• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE .....

2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE .....

VMware Technical Full Form !!


kmsraj51 की कलम से …..
PEN KMSRAJ51-PEN

VMware Certified Professional – (VCP)

Technical Support Engineer – (TSE)

Customer Support Representative – (CSR)

Support Administrator – (SA)

Primary and Secondary License Administrators – (PLAs and SLAs)

VMware Global Support Services (VGSS) &
Technical Support Engineers (TSEs)

ift

Plugin Development Kit – (PDK)

Application Programming Interfaces – (APIs)

Technical Support Alliance Network – (TSANet)

or Cooperative Support Agreement – (CSA)

Virtual Computing Environment – (VCE)

Server Virtualization Validation Program – (SVVP)

Software Developers Kit – (SDK)

Command Line Interface – (CLI)

Java Development Kit – (JDK)

or Java Runtime Environment – (JRE)

VMware Security Response Policy – (VMSRP)

VMware Security Center – (VMSC)

Primary License Administrator – (PLA)

Virtualization support organization – (VSO)

Mission Critical Support – (MCS)

VMware Community Forum – (VMCF)

Local Language Support Policy – (LLSP)

Interactive Voice Response – (IVR)

Support Request – (SR)

Customer Support Request – (CSR)

Technical Support Request – (TSR)

Licensing Support Request – (LSR)

Note::-
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

::::::::::: ~ ::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) ….. :::::::::::

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., INTERNET & TECHNOLOGY Tagged With: 2014 Information Technology, Booming Indian IT, Cloud Computing, INDIAN IT, INDIAN IT GROWTH, INTERNET, IT, Present VMware Technology, Security of VMware, TECHNOLOGY, Ultra, VMware, VMware Certification, VMware Deep Technology, VMware Security, VMware Technology

दुख का कारण।

Kmsraj51 की कलम से…..

Cause of Sorrow | दुख का कारण।

 

एक व्यापारी को नींद न आने की बीमारी थी। उसका नौकर मालिक की बीमारी से दुखी रहता था। एक दिन व्यापारी अपने नौकर को सारी संपत्ति देकर चल बसा। सम्पत्ति का मालिक बनने के बाद नौकर रात को सोने की कोशिश कर रहा था, किन्तु अब उसे नींद नहीं आ रही थी। एक रात जब वह सोने की कोशिश कर रहा था, उसने कुछ आहट सुनी। देखा, एक चोर घर का सारा सामान समेट कर उसे बांधने की कोशिश कर रहा था, परन्तु चादर छोटी होने के कारण गठरी बंध नहीं रही थी।

नौकर ने अपनी ओढ़ी हुई चादर चोर को दे दी और बोला, इसमें बांध लो। उसे जगा देखकर चोर सामान छोड़कर भागने लगा। किन्तु नौकर ने उसे रोककर हाथ जोड़कर कहा, भागो मत, इस सामान को ले जाओ ताकि मैं चैन से सो सकूँ। इसी ने मेरे मालिक की नींद उड़ा रखी थी और अब मेरी। उसकी बातें सुन चोर की भी आंखें खुल गईं।

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi Motivational Story !! Tagged With: Cause of Sorrow, Hindi Story, Story in Hindi

सन् 1600 बनाम सन् 2014 – 40 ~ Year 1600 vs. Year 2014 – 40 !!

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..


kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms

** सन् 1600 बनाम सन् 2014-40 ….. **

वर्तमान दौर चाहे वह राजनीति का हो या आर्थिक या फिर इस देश के चिर-संस्कारों से निर्मित नैतिक मूल्यों का ये सभी एक बहुत ही भयावह दौर से गुजर रहे हैं शायद कुछ लोग जो विद्वता के धनी है इसे संक्रमण काल के नाम से भी जानते हैं तो कुछ लोग इसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रयोगवाद कह रहे हैं लेकिन यह समय मात्र और मात्र एक सच्चे भारतीय जो इसकी अखंडता एवं गौरवमयी इतिहास से थोड़ा भी सरोकार रखता है, के लिए बहुत ही विषम एवं चिंताजनक है स्पष्ट रुप में कहें तो बहुत ही भयावह है।
इतिहास गवाह है कि इस देश की मिट्टी इतनी उपजाऊ है कि इसने एक से एक संस्कारी महापुरुष तथा देशभक्त पैदा किए हैं लेकिन यह इस मिट्टी का दुर्भाग्य है कि विनाशकारी खरपतवार के रुप में यहां जयचंदों ने भी जन्म लिया है तथा इस पावन धरा को कलंकित किया है। आज का भारत भी इसी दौर से गुजर रहा है जहां ख्ररपतवार इतना बढ़ गया है कि अब पोषक फसलें नज़र ही नहीं आती और यह स्थिती केवल राजनीति ही नहीं कमोबेश हर क्षेत्र की हैं। इसका मात्र और एक मात्र कारण हमारे चिर-संस्कारों एवं मूल्यों का ह्रास होना है। मूल्यों एवं आदर्शों का प्रवाह सदैव शीर्ष से होता है और कहा भी है कि यथा राजा-तथा प्रजा लेकिन आज अपने क्षुद्र स्वार्थों की पूर्ति के लिए हमारे देश के कर्णधार नेतृत्व कर्ताओं ने इस उक्ति को ही बदल दिया और बयान दिया कि जैसी जनता है वैसे ही नेतृत्व कर्ता बनेंगे अर्थात ये लोग जनता के इच्छानुसार ही अपने हित साधन के लिए सारे अपराध एवं भ्रष्ट तंत्र को बढ़ावा दे रहे हैं। आखिर वो कौन सी प्रजा या जनता है जिसने राजा को भ्रष्ट एवं डकैत बनने के लिए जनादेश दिया? शायद इसका उत्तर यह है कि इस देश में जनता या नागरिक नाम की कोई व्यवस्था अब अस्तित्व में ही नहीं है यहां केवल उपभोक्तावादी संस्कृति के पोषक मतदाता रहते हैं जिन्हें कोई भी खरीद सकता है तथा ये तथाकथित मतदाता भोली चिड़ियाओं की भांति किसी भी बहेलिए के जाल में फंसने को आतुर है। फिर चाहे वह बहेलिए देशी हो या विदेशी इससे इनको कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि लालच ने संवेदनाओं को मृत प्राय: कर दिया है। इन चिड़ियाओं को स्वतंत्र आसमान से बेहतर सुख-सुविधा युक्त वो स्वप्निल सोने का पिंजड़ा अधिक रास आने लगा है जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं और जो मात्र और मात्र एक छलावा भर है।

आज इस देश की जनता को देश के प्रोफाईल से अधिक अपना हाई प्रोफाईल प्रिय है कमोबेश आज हमारा देश गुलामी से पहले के उसी दौर से गुजर रहा हैं। जनता विभिन्न मुद्दों पर आपस में बंटी हुई है चाहे वो आरक्षण का मुद्दा हो या राज्यवाद या फिर धर्म या जातिवाद का चारों और विघटनकारी शक्तियों का बोलबाला हैं हर आदमी ने अपने चारों और अपने स्वार्थों का एक घेरा बना रखा है तथा इस घेरे या उसके क्षुद्र स्वार्थों को नुकसान पहुंचाने वाला हर आदमी उसका शत्रु है। इस देश में अपनी जातिगत गौरव गाथा गाने वाले इतने जातिगत व धार्मिक सामाजिक संगठन है जिनको शायद गिनना भी संभव नहीं होगा लेकिन दुर्भाग्य है कि वे महापुरुष जो राष्ट्र के लिए एक होकर लड़े उनको भी इन कम्बख्तों ने अपने स्वार्थ के अनुरुप बांट दिया । आज कहीं भी अखिल भारतीय समाज नाम की कोई संस्था नही है क्योंकि सभी ने अपने आपको कई सांचों में बांट लिया है तथा सभी के अपने अपने हित हैं जिनके लिए वे लड़ रहे है उनकी तरफ से देश भले गर्त में जाए कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन उन्हें यह पता नही कि जब तक यह देश अखंड एवं सुरक्षित है तभी तक उनका या उनके समाज का अस्तित्व है: आज की युवा पीढ़ी को एक अदद नौकरी और सुख सुविधा युक्त घर से अधिक सोचने की जरूरत महसूस नहीं होती देश के विषय में या अपनी सभ्यता संस्कृति के बारे में मनन करने का कोई औचित्य नहीं हैं अपने घर की बनी रोटी भी यदि विदेशी पेकिंग में दी जाती है तो खुशी होती है। आज कमोबेश हर दूसरा आदमी मानसिक गुलामी के दौर से गुजर रहा है राष्ट्र छद्म अराजकता के वातावरण से गुजर रहा है। क्या यही स्वतंत्रता है? विकास के नाम पर अपने स्वाभिमान, राष्ट्रीय संस्कृति को भूलाना तथा भौतिकता के चकाचौंध में प्राकृतिक संसाधनों का बंदरबांट कर देश को रसातल की और ले जाना, क्या आजादी का यही मतलब है?

आज के दौर की तुलना भारत के राजपूतकालीन समय से की जा सकती है जब भारत कई छोटी- छोटी रियासतों में बंटा हुआ था तथा ये रियासतें छुद्र स्वार्थों की पूर्ती हेतु आपस में लड़ती रहती थीं। विलासिता एवं अकर्मण्यता की पर्याय बन चुकी ये रियासतें अंदर से जर्जर हो चुकी थी।परिणामस्वरूप ये रियासतें कमजोर होती गईं विदेशी आक्रांताओं ने अपनी हवस एवं बेलगाम क्षुधा की पूर्ति हेतु इसा पावन धरा को कलुषित किया ताकत का एक बड़ा भाग भारतीय समाज कई बुराईयों जैसे छुआछुत, उच्श्रंखल जातिवाद , संप्रदायवाद इत्यादि में जकड़ा हुआ था तो क्या आज कमोबेश हमारे सामने वही परिदृश्य नहीं दिखाई दे रहा है। किसी ने क्या खूब कहा है कि इतिहास अपनी पुनरावृत्ति करता है पर क्या इतने कम अंतराल पर और क्या हम इससे सीख लेने के बजाय इसकी पुनरावृति होने देंगें। आज ये छोटे-छोटे राज्य जो कि नदी के पानी, भाषा, खनिजों के आधिपत्य के लिए न्यायालय में हाजिरी दे रहे हैं और सैकड़ों पार्टियां जो क्षुद्र स्वार्थों के लिए जनता को सब्ज बाग दिखा कर उनका वोटा हासिल कर रही हैं तत्पश्चात उसी जनता का शोषण तो क्या ये आजादी और उससे भी पूर्व अंग्रेजों के आगमन के समय का परिदृश्य प्रस्तुत नहीं कर रही है तथा जनता लाचार कई मतभेदों में उलझी हुई निरिह बनी सब कुछ सहने को विवश है।अगर इसी का नाम आजादी है तो वह दिन दूर नहीं जब इस देश के गद्दार इस देश की अमूल संपदा के साथ-साथ यहां के कथित मतदाताओं के भविष्य का भी किसी विदेशी के हाथों सौदा कर दें तथा बाद में कहें कि जीडीपी बढ़ाने के लिए यह जरूरी था।
जिस देश के पड़ोसी ताकतवर, कूटनीतिक एवं साम्राज्यवादी हों उस देश का राजनैतिक व नैतिक पतन की ओर अग्रसर होना उसके दुश्मनों के मार्ग को और सुगम बना देता है तथा वह देश बिना किसी युद्ध के ही गुलाम बनाया जा सकता है क्योंकि किसी देश का नेतृत्व ही उस देश की समृद्धि और ताकत का आईना होता है जिसमें उस देश की बाकी आवाम की झलक देखी जा सकती है।

संजय मिश्र “सदांश”

नोट: यह रचना किसी विशेष वर्ग, समुदाय या व्यक्ति विशेष पर आधारित नहीं है, न ही हमारा उद्देश्य किसी के दिल को ठेस पहुंचाना है । यह लेख पूर्ण रुप से मां भारती को समर्पित है। यदि कोई तथ्य किसी से मिलता है तो यह संयोग मात्र होगा।

** Important Note:: यह लेख संजय मिश्रा द्वारा शेयर किया गया है !! http://kmsraj51.wordpress.com/ **
पर ** दिल से धन्यवाद संजय भाई !! **
IMG_0033
** संजय मिश्रा **

::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..
cropped-kms10060.jpg

Note::-
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

@@@@@ ::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) ….. @@@@@

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi - Quotes, Hindi Motivational Story !!, INDIAN NATIONAL Tagged With: Always think positive, GREAT INDIAN THOUGHTS, HINDI THOUGHTS, INDIAN POLITICAL, KMSRAJ51 GREAT THOUGHTS, NATIONAL, positive brain, positive mind, Positive Soul, Positive Thoughts, Positive Thoughts in Hindi, Year 1600 vs. Year 2013 !!

The Life and Times of Gautama Buddha in Hindi

Kmsraj51 की कलम से…..

Kmsraj51-CYMT09

हिन्दी में गौतम बुद्ध के जीवन और समय का विस्तार

BUDDHA - KMSRAJ51
http://kmsraj51.com/
gautam-buddha
http://kmsraj51.com/

 सामान्य व्यक्ति से महापुरुष तक का सफर – महात्मा बुद्ध 

buddha --
http://kmsraj51.com/

भारत की पवित्र भूमि पर ऐसे कई महापुरुषों ने जन्म लिया है, जिन्होंने अपने कृत्यों और सिद्धांतों के बल पर मानव जीवन के भीतर छिपे गूढ़ रहस्यों को उजागर किया. इन्हीं में से एक हैं महात्मा बुद्ध, जिन्होंने सामान्य मनुष्य के रूप में जन्म लेकर अध्यात्म की उस ऊंचाई को छुआ जहां तक पहुंचना किसी आम व्यक्ति के लिए मुमकिन नहीं है. ऐसे महान पुरुष के दिखलाए गए मार्ग को लोगों ने एक धर्म के रूप में ग्रहण किया जिसके परिणामस्वरूप भारत समेत सभी बड़े देशों में बौद्ध धर्म एक प्रमुख धर्म के रूप में स्वीकृत कर लिया गया.

महात्मा बुद्ध का वास्तविक नाम सिद्धार्थ था किंतु गौतमी द्वारा पाले जाने के कारण उन्हें गौतम भी कहा गया. बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद उनके नाम के आगे बुद्ध उपसर्ग जोड़ दिया गया और धीरे-धीरे वे महात्मा बुद्ध के तौर पर प्रख्यात हो गए. गौतम बुद्ध के आदर्शों और बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है. मान्यताओं के अनुसार बैसाख मास की पूर्णिमा के दिन महात्मा बुद्ध पृथ्वी पर अवतरित हुए थे और इसी दिन उन्हें बुद्धत्व के साथ-साथ महापरिनिर्वाण की भी प्राप्ति हुई थी.

buddha_nature
http://kmsraj51.com/

महात्मा बुद्ध का जीवन

सिद्धार्थ का जन्म शाक्य गणराज्य की राजधानी कपिलवस्तु के राजा शुद्धोधन के घर हुआ था. जन्म के सात दिन के भीतर ही सिद्धार्थ की मां का निधन हो गया था. उनका पालन पोषण शुद्धोधन की दूसरी रानी महाप्रजावती ने किया. सिद्धार्थ के जन्म के समय ही एक महान साधु नेब यह घोषणा कर दी थी कि यह बच्चा या तो एक महान राजा बनेगा या फिर एक बेहद पवित्र मनुष्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा.

इस भविष्यवाणी को सुनकर राजा शुद्धोधन ने अपनी सामर्थ्य की हद तक सिद्धार्थ को दुःख से दूर रखने की कोशिश की. लेकिन छोटी सी आयु में ही सिद्धार्थ जीवन और मृत्यु की सच्चाई को समझ गए. उन्होंने यह जान लिया कि जिस प्रकार मनुष्य का जन्म लेना एक सच्चाई है उसी प्रकार बुढ़ापा और निधन भी जीवन की कभी ना टलने वाली हकीकत है. संसार की सबसे बड़ी सच्चाई जानने के बाद महात्मा बुद्ध सांसारिक खुशियों और विलासिता भरे जीवन से पूरी तरह विमुख हो गए. राज पाठ के साथ, पत्नी और पुत्र को छोड़कर उन्होंने एक साधु का जीवन अपना लिया !!

Cosmic_Buddha
http://kmsraj51.com/

बुद्धत्व की प्राप्ति 

दो अन्य ब्राह्मणों के साथ सिद्धार्थ ने अपने भीतर उपज रहे प्रश्नों के हल ढूंढ़ने शुरू किए. लेकिन समुचित ध्यान लगाने और कड़े परिश्रम के बाद भी उन्हें अपने प्रश्नों के हल नहीं मिले. हर बार असफलता हाथ लगने के बाद उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ कठोर तप करने का निर्णय लिया. छ: वर्षों के कठोर तप के बाद भी वह अपने उद्देश्यों को पूरा नहीं कर पाए. इसके बाद उन्होंने कठोर तपस्या छोड़कर आर्य अष्टांग मार्ग, जिसे मध्यम मार्ग भी कहां जाता है, ढूंढ़ निकाला. वह एक पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गए और निश्चय किया कि अपने प्रश्नों के उत्तर जाने बिना वह यहां से उठेंगे नहीं. लगभग 49 दिनों तक ध्यान में रहने के बाद उन्हें सर्वोच्च ज्ञान की प्राप्ति हुई और मात्र 35 वर्ष की उम्र में ही वह सिद्धार्थ से महात्मा बुद्ध बन गए!!

ज्ञान की प्राप्ति होने के बाद महात्मा बुद्ध दो व्यापारियों, तपुसा और भलिका, से मिले जो उनके पहले अनुयायी भी बने. वाराणसी के समीप स्थित सारनाथ में उन्होंने अपना पहला धर्मोपदेश दिया !!

बुद्ध का महापरिनिर्वाण 

बौद्ध धर्म से जुड़े साहित्य के अनुसार 80 वर्ष की आयु में महात्मा बुद्ध ने यह घोषित कर दिया था कि बहुत ही जल्द वह महापरिनिर्वाण की अवस्था में पहुंच जाएंगे. इस कथन के बाद महात्मा बुद्ध ने एक लुहार के हाथ से आखिरी निवाला खाया. इसके बाद वह बहुत ज्यादा बीमार हो गए. लुहार को लगा कि उसके हाथ से खाने के कारण महात्मा बुद्ध की यह हालत हुई है इसीलिए महात्मा बुद्ध ने अपने एक अनुयायी को कुंडा नामक लुहार को समझाने भेजा. वैद्य ने भी यह प्रमाणित कर दिया था कि उनका निधन वृद्धावस्था के कारण हुआ है ना कि विशाक्त खाद्य के कारण!!

buddha
http://kmsraj51.com/

बौद्ध धर्म की मुख्य-शिक्षा 

सम्यक दृष्टि – सम्यक दृष्टि का अर्थ है कि जीवन में हमेशा सुख-दुख आता रहता है हमें अपने नजरिये को सही रखना चाहिए. अगर दुख है तो उसे दूर भी किया जा सकता है!!

सम्यक संकल्प – इसका अर्थ है कि जीवन में जो काम करने योग्य है, जिससे दूसरों का भला होता है हमें उसे करने का संकल्प लेना चाहिए और ऐसे काम कभी नहीं करने चाहिए जो अन्य लोगों के लिए हानिकारक साबित हो!!

सम्यक वचन – इसका अर्थ यह है कि मनुष्य को अपनी वाणी का सदैव सदुपयोग ही करना चाहिए. असत्य, निंदा और अनावश्यक बातों से बचना चाहिए!!

सम्यक कर्मांत – मनुष्य को किसी भी प्राणी के प्रति मन, वचन, कर्म से हिंसक व्यवहार नहीं करना चाहिए. उसे दुराचार और भोग विलास से दूर रहना चाहिए!!

सम्यक आजीविका – गलत, अनैतिक या अधार्मिक तरीकों से आजीविका प्राप्त नहीं करना!!

सम्यक व्यायाम – बुरी और अनैतिक आदतों को छोडऩे का सच्चे मन से प्रयास करना चाहिए. मनुष्य को सदगुणों को ग्रहण करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए!!

सम्यक स्मृति – इसका अर्थ यह है कि हमें कभी भी यह नहीं भूलना चाहिए कि सांसारिक जीवन क्षणिक और नाशवान है!!

सम्यक समाधि – ध्यान की वह अवस्था जिसमें मन की अस्थिरता, चंचलता, शांत होती है तथा विचारों का अनावश्यक भटकाव रुकता है!!

 

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

CYMT-Beautiful Flower-kmsraj51
http://kmsraj51.com/

 

 

_______Copyright © 2014 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2013-KMSRAJ51, 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., BRAHMACHARYA ~ COMPLETE PURITY, Education-शिक्षा !!, Hindi - Quotes, Hindi Motivational Story !!, INDIAN NATIONAL, MAN SE KABHI BHEE HARNA NHII TUM...., POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, Spiritual-kmsraj51, TU NA HO NIRASH KABHI MAN SE ....., तू ना हो Nirash कभी मन से ........, पवित्र 'सकारात्मक सोच' Tagged With: 21 Century Yugpurush kmsraj51, 21st Century Yogiraj kmsraj51, Aatma, aatma gyan, Aatma ki Aavaj, Aim of Gautama Buddha in Hindi !!, Biography of Gautama Buddha, Biography of Gautama Buddha in Hindi !!, Buddha, Buddha Life, Gautama Buddha, Gautama Buddha Aim in Hindi !!, Gautama Buddha Biography in Hindi !!, Gautama Buddha Dhumm, Gautama Buddha in Hindi !!, Gautama Buddha Life, Gautama Buddha Life in Hindi !!, GREAT INDIAN GURU KMSRAJ51, GREAT SPIRITUAL INDIAN GURU KMSRAJ51, GREAT THOUGHTS OF KMSRAJ51, Guru Maharaj KMSRAJ51, Gyan, Jeevan Sutra, JYOTIKALASON KMSRAJ51, Kmsraj51, KMSRAJ51 - MANMANIBABU, kmsraj51 ki pen se, KMSRAJ51 THOUGHTS, KRISHNA MOHAN SINGH (KMSRAJ51), Life Cycle, Life Management, Lord Buddha, Lord Gautama Buddha, mrssonkmsraj51 & groups of companis, OCEAN OF PREM-KMSRAJ51, PEACEFULL MIND KMSRAJ51, Positive Soul, pour soul, Prem ke Sagar kmsraj51, Real Study, Sapna-kms, Sidharth, Sidharth - Gautama Buddha, Sidharth - The Life and Times of Gautama Buddha in Hindi !!, Soul, Soul Power, Soul Power kmsraj51, Soul Sustenance, Soul Voice, Spiritual Gyan, Story of Gautama Buddha in Hindi !!, SUCCESS FULL MIND KMSRAJ51, Success Mantra by kmsraj51 ki pen se, Super Success Power of mind kmsraj51, SWAMI KMSRAJ51, The Life and Times of Gautama Buddha, The Life and Times of Gautama Buddha Dhumm, The Life and Times of Gautama Buddha in Hindi !!, The Life of Gautama Buddha in Hindi !!, The main-learning Buddhism, Will Power kmsraj51, World most stable mind kmsraj51, Yog, YOGIRAJ KMS, yugpurush kmsraj51

10 Good Habits of Healthy Living

Kmsraj51 की कलम से…..

Kmsraj51-CYMT08

♣ स्वस्थ रहने की 10 अच्छी आदतें ♣

facts-about-healthy-food1

♦ कहीं भी बाहर से घर आने के बाद, किसी बाहरी वस्तु को हाथ लगाने के बाद, खाना बनाने से पहले, खाने से पहले, खाने के बाद और बाथरूम का उपयोग करने के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। यदि आपके घर में कोई छोटा बच्चा है तब तो यह और भी जरूरी हो जाता है। उसे हाथ लगाने से पहले अपने हाथ अच्छे से जरूर धोएं।

♦ घर में सफाई पर खास ध्यान दें, विशेषकर रसोई तथा शौचालयों पर। पानी को कहीं भी इकट्ठा न होने दें। सिंक, वॉश बेसिन आदि जैसी जगहों पर नियमित रूप से सफाई करें तथा फिनाइल, फ्लोर क्लीनर आदि का उपयोग करती रहें। खाने की किसी भी वस्तु को खुला न छोड़ें। कच्चे और पके हुए खाने को अलग-अलग रखें। खाना पकाने तथा खाने के लिए उपयोग में आने वाले बर्तनों, फ्रिज, ओवन आदि को भी साफ रखें। कभी भी गीले बर्तनों को रैक में नहीं रखें, न ही बिना सूखे डिब्बों आदि के ढक्कन लगाकर रखें।

♦ ताजी सब्जियों-फलों का प्रयोग करें। उपयोग में आने वाले मसाले, अनाजों तथा अन्य सामग्री का भंडारण भी सही तरीके से करें तथा एक्सपायरी डेट वाली वस्तुओं पर तारीख देखने का ध्यान रखें।

♦ बहुत ज्यादा तेल, मसालों से बने, बैक्ड तथा गरिष्ठ भोजन का उपयोग न करें। खाने को सही तापमान पर पकाएं और ज्यादा पकाकर सब्जियों आदि के पौष्टिक तत्व नष्ट न करें। साथ ही ओवन का प्रयोग करते समय तापमान का खास ध्यान रखें। भोज्य पदार्थों को हमेशा ढंककर रखें और ताजा भोजन खाएं।

♦ खाने में सलाद, दही, दूध, दलिया, हरी सब्जियों, साबुत दाल-अनाज आदि का प्रयोग अवश्य करें। कोशिश करें कि आपकी प्लेट में ‘वैरायटी ऑफ फूड’ शामिल हो। खाना पकाने तथा पीने के लिए साफ पानी का उपयोग करें। सब्जियों तथा फलों को अच्छी तरह धोकर प्रयोग में लाएं।

♦ खाना पकाने के लिए अनसैचुरेटेड वेजिटेबल ऑइल (जैसे सोयाबीन, सनफ्लॉवर, मक्का या ऑलिव ऑइल) के प्रयोग को प्राथमिकता दें। खाने में शकर तथा नमक दोनों की मात्रा का प्रयोग कम से कम करें। जंकफूड, सॉफ्ट ड्रिंक तथा आर्टिफिशियल शकर से बने ज्यूस आदि का उपयोग न करें। कोशिश करें कि रात का खाना आठ बजे तक हो और यह भोजन हल्का-फुल्का हो।

♦ अपने विश्राम करने या सोने के कमरे को साफ-सुथरा, हवादार और खुला-खुला रखें। चादरें, तकियों के गिलाफ तथा पर्दों को बदलती रहें तथा मैट्रेस या गद्दों को भी समय-समय पर धूप दिखाकर झटकारें।

♦ मेडिटेशन, योगा या ध्यान का प्रयोग एकाग्रता बढ़ाने तथा तनाव से दूर रहने के लिए करें।

♦ कोई भी एक व्यायाम रोज जरूर करें। इसके लिए रोजाना कम से कम आधा घंटा दें और व्यायाम के तरीके बदलते रहें, जैसे कभी एयरोबिक्स करें तो कभी सिर्फ तेज चलें। अगर किसी भी चीज के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे तो दफ्तर या घर की सीढ़ियां चढ़ने और तेज चलने का लक्ष्य रखें। कोशिश करें कि दफ्तर में भी आपको बहुत देर तक एक ही पोजीशन में न बैठा रहना पड़े।

♦ 45 की उम्र के बाद अपना रूटीन चेकअप करवाते रहें और यदि डॉक्टर आपको कोई औषधि देता है तो उसे नियमित लें। प्रकृति के करीब रहने का समय जरूर निकालें। बच्चों के साथ खेलें, अपने पालतू जानवर के साथ दौड़ें और परिवार के साथ हल्के-फुल्के मनोरंजन का भी समय निकालें।

Please Share your comment`s.

आपका सबका प्रिय दोस्त,

Krishna Mohan Singh(KMS)
Head Editor, Founder & CEO
of,,  http://kmsraj51.com/

———– @ Best of Luck @ ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

-KMSRAJ51

 

 

_______Copyright © 2015 kmsraj51.com All Rights Reserved.________

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., BRAHMACHARYA ~ COMPLETE PURITY, Girls-kmsraj51 ki pen se ....., Health - KMSRAJ51 ki Pen Se Tagged With: 10 Health Tips in Hindi, 65 Great Quotes in Hindi, AUTHOR KMSRAJ51, AUTHOR KRISHNA MOHAN SINGH, Beautiful Healthy Life, foods for a better life, For a Better Life Health Tips, Girls Health Tips in Hindi, Health, Health is Wealth, Health Tips For Women, Health Tips in Hindi, Healthy & Welthy, Healthy Diets, Healthy Foods, Healthy Vitamins, Indian Foods, INSPIRATIONAL HINDI STORY, kms, Kmsraj51, Krishna Mohan Singh, Mantra of Success Life, MEDITATION, Motivational Hindi Story, Namo, Purity Thoughts, Success Life Mantra, Treatment, Veg Foods, YOGA, Yogasan

हिन्दी कहानियां – नया घर~ Motivational Hindi Stories – New House !!

kmsraj51 की कलम से ….. pen-kms


कई साल किराये पर रहने के बाद आज उसने नया मकान खरीद ही लिया था।

‘चलो आज ईश्वर की कृपा से घर भी बन गया।’ माँ ने प्रसन्नता जाहिर की।

सबके बड़े-बड़े कमरे थे। माँ का कमरा भी काफी बड़ा था।

‘हाँ, इस कोने में मैं अपना मन्दिर बनाऊँगी’ माँ ने कमरे के एक कोने की ओर इशारा करते हुए कहा।
बीवी भी अपनी विशाल और अति सुंदर रसोई देख कर खुश थी।

कुछ दिन बाद पति-पत्नी को लगा की रसोई पकाने से रसोई खराब हुई जाती है और पूजा करने के कारण माँ वाले कमरे की छत काली पड़ी जा रही है। समस्या का हल निकाला गया। क्यों ना रसोई गैरेज में ही पकाई जाए और माँ का मंदिर भी वहीं बना दिया जाए।

रसोई गैरेज में पकने लगी और मंदिर भी माँ की इच्छा के विरूद्ध गैरेज में स्थापित कर दिया गया।

अब रसोई साफ-सुथरी थी और माँ का कमरा भी मंदिर बाहर लगाने से और बड़ा लगने लगा था।

बड़े घर में आने पर माँ को बेटे-बहू का दिल छोटा-छोटा दिखने लगा था।

Thanks to – रोहित कुमार ‘हैप्पी’ for sharing Motivational Short Hindi Story.

Note::-
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

:::::::::::::::::::::::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..:::::::::::::::::::::

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi - Quotes, Hindi Motivational Story !! Tagged With: 2014, great Hindi Story, hard work, Hindi Quotes, Hindi Story, honest, INSPIRATIONAL HINDI STORY, kms, Kmsraj51, krishna, Krishna Mohan Singh, Motivational Hindi Story, mrssonkmsraj51, positive brain, positive story, Story, Success of life, success story, success story in Hindi, The price of Man, value

This is love … !!

kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms


Real Artप्यार यही है…

प्यार न कुआं देखता है न खाई। सदियों-सदियों की दास्तां यही है। लैला-मजनूं, हीर-रांझा की दुहाई देते प्रेमी थकते नहीं। पर, प्यार की असली परिभाषा क्या है? दिलों की गहराई में उतर जाने वाला प्यार क्या भौतिक लिप्सा की दीवारों से टकराकर उसी भौतिक दुनिया में लौट आता है या फिर उस सीमा के पार…। जहां उसकी व्यापक परिभाषा होती है, जहां त्याग में ही ‘समर्पण; होता है।

एक घटना को लेकर कई सवाल झकझोर रहे। और लोग इस पर क्या सोचते हैं, मैं नहीं जानता। लेकिन, हाल के दिनों में प्यार, ऑनर किलिंग…, यूथ चेंज, न्यू जेनरेशन, लिव इन रिलेशन वगैरह को लेकर छिड़ी बहस में एक वाकया यह भी। क्या अभिभावकों को बच्चों से अपना हक छोड़ देना चाहिए? या, बच्चों को समझने की कोशिश भी करनी चाहिए कि वे चाहते क्या हैं?

घटना यूं है। मध्यप्रदेश की एक लड़की। उसने शादी कर ली एक दूसरे संप्रदाय के लड़के से। चार महीने पहले दोनों में मुलाकात हुई। पहली मुलाकात, कोई सप्ताह भर बाद मुलाकात प्यार में तब्दील। दोनों अलग-अलग संप्रदाय के। लड़की ने लड़के का मजहब भी कबूल लिया। सब कुछ चार महीने में ही हो गया। प्यार की यह गाड़ी बहुत तेज चली। चलिए बात खत्म। पर, बात यहीं तक नहीं है। उस लड़की ने लड़के पर शोषण का केस भी दर्ज किया। फिर लड़की मध्यप्रदेश से भागकर बोकारो आ गई। वहां से रांची। कहा, वह मुकदमा घर वालों के दबाव में किया था। इस बीच लड़का जेल चला गया था, दूसरे मामले में। दरअसल, उस लड़के की शादी पहले ही हो चुकी है। एक बच्चा भी है। पत्नी को सारा माजरा पता चला तो उसने ठोक दिया दहेज प्रताडऩा का केस। वह उसी मामले में जेल में बंद रहा। जमानत मिली तो प्रेमिका आ चुकी थी। मुकदमा तो उसने भी किया था। कहा कि परिवार के दबाव में शोषण का कराया था। हां, उसके प्रेमी की पत्नी चाहे तो हमारे साथ रह सकती है। कोई आपत्ति नहीं होगी। फिलहाल, दोनों साथ-साथ हैं। इस प्रेमी युगल ने बताया कि उनकी जान पर खतरा भी है। इस घनचक्कर भरी कहानी में यूथ जेनरेशन की ही बात करें तो उसने तथाकथित सामाजिक दायरे के बंधन तोड़ डाले। दुनिया चांद पर जा रही है तो वहां इन सबका क्या मायने? पर, घर-परिवार सबको ठोकर मारने वाला यह यूथ कपल उस यूथ का कोई जवाब नहीं दे सकता, जिसकी गोद में एक बच्चा भी है। यह बात प्रेमी को भी पता थी और प्रेमिका को भी…। बस! शुरू में ही यह सवाल मैंने इसलिए पूछा कि प्यार की परिभाषा क्या होती है? क्या वह उसे पाने की इच्छा रखता है, छूने की इच्छा करता है? या नि:स्वार्थ उस प्रेम को पूजा मान यादों में बसा जिंदगी काट देता है। उस लड़की ने एक बात कही, ‘हम अच्छे दोस्त बनकर रहना चाहते थे। दोनों को पता था कि उसकी शादी हो चुकी है। लेकिन फिर प्यार हो गया, शादी का फैसला कर लिया… वाकई! इस कंप्यूटराइज्ड युग में लव भी कंप्यूटराइज्ड, टू फास्ट…।


Note::-
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

::::::::::::::::::: ~ ::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) …..:::::::::::::::::::

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Girls-kmsraj51 ki pen se ....., LOVE Tagged With: Art of Love, i love u, kiss u, Life of Love, Love, Love Life, Miss U, Present Time Love, Real Love, take care, True Love, What is Love

6 आसान घरेलू नुस्खों से झटपट दूर होगी बदहजमी !!

kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms

आजकल की दिनचर्या और डाइट के कारण अधिकतर लोगों को बदहजमी और गैस की शिकायत होती है। इससे बचने के लिए खानपान में कुछ बदलाव करना काफी कारगर हो सकता है।

कई बार हम आवश्यकता से अधिक खा लेते हैं। तब बदहजमी या अपच की शिकायत हो जाती है। हां, कभी-कभी पेट भर कर तो नहीं खाते, लेकिन बेमेल खाद्य पदार्थ खाना बदहजमी का कारण बनते हैं।

बदहजमी की वजहें:

ओवरइटिंग, खाने को सही तरीके से नहीं चबाना…

खाना सही तरह से पका न होना…

एक्सरसाइज न करना…

नींद पूरी न होना…

इंडियन सोसायटी ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के रिसर्च के मुताबिक 30.4 फीसदी भारतीयों को इंडाइजेशन (बदहजमी) की परेशानी जीवनभर बनी रहती है।

=> अदरक
क्या फायदा : अत्यधिक गैस होने की स्थिति में अदरक के छोटे टुकड़े को धीरेधीरे चबाकर उसका रस चूसें। 15 मिनट में आपको गैस की परेशानी से 40 फीसदी तक राहत मिल जाएगी।
इसमें ऐसा क्या है : जिंजरॉल, जिंगरॉन, शोगाओल्स।

=> मेथी
क्या फायदा : ज्यादा खाने के कारण होने वाली गैस की दिक्कत को तुरंत दूर करने के लिए खाने के बाद मेथी में काला नमक मिलाकर खाएं। गैस की परेशानी तुरंत दूर हो जाएगी।
इसमें ऐसा क्या है : एपिनिन, फैनचोने, लिमोनेन।

अनानास
=> क्या फायदा : अनानास में पाया जाने वाला फाइबर पाचन को बेहतर करने में कारगर होता है। रोजाना एक-दो फांक खाने से पाचन ठीक करने के साथ ही कब्ज भी दूर होगा।
इसमें ऐसा क्या है : बीटा कैरोटीन, फ्रुकटोस, विटामिन सी।

=> अलसी
क्या फायदा : गैस की परेशानी के साथ ही कब्ज की दिक्कत को भी दूर किया जा सकता है। रोजाना एक चम्मच अलसी का पाउडर खाने से कब्ज की परेशानी दूर होगी।
इसमें ऐसा क्या है : ओमेगा-3, सॉल्यूबल फाइबर, लिगनेंस।

=> पुदीना
क्या फायदा : अगर खाना खाने के बाद अचानक पेट भारी हो और अपच की परेशानी होने लगे तो पुदीने के ताजा पत्तों से बनी चाय पीने से आराम मिलता है।
इसमें ऐसा क्या है : टेरपेनॉइड्स, एरियोस्रिटीन, हैसपेरिडिन।

=> ग्रीन जूस
क्या फायदा : हरी सब्जियों के रस का सेवन करने से पेट के रोगों से मुक्ति मिलती है। हर दिन एक गिलास रस पीने से कब्ज, गैस और बदहजमी दूर होती है।
इसमें ऐसा क्या है : मैग्नीशियम, डायटरी फाइबर, प्रोटीन।


Note::-
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

::::::::::::::::::::: ~::- Krishna Mohan Singh(kmsraj51) ….. :::::::::::::::::::::

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Health - KMSRAJ51 ki Pen Se, Health Tips Tagged With: Beautiful Healthy Life, Health, Health Tips in Hindi, home remedy, Indian Health Tips, kms, Life Management, life mantra, simple health tips in hindi

FUNNY JOKES ~ मजेदार चुटकुले !!


kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms


=> ज्ञानी सिंह की जेल में राम लीला हो रही थी. सुबह हवलदार बेवकूफ सिंह परेशानी में ज्ञानी सिंह के पास गया और बोला- सर कल रात कैदियों ने जेल में रामलीला की थी.

जेलर- तो इसमें इतने परेशान क्यों हो, यह तो बड़ी अच्छी बात है?

हवलदार- सर वह तो ठीक है लेकिन जो कैदी हनुमान बना था वह अब तक संजीवनी लेकर वापस नही आया है.!!


=> गणित की भाषा

चिंटू अपनी मैडम से – मैम हिंदी के पीरियड में हिंदी वाली मैडम हिंदी में बात करती हैं और अंग्रेजी के पीरियड में अंग्रेजी में, तो क्या आपकी कोई भाषा नही हैं क्या?

मैडम- ज्यादा 1-2 का 4 मत कर जल्दी से मेरे सामने से 9-2-11 हो ले, नहीं तो 4-5 लगाउंगी तो 6 का 36 दिखने लगेगा. !!

=> मच्छर के बेटे की पहली उड़ान
एक मच्छर का बेटा आज अपनी पहली बार उड़ान पर गया और रात भर बाहर रहने के बाद सुबह लौटा तो उसके बाप ने उससे पूछा- कैसा रहा बेटा ?

बेटा बोला – शानदार…………सभी लोग तालियाँ बजा-बजा कर मेरा स्वागत कर रहे थे….!!


hindi-font-jokes-

=> आपका बेटा प्रधानमंत्री का बेटा है क्या ?

पिता (बेटे से)- तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा?

बेटा (पिता से)- जी वो प्रिंसीपल सर का बेटा फेल हो गया..

पिता- मैं तुम्हारा रिजल्ट पूछ रहा हूं?

बेटा – वो खान साहब का बेटा फेल हो गया..

पिता- लेकिन तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा?

बेटा – वो डॉक्टर साहब का बेटा फेल हो गया.

पिता (गुस्से से)- बेवकूफ मैं तुम्हारा रिजल्ट पूछ रहा हूं.

बेटा – तो आप कौन से प्रधानमंत्री हैं जो आपका बेटा पास हो जायेगा.!!


=> बाजा बजा दो

संता- पापा मुझे बाजा दिला दो.

पापा- नही, तुम सबको तंग करोगे.

संता- नही पापा, कसम से जब सब सो जाएंगे तभी मैं बजाऊंगा.!!


=> किताब और कैलेंडर का फर्क

पत्नी- कितना अच्छा होता अगर मैं किताब होती..

पति- क्यों?

पत्नी- तब मैं हर समय तुम्हारी आंखों के सामने रहती..

पति- कितना अच्छा होता कि तुम कैलेंडर होती.

पत्नी- क्यों?

पति- मैं हर साल बदल लिया करता. !!


=> बूढ़ा जवान या जवान बूढ़ा

90 साल के एक बूढे सज्जन की दस करोड़ की लाटरी लग गई. इतनी बड़ी खबर सुनकर कहीं दादाजी खुशी से मर न जाएं, यह सोचकर उनके घरवालों ने उन्हें तुरंत जानकारी नहीं दी. सबने तय किया कि पहले एक डॉक्टर को बुलवाया जाए फिर उसकी मौजूदगी में उन्हें यह समाचार दिया जाए ताकि दिल का दौरा पड़ने की हालत में वह स्थिति को संभाल सके.

शहर के जानेमाने दिल के डॉक्टर से संपर्क किया गया. डॉक्टर साहब ने घरवालों को आश्वस्त किया- आप लोग चिंता मत करें. दादाजी को यह समाचार मैं खुद दूंगा. उन्हें कुछ नहीं होगा, मेरी गारंटी है.

डॉक्टर साहब दादाजी के पास गए. कुछ देर इधर-उधर की बातें की फिर बोले- दादाजी, मैं आपको एक शुभ समाचार देना चाहता हूं. आपके नाम दस करोड़ की लाटरी निकली है.

दादाजी बोले- अच्छा! लेकिन मैं इस उमर में इतने पैसों का क्या करूंगा पर अब तूने यह खबर सुनाई है तो जा, आधी रकम मैंने तुझे दी.

डॉक्टर साहब धम से जमीन पर गिरे और उनके प्राण-पखेरू उड़ गए .!!

=> समोसे और आलू की लव स्टोरी

समोसा आलू से: जब मैं तेल में तला जाता हूं तो मैं तुम्हें अपने कवर में छुपा लेता हूं ताकि तुम जलो न.

आलू : जब लोग तुम्हें तलने के बाद गर्म-गर्म खाते हैं तो मैं अपनी गर्मी से उनका मुंह जला देती हूं ताकि वह तुम्हें आसानी से खा न सकें.

कहानी का भाव : भईया, लव स्टोरी पर मत जाओ, समोसा ठंडा करके खाओ.!!

=> शराबी और पुजारी में बड़ा कौन ?

एक बार एक शराबी पूरे नशे में टल्ली होकर जा रहा था. रास्ते में मंदिर के बाहर पुजारी को देख कर उससे पूछा: सबसे बड़ा कौन है ?

पुजारी: मंदिर बड़ा है सबसे.

शराबी: मंदिर कैसे बड़ा यह तो धरती पर खड़ा है?

पुजारी: अच्छा तो धरती बड़ी है.

शराबी: धरती कैसे बड़ी यह तो शेषनाग पर खड़ी है.

पुजारी: शेषनाग बड़े फिर.

शराबी: शेषनाग बड़ा तो शिव के गले में क्यों लिपटा है?

पुजारी: शिव बड़े.

शराबी: शिव बड़े हैं तो पर्वत पर क्यों खड़े हैं?

पुजारी: पर्वत बड़ा है फिर तो.

शराबी: अच्छा पर्वत बड़ा तो हनुमान की ऊंगली पर क्यों खड़ा?

पुजारी: अरे मेरे बाप तू बता कौन बड़ा !

शराबी: इस दुनिया में बड़ा वो जो पूरी बोतल(शराब की) पीने के बाद भी अपने पांव पर खड़ा.!!

=> औरतों को कहां काम नहीं करना चाहिए

अध्यापिका (छात्र से)- वो कौन सा डिपार्टमेंट है जिसमें औरतें काम नहीं कर सकतीं?

छात्र (अध्यापिका से)- फायर ब्रिगेड.

अध्यापिका- क्यों?

छात्र- क्योंकि औरतों का काम आग लगाना है बुझाना नहीं.!!


=> शेर की बहन को किसी ने छेंड़ दिया

एक दिन जंगल में एक चूहा बड़ी तेजी से भाग रहा था.

बिल्ली – इतनी तेजी से क्यूँ भाग रहे हो ?

चूहा – किसी ने शेर की बहन को छेड़ दिया है और मेरा नाम लगा रहा है …. !!!


=> नींद में चलने की बीमारी

प्रेमी- ‘प्रिये, आज मुझे नींद में चलने की बीमारी के कारण भारी शर्मिंदगी उठानी पड़ी.’

प्रेमिका- ‘क्यों? क्या हुआ.’

प्रेमी- ‘रात को मैं नींद में चलते-चलते जुहू तट पर पहुंच गया और सुबह जब लोगों ने जगाया तो मुझे बड़ी शर्म आई.’

प्रेमिका- ‘तो क्या हुआ. तुम नाइट सूट तो पहने ही होगे ना.’

प्रेमी- ‘तुम्हें पता नहीं कि मुझे सोते समय कपड़े पहनने की आदत नहीं है.!!!!!


Note::-
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ :-KMSRAJ51 ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Funny~Jokes Tagged With: 2014, Comedy, Comics, Funny Jokes, hindi, Hindi Funny Jokes, Hindi Jokes, Indian Jokes, Jokes, kms, Kmsraj51, krishna, Krishna Mohan Singh, Maa, Passtime Jokes, Some Jokes, Timepass Jokes

तुम करना मुझको माफ़ ~ Do you forgive me !!

kmsraj51 की कलम से …..
pen-kms

poetryहिंदी कविता !!


एक पुरानी कविता आपके बीच रख रहा हूँ ….जो आपके मस्तिस्क में भी एक पुराना चेहरा उभार सकता है ,निवेदन करता हूँ—-

तुम करना मुझको माफ़, तुम्हे प्यार नही मै दे पाया !
जीवन के हर रंगो का, उपहार नहीं मै दे पाया !!

तुम अमलताश की पुष्पकली ,
मै पतझड़ का हूँ तीव्र शूल !
धरती के आतप में झुलसा ,
जीवन के दुःख का अदना मूल !!
तूम नही अधूरी ग़ज़ल शुभे,
तुम तुलसी के मानस सा पावन हो !
तुम हिमगिरी में सहसा कौंधी ,
बादल के बिजली सा मनभावन हो !!
उस चमक शिखा के रंगो का उपहार नही मै दे पाया…..
तुम करना मुझको माफ़ ,तुम्हे प्यार नही मै दे पाया !!!!!!


Real Art

यही कामना है मेरी की मन की ,
शैय्या का तुम्हे मनीष मिले !
किंचित पाऊ गर मै जीवन में ,
तो तुमको वह आशीष लगे !
तुम जिसकी शीतलता में शयन करो,
वह व्यक्ति नही जीवनवट हो !
जिन अधरों का चुम्बन पाओ ,
वह अधर नही गंगातट हो !
ऐसे जीवन के लघुसुख का विस्तार नही मै दे पाया…….
तुम करना मुझको माफ़ तुम्हे प्यार नही मै दे पाया!!!!!!!!

We are grateful to Mr. गौरव श्रीवास्तव “गौर” {बलरामपुर (उप्र.)} for sharing this inspirational Hindi Poetry with kmsraj51. Thank you for your support.


Note::-
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

~~~~~~~~~~~~~~~ :-KMSRAJ51 ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Education-शिक्षा !!, Girls-kmsraj51 ki pen se ....., Hindi - Quotes, Hindi Motivational Story !!, Hindi Poetry, MAN SE KABHI BHEE HARNA NHII TUM...., POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, TU NA HO NIRASH KABHI MAN SE ....., तू ना हो Nirash कभी मन से ........ Tagged With: 2014, great Hindi Story, hard work, hindi, hindi poetry, Hindi Quotes, Hindi Story, honest, INSPIRATIONAL HINDI STORY, kms, Kmsraj51, krishna, Krishna Mohan Singh, Motivational Hindi Story, Motivational Poetry, mrssonkmsraj51, Poetry, positive brain, positive story, Story, Success of life, success story, success story in Hindi, The price of Man, Top Indian Poetry, Top Poetry, value

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।
  • दो वक्त की रोटी।
  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

शिक्षा में क्रांति अभी बाकी है।

दो वक्त की रोटी।

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.