• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for 2013-KMSRAJ51

2013-KMSRAJ51

आकाश में कितने तारे।

Kmsraj51 की कलम से…..

cymt-kmsraj51-1

◊ आकाश में कितने तारे। ◊

एक दिन ख्वाजा ने बीरबल को मूर्ख साबित करने के लिए बहुत सोच-विचार कर कुछ मुश्किल प्रश्न सोच लिए। उन्हें विश्वास था कि बादशाह के सामने उन प्रश्नों को सुनकर बीरबल के छक्के छूट जाएंगे और वह लाख कोशिश करके भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाएगा।

बादशाह अकबर अपने मंत्री बीरबल को बहुत पसंद करता था। बीरबल की बुद्धि के आगे बड़े-बड़ों की भी कुछ नहीं चल पाती थी। इसी कारण कई दरबारी बीरबल से जलते थे।

अकबर के एक खास दरबारी ख्वाजा सरा को अपनी विद्या और बुद्धि पर बहुत अभिमान था। बीरबल को तो वे अपने सामने निरा बालक और मूर्ख समझते थे। लेकिन दरबार में तो बीरबल की ही तूती बोलती थी।

Image

एक दिन ख्वाजा ने बीरबल को मूर्ख साबित करने के लिए बहुत सोच-विचार कर कुछ मुश्किल प्रश्न सोच लिए। उन्हें विश्वास था कि बादशाह के सामने उन प्रश्नों को सुनकर बीरबल के छक्के छूट जाएंगे और वह लाख कोशिश करके भी उत्तर नहीं दे पाएगा। फिर बादशाह मान लेगा कि ख्वाजा सरा के आगे बीरबल कुछ नहीं है।

ख्वाजा साहब अचकन-पगड़ी पहनकर दाढ़ी सहलाते हुए अकबर के पास पहुंचे और सिर झुकाकर बोले, ‘बीरबल बड़ा बुद्धिमान बनता है। आप भी उसकी लम्बी-चौड़ी बातों के धोखे में आ जाते हैं। मैं चाहता हूं कि आप मेरे तीन सवालों के जवाब पूछकर उसके दिमाग की गहराई नाप लें।’ ख्वाजा के अनुरोध पर अकबर ने बीरबल को बुलाया और उनसे कहा, ‘बीरबल! परम ज्ञानी ख्वाजा साहब तुमसे तीन प्रश्न पूछना चाहते हैं। क्या तुम उत्तर दे सकोगे?’ बीरबल बोले, ‘जहांपनाह! जरूर दूंगा। खुशी से पूछें।’ ख्वाजा साहब ने अपने तीनों सवाल लिखकर बादशाह को दे दिए। अकबर ने बीरबल से ख्वाजा का पहला प्रश्न पूछा, ‘संसार का केन्द्र कहां है?’ बीरबल ने तुरंत जमीन पर अपनी छड़ी गाड़कर उत्तर दिया, ‘यही स्थान चारों ओर से दुनिया के बीचों-बीच पड़ता है। ख्वाजा जी को विश्वास न हो तो वे फीते से सारी दुनिया को नापकर दिखा दें कि मेरी बात गलत है।’ अकबर ने दूसरा प्रश्न पूछा, ‘आकाश में कितने तारे हैं?’

बीरबल ने भेड़ मंगवाकर कहा, ‘इसके शरीर में जितने बाल हैं, उतने ही तारे आसमान में हैं। ख्वाजा साहब को सन्देह हो तो वे बालों को गिनकर तारों की संख्या से तुलना कर लें।’ अब अकबर ने तीसरा प्रश्न किया, ‘संसार की आबादी कितनी है?’ बीरबल ने कहा, ‘जहांपनाह! संसार की आबादी पल-पल घटती-बढ़ती रहती है, क्योंकि हर पल लोगों का मरना-जीना लगा रहता है। इसलिए यदि सभी लोगों को एक जगह इकट्ठा किया जाए तभी उन्हें गिनकर ठीक संख्या बताई जा सकती है।’ बादशाह बीरबल के उत्तरों से संतुष्ट हो गए, लेकिन ख्वाजा बोले, ‘ऐसे गोलमोल जवाबों से काम नहीं चलेगा जनाब!’ बीरबल बोले, ‘ऐसे सवालों के ऐसे ही जवाब होते हैं। ख्वाजा साहब से फिर कुछ बोलते नहीं बना।

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

 

 

 

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved._______

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR Tagged With: Hindi Kahani-हिंदी कहानी, Hindi Story, http://kmsraj51.com/, Inspirational Hindi Stories, Kmsraj51, Moral Hindi Stories for Kids, Motivational Hindi Stories, आकाश में कितने तारे।, कहानियाँ हिंदी में।, कहानियों का संग्रह हिंदी में।, पढ़ें प्रेरणादायक कहानियों का विशाल संग्रह, प्रेरणात्मक हिंदी कहानी, प्रेरणादायक कहानियों का विशाल संग्रह, बच्चों के लिए प्रेरणात्मक हिंदी कहानी का संग्रह, शैक्षिक कहानियों का संग्रह हिंदी में।, शैक्षिक हिंदी कहानी, हिंदी कहानी, हिंदी कहानी : Hindi Stories, हिंदी में कहानियाँ।, हिंदी में-शैक्षिक कहानियों का संग्रह।

मेरू की मंजिल।

Kmsraj51 की कलम से…..

cymt-kmsraj51-1

◊ मेरू की मंजिल। ◊

मेरू को बचपन से ही पढ़ने का बहुत शौक था। उधर उसका छोटा भाई चीनू बिल्कुल उससे उलट। बिल्कुल न पढ़ना और खेलकूद में मस्त रहना। मेरू चीनू से उम्र में तीन साल बड़ी थी और नौवीं क्लास में पढ़ती थी। चीनू छठवीं क्लास में था। मेरू अपनी क्लास में हमेशा अव्वल आती थी। उसके मम्मी-पापा को उस पर बहुत गर्व था, लेकिन चीनू की तरफ से वे परेशान रहते थे। जब भी वे पेरेंट्स मीटिंग में जाते तो चीनू के न पढ़ने और शैतानी करने की ज्यादा शिकायतें मिलतीं। लेकिन चीनू में एक खास बात थी कि स्कूल में वह फुटबाल का अच्छा खिलाड़ी था। मेरू से क्लास के सभी टीचर खुश रहते थे, क्योंकि वह मेहनत से पढ़ाई करने के साथ-साथ स्कूल में समय-समय पर होने वाली गतिविधियों में भी खूब हिस्सा लेती थी।

एक बार एक अन्य स्कूल में एक साइंस क्विज का आयोजन हुआ, जिसमें हिस्सा लेने के लिए स्कूल से सिर्फ मेरू का ही नाम चुना गया। उस स्कूल में क्विज में हिस्सा लेने के लिए बहुत सारे स्कूलों से मेधावी बच्चे आये। शुरू में तो मेरू को डर लगा कि पता नहीं कैसे-कैसे प्रश्न पूछे जाएंगे। लेकिन जब क्विज शुरू हुआ तो उसका सब डर दूर हो गया और उसने सभी प्रश्नों के उत्तर बड़ी कुशलता व निर्भीकता के साथ दिये। अंत में उसे क्विज का विजेता घोषित किया गया। जब स्कूल प्रिंसिपल को पता चला कि मेरू ने क्विज प्रतियोगिता जीत ली है तो वह बहुत खुश हुईं। उन्होंने अपने स्कूल का नाम रोशन करने के लिए उसे सम्मानित किया।

Image
http://kmsraj51.com/

मेरू को साइंस विषय बहुत अच्छा लगता था। जब तक उसे साइंस का कोई टॉपिक समझ में नहीं आ जाता था, तब तक उसका वह पीछा नहीं छोड़ती थी। यही वजह थी कि उसे ही सभी जगह साइंस की होने वाली प्रतियोगिताओं में भेजा जाता। एक बार किसी प्रतियोगिता में उसे पूछा गया कि तुम बड़ा होकर क्या बनोगी, तो उसका जवाब था – साइंटिस्ट। उसने दसवीं क्लास में टॉप किया था। जब 11वीं में आई तो उसने साइंस स्ट्रीम ही चुनी। फिजिक्स व कैमिस्ट्री विषयों के होने वाले प्रयोगों में उसे बड़ा मजा आता था। जब क्लास के बच्चों को कोई बात समझ नहीं आती थी तो वह टीचर की अनुपस्थिति में खुद ही टीचर बन जाती थी।

एक बार स्कूल में एक नाटक का आयोजन किया गया। वह नाटक साइंस विषय पर ही आधारित था, जिसमें स्कूल के बच्चों को अभिनय करना था। उसमें एक साइंस टीचर का भी रोल था। उस रोल को निभाने की बात आई तो इसके लिए मेरू को चुना गया। मेरू प्रतिभाशाली तो थी ही और क्लास में अपने टीचर की अनुपस्थिति में टीचर बन जाती थी तो उसे यह रोल करना बड़ा आसान लगा। उसने यह रोल बखूबी निभाया। उस नाटक को देखने के लिए बड़े-बड़े अधिकारी व गण्यमान्य लोग आये थे। उनमें कुछ फिल्म व टेलीविजन के लोग भी शामिल थे। एक टीवी सीरियल के डायरेक्टर को मेरू साइंस की टीचर के रोल में बहुत पसंद आई।

वह दूसरे दिन प्रिंसिपल से मिले और मेरू के बारे में जानना चाहा। प्रिंसिपल ने मेरू को उनसे मिलाया तो वह उससे बहुत प्रभावित हुए। वह बहुत दिन से ऐसी ही एक बाल कलाकार की खोज में थे, जो उन्हें मेरू के रूप में दिखाई दे गयी थी। उन्होंने उसी समय उसे अपने एक नये टीवी सीरियल में अभिनय करने का ऑफर दे दिया। प्रिंसिपल ने भी अपनी सहमति जताई। यह सुनकर मेरू को बड़ा आश्चर्य हुआ। उसने कभी स्वप्न में भी नहीं सोचा था कि उसे टीवी सीरियल में काम करने का ऑफर मिल सकता है। पर दूसरी तरफ उसका मन तो साइंस पढ़ने और एक बड़ी साइंटिस्ट बनने का था। उसने सोचा कि अगर वह टीवी सीरियल में काम करने लगेगी तो उसकी पढ़ाई का क्या होगा। और उस सपने का क्या होगा, जिसे उसे साकार करना है, क्योंकि सीरियल करने पर वह अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाएगी।

जब पढ़ेगी ही नहीं तो आगे कैसे बढ़ेगी? यह सोच उसने सीरियल के डायरेक्टर को यह कहकर मना कर दिया कि उसका सबसे पहला उद्देश्य पढ़ाई करके साइंटिस्ट बनना है। यह बात सुनकर प्रिंसिपल बहुत खुश हुईं, पर सीरियल के डायरेक्टर के ज्यादा आग्रह करने पर और कुछ अपनी मम्मी-पापा के कहने पर मेरू ने हां तो कर दी, पर एक शर्त रखी कि अगर उसकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए तो वह सीरियल में एक्टिंग के लिए तैयार है। सीरियल डायरेक्टर ने कहा कि वह पढ़ाई के लिए उसे पूरा समय देंगे और उन्होंने प्रिंसिपल से भी आग्रह किया कि वह मेरू को पूरा सहयोग करें। चार महीने में सीरियल की शूटिंग पूरी हुई। लेकिन इस बीच मेरू की पढ़ाई का रुटीन कुछ गड़बड़ा गया। वह पढ़ाई में पिछड़ गई थी, क्योंकि जो समय वह सीरियल करने से पहले पढ़ाई में देती थी वह समय देना सीरियल करने पर मुमकिन नहीं था। उसने अच्छे से शूटिंग पूरी कर ली थी। लेकिन अब उसे अपनी पढ़ाई पूरी करनी थी, जिसके लिए उसके सभी टीचरों ने उसे पूरा सहयोग किया।

मेरू को 11वीं में बहुत मेहनत करनी पड़ी। उसका हौसला बुलंद था। उसके अच्छे मार्क्स आए। जब 12वीं में आई तो स्कूल की ओर से उसे अमेरिका जाने का मौका मिला। वहां उसने एक साइंस प्रोग्राम में हिस्सा लिया। वह अब ऐसी सीढियों पर चढ़ गई थी, जो उसे साइंटिस्ट बनने की मंजिल पर ले जा रही थीं।

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

 

 

 

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved._______

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, हिंदी, हिन्दी साहित्य Tagged With: Hindi Article, Hindi Kahani-हिंदी कहानी, Hindi literature, Hindi Story, Hindi website, http://kmsraj51.com/, Inspirational Hindi Stories, Kmsraj51, Moral Hindi Stories for Kids, Motivational Hindi Stories, कहानियाँ हिंदी में।, कहानियों का संग्रह हिंदी में।, पढ़ें प्रेरणादायक कहानियों का विशाल संग्रह, प्रेरणात्मक हिंदी कहानी, प्रेरणादायक कहानियों का विशाल संग्रह, बच्चों के लिए प्रेरणात्मक हिंदी कहानी का संग्रह, मेरू की मंजिल।, शैक्षिक कहानियों का संग्रह हिंदी में।, शैक्षिक हिंदी कहानी, हिंदी कहानी, हिंदी कहानी : Hindi Stories, हिंदी में कहानियाँ।, हिंदी में-शैक्षिक कहानियों का संग्रह।

बात का घाव।

Kmsraj51 की कलम से…..

Baat Ka Ghaav | बात का घाव।

After cutting the wood, the woodcutter took the lion to his home in the evening. Seeing the lion with the woodcutter, the woodcutter's wife and children got scared.बहुत पुरानी बात है। एक लकड़हारे और शेर में दोस्ती थी। दोनों का मन एक दूसरे के बिना नहीं लगता था। शेर जंगल में रहता था और लकड़हारा गांव में। लकड़हारा लकडिया काटकर और उन्हें बेचकर अपना घर चला रहा था। सारे दिन वह जंगल में लकडिम्यां काटता था और शेर उसके पास बैठकर उससे बातें किया करता था।

एक दिन लकड़हारे ने सोचा कि वह अपने दोस्त शेर को दावत पर बुलाए। अगले दिन उसने शेर के सामने दावत का प्रस्ताव रखा। शेर ने दावत का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। लकडियां काटने के बाद शाम को लकड़हारा शेर को अपने घर ले गया। शेर को लकड़हारे के साथ देखकर लकड़हारे की पत्नी और बच्चे डर गए।

उन्हें डरा हुआ देखकर लकड़हारे ने उनका डर दूर करते हुए बताया कि शेर उसका दोस्त है और आज हमारा मेहमान है। लकड़हारे ने शेर की खूब आवभगत की। रात को सोने का वक्त होने पर लकड़हारे ने शेर को अपने साथ घर में सुलाना चाहा, पर उसकी पत्नी ने शेर को घर में सुलाने का विरोध करते हुए कहा कि वह शेर को किसी कीमत पर घर में नहीं सोने देगी, क्योंकि शेर जैसे खूंखार जीव का कोई भरोसा नहीं होता। ऐसा जीव कभी भी नुकसान पहुंचा सकता है। पत्नी के विरोध करने पर लकड़हारे ने पत्नी को समझाया, ‘यह शेर और शेरों की तरह नहीं है।

यह साथ सोने पर किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाएगा।’ लेकिन उसकी पत्नी शेर को घर में सुलाने को तैयार नहीं हुई। आखिर थककर लकड़हारे को अपनी पत्नी की बात माननी पड़ी। लकड़हारे की पत्नी ने लकड़हारे से शेर के गले में रस्सी बांधकर घर के बाहर खड़े पेड़ से बांधने को कहा। पत्नी की बात मानकर लकड़हारे ने ऐसा ही किया।

उस रात मौसम बहुत खराब हो गया, लकड़हारा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में आराम से सोता रहा, किंतु शेर बेचारा सारी रात पेड़ के नीचे बंधा बारिश और तेज हवा के थपेड़े सहता रहा। सुबह को लकड़हारा सोकर उठा तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ कि उसकी वजह से उसका मित्र सारी रात बारिश में भीगता रहा। यह सोचकर लकड़हारे को बहुत दुख हुआ, उसने शेर से माफी मांगी। शेर ने मुस्कराते हुए कहा, ‘इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है दोस्त, यह खराब मौसम की मेहरबानी है।’

शेर की बात सुनकर लकड़हारे को खुशी हुई कि उसका मित्र उससे नाराज नहीं है। लकड़हारा लकडिया काटने जंगल गया तो शेर को अपने घर पर रोकना चाहता था, पर शेर नहीं रुका। कई दिन गुजर गए। एक दिन लकड़हारा लकडियां काटने के बाद घर जाने की तैयारी में था तो शेर उसके पास आया और बोला, ‘दोस्त, अपनी कुल्हाड़ी मेरी पीठ पर मारो।’

शेर की बात सुनकर लकड़हारा चौंक गया। उसने सोचा, शायद शेर उससे मजाक कर रहा है। शेर ने दोबारा कुल्हाड़ी मारने को कहा तो लकड़हारा हैरानी से बोला, ‘तुम क्या कह रहे हो? मैं भला तुम्हें कुल्हाड़ी कैसे मार सकता हूं?’

लकड़हारे के इनकार करने पर शेर ने दहाड़ते हुए कहा, ‘अगर तुमने मेरा कहा नहीं माना तो मैं तुम्हें खा जाऊंगा।’

शेर का बदला रूप देखकर लकड़हारा डर गया। उसकी समझ में नहीं आया कि उसका मित्र उससे कुल्हाड़ी मारने को क्यों कह रहा है। उसने इस बारे में शेर से पूछा, लेकिन शेर ने कुछ नहीं बताया। शेर ने तीसरी बार चेतावनी देते हुए कुल्हाड़ी मारने के लिए कहा। मरता क्या न करता, लकड़हारे ने अपनी जान बचाने के लिए शेर की पीठ पर कुल्हाड़ी दे मारी। कुल्हाड़ी लगते ही शेर की पीठ पर गहरा जख्म हो गया, जिससे खून बहने लगा। शेर अपनी गुफा की ओर बढ़ गया।

अगले दिन लकड़हारा डरते-डरते जंगल में लकडियां काटने गया कि पता नहीं आज उसके प्रति शेर का कैसा व्यवहार होगा। शेर ने लकड़हारे के साथ और दिन की तरह व्यवहार किया तो लकड़हारे के दिल को तसल्ली हुई। शेर की पीठ का जख्म वक्त के साथ-साथ भरता गया।

एक दिन शेर ने लकड़हारे से अपने जख्म के बारे में पूछा तो लकड़हारे ने खुश होकर बताया, ‘मित्र, तुम्हारा जख्म अब पूरी तरह भर गया है।’

लकड़हारे के बताने पर शेर गंभीर होते हुए बोला, ‘जानना चाहते हो मित्र, मैंने तुमसे अपनी पीठ पर कुल्हाड़ी क्यों लगवाई थी?’ शेर के कहने पर लकड़हारे ने हामी भर दी। वह भी यह बात जानने को उत्सुक था। शेर उसे बताने लगा, ‘घर आया मेहमान भगवान के समान होता है दोस्त और मेहमान का आदर बड़े प्रेम से किया जाता है। मैं भी तुम्हारा मेहमान था, लेकिन तुमने मुझे घर से बाहर पेड़ से बांध दिया, जहां मैं सारी रात बारिश में भीगता रहा। उस दिन की बात का जख्म मेरे दिल पर आज भी ताजा है। मैंने तुमसे अपनी पीठ पर कुल्हाड़ी इसीलिए लगवाई थी ताकि मैं तुम्हें दिखा सकूं कि चोट का जख्म तो भर जाता है, किंतु बात का जख्म कभी नहीं भरता। एक बात कान खोलकर सुन लो, तुम्हारी और मेरी मित्रता केवल आज तक थी। आज के बाद न मैं तुम्हारा मित्र हूं और न ही तुम मेरे मित्र हो और अगर आज के बाद तुम मुझे इस जंगल में दिखाई दे गए तो मैं तुम्हें अपना भोजन बना लूंगा।’ शेर अपनी बात पूरी करने के बाद चला गया।

लकड़हारा शेर को जाते हुए देखता रहा। अपनी पत्नी के गलत व्यवहार की वजह से आज उसने अपना पुराना मित्र खो दिया था। उसे बहुत पछतावा हुआ, किंतु अब पछताने से क्या फायदा था। लकड़हारा दुखी मन से गांव की तरफ चल दिया।

क्या सीख सकते हो: किसी को भी बुरा मत बोलो। दोस्त को मजाक में भी अपशब्द न कहो। अगर तुम्हे किसी की कोई बात बुरी भी लगती है तो उसे बता दो कि तुम्हें इस तरह से बात करना पसंद नहीं है। हमेशा घर आए मेहमान का खूब आदर-सम्मान करो।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, हिंदी, हिन्दी साहित्य Tagged With: baat ka ghaav, Hindi Kahaniya, moral stories in hindi, stories in hindi, ‎कहानियां, छोटी कहानी इन हिंदी, जीवनी कहानियां, पंचतंत्र कहानियाँ, प्रेरणादायक कहानियां हिंदी में, बच्चों की कहानियाँ, बात का घाव।

वजन कम करने और कफ में आराम पाने के ये हैं घरेलू उपाय।

Kmsraj51 की कलम से…..

cymt-kmsraj51-1

 वजन कम करने और कफ में आराम पाने के ये हैं घरेलू उपाय।

⇒ मजबूत होगा इम्यून सिस्टम।

अगर इम्यून सिस्टम को मजबूत करना हो तो रोज सुबह खाली पेट करेले का जूस पीएं। इससे इंफेक्शन से लड़ने की ताकत बढ़ जाती है।

Image

⇒ बढ़ेगा फाइबर इनटेक।

वजन कम करने के लिए अगर फाइबर इनटेक बढ़ाना हो तो खीरे को सलाद में जरूर शामिल करें। इसमें फाइबर के साथ फ्लूड भी काफी होती है।

Image

⇒ भर जाएंगे घाव।

अगर कोई चोट लगी हो या कहीं कट गया हो तो गाजर कीसकर उसे आटे में मिलाएं। इस मिश्रण को चोट पर बांधें। इससे घाव जल्दी भरेगा।

Image

⇒ कफ में मिलेगा फायदा।

एक चम्मच अजवायन को एक चम्मच हल्दी के साथ उबालें। इसमें शहद मिलाकर दिन में दो-चार बार लें। कफ में फायदा होगा।

Image

⇒ चेरी।

फायदा ⇒ गठिया, मांसपेशियों के दर्द में राहत के लिए, हर दिन 45 खा सकते हैं।

चेरी में मौजूद तत्व एंटोसायनिन्स कहलाते हैं। इसमें काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये दर्द को रोकते हैं और दर्द पैदा करने वाले एंजाइम्स को रोकने लगते हैं। यह ठीक वैसे ही चलते हैं, जैसे एस्प्रिन या नेप्रोक्सेन।

Image

⇒ अदरक।

फायदा ⇒ गठिया, माइग्रेन, मांसपेशियों की ऐंठन में राहत के लिए लाभदायक। हर दिन 1/4 चम्मच जरूर खाएं।

पेट की गड़बड़ी को दुरुस्त करने, समुद्र में बीमार महसूस करने पर या उल्टी आने पर इसका सेवन किया जाना चाहिए। यह आंतों में फंसी हुई हवा को भी निकाल देती है। इसको भोजन में कई तरह से शामिल किया जा सकता है। चाहें तो मसालों के साथ या सुबह की चाय के साथ भी पी सकते हैं।
Image

⇒ हर्बल टी।

फायदा ⇒ सिरदर्द में राहत के लिए, हर दिन करीब तीन कप।
ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसमें कम मात्रा में कैफीन होता है। 150 मिलीलीटर के कप में 8 से 36 मिग्रा तक कैफीन होता है। जबकि फिल्टर कॉफी में इतनी ही मात्रा में यह 106 से 164 ग्राम का होता है। इससे ब्लड वैसल सिकुड़ती है और सिर का दर्द तेज़ी से कम हो जाता है।
Image

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

 

 

 

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved._______

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, Ayurveda Tips in Hindi, Healthy-Honey, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR Tagged With: Ayurveda Fairness Tips for skin care, Ayurveda Tips for Weight Loss in Hindi, Ayurveda Treatment, Ayurveda Treatment Tips in Hindi, Best Homemade Ayurveda Health Website in Hindi, diet control and weight loss tips, health care, Health Tips, Health Tips in Hinmdi, Healthy Happy Life Tips in Hindi, Homemade Ayurveda Health Care Tips in Hindi, http://kmsraj51.com/, Kmsraj51, Simple Ayueveda Tips for Weight Loss, Simple home remedies for weight loss., weight loss, weight loss tips in hindi, Weight Loss-kmsraj51

महाभारत के अनुसार स्त्री और पुरुष को नहीं करना चाहिए ये ३ काम।

Kmsraj51 की कलम से…..

cymt-kmsraj51-1

महाभारत के अनुसार स्त्री और पुरुष को नहीं करना चाहिए ये ३ काम।

शरीर से होने वाले 3 महापाप : शरीर से होने वाले 3 महापाप बताए गए हैं।

⇒ इनमें से पहला पाप है हिंसा करना। किसी भी परिस्थिति में अनावश्यक रूप से हिंसा करना पाप माना गया है।

⇒ पुरुषों के लिए शरीर से होने वाला एक भयंकर महापाप है परस्त्रीगमन और स्त्रियों के अनुसार परपुरुषगमन करना। किसी भी परिस्थिति में ये कर्म महापाप माना गया है। पति-पत्नी को एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहते हुए वैवाहिक जीवन के नियमों का पालन करना चाहिए। एक-दूसरे के विश्वास को तोडऩा महापाप है।

⇒ शरीर से होने वाला अगला पाप है चोरी। चोरी करना भी महापाप माना गया है। व्यक्ति को खुद की मेहनत से धन आदि प्राप्त करना चाहिए। अन्य इंसानों की वस्तुएं चुराना पाप है।


 

⇒ महाभारत के अनुशासन पर्व के अनुसार वाणी से होने वाले चार पाप बताए गए हैं। व्यर्थ की बात करना यानी बकवास करना भी एक पाप है। निष्ठुर यानी कठोर वचन बोलना भी पाप की श्रेणी में आता है।
व्यक्ति को कभी भी किसी की चुगली नहीं करना चाहिए। कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए। ये भी वाणी से होने वाले पाप हैं
⇒ अनुशासन पर्व के अनुसार मन से होने वाले तीन पाप इस प्रकार हैं- पहला पाप है दूसरों के धन का लालच करना और उसे हड़पने की सोचना। किसी भी व्यक्ति के धन को हड़पना और ऐसा सोचना भी पाप है।
⇒ कभी भी दूसरे लोगों से वैर का भाव नहीं रखना चाहिए। सभी प्राणियों से प्रेम का भाव रखना ही हमारा धर्म है।


⇒ मन से होने वाला तीसरा पाप है कर्म के फल पर विश्वास न करना। यदि हमें विधाता द्वारा दिए गए कर्म के फल पर विश्वास नहीं करते हैं तो यह भी एक पाप ही है।
जो लोग इन दस महापापों को या इनमें से किसी एक पाप को भी करते हैं तो उन्हें भयंकर परिणाम भोगने पड़ सकते हैं। अत: इस कार्यों से बचना चाहिए।

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

 

 

 

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved._______

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR Tagged With: AUTHOR KMSRAJ51, Ayurveda Hindi Website, Change Your Mind Thoughts-kmsraj51, Change Your Thoughts-Change Your Life, CYMT-KMSRAJ51, Hindi Article, Hindi Quotes, Hindi Quotes Website, HINDI THOUGHTS, http://kmsraj51.com/, Inspirational Quotes in Hindi, Kmsraj51, Moral Quotes in Hindi, Motivational Quotes in Hindi !!, Quotes, अनमोल वचन

मन की उड़ानः दूसरों के पंखों से कब तक उड़ोगे।

Kmsraj51 की कलम से…..

cymt-kmsraj51-1

मन की उड़ान ⇒ दूसरों के पंखों से कब तक उड़ोगे।

मन की उड़ान।

sapana
मन की उड़ान।

⇒ जीवन एक सुंदर फूल की तरह है।

⇒ तू ना हो निराश कभी मन से।

⇒ समय एक महान गुरु की तरह है।

⇒ हमेशा सकारात्मक सोच रखना मन में।

⇒ मैं एक पेन का उपयोग कर रहा हूँ, मानव जीवन परिवर्तन के लिए।

प्रकृति ने मानव को एक विकसित दिमाग दिया है। इसके सही इस्तेमाल से मनुष्य अपने जीवन में सार्थक बदलाव ला सकता है। जहां तक लक्ष्य की बात है, इसकी प्राप्ति बिना बलिदान के संभव नहीं है। अगर मन में निष्ठा और नि:स्वार्थता हो तो लक्ष्य तक पहुंचने में काफी मदद मिलती है।

⇒ कभी न बैठें भाग्य के भरोसे।

भाग्य के भरोसे बैठकर अपने जीवन को नष्ट केवल कमजोर व्यक्ति करते हैं। जो कुछ कर गुजरने का हौसला रखते हैं, वे भाग्य को कोरी कल्पना मानते हैं। कामयाबी हासिल करने के लिए धैर्य, ठोस योजना, सही साधन व कठोर परिश्रम की आवश्यकता होती है।

⇒ हर किसी को नहीं मिलता गॉडफादर।

जीवन में ऐसा व्यक्ति मिलना बहुत मुश्किल है, जो हमें शिखर पर बिठा दे। ऐसे में गॉड-फादर के भरोसे बैठना उचित नहीं है। हमें अपनी जिंदगी की परिभाषा खुद लिखनी होगी। अपने लिए अवसर खुद खोजने होंगे।

⇒ लकीर का फकीर रहता है सदा नाकामयाब।

जिंदगी में लकीर का फकीर बने रहना स्वयं को असफलता की गर्त में धकेलने जैसा है। सफल वही होता है, जो वक्त के अनुसार खुद को ढालता है।

⇒ दूसरों के लिए योजनाएं ही क्यों बनाएं।

क्या यह सच नहीं है कि जीवन में हम जितनी भी योजनाएं बनाते हैं, उनमें से अधिकांश दूसरों की कामयाबी के लिए बनाते हैं। हम अपनी प्रगति, अपने विकास व अपनी योग्यता को निखारने के लिए आखिर योजनाएं क्यों नहीं बनाते? इस तथ्य पर विचार करना भी बेहद जरूरी है।

⇒ तेज दिमाग ही देखता है नए अवसर।

जिंदगी में जितने भी महान अवसर आते हैं, उन्हें हमारी आंखें नहीं देख सकतीं, लेकिन तेज दिमाग न केवल उन्हें देखता है, बल्कि उन्हें पहचानता भी है, इसलिए जो दिमाग सोचता है, उसकी कभी अवहेलना न करें।

⇒ एक ही है अमीर बनने का फार्मूला।

संसार में अमीर बनने का केवल एक ही फार्मूला है। अगर आप दूसरों के लिए काम करते हैं तो जो भी कार्य करें उसे पूर्ण निष्ठा, पूर्ण ईमानदारी से अपना कार्य समझकर करें। एक न एक दिन दौलत तुम्हारे कदम अवश्य चूमेगी।

⇒ विश्वसनीयता कभी न खोएं।

जीवन में साख या विश्वसनीयता बड़ी मुश्किल से कमाई जाती है, लेकिन इसके सहारे बड़े-बड़े काम चुटकियों में हो जाते हैं, लेकिन अगर जरा-सी भी लापरवाही बरती जाए तो साख खत्म होने में देर नहीं लगती।

⇒ शॉर्ट-कट का रास्ता कभी नहीं।

शॉर्ट-कट के रास्ते से जीवन में कभी कामयाबी हासिल नहीं की जा सकती। कामयाबी का रास्ता काफी लंबा है, जिसमें कदम-कदम पर संघर्ष करना पड़ता है।

⇒ लेग पुलिंग तो होगी।

जब भी आप आगे बढ़ेंगे, आपकी टांग खींचने का प्रयास जरूर किया जाएगा। सफलता तभी मिलेगी, जब आप टांग खींचने वालों से जरा भी नहीं उलझेंगे।

⇒ आलोचना के पीछे छिपी सद्भावना को दें सम्मान।

कभी-कभी ऐसा भी होता है, जब हमारे भले के लिए कोई हमारी आलोचना करता है। ऐसी आलोचना के पीछे छिपी सद्भावना को अवश्य सम्मान दें।

⇒ खुद बनिए अपने बॉस।

अगर कामयाबी की डगर पर चलना है तो हमें अपना बॉस खुद बनना होगा। खुद जोखिम भी उठाने होंगे तथा दूसरों का मार्गदर्शन भी करना होगा।

 ⇒ बूढ़ा वही, जिसने सीखना बंद कर दिया।

बुढ़ापे का उम्र से कोई संबंध नहीं है। जो हमेशा नया सीखता है, वक्त के साथ स्वयं को बदलता है, वह हमेशा जवान रहता है।

⇒ क्षमताओं का 10 प्रतिशत भी नहीं होता इस्तेमाल।

सफलता का एक मार्ग यह भी है कि हम जितना काम करते हैं, उससे ज्यादा काम करने की आदत डालें। अपनी क्षमता को पहचानने के साथ-साथ हम उसका पूरा इस्तेमाल भी करें।

kms1006

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

 

 

 

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved._______

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, हिंदी, हिन्दी साहित्य Tagged With: Anmol Vachan, Article in Hindi, best hindi website, happiness quotes, Happiness Thoughts in Hindi, happy life mantra, Happy life tips, Hindi Article, Hindi Quotes, Hindi Quotes and Thoughts अनमोल वचन अनमोल विचार, Hindi Quotes-Thoughts, HINDI THOUGHTS, How to live happy life, http://kmsraj51.com/, Images for अनमोल वचन हिंदी में।, kms, Kmsraj51, Peacefull Quotes in Hindi, Personal development quotes, Personal Development Thoughts in Hindi, Positive Thoughts in Hindi, Quotes, Quotes in Hindi !!, Shukhi Jivan, Success Quotes, अनमोल वचन, अनमोल वचन हिंदी में।, अनमोल वचन-KMSRAJ51, आदर्श सूक्तियां और अनमोल वचन, उद्धरण हिन्दी में!!, मन की उड़ान ⇒ दूसरों के पंखों से कब तक उड़ोगे।, सबसे चर्चित अनमोल वचन, हिन्दी साहित्य-अनमोल वचन

महात्मा गांधी के अनमोल वचन हिन्दी में।

Kmsraj51 की कलम से…..

Kmsraj51-CYMT08

Mahatma-Gandhi-KMSRAJ51
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी।
Name Mohandas Karamchand Gandhi / मोहनदास करमचंद गाँधी
Born 2 October 1869
Porbandar, Bombay Presidency, British India
Died 30 January 1948 (aged 78)
New Delhi, Union of India
Nationality Indian
Field Politics,Social Work
Achievement पूरे विश्व में सत्य और अहिंसा के  प्रेरणास्रोत.
भारत के राष्ट्रपिता.
भारत के स्वतंत्रता-संघर्ष के सूत्रधार.
एक साधारण व्यक्ति कितना असाधारण हो सकता है इसका प्रमाण हैं महात्मा गाँधी.
महात्मा गाँधी की आत्मकथा “सत्य के प्रयोग ” उन चुनिन्दा किताबों में से है जिसने मेरे जीवन पर गहरा असर डाला है. आप भी इसे अवश्य पढ़ें।

महात्मा गाँधी के अनमोल विचार

Quote 1. A man is but the product of his thoughts what he thinks, he becomes.

In  Hindi : व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 2.  A small body of determined spirits fired by an unquenchable faith in their mission can alter the course of  history.

In Hindi  : अपने प्रयोजन  में दृढ  विश्वास रखने वाला एक सूक्ष्म शरीर इतिहास के रुख को बदल सकता है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 3. Always aim at complete harmony of thought and word and deed. Always aim at purifying your  thoughts and everything will be well.

In Hindi : हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें. हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें और सब कुछ ठीक हो जायेगा।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 4. An eye for an eye only ends up making the whole world blind.

In Hindi : आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 5. An ounce of practice is worth more than tons of preaching.

In Hindi : थोडा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 6: Be the change that you want to see in the world.

In Hindi : खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 7. Faith… must be enforced by reason… when faith becomes blind it dies.

In Hindi : विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए. जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 8. First they ignore you, then they laugh at you, then they fight you, then you win.

In Hindi : पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 9. Freedom is not worth having if it does not connote freedom to err.

In Hindi : जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 10. Happiness is when what you think, what you say, and what you do are in harmony.

In Hindi : ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 11 : Silence is the strongest speech. Slowly and gradually world will listen to you.

In Hindi : मौन सबसे शाशाक्त भाषण है. धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 12 : A ‘No’ uttered from the deepest conviction is better than a ‘Yes’ merely uttered to please, or worse, to avoid trouble.

In Hindi : पूर्ण धारणा के साथ बोला गया ” नहीं” सिर्फ दूसरों को खुश करने या समस्या से छुटकारा पाने के लिए बोले गए “हाँ” से बेहतर है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 13 : All the religions of the world, while they may differ in other respects, unitedly proclaim that nothing lives in this world but Truth.

In Hindi : विश्व के सभी धर्म, भले ही और चीजों में अंतर रखते हों, लेकिन सभी इस बात पर एकमत हैं कि दुनिया में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 14 : An error does not become truth by reason of multiplied propagation, nor does truth become error because nobody sees it.

In Hindi : कोई त्रुटी तर्क-वितर्क करने से सत्य नहीं बन सकती और ना ही कोई सत्य इसलिए त्रुटी नहीं बन सकता है क्योंकि कोई उसे देख नहीं रहा।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 15 : Anger and intolerance are the enemies of correct understanding.

In Hindi : क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 16 : Capital as such is not evil; it is its wrong use that is evil. Capital in some form or other will always be needed.

In Hindi : पूंजी अपने-आप में बुरी नहीं है, उसके गलत उपयोग में ही बुराई है, किसी ना किसी रूप में पूंजी की आवश्यकता हमेशा रहेगी।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 17 : Confession of errors is like a broom which sweeps away the dirt and leaves the surface brighter and clearer.

In Hindi : अपनी गलती को स्वीकारना झाड़ू लगाने के सामान है जो सतह को चमकदार और साफ़ कर देती है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 18 : Constant development is the law of life, and a man who always tries to maintain his dogmas in order to appear consistent drives himself into a false position.

In Hindi : निरंतर विकास जीवन का नियम है , और जो व्यक्ति खुद को सही दिखाने  के लिए हमेशा अपनी रूढ़िवादिता को बरकरार रखने की कोशिश करता है वो खुद को गलत इस्थिति में पंहुचा देता है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 19 : Even if you are a minority of one, the truth is the truth.

In Hindi : यद्यपि आप अल्पमत में हों , पर सच तो सच है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 20 : Everyone who wills can hear the inner voice. It is within everyone.

In Hindi : जो भी चाहे अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुन सकता है. वह सबके भीतर है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 21 : Glory lies in the attempt to reach one’s goal and not in reaching it.

In Hindi : गर्व लक्ष्य को पाने के लिए किये  गए प्रयत्न में निहित है, ना कि उसे पाने में.

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 22 : I am prepared to die, but there is no cause for which I am prepared to kill.

In Hindi : मैं मरने के लिए तैयार हूँ, पर ऐसी कोई वज़ह नहीं है जिसके लिए मैं मारने को तैयार हूँ।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 23 : I believe in equality for everyone, except reporters and photographers.

In Hindi : मैं सभी की समानता में विश्वास रखता हूँ, सिवाय पत्रकारों और फोटोग्राफरों के।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 24: Truth stands, even if there be no public support. It is self-sustained.

In Hindi: सत्य बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है.वह आत्मनिर्भर है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 25: Truth never damages a cause that is just.

In Hindi: सत्य कभी कभी ऐसे कारण को क्षति नहीं पहुंचता जो उचित हो।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 26: My religion is based on truth and non-violence. Truth is my God. Non-violence is the means of realising Him.

In Hindi : मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है. सत्य मेरा भगवान है.अहिंसा उसे पाने का साधन।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 27 : My life is my message.

In Hindi : मेरा जीवन मेरा सन्देश है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 28: Where there is love there is life.

In Hindi: जहाँ प्रेम है वहां जीवन है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 29: Live as if you were to die tomorrow. Learn as if you were to live forever.

In Hindi: ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो. ऐसे सीखो की तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 30: When I despair, I remember that all through history the way of truth and love have always won. There have been tyrants and murderers, and for a time, they can seem invincible, but in the end, they always fall. Think of it–always.

In Hindi: जब मैं निराश होता हूँ , मैं याद कर लेता हूँ कि समस्त इतिहास के दौरान सत्य और प्रेम के मार्ग की ही हमेशा विजय होती है. कितने ही तानाशाह और हत्यारे हुए हैं, और कुछ समय के लिए वो अजेय लग सकते  हैं, लेकिन अंत में उनका पतन होता है. इसके बारे में सोचो- हमेशा।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 31: Seven Deadly Sins:Wealth without work;Pleasure without conscience;Science without humanity;Knowledge without character;Politics without principle; Commerce without morality;Worship without sacrifice.

In Hindi: सात घनघोर पाप: काम के बिना धन;अंतरात्मा  के बिना सुख;मानवता के बिना विज्ञान;चरित्र के बिना ज्ञान;सिद्धांत के बिना राजनीति;नैतिकता के बिना व्यापार ;त्याग के बिना पूजा।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 32: God has no religion.

In Hindi: भगवान का कोई धर्म नहीं है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 33: I will not let anyone walk through my mind with their dirty feet.

In Hindi: मैं किसी को भी गंदे पाँव  अपने मन से नहीं गुजरने दूंगा।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 34: Hate the sin, love the sinner.

In Hindi: पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 35: Nobody can hurt me without my permission.

In Hindi: मेरी अनुमति के बिना कोई भी मुझे ठेस नहीं पहुंचा सकता।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 36: Prayer is not asking. It is a longing of the soul. It is daily admission of one’s weakness. It is better in prayer to have a heart without words than words without a heart.

In Hindi: प्रार्थना माँगना नहीं है.यह आत्मा की लालसा है. यह हर रोज अपनी कमजोरियों की स्वीकारोक्ति है. प्रार्थना में बिना वचनों के मन लगाना, वचन होते हुए मन ना लगाने से बेहतर है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 37: To give pleasure to a single heart by a single act is better than a thousand heads bowing in prayer.

In Hindi: एक कृत्य द्वारा किसी एक दिल को ख़ुशी देना , प्रार्थना में झुके हज़ार सिरों से बेहतर है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 38: The best way to find yourself is to lose yourself in the service of others.

In Hindi: स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है स्वयं को औरों की सेवा में डुबो देना।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 39: Your beliefs become your thoughts, Your thoughts become your words, Your words become your actions, Your actions become your habits, Your habits become your values, Your values become your destiny.

In Hindi: आपकी मान्यताएं  आपके  विचार बन जाते हैं,आपके विचार आपके शब्द बन जाते हैं,आपके  शब्द  आपके  कार्य बन जाते हैं,आपके कार्य  आपकी आदत बन जाते हैं,आपकी आदतें आपके मूल्य बन जाते हैं, आपके  मूल्य  आपकी नीयति बन जाती है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 40: The future depends on what you do today.

In Hindi: आप आज जो करते हैं उसपर भविष्य निर्भर करता है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 41: Man often becomes what he believes himself to be. If I keep on saying to myself that I cannot do a certain thing, it is possible that I may end by really becoming incapable of doing it. On the contrary, if I have the belief that I can do it, I shall surely acquire the capacity to do it even if I may not have it at the beginning.

In Hindi: आदमी अक्सर वो बन जाता है जो वो होने में यकीन करता है. अगर मैं खुद से यह कहता रहूँ कि मैं फ़लां चीज नहीं कर सकता, तो यह संभव है कि मैं शायद सचमुच वो करने में असमर्थ हो जाऊं. इसके विपरीत, अगर मैं यह यकीन करूँ कि मैं ये कर सकता हूँ , तो मैं निश्चित रूप से उसे करने की क्षमता पा लूँगा, भले ही शुरू में मेरे पास वो क्षमता ना रही हो।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 42: Let the first act of every morning be to make the following resolve for the day:
– I shall not fear anyone on Earth. – I shall fear only God. – I shall not bear ill will toward anyone. – I shall not submit to injustice from anyone. – I shall conquer untruth by truth. And in resisting untruth, I shall put up with all suffering.

In Hindi: चलिए सुबह का पहला काम ये करें कि इस दिन के लिए संकल्प करें कि- मैं दुनिया में किसी से डरूंगा नहीं.-मैं केवल भगवान से डरूं.-मैं किसी के प्रति बुरा भाव ना रखूं.-मैं किसी के अन्याय के के समक्ष झुकूं नहीं.-मैं असत्य को सत्य से जीतुं. और असत्य का विरोध करते हुए, मैं सभी कष्टों को सह  सकूँ।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 43: You must not lose faith in humanity. Humanity is like an ocean; if a few drops of the ocean are dirty, the ocean does not become dirty.

In Hindi: आप मानवता में विश्वास मत खोइए. मानवता सागर की तरह है; अगर सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो सागर गन्दा नहीं हो जाता।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 44: The greatness of a nation and its moral progress can be judged by the way its animals are treated.

In Hindi: एक देश की महानता और नैतिक प्रगति को इस बात से आँका जा सकता है कि वहां जानवरों से कैसे व्यवहार किया जाता है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 45: Each night, when I go to sleep, I die. And the next morning, when I wake up, I am reborn.

In Hindi: हर रात, जब मैं सोने जाता हूँ, मैं मर जाता हूँ. और अगली सुबह , जब मैं उठता हूँ, मेरा पुनर्जन्म होता है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 46: Whatever you do will be insignificant, but it is very important that you do it.

In Hindi: तुम जो भी करोगे वो नगण्य होगा, लेकिन यह ज़रूरी है कि तुम वो करो।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 47: What difference does it make to the dead, the orphans and the homeless, whether the mad destruction is wrought under the name of totalitarianism or in the holy name of liberty or democracy?

In Hindi: मृत,अनाथ, और बेघर को इससे क्या फर्क पड़ता है कि यह तबाही सर्वाधिकार या फिर स्वतंत्रता या लोकतंत्र के पवित्र नाम पर लायी जाती है?

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 48: To believe in something, and not to live it, is dishonest.

In Hindi: किसी चीज में यकीन करना और उसे ना जीना बेईमानी है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 49: There are people in the world so hungry, that God cannot appear to them except in the form of bread.

In Hindi: दुनिया में ऐसे लोग हैं जो इतने भूखे हैं कि भगवान उन्हें किसी और रूप में नहीं दिख सकता सिवाय रोटी के रूप में।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 50: Earth provides enough to satisfy every man’s needs, but not every man’s greed.

In Hindi: पृथ्वी सभी मनुष्यों की ज़रुरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन  प्रदान करती है , लेकिन लालच पूरी करने के लिए नहीं।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 51: It is unwise to be too sure of one’s own wisdom. It is healthy to be reminded that the strongest might weaken and the wisest might err.

In Hindi: अपने ज्ञान के प्रति ज़रुरत से अधिक यकीन करना मूर्खता है. यह याद दिलाना ठीक होगा कि सबसे मजबूत कमजोर हो सकता है और सबसे बुद्धिमान गलती कर सकता है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 52: Whenever you are confronted with an opponent. Conquer him with love.

In Hindi: जब भी आपका सामना  किसी विरोधी से हो. उसे प्रेम से जीतें।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 53: I object to violence because when it appears to do good, the good is only temporary; the evil it does is permanent.

In Hindi: मैं हिंसा का विरोध करता हूँ क्योंकि जब ऐसा लगता है कि वो अच्छा कर रही है तब वो अच्छाई अस्थायी होती है; और वो जो बुराई करती है वो स्थायी होती है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 54: You can chain me, you can torture me, you can even destroy this body, but you will never imprison my mind.

In Hindi: आप मुझे जंजीरों में जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, यहाँ तक की आप इस शरीर को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन आप कभी मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 55: You may never know what results come of your actions, but if you do nothing, there will be no results.

In Hindi: हो सकता है आप कभी ना जान सकें कि आपके काम का क्या परिणाम हुआ, लेकिन यदि आप कुछ करेंगे नहीं तो कोई परिणाम नहीं होगा।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 56: Love is the strongest force the world possesses and yet it is the humblest imaginable.

In Hindi: प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है और फिर भी हम जिसकी कल्पना कर सकते हैं उसमे सबसे नम्र है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 57: There is more to life than simply increasing its speed.

In Hindi: जीवन की  गति बढाने के अलावा भी इसमें बहुत कुछ है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 58: You don’t know who is important to you until you actually lose them.

In Hindi: आप तब तक यह नहीं समझ पाते की आपके लिए कौन महत्त्वपूर्ण है जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 59: There is nothing that wastes the body like worry, and one who has any faith in God should be ashamed to worry about anything whatsoever.

In Hindi: चिंता से अधिक   कुछ और शरीर को इतना बर्बाद नहीं करता, और वह जिसे ईश्वर में थोडा भी यकीन है उसे किसी भी चीज के बारे में चिंता करने पर शर्मिंदा होना चाहिए।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 60: I offer you peace. I offer you love. I offer you friendship. I see your beauty. I hear your need. I feel your feelings.

In Hindi: मैं तुम्हे शांति का प्रस्ताव देता हूँ. मैं तुम्हे प्रेम का प्रस्ताव देता हूँ. मैं तुम्हारी सुन्दरता देखता हूँ.मैं तुम्हारी आवश्यकता सुनता हूँ.मैं तुम्हारी भावना महसूस करता हूँ।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 61: What we are doing to the forests of the world is but a mirror reflection of what we are doing to ourselves and to one another.

In Hindi: हम जो दुनिया के जंगलों के साथ कर रहे हैं वो कुछ और नहीं बस  उस चीज का प्रतिबिम्ब है जो हम अपने साथ और एक दूसरे के साथ कर रहे हैं।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 62: Truth is one, paths are many.

In Hindi: सत्य एक है, मार्ग कई।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 63: In doing something, do it with love or never do it at all.

In Hindi: कुछ करने में , या तो उसे प्रेम से करें या उसे कभी करें ही नहीं।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 64: There is no ‘way to peace,’ there is only ‘peace.

In Hindi: शांति का कोई रास्ता नहीं है, केवल शांति है।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

Quote 65: The day the power of love overrules the love of power, the world will know peace.

In Hindi: जिस दिन प्रेम की शक्ति , शक्ति के प्रति प्रेम पर हावी हो जायेगी , दुनिया में अमन आ जायेगा ।

Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी

__________________

Mohandas-Karmchand-Gandhi-150x150
राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी।

एक ही दिवस पर दो विभूतियों ने भारत माता को गौरवान्वित किया। गाँधी जी एवं लाल बहादूर शास्त्रीजैसी अदभुत प्रतिभाओ का 2 अक्टूबर को अवतरण हम सभी के लिये हर्ष का विषय है। सत्य और अहिंसा के बल पर अंग्रेजों से भारत को स्वतंत्र करा करके हम सभी को स्वतंत्र भारत का अनमोल उपहार देने वाले महापुरूष गाँधी जी को राष्ट्र ने राष्ट्रपिता के रूप में समान्नित किया। वहीं जय जवान, जय किसान का नारा देकर भारत के दो आधार स्तंभ को महान कहने वाले महापुरूष लाल बहादुर शास्त्री जी ने स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधान मंत्री के रूप में राष्ट्र को विश्वपटल पर उच्चकोटी की पहचान दिलाई।

आज इस लेख में मैं आपके साथ राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी से सम्बंधित कुछ रोचक बातें साझा करने का प्रयास करुँगी|

भारत ही नही वरन पूरे  विश्व पटल पर महात्मा गाँधी सिर्फ़ एक नाम नहीं अपितु शान्ति और अहिंसा का प्रतीक है। महात्मा गाँधी के पूर्व भी शान्ति और अहिंसा की अवधारणा फलित थी, परन्तु उन्होंने जिस प्रकार सत्याग्रह, शान्ति व अहिंसा के रास्तों पर चलते हुये अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया, उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व इतिहास में देखने को नहीं मिलता। तभी तो प्रख्यात वैज्ञानिक आइंस्टीन ने कहा था कि -‘‘हज़ार साल बाद आने वाली नस्लें इस बात पर मुश्किल से विश्वास करेंगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा कोई इन्सान धरती पर कभी आया था।’’

संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी वर्ष 2007 से गाँधी ज्यन्ती को ‘विश्व अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाये जाने की घोषणा की।

मित्रों आज हम गाँधी जी की उस उप्लब्धी का जिक्र करने का प्रयास कर रहे हैं जो हम सभी के लिये गर्व का विषय है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के बूते पर आजादी दिलाने में भले ही भारत के हीरो हैं लेकिन डाक टिकटों के मामले में वह विश्व के 104 देशों में सबसे बड़े हीरो हैं। विश्व में अकेले गांधी ही ऐसे लोकप्रिय नेता हैं जिन पर इतने अधिक डाक टिकट जारी होना एक रिकार्ड है। डाक टिकटों की दुनिया में गांधी जी सबसे ज़्यादा दिखने वाले भारतीय हैं तथा भारत में सर्वाधिक बार डाक-टिकटों पर स्थान पाने वालों में गाँधी जी प्रथम हैं। यहाँ तक कि आज़ाद भारत में वे प्रथम व्यक्ति थे, जिन पर डाक टिकट जारी हुआ। किन्तू एक दिलचस्प बात यह थी कि ज़िंदगी भर ‘स्वदेशी’ को तवज्जो देने वाले गांधी जी को सम्मानित करने के लिए जारी किए गए पहले डाक टिकटों की छपाई स्विट्जरलैंड में हुई थी। इसके बाद से लेकर आज तक किसी भी भारतीय डाक टिकट की छपाई विदेश में नहीं हुई।

गाँधी जी की शक्सियत का ही असर था कि, भारत को ग़ुलामी के शिकंजे में कसने वाले ब्रिटेन ने जब पहली दफ़ा किसी महापुरुष पर डाक टिकट निकाला तो वह महात्मा गांधी ही थे। इससे पहले ब्रिटेन में डाक टिकट पर केवल राजा या रानी के ही चित्र छापे जाते थे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर सर्वाधिक डाक टिकट उनके जन्म शताब्दी वर्ष 1969 में जारी हुए थे। उस वर्ष विश्व के 35 देशों ने उन पर 70 से अधिक डाक टिकट जारी किए थे।

मित्रों, गाँधी जी ने सत्य को अपने जीवन में बचपन से ही अपनाया था। सत्य को परिलाक्षित करती उनकी एक बचपन की घटना याद आती है जब टीचर के कहने के बावजूद भी उन्होने नकल नही की। किस्सा यूँ है कि, एक बार- राजकोट के अल्फ्रेड हाई स्कूल में तत्कालीन शिक्षा विभाग के इंसपेक्टर “जाइल्स” मुआयना करने आए थे। उन्होने नवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी के पाँच शब्द लिखने को दिये, जिसमें से एक शब्द था “केटल” मोहनदास इसे ठीक से नही लिख सके तो मास्टर साहब ने ईशारा किया कि आगे वाले लङके की नकल कर लो किन्तु मोहनदास ने ऐसा नही किया। परिणाम ये हुआ कि सिर्फ उनके ही लेख में गलती निकली सभी के पाँचो शब्द सही थे। जब मास्टर साहब ने पूछा कि तुमने नकल क्यों नही की तो मोहनदास ने ढृणता से उत्तर दिया कि “ऐसा करना धोखा देने और चोरी करने जैसा है जो मैं हर्गिज नही कर सकता”। ये घटना इस बात का प्रमाण है कि गाँधी जी बचपन से ही सत्य के अनुयायी थे। राजा हरिश्चन्द्र और श्रवण कुमार का असर उन पर बचपन से ही था।

ऐसे सत्य और अहिंसा के पूजारी को निम्न पंक्तियों से नमन करते हैं-

“दे दी हमें आजादी खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल”

जयहिन्द।

Post inspired by Mrs. Anita Sharma Ji (http://roshansavera.blogspot.in/) and AKC (http://www.achhikhabar.com/), I am grateful to Mrs. Anita Sharma Ji, & My dear friends Mr. Gopal Mishra & AKC. for more motivational quotes & story visit at http://www.achhikhabar.com/

अनिता शर्मा (City :  Indore)

E-mail ID:  voiceforblind@gmail.com

एक अपील- आज कई दृष्टीबाधित बच्चे अपने हौसले से एवं ज्ञान के बल पर अपने भविष्य को सुनहरा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कई  दृष्टीबाधित बच्चे तो शिक्षा के माधय्म से अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। उनके आत्मनिर्भर बनने में शिक्षा का एवं आज की आधुनिक तकनिक का विशेष योगदान है।आपका साथ एवं नेत्रदान का संकल्प कई दृष्टीबाधित बच्चों के जीवन को रौशन कर सकता है।मेरा प्रयास शिक्षा के माध्यम से दृष्टीबाधित बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस प्रयोजन हेतु, ईश कृपा से कुछ कार्य करने की कोशिश कर रहे हैं जिसको YouTube पर “audio for blind by Anita Sharma”  लिख कर देखा जा सकता है।

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

Nature-Web-kmsraj51-com
http://kmsraj51.com/

अगर जीवन में सफल हाेना हैं. ताे जहाँ १० शब्दाें से काेई बात बन जाये वहा पर

१०० शब्द बाेलकर अपनी मानसिक और वाणी की ऊर्जा को नष्ट नहीं करना चाहिए॥

-Kmsraj51

जिनके संकल्प में दृढ़ता की शक्ति है, उनके लिए हर कार्य सम्भव है।

 ~KMSRAJ51

 

_______Copyright © 2014 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR Tagged With: Anita Sharma, Bapu-Mahatma Gandhi Quotes, Best Hindi Website fo Quotes-Thoughts-Story-ETC, Biography of Mahatma Gandhi, Biography of Mahatma Gandhi in Hindi, gopal mishra, Happiness life quotes in hindi, Hindi Quotes, HINDI THOUGHTS, http://kmsraj51.com/, http://roshansavera.blogspot.in/, http://www.achhikhabar.com/, Kmsraj51, Life of Mahatma Gandhi, Mahatma Gandhi, Mahatma Gandhi ke Anmol Veechar in Hindi, Mahatma Gandhi Quotation, Mahatma Gandhi Quotes-Thoughts in Hindi, Personal Development Quotes-Thoughts, Success Life Mantra in Hindi, Success Quotes, अनमोल वचन, अनमोल विचार, महात्मा गांधी की जीवनी

शिरडी वाले साईं बाबा : श्रद्धा का अटूट नाम।

Kmsraj51 की कलम से…..

Kmsraj51-CYMT-Oct-14-1

Image
शिरडी वाले साईं बाबा : श्रद्धा का अटूट नाम।

शिरडी वाले साईं बाबा : श्रद्धा का अटूट नाम।

जब हम पैदा होते हैं तो हमारी ना कोई जात होती है और ना ही कोई धर्म. मानव को बांटने का काम हम ही करते हैं. सामाजिक वर्गीकरण की इस दिवार में सबसे ज्यादा नुकसान समाज के उपेक्षित वर्ग को होता है. हमारे साधु-संतों और समाज सुधारकों ने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि समाज में एकता आए. समाज में इसी एकता के भाव को सदृढ़ करने की राह में उल्लेखनीय कार्य के लिए हम शिरडी के साईं बाबा को याद करते हैं.

शिरडी के साईं बाबा को कोई चमत्कारी तो कोई दैवीय अवतार मानता है लेकिन कोई भी उन पर यह सवाल नहीं उठाता कि वह हिंदू थे या मुसलमान. श्री साईं बाबा जाति-पांति तथा धर्म की सीमाओं से ऊपर उठ कर एक विशुद्ध संत की तस्‍वीर प्रस्‍तुत करते हैं, जो सभी जीवात्माओं की पुकार सुनने व उनके कल्‍याण के लिए पृथ्‍वी पर अवतीर्ण हुए.

“सबका मालिक एक है” के उद्घोषक शिरडी के साईं बाबा ने संपूर्ण जगत को सर्वशक्तिमान ईश्वर के स्वरूप का साक्षात्कार कराया. उन्होंने मानवता को सबसे बड़ा धर्म बताया और कई ऐसे चमत्कार किए जिनसे लोग उन्हें भगवान की उपाधि देने लगे. आज साईं बाबा के भक्तों की संख्या को लाखों-करोड़ों में नहीं आंका जा सकता. आज साईं बाबा का महासमाधि पर्व है. उन्होंने इसी दिन सन 1918 में अपना देह त्याग किया था.

साईं बाबा का जन्म 28 सितंबर, 1836 को हुआ था. हालांकि उनके जन्म स्थान, जन्म दिवस या उनके असली नाम के बारे में सही-सही कोई नहीं जानता है, लेकिन एक अनुमान के मुताबिक, साईं का जीवन काल 1836-1918 के बीच है. साई एक ऐसे आध्यात्मिक गुरु और फकीर थे, जो धर्म की सीमाओं में नहीं बंधे थे. सच तो यह है कि उनके अनुयायियों में हिंदू और मुसलमानों की संख्या बराबर थी. श्रद्धा और सबूरी यानी संयम उनके विचार-दर्शन का सार है. उनके अनुसार कोई भी इंसान अपार धैर्य और सच्ची श्रद्धा की भावना रखकर ही ईश्वर की प्राप्ति कर सकता है.

कहा जाता है कि सोलह वर्ष की अवस्था में साईं महाराष्ट्र के अहमदनगर के शिरडी गांव पहुंचे और जीवनपर्यन्त उसी स्थान पर निवास किया. कुछ लोग मानते थे कि साईं के पास अद्भुत दैवीय शक्तियां थीं, जिनके सहारे वे लोगों की मदद किया करते थे. लेकिन खुद कभी साईं ने इस बात को नहीं स्वीकारा. वे कहा करते थे कि मैं लोगों की प्रेम भावना का गुलाम हूं. सभी लोगों की मदद करना मेरी मजबूरी है. सच तो यह है कि साईं हमेशा फकीर की साधारण वेश-भूषा में ही रहते थे. वे जमीन पर सोते थे और भीख मांग कर अपना गुजारा करते थे. कहते हैं कि उनकी आंखों में एक दिव्य चमक थी, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती थी. साई बाबा का एक ही मिशन था – लोगों में ईश्वर के प्रति विश्वास पैदा करना.

1918 में विजयादशमी के कुछ दिन पूर्व साईंनाथ ने अपने परमप्रिय भक्त रामचंद्र पाटिल से विजयादशमी के दिन तात्या के मृत्यु की भविष्यवाणी की. यहां यह जानना जरूरी है कि साईबाबा शिरडी की निवासिनी वायजाबाई को मां कहकर संबोधित करते थे और उनके एकमात्र पुत्र तात्या को अपना छोटा भाई मानते थे. साईनाथ ने तात्याकी मृत्यु को टालने के लिए उसे जीवन-दान देने का निर्णय ले लिया. 27 सितम्बर, 1918 से साईबाबा के शरीर का तापमान बढने लगा और उन्होंने अन्न भी त्याग दिया.

हालांकि उनकी देह क्षीण हो रही थी, लेकिन उनके चेहरे का तेज यथावत था. 15 अक्टूबर, 1918 को विजयादशमी के दिन तात्या की तबियत इतनी बिगड़ी कि सबको लगा कि वह अब नहीं बचेगा, लेकिन दोपहर 2.30 बजे तात्या के स्थान पर बाबा नश्वर देह को त्याग कर ब्रह्मलीन हो गए और उनकी कृपा से तात्या बच गए.

साईंबाबा अपनी घोषणा के अनुरूप 15 अक्टूबर, 1918 को विजयादशमी के विजय-मुहू‌र्त्त में शारीरिक सीमा का उल्लंघन कर निजधाम प्रस्थान कर गए. इस प्रकार विजयादशमी बन गया उनका महासमाधि पर्व.

कहते हैं कि आज भी सच्चे साईं-भक्तों को बाबा की उपस्थिति का अनुभव होता है.

आपका सबका प्रिय दोस्त,

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

http://wp.me/p3gkW6-1dk

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

http://wp.me/p3gkW6-mn

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

http://wp.me/p3gkW6-1dD

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

http://wp.me/p3gkW6-Ig

* चांदी की छड़ी।

http://wp.me/p3gkW6-1ep

 

 

_______Copyright © 2014 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR Tagged With: http://kmsraj51.com/, Kmsraj51, Sai Baba, Sai Baba of Shirdi, Sai Baba of Shirdi: name unwavering devotion., Sirdi Sai Baba

महावीर स्वामी के अनमोल वचन हिंदी में ।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-Kmsraj51

Image
भगवान महावीर के उद्धरण हिंदी में ।
Name Lord Mahavir / भगवान् महावीर 
Born 599 BC
Died 527 BC

भगवान् महावीर के अनमोल वचन।

Quote 1: The greatest mistake of a soul is non-recognition of its real self and can only be corrected by recognizing itself.

In Hindi: किसी आत्मा की सबसे बड़ी गलती अपने असल रूप को ना पहचानना है, और यह केवल आत्म ज्ञान प्राप्त कर के ठीक की जा सकती है ।

Lord Mahavir  भगवान् महावीर 

Quote 2: Silence and Self-control is non-violence.

In Hindi: शांति और आत्म-नियंत्रण अहिंसा है ।

Lord Mahavir  भगवान् महावीर 

Quote 3: Every soul is independent. None depends on another.

In Hindi: प्रत्येक जीव स्वतंत्र है , कोई किसी और पर निर्भर नहीं करता।

Lord Mahavir  भगवान् महावीर 

Quote 4: There is no separate existence of God. Everybody can attain God-hood by making supreme efforts in the right direction.

In Hindi: भगवान् का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है। हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास कर के देवत्त्व प्राप्त कर सकता है।

Lord Mahavir  भगवान् महावीर 

Quote 5: Every soul is in itself absolutely omniscient and blissful. The bliss does not come from outside.

In Hindi: प्रत्येक आत्मा स्वयं में सर्वज्ञ और आनंदमय है। आनंद बाहर से नहीं आता।

Lord Mahavir  भगवान् महावीर 

Quote 6: Have compassion towards all living beings. Hatred leads destruction.

In Hindi: हर एक जीवित प्राणी के प्रति दया रखो, घृणा से विनाश होता है।

Lord Mahavir  भगवान् महावीर 

Quote 7: Respect for all living beings is non‑violence.

In Hindi: सभी जीवित प्राणियों के प्रति सम्मान अहिंसा है।

Lord Mahavir  भगवान् महावीर 

Quote 8: All human beings are miserable due to their own faults, and they themselves can be happy by correcting these faults.

In Hindi: सभी मनुष्य अपने स्वयं के दोष की वजह से दुखी होते हैं, और वे खुद अपनी गलती सुधार कर प्रसन्न हो सकते हैं।

Lord Mahavir  भगवान् महावीर 

Quote 9: Non-violence is the highest religion.

In Hindi: अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है।

Lord Mahavir  भगवान् महावीर 

Quote 10: A man is seated on top of a tree in the midst of a burning forest. He sees all living beings perish. But he doesn’t realize that the same fate is soon to overtake him also. That man is fool.

In Hindi: एक व्यक्ति जलते हुए जंगल के मध्य में एक ऊँचे वृक्ष पर बैठा है। वह सभी जीवित प्राणियों को मरते हुए देखता है, लेकिन वह यह नहीं समझता की जल्द ही उसका भी यही हस्र होने वाला है, वह आदमी मूर्ख है।

Lord Mahavir  भगवान् महावीर 

Quote 11: Fight with yourself, why fight with external foes? He, who conquers himself through himself, will obtain happiness.

In Hindi: स्वयं से लड़ो, बाहरी दुश्मन से क्या लड़ना ? वह जो स्वयम पर विजय कर लेगा उसे आनंद की प्राप्ति होगी।

Lord Mahavir  भगवान् महावीर 

Quote 12: There is no enemy out of your soul.The real enemies live inside yourself, they are anger, proud, greed, attachmentes and hate.

In Hindi: आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है, असली शत्रु आपके भीतर रहते हैं, वो शत्रु हैं क्रोध , घमंड , लालच ,आसक्ति और नफरत।

Lord Mahavir  भगवान् महावीर 

Quote 13: It is better to win over self than to win over a million enemies.

In Hindi: खुद पर विजय प्राप्त करना लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है।

Lord Mahavir  भगवान् महावीर 

Quote 14: The soul comes alone and goes alone, no one companies it and no one becomes its mate.

In Hindi: आत्मा अकेले आती है अकेले चली जाती है , न कोई उसका साथ देता है न कोई उसका मित्र बनता है।

Lord Mahavir  भगवान् महावीर

Quote 15: Can you hold a red-hot iron rod in your hand merely because some one wants you to do so? Then, will it be right on your part to ask others to do the same thing just to satisfy your desires? If you cannot tolerate infliction of pain on your body or mind by others’ words and actions, what right have you to do the same to others through your words and deeds?

In Hindi: क्या तुम लोहे की धधकती छड़ सिर्फ इसलिए अपने हाथ में पकड़ सकते हो क्योंकि कोई तुम्हे ऐसा करना चाहता है ? तब , क्या तुम्हारे लिए ये सही होगा कि तुम सिर्फ अपनी इच्छा पूरी करने के लिए दूसरों से ऐसा करने को कहो . यदि तुम अपने शरीर या दिमाग पर दूसरों के शब्दों या कृत्यों द्वारा  चोट बर्दाश्त नहीं कर सकते हो तो तुम्हे दूसरों के साथ अपनों शब्दों  या कृत्यों द्वारा ऐसा करने का क्या अधिकार है ?

Lord Mahavir  भगवान् महावीर 

आपका सबका प्रिय दोस्त,

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

http://wp.me/p3gkW6-1dk

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

http://wp.me/p3gkW6-mn

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

http://wp.me/p3gkW6-1dD

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

http://wp.me/p3gkW6-Ig

* चांदी की छड़ी।

http://wp.me/p3gkW6-1ep

 

 

_______Copyright © 2014 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR Tagged With: Anmol Vachan in Hindi, http://kmsraj51.com/, Inspirational Quotes in Hindi, Kmsraj51, Lord Mahavira Quotes in Hindi, Moral Quotes, Motivational Quotes in Hindi !!, Quotation of Lord Mahavira., Quotation of Mahavir Swami, भगवान् महावीर के अनमोल वचन।, महावीर स्वामी के अनमोल वचन।

महावीर स्वामी।

Kmsraj51 की कलम से…..

Kmsraj51-CYMT04

Image
महावीर स्वामी।

महावीर स्वामी।

पंचशील सिद्धान्त के प्रर्वतक एवं जैन धर्म के चौबिसवें तीर्थकंर महावीर स्वामी अहिंसा के मूर्तिमान प्रतीक थे। जिस युग में हिंसा, पशुबलि, जाति-पाँति के भेदभाव का बोलबाला था उसी युग में भगवान महावीर ने जन्म लिया। उन्होंने दुनिया को सत्य, अहिंसा जैसे खास उपदेशों के माध्यम से सही राह दिखाने की ‍कोशिश की। अपने अनेक प्रवचनों से मनुष्यों का सही मार्गदर्शन किया। नवीन शोध के अनुसार जैन धर्म की स्थापना वैदिक काल में हुई थी। जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक ऋषभदेव थे। महावीर स्वामी ने जैन धर्म में अपेक्षित सुधार करके इसका व्यापक स्तर पर प्रचार किया।

महावीर स्वामी का जन्म वैशाली (बीहार) के निकट कुण्डग्राम में क्षत्रिय परिवार में हुआ था। बचपन का नाम वर्धमान था। पिता सिद्धार्थ, जो कुण्डग्राम के राजा थे एवं माता त्रिशला का संबन्ध भी राजघराने से था। राजपरिवार में जन्म होने के कारण महावीर स्वामी का प्रारम्भिक जीवन सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण बीता। पिता की मृत्यु के पश्चात 30 वर्ष की आयु में इन्होने सन्यास ग्रहण कर लिया और कठोर तप में लीन हो गये। ऋजुपालिका नदि के तट पर सालवृक्ष के नीचे उन्हे ‘कैवल्य’ ज्ञान (सर्वोच्च ज्ञान) की प्राप्ति हुई जिसके कारण उन्हे ‘केवलिन’ पुकारा गया। इन्द्रियों को वश में करने के कारण ‘जिन’ कहलाये एवं पराक्रम के कारण ‘महावीर’ के नाम से विख्यात हुए।

जैन धर्म, महावीर स्वामी के समय में कोशल, विदेह, मगध, अंग, काशी, मिथला आदि राज्यों में लोकप्रिय हो गया था। मौर्यवंश व गुप्त वंश के शासनकाल के मध्य में जैन धर्म पूर्व में उङिसा से लेकर पश्चिम में मथुरा तक फैला था। महावीर स्वामी की मृत्यु के लगभग दो सौ वर्ष पश्चात जैन धर्म मुख्यतः दो सम्प्रदाय में बंट गया, (1) दिगम्बर जैन और (2) श्वेताम्बर जैन।

श्वेताम्बर जैन मुनि सफेद वस्त्र धारण करते हैं जबकि दिगम्बर जैन मुनियों के लिये नग्न रहना आवश्यक है। जैन धर्म ने भारतीय सभ्यता और संस्कृति के विभिन्न पक्षों को बहुत प्रभावित किया है। दर्शन, कला, और साहित्य के क्षेत्र में जैन धर्म का महत्वपूर्ण योगदान है। जैन धर्म में वैज्ञानिक तर्कों के साथ अपने सिद्धान्तो को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। अहिंसा का सिद्धान्त जैन धर्म की मुख्य देन है। महावीर स्वामी ने पशु-पक्षी तथा पेङ-पौधे तक की हत्या न करने का अनुरोध किया है। अहिंसा की शिक्षा से ही समस्त देश में दया को ही धर्म प्रधान अंग माना जाता है।

जैन धर्म से प्रेरित होकर कई राजाओं ने निर्धन वर्ग के लिये औषधालयों, विश्रामालयों एवं पाठशालाओं का निर्माण करवाया। जैन धर्म के 24 तीर्थकंरों के नाम इस प्रकार हैः- 1.ऋषभदेव, 2. अजीतनाथ, 3.सम्भवनाथ, 4.अभिनन्दन, 5.सुमतिनाथ, 6.पद्मप्रभु, 7.सुपार्श्वनाथ, 8.चन्द्रप्रभु, 9.सुविधि, 10.शीतल, 11.श्रेयांश, 12.वासुपुज्य, 13.विमल, 14.अनन्त, 15.धर्म, 16.शान्ति, 17.कुन्थ, 18.अर, 19.मल्लि, 20.मुनि सुब्रत, 21.नेमिनाथ, 22.अरिष्टनेमि, 23.पार्श्वनाथ, 24.महावीर स्वामी।

महावीर स्वामी ने समाज में प्रचलित वर्ण व्यवस्था का विरोध किया था। भगवान महावीर का आत्म धर्म जगत की प्रत्येक आत्मा के लिए समान था। महावीर का ‘जीयो और जीने दो’ का सिद्धांत जनकल्याण की भावना को परिलाक्षित करता है।

मित्रों, आज का भारत भी महावीर स्वामी के बताये हुए आदर्शों पर अग्रसर हो इसी कामना के साथ कलम को विराम देते हैं।

जय जिनेन्द्र।

आपका सबका प्रिय दोस्त,

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

http://wp.me/p3gkW6-1dk

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

http://wp.me/p3gkW6-mn

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

http://wp.me/p3gkW6-1dD

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

http://wp.me/p3gkW6-Ig

* चांदी की छड़ी।

http://wp.me/p3gkW6-1ep

 

 

_______Copyright © 2014 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR Tagged With: 1.ऋषभदेव, 10.शीतल, 11.श्रेयांश, 12.वासुपुज्य, 13.विमल, 14.अनन्त, 15.धर्म, 16.शान्ति, 17.कुन्थ, 18.अर, 19.मल्लि, 2. अजीतनाथ, 20.मुनि सुब्रत, 21.नेमिनाथ, 22.अरिष्टनेमि, 23.पार्श्वनाथ, 24.महावीर स्वामी।, 3.सम्भवनाथ, 4.अभिनन्दन, 5.सुमतिनाथ, 6.पद्मप्रभु, 7.सुपार्श्वनाथ, 8.चन्द्रप्रभु, 9.सुविधि, Biography of Lord Mahavir in Hindi, http://kmsraj51.com/, Jainism, Jainism 24 Tirthkanron name in Hindi, Kmsraj51, Life & Times of Lord Mahavir, Life of Mahavir Swami., Lord Mahavir Jain Chaubisven Tirthkanr, Panchsheel Theories, जैन धर्म, जैन धर्म के 24 तीर्थकंरों के नाम, जैन धर्म के चौबिसवें तीर्थकंर महावीर स्वामी, जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक ऋषभदेव थे।, दिगम्बर जैन और श्वेताम्बर जैन।, पंचशील सिद्धान्त, महावीर स्वामी।

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.