिर भी वो अपना स्वभाव बदलता नहीं।
जैसे चन्दन का पेड़ अपनी शीतलता-
छोड़ता नही, चाहे उससे लिपटे रहे साँप कई।
वह हमेशा देता है शीतलता सभी को।
सज्जन पुरुष भी सभी के साथ अच्छा ही चलते है।

♦—♦

गुणहीन व्यक्ति की-
… सुन्दरता व्यर्थ है।
दुष्ट स्वभाव वाले व्यक्ति का-
अच्छे कुल का होना व्यर्थ है।
यदि लक्ष्य की प्राप्ति ना हो-
… तो शिक्षा व्यर्थ है।
जिस धन का सदुपयोग ना हो-
… तो वह धन व्यर्थ है।

♦—♦

अकड़ शब्द में कोई मात्रा नहीं होती-
पर ….. यह अलग अलग मात्रा में-
__ हर एक ….. इंसान में मौजूद है।
किसी में ज्यादा तो किसी में बहुत कम।

♦—♦

कभी किसी से शिकायत मत करो।
कोई फायदा नहीं होगा।
ना ही परेशान हो कर होगा।
परिस्थिति के साथ चलो और ख़ुश रहो।
या परिस्थितियों को अपने हिसाब से बदल-
,… सकते हो तो बदल लो।
वरना जो है उसमें ही खुश रहो।

♦—♦

वक्त की हो धूप या हो तेज आँधियाँ।
कुछ कदमों के निशान कभी नहीं खाेते।

जिन्हें याद कर मुस्कुरा दे ये आँखे।
वो लोग दूर होकर भी दूर नहीं होते।

::) जरूर पढ़े – प्रसन्नता बाहर से नहीं अंदर से आती है।

♦—♦

ज्यादा बोलने वाले जो नहीं बोलना चाहिए वो भी बोलते जाते है।
बोलने से पहले सोचते नहीं और कम बोलने वाले जो ज़रूरी____
बोलना चाहिए वो भी नहीं बोल पाते है, वो सिर्फ साेचते ही रह जाते है।

♦—♦

आम का पेड़ लगाता कोई है।
आम खाता कोई और है।
इस संसार में जो आया है-
जाना तो है ही उसको इक दिन।
फिर क्यों ना काेई ऐसा काम करो-
पीछे भला हो सभी का, याद करे सभी।
फूलों की तरह गुलशन महका दाे।
_____ पीछे लोग ढूंढे तुम्ही को।
_____ वरना _____
जीते जी नहीं पूछता ज़माना बुरे इंसान को।
पीछे क्या याद करेगा और क्या ढूंढेगा उसी को।

♦—♦

इंसान को अपनी उम्र के बारे में-
कभी भी नही सोचता चाहिये।
भगवान ने हर किसी को बुद्धि और __
शक्ति दी है उसका उपयाेग करते हुये।
हर उम्र में कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए।

♦—♦

यह काँच के खिलाैने ___
यह इंसान के सपने और यह धागे।
किसे ख़बर कि कब और कैसे टूट जाये।
मोहब्बत के दरिया में तिनके वफ़ा के।
ना जाने ये किस मोड़ पर डूब जाये।
सोचो कुछ और हो जाता है __ कुछ।
किसे पता की जीवन में कल क्या हो जाये।

♦—♦

जब आप किसी काम की शुरुआत करें।
तो असफलता से मत डरें।
और उस काम को ना छोड़ें।
जो लोग ईमानदारी से काम __
करते हैं वो सबसे प्रसन्न रहते है।
और कामयाब भी हाेते है।
बेशक समय लगता है लेकिन __
इक दिन कामयाब जरुर होते है।

♦—♦

दिन भर दिन, जिंदगी हाथ से फिसल रही है।
_____ मुट्ठी में पकड़ी रेत की तरह।
कुछ पल तो खुशी से जी ले_
___ समंदर में बहती लहरों की तरह।
ना चिंता करे किसी बात की, ना किसी की।
जो पल (समय) है सामने ___
उसमे बस जी ले खुशी से, जी ले खुशी से।

अपने आंतरिक गुणों की पहचान करें और अपनी सफलता के लिए इसका उपयोग करें। -KMSRAJ51

©- विमल गांधी जी। ∇

Vimal Gandhi-kmsraj51
विमल गांधी जी।

हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी Quotes & Poems साझा करने के लिए।

विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:

♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे और Quotes के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं और Quotes छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं और Quotes काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., विमल गांधी उद्धरण, विमल गांधी जी।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: best hindi poems, Chandan's tree, famous hindi poems, heart touching poetry in hindi, hindi love poetry, kavita in hindi, one line status in hindi, patriotic poems in hindi by famous poets, poems by Vimal Gandhi, romantic poems in hindi, Short hindi poems, short hindi poems for kids, चेहरे मुस्कराते हैं।, विमल गांधी जी की कवि‍ताएँ हिंदी में।, विमल गांधी जी।, विमल गांधी द्वारा कविताएं

जिंदगी सँवर जाती है।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ जिंदगी सँवर जाती है। ϒ

poems for kids

सच्चे रिश्ते वही होते है, जो हमेशा-
हमारे हित के लिये ही सोचते है…
और हमेशा हमारा हित ही करते है।
हमारे खिलाफ फालतू की कहानियाँ नहीं बनाते।
और सबसे बड़ी बात यह है कि-
वह बुरे समय में हमारे साथ खड़े रहते है।
हमारा साथ नही छोड़ते।
ऐसे रिश्ते अगर हो जीवन में-
तो इंसान की जिंदगी सँवर जाती है।
खुशहाल हो जाती है।

♦—♦

कभी कभी अनजान रिश्तों से भी प्रेम हो जाता है।
दिल उन्हें बार बार मिलने को करता है।
उनसे मिलकर, बात कर दिल को सुकून मिलता है।
और कभी कभी अपने रिश्तों से ही इंसान दुखी हो जाता है।
उनको निभाने को भी मन नहीं करता।

♦—♦

रिश्तों की माला जब टूटती है तो-
बहुत ज़्यादा तकलीफ़ होती है।
उसे लाख जोड़ने की कोशिश करो-
फिर वो पहले जैसे नहीं जुड़ पाती।
क्योंकि कुछ…
जज़्बात के मोती बिखर ही जाते है।

♦—♦

कभी भी किसी का…
दिल ना दुखे हमारी वजह से।
हमेशा उस आंसूओ से बचो जो-
आपके कारण, किसी की आँखों में आये।
और क़दर करो उन आँसुओं की जो-
आप की फिकर मे किसी की आँखों में आते है।

♦—♦

बनी हुई बात को निभाना मुश्किल काम नहीं है।
मगर बिगड़ी हुई बात को बनाना बहुत मुश्किल काम है।

♦—♦

सच कड़वा होता है-
इसलिये लोग कम पसन्द करते है।
और झूठ मीठा होता है…
इसलिये हर जगह पर अधिकतर सराहा जाता है।

♦—♦

कभी कभी अल्फ़ाज़ तो बहुत से रहते है_
किसी को सुनाने के लिये।
लेकिन किसी को बोल नहीं पाते।
झगडे के हो जाने के डर से।
डरते है रिश्तों के टूटने से, इसलिए…
चुपचाप सहन किये चले जाते है।

♦—♦

ऐसा कोई नहीं है जो जी पाता है-
…. अपने हिसाब से।
ख्वाहिशों का कोई अन्त नहीं।
सपनों की कोई कमी नहीं।
इच्छाएं मन में दबी रहती है।
कभी वक्त साथ नहीं देता तो-
कभी कोई और कारण।
इंसान जी नहीं पाता कभी भी-
अपने हिसाब से।

♦—♦

जो उड़ते है अहंकार के आसमान पर।
उन्हें जमीन पर आने में वक्त नहीं लगता।
हर तरह का समय आता है जिंदगी में –
….. अच्छा या बुरा।
समय के गुज़रने में समय नहीं लगता।

♦—♦

अच्छे लोगों का हमारी ज़िन्दगी में-
आना हमारी किस्मत होती है।
उन्हे संभाल कर रखना हमारा हुनर।

♦—♦

अच्छा समय हमेशा उसी का होता है।
जिसका मन हमेशा साफ़ रहता है।
जो मन से किसी के लिये भी बुरा-
नहीं सोचता, उसका मन हमेशा…
शांत रहता है, जो लोग दूसरों का-
बुरा सोचते है, उनका मन हमेशा…
बेचैन रहता है।
उन्हें कभी भी शांति नहीं मिलती।

©- विमल गांधी जी। ∇

Vimal Gandhi-kmsraj51
विमल गांधी जी।

हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी Quotes & Poems साझा करने के लिए।

विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:

♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे और Quotes के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं और Quotes छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं और Quotes काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., विमल गांधी उद्धरण, विमल गांधी जी।, हिंदी कविता, हिन्दी-कविता Tagged With: best hindi poems, famous hindi poems, heart touching poetry in hindi, hindi love poetry, kavita in hindi, one line status in hindi, poems by Vimal Gandhi, poems for kids, romantic poems in hindi, Short hindi poems, short hindi poems for kids, short inspirational poems, विमल गांधी जी की कवि‍ताएँ हिंदी में।, विमल गांधी जी।, विमल गांधी द्वारा कविताएं

प्रसन्नता बाहर से नहीं अंदर से आती है।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ प्रसन्नता बाहर से नहीं अंदर से आती है। ϒ

short hindi poems for kids

प्रसन्नता बाहर से नहीं अंदर से आती है।
यदि आप अन्दर से खुश है तो-
सारा संसार सुंदर हँसता चहकता नज़र आयेगा।
अगर आप अंदर से खुश नहीं है तो-
यह जग भी दुखी नज़र आयेगा।
और कुछ अच्छा भी नहीं लगेगा।

♦—♦

कसमो और वादो की ज़रूरत नही-
किसी भी रिश्ते को निभाने के लिये।
उसे निभाने के लिये चाहिये दो खूबसूरत लोग-
एक भरोसा कर सके तो दूसरा उसे समझ सके॥

♦—♦

पूरी दुनिया में अपने दर्द ए ज़ख़्म की नुमाइश ना कर।
भूल कर भी किसी को अपना हमदर्द ना समझ।
कुछ लोग ही होते है जख्मों पर मरहम लगाने के लिये।
बाकी तो सब नमक लिये घूमते है हर गली।

♦—♦

ख्वाहिशे कुछ रहती हैं और…
वक़्त की नजाकत कुछ और।
कौन है जो जी सका है जिंदगी।
अपने मन के मुताबिक यहाँ।

♦—♦

कामयाबी के दरवाजे उन्हीं के लिए खुलते हैं…
जो उन्हें खटखटाने की ताकत रखते हैं।
संस्कारों से बड़ी कोई वसीयत नहीं।
और ईमानदारी से बड़ी कोई विरासत नहीं।

♦—♦

कहते है कि शब्द मीठे बोलो।
मीठे शब्दों से दिलों को जीत सकते है।
लेकिन कुछ लोग बहुत मीठा बोलते है।
लेकिन मन के साफ नही होते।
और हमेशा दूसरे का बुरा ही सोचते है।
और बुरा ही करते है।
लेकिन उनके मीठा बोलने से-
अक्सर लोग उनकी बातो मे फस जाते है।
और धोखा खाते है।
और वो लोग मीठा बोल बोल कर-
लोगो को बेवकूफ बनाते है।
और अपना उल्लू सीधा करते है।

♦—♦

संघर्ष में आदमी अकेला होता है।
सफलता में दुनिया उसके साथ।
जब जब जग हँसा है उस पर-
तब तब उसी ने इतिहास रचा है।

♦—♦

दरिया बनकर किसी को डुबाने से तो बेहतर है कि-
जरिया बनकर किसी को बचाया जाये।
हमारे कारण – किसी का कुछ अच्छा हो सके।
कोशिश हमेशा यही रहनी चाहिये।

♦—♦

सहारे मत बना ऐ दिल – सहारे छूट जाते है।
जोश लहरों में आता है – तो किनारे टूट जाते है।
मुसीबत में कहा कोई – किसी के काम आता है।
यह आदत है जहाँ वालो की – कि अक्सर रूठ जाते है।

♦—♦

कितना आसान है ईश्वर को मानना।
परन्तु कितना कठिन है “ईश्वर” का-
कहना मानना, ईश्वर को मानते तो सब है।
लेकिन उनके कहे पर चलते कोई कोई ही है।

♦—♦

जब कभी चाहे नयी दुनिया-
बसा लेते है लोग।
एक चेहरे पर कई चेहरे…
लगा लेते है लोग।
अपनी खुशी के लिये-
अपनो को ही भूल जाते है लोग।
गलती पर गलती कर कर के…
अपनों का ही दिल दुखाते है लोग।

♦—♦

मिल जाता है जीवन में बहुत कुछ।
फिर भी कमी कुछ रह जाती है।
समझ मे नही आता क्या चाहिए हमें।
एक अनजानी सी चाहत रह जाती है।
पहुँच गये मंज़िल पर फिर भी-
मन में शांति अभी बाकी है।
बाहरी दुनिया में पा लिया बहुत कुछ।
मगर भीतरी दुनिया बहुत खाली है।

♦—♦

अपने आँसुओं को हसीं में छुपा लेते है लोग।
दिल का दर्द दिल में ही दबा लेते है लोग।
हाल दिल का कहे तो कहे किससे।
हर कही पर मजाक बना लेते है लोग।

♦—♦

सिखा दिया है दुनिया ने मुझे-
अपनों पे भी शक करना।
मेरी फितरत में तो थी_
गैरों पे भी भरोसा करना।
आज अपने, अपने नहीं है तो-
गैरों पे क्या भरोसा करना।

♦—♦

कोई माल में खुश है तो-
कोई – सिर्फ दाल में खुश है।
खुशनसीब है वो लोग-
जो हर हाल में खुश है।

♦—♦

सोच को बदलो – सितारे बदल जायेंगे।
नज़र को बदलो – नज़ारे बदल जायेंगे।
कश्तियाँ बदलने की जरूरत नहीं।
दिशा को बदलो – किनारे बदल जायेंगे।

©- विमल गांधी जी। ∇

Vimal Gandhi-kmsraj51
विमल गांधी जी।

हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी Quotes & Poems साझा करने के लिए।

विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:

♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे और Quotes के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं और Quotes छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं और Quotes काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., विमल गांधी उद्धरण, विमल गांधी जी।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: best hindi poems, famous hindi poems, heart touching poetry in hindi, hindi love poetry, kavita in hindi, one line status in hindi, patriotic poems in hindi by famous poets, poems by Vimal Gandhi, romantic poems in hindi, Short hindi poems, short hindi poems for kids, चेहरे मुस्कराते हैं।, विमल गांधी जी की कवि‍ताएँ हिंदी में।, विमल गांधी जी।, विमल गांधी द्वारा कविताएं

यादे भी कितनी अजीब होती है।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ यादे भी कितनी अजीब होती है। ϒ

यादे भी कितनी अजीब होती है।
जिन पलों में हम रोया करते थे।
उन पलो को याद कर अब हमें हँसी आती है।
जिन पलों में हम हँसा करते थे।
उन पलो को याद कर-कर के अब रोना आता है।

♦—♦

अगर बुरी आदत समय पर ना बदली जाये-
तो...बुरी आदत एक दिन समय बदल देती है।

♦—♦

कुछ लोग ऐसे भी होते है-
जो रोते हुए को हँसा देते है।
रूठे हुए को मना लेते है।
दूसरे के दर्द को अपना लेते है।
मगर ऐसे लोग मिलते है बहुत मुश्किल से।

♦—♦

दुनिया में दान जैसी कोई संपत्ति नहीं।
लालच जैसा और कोई रोग नहीं।
अच्छे स्वभाव जैसा कोई आभूषण नहीं।
और संतोष जैसा कोई सुख नहीं।

♦—♦

कुछ लोग बातें बहुत बड़ी-बड़ी करते है।
लेकिन काम कुछ भी नहीं करते।
जब कुछ काम करने का समय आता है-
तो कुछ नहीं करते।
और कुछ लोग कथनी में कम-
मगर करनी में ज्यादा विश्वास करते है।
और जो बोलते है, वह करके दिखाते है।

♥ चेहरे मुस्कुराते हैं।….. जरूर पढ़े।

♦—♦

जिंदगी में अपने से बड़ों का आदर और प्रणाम करना चाहिये।
क्योंकि आदर और प्रणाम जीवन में परिणाम बदल देते है॥

♦—♦

संयुक्त परिवार आज सिमट से गये है।
आज कल हर कोई अकेला रह कर ही खुश है।
हालाँकि संयुक्त परिवार के बहुत से फायदे है।
बच्चों को भी और बुजुर्गों को भी।

♦—♦

Stop Living In The Past, Spend Time In Future.
“अतीत में रहना बंद करो, भविष्य में समय व्यतीत करें।”

हर इंसान की जिंदगी में-
कुछ ही सच्चे लाेग हाेते है।
बाकी सब भीड़ का हिस्सा होते है।
या एक दूसरे के साथ दिखावा करते है।
मन से कोई किसी का नहीं है।
सब अपना ही सोचते है अपना ही।
स्वार्थ पूरा करने में लगे रहते है।

♦—♦

ज़िन्दगी का हर ख़्वाब सच बन जाये।
ख़ुशी के चिरागो से ज़िन्दगी सज जाये।
महक जाये ज़िन्दगी हमारी और तुम्हारी।
गुलाब से महके जीवन सभी का।
दुखों की आँधियाँ चली जाये दूर सभी से।

♥ विश्वास की ताक़त….. जरूर पढ़े।

♦—♦

नरम दिल वाले मूर्ख नहीं होते।
वह बिलकुल जानते है कि काेई-
उनके साथ कैसा व्यवहार कर रहा है।
पर…
हर बार वह हर किसी को माफ़ करते रहते है।
इससे यह मालूम पड़ता है कि-
वह एक खूबसूरत दिल के मालिक है।
जो हर किसी के पास नहीं होता।

♦—♦

अक्सर हम जिस से बहुत करते है प्रेम।
उसके कारण ही हमारा दिल दुखी हो जाता है।
आ जाते है आँखो मे भर भर आँसू।
जिसका असर किसी पर भी नहीं हो पाता है।

♦—♦

मत कर इतनी मोहब्बत ऐ दिल-
किसी से…
प्यार का दर्द तू सह ना पायेगा।
टूट जाएगा किसी अपने के हाथों से।
किस ने तोडा ये दिल किसी से-
कह ना पायेगा।

©- विमल गांधी जी। ∇

Vimal Gandhi-kmsraj51
विमल गांधी जी।

हम दिल से आभारी हैं विमल गांधी जी के प्रेरणादायक हिन्दी Quotes & Poems साझा करने के लिए।

विमल गांधी जी के लिए मेरे विचार:

♣ “विमल गांधी जी” की कविताआे और Quotes के हर एक शब्द में अलाैकिक सार भरा हैं। जाे हर एक शब्द पर विचार सागर-मंथन कर हृदयसात करने योग्य हैं। कविताऐं और Quotes छोटी और सरल शब्दाे में हाेते हुँये भी हृदयसात करने योग्य हैं। जाे भी इंसान इन कविताओं और Quotes काे गहराई(हर शब्दाे का सार) से समझकर आत्मसात करें, उसका जीवन धन्य हाे जायें।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., विमल गांधी उद्धरण, विमल गांधी जी।, हिंदी कविता, हिन्दी साहित्य, हिन्दी-कविता Tagged With: best hindi poems, famous hindi poems, heart touching poetry in hindi, hindi love poetry, kavita in hindi, patriotic poems in hindi by famous poets, poetry by vimal gandhi, romantic poems in hindi, Short hindi poems, short hindi poems for kids, चेहरे मुस्कराते हैं।, विमल गांधी जी की कवि‍ताएँ हिंदी में।, विमल गांधी जी।

विश्वास की ताक़त…।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ विश्वास की ताक़त…। ϒ

Power of faith

⇒ आप भय के साथ जीने का चयन कर सकते हैं या विश्वास के साथ जीना पसंद कर सकते हैं। यह कहना आसान है, लेकिन आप वास्तव में सही मार्ग को कैसे चुन सकते हैं, जबकि दुनिया उथल-पुथल से भरी और भविष्य अनिश्चित हो ??

♥ “स्वयं पर विश्वास की ताकत द्वारा हर एक बाधाओं को पार किया जा सकता है।” – KMSRAJ51

♥ यथार्थ वादी बनने के लिए आपको चमत्कारों में विश्वास करना होता है। – हेनरी क्रिस्टोफ़र बेली 

♥ “स्वयं पर विश्वास हमें जीवन का दैनिक संघर्ष जारी रखने की शक्ति देता है।” – KMSRAJ51

♥ शंका ऐसी पीड़ा है, जो इतनी एकाकी है कि यही नहीं जानती कि विश्वास इसका जुड़वाँ भाई है। – ख़लील जिब्रान

♥ जानते तो बहुत है….. जरूर पढ़े।

♥ हर कल के दो हैंडल होते हैं। हम इसे चिंता के हैंडल से पकड़ सकते हैं या फिर हम इसे विश्वास के हैंडल से पकड़ सकते हैं। – हेनरी वॉर्ड बीचर

♥ विश्वास सचमुच वह बता देता है, जो इंद्रिया नहीं बताती है, लेकिन उनकी अनुभूति के विपरीत नहीं। यह उनके ऊपर होता है; उनके विपरीत नहीं होता। – ब्लेज़ पास्कल

♥ विश्वास वह पक्षी है, जो भोर में अँधेरा होने पर भी प्रकाश को महसूस कर लेता है। – रविंद्रनाथ टैगोर

♥ विश्वास तब पहले पायदान पर पैर रखता है, जब आपको पूरी सीढ़ियाँ न दिख रही हों। – मार्टिन लूथर किंग, जूनियर

♥ विश्वास शून्य में से कुछ बना सकता है…
— यह वास्तविक, असली और रोज़मर्रा के किस्म का जादू है, जो विश्वास की बदौलत आपके जीवन में हों सकता है। आपकी स्थितियाँ या परिस्थितियाँ चाहे जो हों, आपको वर्तमान से सिमित होने की जरूरत नहीं है। विश्वास आपकी आँखे उन बहुत सच्चे और ठाेस अवसरों के प्रति खोल देगा, जो आपके चारों ओर इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन अगर विश्वास नहीं होगा – तो आप उनकी तलाश भी नहीं करेंगे।
— यह बिलकुल सत्य है – “चाहे आपका मक़सद संसार को बदलना हो या सिर्फ अपनी खुद की परिस्थितियों को बेहतर बनाना हो, विश्वास सर्वश्रेठ संभव परिणाम हासिल करने में एक मुख्य भूमिका निभाता है। – KMSRAJ51

♥ विश्वास जोशपूर्ण अंतर्बोध है। – विलियम वर्ड्सवर्थ

♥ विश्वास हृदय का ऐसा ज्ञान है, जो प्रमाण की पहुँच से परे है। – ख़लील जिब्रान

Stop Living In The Past, Spend Time In Future.
“अतीत में रहना बंद करो, भविष्य में समय व्यतीत करें।”

विश्वास आपको खुद से परे ले जाता है – यह आपसे ज्यादा बड़ी चीज में विश्वास करने के बारे में है…
— विश्वास और सच्चा अंतर्बोध क़रीबी रूप से गुँथे हुए हैं। “सच्चे” अंतर्बोध से मेरा मतलब ऐसे बोध से नहीं है, जो आपको बता दे कि आज के दिन आपकी क़िस्मत अच्छी है और आपको जाकर लॉटरी का टिकट ख़रीद लेना चाहिए। यह केवल ख़याली पुलाव पकाना है, जो अंततः स्वार्थपूर्ण और अयथार्थवादी इच्छा पर आधारित है। सच्चे अंतर्बोध के भीतर सत्य की असंदिग्ध चमक होती है। यह उन बीजों को पहचानने में सक्षम होता है, जो वैसे नहीं दिखते या काम करते हैं, जैसे – बीजों को आपने पहले कभी देखा हैं। यही पर इसके और विश्वास के मार्ग एक दूसरे को काटते हैं और एक दूसरे के पार होते हैं।
— आप वर्तमान में जो सुन और देख सकते हैं, विश्वास आपको उसके पार ले जाता है और आपको एक ऐसी शक्ति के संपर्क में पहुँचा देता है, जो आपसे परे है, चाहे आप धार्मिक हों या न हों। – KMSRAJ51

♥ जब आपका विश्वास सशक्त होता है तो आप पाएँगे कि अब नियंत्रण का अहसास पाने की कोई ज़रूरत ही नहीं रह गई है, कि चीज़ें उसी तरह प्रवाहित होंगी जैसी वे होंगी और आप भरी आनंद और लाभ महसूस करते हुए उनके साथ प्रवाहित होंगे। – इमैनुअल टेनी

विश्वास कर्म का पायदान है…
— कर्म के बिना विश्वास अपूर्ण वादे कि तरह है, अनबोये बीज की तरह है, अधूरे सपने कि तरह है। – मिसाल के तौर पर, आपके मन में यह प्रबल विश्वास हो सकता है कि आपमें एक सफल पेशेवर संगीतकार बनने की प्रतिभा है, लेकिन अगर आप कभी कोई वाघयंत्र नहीं उठाते है या संगीत नहीं सीखते है, तो आप मंच पर खड़े होकर कार्यक्रम के बाद भीड़ की प्रशंसा ग्रहण नहीं कर पाएँगे।
— हों सकता है कि आपको बच्चों से प्रेम हो और उनके साथ संवाद करने कि प्रतिभा हो, लेकिन अगर आप बी. एड़. नहीं करते हैं और सही उपाधि हासिल नहीं करते है, तो आप कभी क्लास के सामने खड़े नहीं हो पाएँगे और युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए अपने गुणों का इस्तेमाल कभी नहीं कर पाएँगे। – KMSRAJ51

♥ उछलकर वापस आना।….. जरूर पढ़े।

♥ मेरे विचार में विश्वास एक कठोर बनने वाली प्रक्रिया है, एक तरह का मानसिक कलफ़ है। – ई. एम. फ़ॉर्स्टर

♥ अगर विश्वास को वास्तविकता में लेन के लिए कर्म आवश्यक है, तो यह भी इतना ही सच है कि विश्वास विचार को कर्म में बदलने का तरीक़ा है। यह एक सुन्दर संयाेजन है, जो एक दूसरे को पोषण देता है। – KMSRAJ51

— डर और शंका कि वजह से आप झिझकेंगे, रूकेंगे और शायद परिवर्तन की प्रक्रियाओ को शुरू भी नहीं करेंगे। जब आप डर के साथ लगातार रहते है तो आप अंततः हर इच्छा को उठते ही खामोश कर देंगे। इससे पहले कि यह आकार लेना भी शुरू करे। आपके मन और आत्मा का वह हिस्सा जो बेहतर भविष्य कि आशा करता है, उस मोमबत्ती की तरह बुझा दिया जायेगा, जो हर मिनट ज्यादा तेज़ होने वाली हवा में बुझ जाती है। आप भविष्य के बारे में निराशावादी होंगे और आपके डर साकार हो सकते हैं, क्योंकि जिस तरह विश्वास अपने आप बढ़ता है, उसी तरह डर व नकारात्मकता भी अपने आप बढ़ते हैं।
— विश्वास होगा तो आप क्षितिज पर रोशनी देखेंगे। आप उस साहस को खोज लेंगे, जो आपने कभी सोचा भी नहीं था कि आप में हैं। आपमें उन स्थितियों में भी जवाब और समाधान खोजने की सामर्थ और शक्ति होगी, जहाँ कोई दूसरा ऐसा नहीं कर पायेगा। आप वह पहला कदम उठा लेंगे, जिसके बाद बाकी सारे कदम उठते चले जायेंगे। – KMSRAJ51

♥ सफलता के लिए – ब्लूप्रिंट जरूर बनाये।….. जरूर पढ़े।

♥ हर सृजन के पीछे विश्वास होता है, जो इसे मेहराब की तरह सहारा देता है। उत्साह बेमानी है : यह आता – जाता रहता है। लेकिन यदि कोई विश्वास करता हैं, तो चमत्कार हो जाते हैं। – हेनरी मिलर 

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com All Rights Reserved.____

Filed Under: 2018-Kmsraj51 की कलम से….., अनमोल वचन Tagged With: faith inspirational quotes, faith quotes, faith quotes in hindi, Hindi Quotes, Inspirational Quotes, power of faith, अनमोल वचन, विश्वास की शक्ति

मनहूस या लाड़ली।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ मनहूस या लाड़ली। ϒ

मनहूस या लाड़ली,… Wretched or ladli…

एक घर में एक बेटी ने जन्म लिया, जन्म होते ही माँ का स्वर्गवास हो गया। बाप ने बेटी को गले से लगा लिया, लेकिन रिश्तेदारों ने लड़की के जन्म से ही ताने मारने शुरू कर दिए कि पैदा होते ही माँ को खा गई मनहूस।

  • हिंदी कहानी – निरंतर प्रयास जरूर पढ़े।

पर बाप ने कुछ नही कहा अपनी बेटी को। उसने अपने बेटी का पालन पोषण शुरू किया। वो खेत में काम करता और बेटी को भी खेत ले जाता। काम भी करता और भागकर बेटी को भी संभालता। रिश्तेदारों ने बहुत समझाया कि दूसरा विवाह कर लो, पर बाप ने किसी की नहीं सुनी और पूरा ध्यान बेटी की ओर रखा। बेटी बड़ी हुई, स्कूल गयी फिर कॉलेज। हर क्लास में फर्स्ट आयी। बाप बहुत खुश होता। लोग बधाइयाँ देते। बेटी अपने बाप के साथ खेत में काम करवाती, फसल अच्छी होने लगी, रिश्तेदार ये सब देखकर चिढ़ गए।

Stop Living In The Past, Spend Time In Future.
“अतीत में रहना बंद करो, भविष्य में समय व्यतीत करें।”

जो उसको मनहूस कहते थे वो सब चिढ़ने लग गए। लड़की एक दिन अच्छा पढ़ -लिख कर पुलिस में एस. पी. बन गयी। एक दिन किसी मंत्री ने उसे सम्मानित करने का फैसला लिया और समागम का बंदोबस्त करने के आदेश दिए। समागम उनके ही गांव में रखा गया। मंत्री ने समागम में लोगों को समझाया कि बेटा- बेटी में फ़र्क नहीं करना चाहिए। बेटी भी वो सब कर सकती है जो बेटा कर सकता है। भाषण के बाद मंत्री ने लड़की को कुछ कहने को कहा। लड़की ने माइक पकड़ा और कहा – मैं आज जो भी हूँ अपने पिता की वजह से हूँ, जो लोगों के ताने सह कर भी मुझे यहाँ तक ले आये। मेरे पालन पोषण के लिए दिन रात एक कर दिया।

♥ उछलकर वापस आना।….. जरूर पढ़े।

मैंने माँ नहीं देखी और न ही कभी पिता से पूछा कि माँ कैसी थी, क्योंकि अगर मैं पूछती, तो उन्हें लगता कि शायद मेरे पालन-पोषण में कोई कमी रह गयी। मेरे लिए मेरे पिता से बढ़कर कुछ नहीं। पिता सामने लोगों में बैठ कर आंसू बहा रहा था। बेटी की भी बोलते-बोलते आँखे भर आयी। उसने मंत्री से पिता को स्टेज पर बुलाने की अनुमति ली। पिता स्टेज पर आया और बेटी को गले लगाकर बोला – रोती क्यों है बेटी, तू तो मेरा शेर पुत्तर है, तू ही कमजोर पड़ गया तो मेरा क्या होगा। मुझे तुझको सारी उम्र हंसते देखना है। बाप-बेटी का प्यार देखकर सबकी आँखे नम हो गयी। मंत्री ने बेटी के गले में सोने का मेडल डाला। लड़की ने मेडल उतारकर पिता के गले में डाल दिया। मंत्री ने बोला, ये क्या किया तुमने! तो लड़की बोली मेडल को उसकी सही जगह पहुँचा दिया। इसके असली हक़दार मेरे पिता जी हैं। समागम में तालियाँ बज उठी…..।

सीख – यह उन लोगों के लिए सबक है जो बेटियों को चार दीवारी में रखना पसंद करते हैं। पर ये फूल बाहर खिलेंगे अगर आप पानी लगाकर इन फूलों की संभाल करोगे।

  • हिंदी कविता “लड़की को मत समझो बेकार” जरूर पढ़े।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com All Rights Reserved.____

Filed Under: 2017-Kmsraj51 की कलम से….., 2018-Kmsraj51 की कलम से….., हिंदी कहानियाँ।, हिंदी कहानी, हिन्दी साहित्य Tagged With: best moral stories, Hindi Stories, inspirational short stories, short hindi stories with moral values, short motivational stories with moral, short stories for kids, short stories with moral, मनहूस या लाड़ली।, हिंदी कहानियाँ।

« Previous Page

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.