• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • HOME
  • ABOUT
    • Authors Intro
  • QUOTES
  • POETRY
    • ग़ज़ल व शायरी
  • STORIES
  • निबंध व जीवनी
  • Health Tips
  • CAREER DEVELOPMENT
  • EXAM TIPS
  • योग व ध्यान
  • Privacy Policy
  • CONTACT US
  • Disclaimer

KMSRAJ51-Always Positive Thinker

“तू ना हो निराश कभी मन से” – (KMSRAJ51, KMSRAJ, KMS)

Check out Namecheap’s best Promotions!

You are here: Home / Archives for Hindi Motivational Story !!

Hindi Motivational Story !!

काबिलियत की पहचान !!

kmsraj51 की कलम से …..
nature_KMSRAJ51

काबिलियत की पहचान

किसी जंगल में एक बहुत बड़ा तालाब था . तालाब के पास एक बागीचा था , जिसमे अनेक प्रकार के पेड़ पौधे लगे थे . दूर- दूर से लोग वहाँ आते और बागीचे की तारीफ करते .


kabiliayt-ki-pehchaan-150x150-kmsraj51

गुलाब के पेड़ पे लगा पत्ता हर रोज लोगों को आते-जाते और फूलों की तारीफ करते देखता, उसे लगता की हो सकता है एक दिन कोई उसकी भी तारीफ करे. पर जब काफी दिन बीत जाने के बाद भी किसी ने उसकी तारीफ नहीं की तो वो काफी हीन महसूस करने लगा . उसके अन्दर तरह-तरह के विचार आने लगे—” सभी लोग गुलाब और अन्य फूलों की तारीफ करते नहीं थकते पर मुझे कोई देखता तक नहीं , शायद मेरा जीवन किसी काम का नहीं …कहाँ ये खूबसूरत फूल और कहाँ मैं… ” और ऐसे विचार सोच कर वो पत्ता काफी उदास रहने लगा.

दिन यूँही बीत रहे थे कि एक दिन जंगल में बड़ी जोर-जोर से हवा चलने लगी और देखते-देखते उसने आंधी का रूप ले लिया. बागीचे के पेड़-पौधे तहस-नहस होने लगे , देखते-देखते सभी फूल ज़मीन पर गिर कर निढाल हो गए , पत्ता भी अपनी शाखा से अलग हो गया और उड़ते-उड़ते तालाब में जा गिरा.

पत्ते ने देखा कि उससे कुछ ही दूर पर कहीं से एक चींटी हवा के झोंको की वजह से तालाब में आ गिरी थी और अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी.

चींटी प्रयास करते-करते काफी थक चुकी थी और उसे अपनी मृत्यु तय लग रही थी कि तभी पत्ते ने उसे आवाज़ दी, “घबराओ नहीं, आओ , मैं तुम्हारी मदद कर देता हूँ .”, और ऐसा कहते हुए अपनी उपर बैठा लिया. आंधी रुकते-रुकते पत्ता तालाब के एक छोर पर पहुँच गया; चींटी किनारे पर पहुँच कर बहुत खुश हो गयी और बोली, “ आपने आज मेरी जान बचा कर बहुत बड़ा उपकार किया है , सचमुच आप महान हैं, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !”

यह सुनकर पत्ता भावुक हो गया और बोला,” धन्यवाद तो मुझे करना चाहिए, क्योंकि तुम्हारी वजह से आज पहली बार मेरा सामना मेरी काबिलियत से हुआ , जिससे मैं आज तक अनजान था. आज पहली बार मैंने अपने जीवन के मकसद और अपनी ताकत को पहचान पाया हूँ !!

मित्रों ,
ईश्वर ने हम सभी को अनोखी शक्तियां दी हैं ; कई बार हम खुद अपनी काबिलियत से अनजान होते हैं और समय आने पर हमें इसका पता चलता है, हमें इस बात को समझना चाहिए कि किसी एक काम में असफल होने का मतलब हमेशा के लिए अयोग्य होना नही है . खुद की काबिलियत को पहचान कर आप वह काम कर सकते हैं , जो आज तक किसी ने नही किया है !!

HD - KMSRAJ51

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

supreme_soul_6_2kms

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi Motivational Story !!, Short Inspirational Story in Hindi Tagged With: Ability to identify, Hindi Story, inspirational story in hindi, Kids moral hindi story, kms, Kmsraj51, Moral Story in Hindi, Motivational Story in Hindi

निन्यानबे का फेर !!

kmsraj51 की कलम से …..
nature_KMSRAJ51

निन्यानबे का फेर प्रेरक प्रसंग (ओशो द्वारा)

money-tree

दोस्तों,
एक सम्राट का एक नाई था। वह उसकी मालिश करता, हजामत बनाता। सम्राट बड़ा हैरान होता था कि वह हमेशा प्रसन्न, बड़ा आनंदित, बड़ा मस्त! उसको एक रुपया रोज मिलता था। बस, एक रुपया रोज में वह खूब खाता-पीता, मित्रों को भी खिलाता-पिलाता। सस्ते जमाने की बात थी। रात जब सोता तो उसके पास एक पैसा न होता; वह निश्चिन्त सोता। सुबह एक रुपया फिर उसे मिल जाता मालिश करके। वह बड़ा खुश था! इतना खुश था कि सम्राट को उससे ईर्ष्या होने लगी। सम्राट भी इतना खुश नहीं था। खुशी कहां! उदासी और चिंताओं के बोझ और पहाड़ उसके सिर पर थे।

उसने पूछा नाई से कि तेरी प्रसन्नता का राज क्या है? उसने कहा, मैं तो कुछ जानता नहीं, मैं कोई बड़ा बुद्धिमान नहीं। लेकिन, जैसे आप मुझे प्रसन्न देख कर चकित होते हो, मैं आपको देख कर चकित होता हूं कि आपके दुखी होने का कारण क्या है? मेरे पास तो कुछ भी नहीं है और मैं सुखी हूँ; आपके पास सब है, और आप सुखी नहीं! आप मुझे ज्यादा हैरानी में डाल देते हैं। मैं तो प्रसन्न हूँ, क्योंकि प्रसन्न होना स्वाभाविक है, और होने को है ही क्या?

वजीर से पूछा सम्राट ने एक दिन कि इसका राज खोजना पड़ेगा। यह नाई इतना प्रसन्न है कि मेरे मन में ईर्ष्या की आग जलती है कि इससे तो बेहतर नाई ही होते। यह सम्राट हो कर क्यों फंस गए? न रात नींद आती, न दिन चैन है; और रोज चिंताएं बढ़ती ही चली जाती हैं। घटता तो दूर, एक समस्या हल करो, दस खड़ी हो जाती हैं। तो नाई ही हो जाते।

MoneyBags

वजीर ने कहा, आप घबड़ाएं मत। मैं उस नाई को दुरुस्त किए देता हूँ।

वजीर तो गणित में कुशल था। सम्राट ने कहा, क्या करोगे? उसने कहा, कुछ नहीं। आप एक-दो-चार दिन में देखेंगे। वह एक निन्यानबे रुपये एक थैली में रख कर रात नाई के घर में फेंक आया। जब सुबह नाई उठा, तो उसने निन्यानबे गिने, बस वह चिंतित हो गया। उसने कहा, बस एक रुपया आज मिल जाए, तो आज उपवास ही रखेंगे, सौ पूरे कर लेंगे!

बस, उपद्रव शुरू हो गया। कभी उसने इकट्ठा करने का सोचा न था, इकट्ठा करने की सुविधा भी न थी। एक रुपया मिलता था, वह पर्याप्त था जरूरतों के लिए। कल की उसने कभी चिंता ही न की थी। ‘कल’ उसके मन में कभी छाया ही न डालता था; वह आज में ही जीया था। आज पहली दफा ‘कल’ उठा।

निन्यानबे पास में थे, सौ करने में देर ही क्या थी! सिर्फ एक दिन तकलीफ उठानी थी कि सौ हो जाएंगे। उसने दूसरे दिन उपवास कर दिया। लेकिन, जब दूसरे दिन वह आया सम्राट के पैर दबाने, तो वह मस्ती न थी, उदास था, चिंता में पड़ा था, कोई गणित चल रहा था। सम्राट ने पूछा, आज बड़े चिंतित मालूम होते हो? मामला क्या है?

उसने कहा: नहीं हजूर, कुछ भी नहीं, कुछ नहीं सब ठीक है।

मगर आज बात में वह सुगंध न थी जो सदा होती थी। ‘सब ठीक है’ ऐसे कह रहा था जैसे सभी कहते हैं, सब ठीक है। जब पहले कहता था तो सब ठीक था ही। आज औपचारिक कह रहा था।

सम्राट ने कहा, नहीं मैं न मानूंगा। तुम उदास दिखते हो, तुम्हारी आंख में रौनक नहीं। तुम रात सोए ठीक से?

उसने कहा, अब आप पूछते हैं तो आपसे झूठ कैसे बोलूं! रात नहीं सो पाया। लेकिन सब ठीक हो जाएगा, एक दिन की बात है। आप घबड़ाएं मत।

लेकिन वह चिंता उसकी रोज बढ़ती गई। सौ पूरे हो गए, तो वह सोचने लगा कि अब सौ तो हो ही गए; अब धीरे-धीरे इकट्ठा कर लें, तो कभी दो सौ हो जाएंगे। अब एक-एक कदम उठने लगा। वह पंद्रह दिन में बिलकुल ही ढीला-ढाला हो गया, उसकी सब खुशी चली गई। सम्राट ने कहा, अब तू बता ही दे सच-सच, मामला क्या है? मेरे वजीर ने कुछ किया?

तब वह चौंका। नाई बोला, क्या मतलब? आपका वजीर? अच्छा, तो अब मैं समझा। अचानक मेरे घर में एक थैली पड़ी मिली मुझे – निन्यानबे रुपए। बस, उसी दिन से मैं मुश्किल में पड़ गया हूं। निन्यानबे का फेर!

मित्रों अपने बहुमूल्य विचार हमें नीचे Comment के माध्यम से दें! धन्यवाद्!!

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Indian Flag

95 kmsraj51 readers

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

baby-TU NA HO NIRASH KABHI MAN SE

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi Motivational Story !!, Short Inspirational Story in Hindi Tagged With: Hindi Kahaniya, inspirational story in hindi, kms, Kmsraj51, Moral Hindi Story, Motivational Story in Hindi, Ninety-lag Hindi Story, Story in Hindi

प्रेरक हिन्दी कहानी – जीवन से निराश !!

kmsraj51 की कलम से …..
nature_KMSRAJ51

जीवन से निराश !!

काफी समय पहले की बात हे खरगोश अपनी जिंदगी से परेशान हो गये, उन्हे लगा की वो World के सबसे कमजोर जानवर है। सारे खरगोशो ने अपना जीवन एक साथ समाप्त करने का सोचा।

Rabbit

खरगोश आत्महत्या करने के लिये झुण्ड बना के तालाब की तरफ बढ़े।

सारे खरगोश जैसे ही तालाब के किनारे पहुँचे, हजारो मेढ़क डर कर तालाब मेँ कूद पड़े।

खरगोशो ने मेढ़को का डर देखा और उन्हे समझ आ गया की दुनिया मेँ उनसे भी कमजोर जीव जी रहे है और अपने जीवन को खो देना मूर्खता ही है।

कभी अपने ऊपर घमंड हो तो अपने से ऊपर वाले की तरफ देखिये, सारा अभिमान खत्म हो जायेगा।

और कभी अपने पर हीनता महसूस हो तो अपने से नीचे वाले की तरफ देखिये, confident आजायेगा।।

Note: The inspirational story shared here is not my original creation, I have read it before and I am just providing a Hindi version of the same, with little modifications.

rabbit-pictures-clip-art-hd-kmsraj51

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

baby-TU NA HO NIRASH KABHI MAN SE

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi Motivational Story !!, Short Inspirational Story in Hindi Tagged With: frustrated-with-life hindi story, Inspirational Story in Hindi - frustrated-with-life, Kids moral story, kms, Kmsraj51, Moral Story, Moral Story in Hindi, Short Story in Hindi

बुद्धिमान व्यापारी।

Kmsraj51 की कलम से…..

Intelligent Businessman | बुद्धिमान व्यापारी।

Smart people desire to chart new paths and crave progressive thinking, concepts and people.एक व्यापारी था, बहुत ही बुद्धिमान और बहूत ही धनवान, उसका करोड़ो का कारोबार था, उसके शहर में आए दिन कोई न कोई चोरी होती रहती थी।

मगर चोर कभी भी पकड़ा नहीं गया, क्योंकि वो हर बार चकमा देकर भाग जाता था।

उस व्यापारी ने अपने बारे में ये अफवाह फैला रखी थी की रात को उसे कुछ दिखाई नहीं देता क्योंकि उसे रतौंधी नामक बीमारी है, उधर जब चोरों को ये पता चला की उसे रतौंधी नामक बीमारी है, तो उन चोरों ने व्यापारी के घर चोरी करने की योजना बनाई, अभी तक चोर उसके घर पर चोरी करने में सफल नही हो सके थे।

एक रात जब चोर उस व्यापारी के घर चोरी करने पहुंचे तो व्यापारी की आँख खुल गई।

और उसने चोर को देख लिया पर सोचा चोर के पास कोई हथियार भी हो सकता है, फिर उसने एक चाल सोची, और वो अपने पास सो रही अपनी पत्नी से जोर से बोला सुनती हो अभी-अभी मैने एक सुंदर सपना देखा है, पत्नी ने पूछा क्या देखा है?

सुबह होते ही कच्चे रेशम के दाम दोगुने होने वाले है, अपने घर तो ढेर सारा रेशम का धागा है न? हाँ है तो मगर रात को क्या करना है? पत्नी ने पूछा, पत्नी को नही पता था की घर में चोर घुसा हुआ है, पति ने इशारे से बताया की चोर खम्बे के पीछे छुपा हुआ है, अगर मुझे रतौंधी नहीं होती तो इसी वक्त सारा धागा नाप कर देखता की आखिर कितना मुनाफा सूरज निकलते ही हो जाएगा।

रहने भी दो पत्नी बोली सुबह ही नाप कर देख लेना।

पति बोला क्या मुझे अपने ही घर में नही पता चलेगा की कौन सी चीज कहा है आओ उठ कर नापे की रेशम कितना है बस खम्बे के चारों और लपेट – लपेट कर अंदाजा लगा लूँगा की धागा कितना है।

ठीक है मैं तो सो रही हु आप ही नाप लो, उसकी पत्नी ने कहा और सोने का नाटक करने लगी, इधर व्यापारी ने अन्धे पन का नाटक करते हुए रेशम को खम्बे के चारों और लपेटना शुरू कर दिया।

इस तरह वो खम्बे के पास से कई बार गुजरा जंहा चोर खम्बे से सटकर खड़ा था, व्यापारी बार – बार ये ही दिखा रहा था की उसे कुछ नहीं दिख रहा इस तरह उसने खंभे के कई चक्कर लगाए और चोर के लिए अब हिलना भी मुश्किल हो गया।

चोर ने ये सोचा था की रेशम के धागों को तोडकर वो एक दम से भाग निकलेगा, मगर उन कोमल धागों ने मिलकर इतना मजबूत रूप धारण कर लिया की वो उनमें बंध कर ही रह गया।

इसके बाद व्यापारी ने पुलिस को फोन कर दिया और चोर को उनके हवाले कर दिया, चोर ने ये जान लिया की कच्चे धागे जुडकर जब एक हो जाते है तो वो भी मजबूत हो जाते है, अर्थात एकता की ताकत सबसे मजबूत है।

निष्कर्ष / कहानी से शिक्षा —

हमेशा बुद्धि से काम लेना चाहिए, एकता की ताकत सबसे मजबूत है इसलिए हममें एकता होनी चाहिए।

 

—————

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें – It’s Free !!

Please share your comments.

आप सभी का प्रिय दोस्त

©KMSRAJ51

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।-KMSRAj51

———– © Best of Luck ®———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry, Quotes, Shayari etc. या जानकारी है जो आप हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी ID है: kmsraj51@hotmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

 

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAj51

 

 

____ अपने विचार Comments कर जरूर बताएं ____

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi Motivational Story !!, Short Inspirational Story in Hindi Tagged With: Inspirational Hindi Stories, Moral Story for Kids, Motivational Story in Hindi, Story in Hindi, प्रेरणादायक हिंदी कहानियां, हिंदी कहानी, हिन्दी कहानियां

दृष्टिकोण का फ़र्क !!

kmsraj51 की कलम से …..
nature_KMSRAJ51

दृष्टिकोण का फ़र्क

MATKA-KMSRAJ51


बहुत समय पहले की बात है ,किसी गाँव में एक किसान रहता था . वह रोज़ भोर में उठकर दूर झरनों से स्वच्छ पानी लेने जाया करता था . इस काम के लिए वह अपने साथ दो बड़े घड़े ले जाता था , जिन्हें वो डंडे में बाँध कर अपने कंधे पर दोनों ओर लटका लेता था . उनमे से एक घड़ा कहीं से फूटा हुआ था ,और दूसरा एक दम सही था

इस वजह से रोज़ घर पहुँचते -पहुचते किसान के पास डेढ़ घड़ा पानी ही बच पाता था .ऐसा दो सालों से चल रहा था . सही घड़े को इस बात का घमंड था कि वो पूरा का पूरा पानी घर पहुंचता है और उसके अन्दर कोई कमी नहीं है, वहीँ दूसरी तरफ फूटा घड़ा इस बात से शर्मिंदा रहता था कि वो आधा पानी ही घर तक पंहुचा पाता है और किसान की मेहनत बेकार चली जाती है .फूटा घड़ा ये सब सोच कर बहुत परेशान रहने लगा और एक दिन उससे रहा नहीं गया , उसने किसान से कहा , “ मैं खुद पर शर्मिंदा हूँ और आपसे क्षमा मांगना चाहता हूँ?”

“क्यों ? “ , किसान ने पूछा , “ तुम किस बात से शर्मिंदा हो ?”
“शायद आप नहीं जानते पर मैं एक जगह से फूटा हुआ हूँ , और पिछले दो सालों से मुझे जितना पानी घर पहुँचाना चाहिए था बस उसका आधा ही पहुंचा पाया हूँ , मेरे अन्दर ये बहुत बड़ी कमी है , और इस वजह से आपकी मेहनत बर्वाद होती रही है .”, फूटे घड़े ने दुखी होते हुए कहा. किसान को घड़े की बात सुनकर थोडा दुःख हुआ और वह बोला , “ कोई बात नहीं , मैं चाहता हूँ कि आज लौटते वक़्त तुम रास्ते में पड़ने वाले सुन्दर फूलों को देखो .” घड़े ने वैसा ही किया , वह रास्ते भर सुन्दर फूलों को देखता आया , ऐसा करने से उसकी उदासी कुछ दूर हुई पर घर पहुँचते – पहुँचते फिर उसके अन्दर से आधा पानी गिर चुका था, वो मायूस हो गया और किसान से क्षमा मांगने लगा .

किसान बोला ,” शायद तुमने ध्यान नहीं दिया पूरे रास्ते में जितने भी फूल थे वो बस तुम्हारी तरफ ही थे ,
सही घड़े की तरफ एक भी फूल नहीं था .

ऐसा इसलिए क्योंकि मैं हमेशा से तुम्हारे अन्दर की कमी को जानता था , और मैंने उसका लाभ उठाया . मैंने तुम्हारे तरफ वाले रास्ते पर रंग -बिरंगे फूलों के बीज बो दिए थे , तुम रोज़ थोडा-थोडा कर के उन्हें सींचते रहे और पूरे रास्ते को इतना खूबसूरत बना दिया .

आज तुम्हारी वजह से ही मैं इन फूलों को भगवान को अर्पित कर पाता हूँ और अपना घर सुन्दर बना पाता हूँ . तुम्ही सोचो अगर तुम जैसे हो वैसे नहीं होते तो भला क्या मैं ये सब कुछ कर पाता ?”

दोस्तों हम सभी के अन्दर कोई ना कोई कमी होती है , पर यही कमियां हमें अनोखा बनाती हैं .
उस किसान की तरह हमें भी हर किसी को वो जैसा है वैसे ही स्वीकारना चाहिए और उसकी अच्छाई की तरफ ध्यान देना चाहिए, और जब हम ऐसा करेंगे तब “फूटा घड़ा” भी “अच्छे घड़े” से मूल्यवान हो जायेगा.

Post Inspired by :: Poojya Acharya Bal Krishan Ji Maharaj
Bal Krishna Ji-2

Bal Krishna Ji

http://patanjaliayurved.org/

HD - KMSRAJ51

Note::-
यदि आपके पास Hindi या English में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

baby-TU NA HO NIRASH KABHI MAN SE

95 kmsraj51 readers

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi - Quotes, Hindi Motivational Story !!, Short Inspirational Story in Hindi Tagged With: Difference of approach in Hindi, INSPIRATIONAL HINDI STORY, kms, Kmsraj51, Motivational Story in Hindi, Positive Story in Hindi, Story in Hindi

अवसर या मौका।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ अवसर या मौका। ϒ

  • अवसर उनकी मदद कभी नहीं करता जो अपनी मदद नहीं करते। -सफोक्लिज
  • ऐसा न सोचो कि अवसर तुम्हारा दरवाजा दोबारा खटखटाएगा। -शैम्फोर्ट
  • मुझे रास्ता मिलेगा, नहीं तो मैं बना लूँगा। -सर फिलिप सिडनी
  • समय और सागर की लहर किसी की प्रतीक्षा नहीं करती। -रिचर्ड ब्रेथकेट
  • तृषित बारी बिनु जो तनु त्यागा। मुंए करइ का सुधा तड़ागा ॥
    का वरषा जब कृषी सुखाने। समय चूकि पुनि का पछिताने॥ -गोस्वामी तुलसीदास

यदि मनुष्य प्यास से मर जाए तो मर जाने के बाद उसे अमृत के सरोवर का भी क्या लाभ? जब फसल सुख जाने के बाद बारिश हाे ताे उसका क्या फायदा अर्थांत “यदि कोई मनुष्य अवसर पर चूक जाय, तो उसका पछताना निष्फल है।”

  • मनुष्य के लिए जीवन में सफलता पाने का रहस्य है, हर आने वाले अवसर के लिए तैयार रहना। -डीसरैली
  • कोई महान व्यक्ति अवसर की कमी की शिकायत कभी नहीं करता।
  • “या” हम परिस्थितियों के प्राणी नहीं हैं, हम परिस्थितियों के निर्माता हैं। -बेंजामिन डिज़राइली
  • We are not creatures of circumstances, we are creators of circumstances. – Benjamin Disraeli

Please Share your comment`s.

© आप सभी का प्रिय दोस्त ®

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं। ~ कृष्ण मोहन सिंह(KMS)

 ~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note::-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

Also mail me ID: cymtkmsraj51@hotmail.com (Fast reply)

cymt-kmsraj51

– कुछ उपयोगी पोस्ट सफल जीवन से संबंधित –

* विचारों की शक्ति-(The Power of Thoughts)

* अपनी आदतों को कैसे बदलें।

∗ निश्चित सफलता के २१ सूत्र।

* क्या करें – क्या ना करें।

∗ जीवन परिवर्तक 51 सकारात्मक Quotes of KMSRAJ51

* विचारों का स्तर श्रेष्ठ व पवित्र हो।

* अच्छी आदतें कैसे डालें।

* KMSRAJ51 के महान विचार हिंदी में।

* खुश रहने के तरीके हिन्दी में।

* अपनी खुद की किस्मत बनाओ।

* सकारात्‍मक सोच है जीवन का सक्‍सेस मंत्र 

* चांदी की छड़ी।

kmsraj51- C Y M T

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought tolife by. By doing this you Recognize hidden within the buraiyaensolar radiation, and encourage good solar radiation to becomethemselves.

 ~KMSRAJ51 (“तू ना हो निराश कभी मन से” किताब से)

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”

~KMSRAJ51

KMSRAJ51-GREAT THOUGHTS-2

____Copyright © 2013 – 2017 Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi Motivational Story !!, Short Inspirational Story in Hindi, Success, TIME, तू ना हो Nirash कभी मन से ........ Tagged With: accommodation, chance, comfort, convenience, eventuality मौक़ा chance, eventuality सुविधा facility, Hindi Quotes, Hindi Quotes Website, https://kmsraj51.com/, kms, KMSRAJ, Kmsraj51, occasion, opportunity, Opportunity or chance, Quotes, Quotes in Hindi !!, अनमोल वचन, अनमोल वचन और सूक्तियां, अनमोल विचार, अवसर opportunity, अवसर या मौका।, आदर्श वचन, प्रेरक सूक्तियां, सूक्तियां in sanskrit

न्याय।

Kmsraj51 की कलम से…..

CYMT-KMSRAJ51-4

ϒ न्याय। ϒ

stories in hindi

एक ग्वालिन नजदीक के शहर से दूध बेचकर वापस अपने गाँव आ रही थी। रास्ते में तालाब के किनारे थोड़ा – विश्राम करने बैठ गयी। वट वृक्ष की घनी छाया और पानी की ठंडी हिलोरें। थकावट के कारण ग्वालिन को नींद-सी आने लगी। उस पेड़ पर एक चंचल बन्दर का निवास था। इधर ग्वालिन को नींद आई और उधर वह बन्दर लोटे के पास रखी हुई पैसों की थैली ले भागा। जागने पर ग्वालिन को पता लगा तो उसने बहुत देर तक बन्दर के निहोरे किये, उसके बार-बार हाथ जोड़े। काफी परेशान करने के बाद बंदर ने थैली खोली। एक पैसा तालाब के पानी में फेंकता और एक पैसा उसके लोटे में। ठीक आधी पूंजी ग्वालिन के पल्ले पड़ी। ग्वालिन को मन-ही-मन बड़ा अचरज हुआ कि यह बन्दर तो अदल न्यायी निकला, दूध के पैसे दूध में और पानी के पैसे पानी में। अनजाने में ही उसने न्यायोचित फैसला कर दिया।

साभार : ‘कादम्बिनी’

अपने विचार Comments कर जरूर बताये, और हमेशा नए Post को अपने ईमेल पर पाने के लिए – ईमेल सब्सक्राइब करें।

SUBSCRIBE TO KMSRAJ51 VIA EMAIL
सब्सक्राइब करें और पाएं अपडेट सीधे अपने इनबॉक्स में।

Please Share your comments.

कृपया Comments के माध्यम से अपने विचार जरूर बताये।

आप सभी का प्रिय दोस्त

Krishna Mohan Singh(KMS)
Editor in Chief, Founder & CEO
of,,  https://kmsraj51.com/

जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है वैसे ही मस्तिष्क के लिए भी सकारात्मक ज्ञान और ध्यान रुपी भोजन जरूरी हैं।~Kmsraj51

———– © Best of Luck ® ———–

Note:-

यदि आपके पास हिंदी या अंग्रेजी में कोई Article, Inspirational Story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: kmsraj51@hotmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

cymt-kmsraj51

“सफलता का सबसे बड़ा सूत्र”(KMSRAJ51)

“स्वयं से वार्तालाप(बातचीत) करके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाया जा सकता है। ऐसा करके आप अपने भीतर छिपी बुराईयाें(Weakness) काे पहचानते है, और स्वयं काे अच्छा बनने के लिए प्रोत्सािहत करते हैं।”

In English

Amazing changes the conversation yourself can be brought to life by. By doing this you Recognize hidden within the buraiya ensolar radiation, and encourage good solar radiation to become themselves.

“अगर अपने कार्य से आप स्वयं संतुष्ट हैं, ताे फिर अन्य लोग क्या कहते हैं उसकी परवाह ना करें।”~KMSRAJ51

 

 

____Copyright ©Kmsraj51.com  All Rights Reserved.____

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi Motivational Story !!, Short Inspirational Story in Hindi, कहानियों का विशाल संग्रह।, हिंदी कहानियाँ।, हिंदी कहानी, हिन्दी साहित्य Tagged With: Hindi Kahani-हिंदी कहानी, Hindi Stories, inspirational stories, kahaniya in hindi, Largest Collection of Hindi Stories, short moral stories in hindi, stories for kids, stories in hindi, कहानियाँ हिंदी में।, कहानियाें का विशाल संग्रह, प्रेरक कहानियां, प्रेरणादायक हिंदी कहानियां, ‎लघु-कथाएं, शिक्षाप्रद कहानियों का विशाल संग्रह।, हिंदी कहानी, हिंदी कहानी बच्चों के लिए

“प्रेरणादायक हिन्दी उद्धरण और विचार”

Coming Soon Public Book …..

“तू ना हो निराश कभी मन से”
baby-TU NA HO NIRASH KABHI MAN SE

Some Topic of “तू ना हो निराश कभी मन से”

Change your mind thoughts “अपने मन के विचारों को बदलें”

“सफल लोग अपने मस्तिष्क को इस तरह का बना लेते हैं कि उन्हें हर चीज सकारात्मक व खूबसूरत लगती है।”

“हमेशा अपनी आत्मा की पहली आवाज सुनो”

“प्रत्येक कार्य आत्मा की पहली आवाज के अनुसार करो”

“एक अच्छा दिमाग हमेशा जानने के लिए उत्सुक …..”

“कुछ भी आप के लिए संभव है”

“ज्ञान हमेशा शुद्ध और पूरा हो”

“खुशी और सफल जीवन का मार्ग”

“अपने जीवन में निराशाजनक कुछ भी नहीं”

“अपने जीवन में हमेशा सफलता के निकटतम …..

—————————————————————————-
—————————————————————————-

kmsraj51 की कलम से …..
Indian Flag

“विचार से कार्य की उत्पत्ति होती है, कर्म से आदत की उत्पत्ति होती है और चरित्र से आपके भाग्य की उत्पत्ति होती है।”
– बौद्ध कहावत

“हर सुबह मैं अपनी आँखे खोलता हूँ उस भविष्य को सँवारने के लिए जो मेरे लिए खास है। हर रात मैं अपनी आँखे बंद कर लेता हूँ और देखता हूँ कि मेरा लक्ष्य थोड़ा और मेरे पास है।”
-kmsraj51

“सफल लोग अपने मस्तिष्क को इस तरह का बना लेते हैं कि उन्हें हर चीज सकारात्मक व खूबसूरत लगती है।”
-kmsraj51

“असल में सफल लोग अपने निरंतर विश्वास से जीतते हैं लेकिन वे असफलताओं का मुकाबला भी उसी विश्वास से करते हैं। सफलता के लिए विश्वास पैदा कीजिये। असफल होने पर भी उस विश्वास को कायम रखिये।”
-kmsraj51

“सफल व्यक्ति सकारात्मक ढंग से प्रशंसा करते हैं और हँसी मजाक पर बुरा नहीं मानते। वे उत्साह फैलाते हैं। उनकी सकारात्मकता चारो तरफ़ फैलती है और उसकी खुशबु हर जगह बिखरती रहती है।”
-kmsraj51

“सफल लोग सबकी परवाह करते हैं। उनका यह लिहाज भी उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।”
-kmsraj51

“प्रयासों को प्रोत्साहित कीजिये। तुम मुझे प्रोत्साहित करो, में तुम्हें कभी नहीं भूलूंगा।”
-kmsraj51

“बदलती मनः स्थिति ही एक स्वस्थ व रचनाशील व्यक्तित्त्व की निशानी है।”
-kmsraj51

“प्रयास करें अपने मन के छिद्रों को पहचान कर उन्हें भरने का”
-kmsraj51

“सोचें और लिखें : मेरी विशेषताएँ बदलाव की आवश्यकता मैं कैसे बदलाव करना चाहता हूँ जीवन में।”
-kmsraj51

“हम जो भी हैं, जो कुछ भी करते हैं, वह तभी होता है जब हम उसे वास्तव में करना चाहते हैं।”
-kmsraj51

जहाज समंदर के किनारे सर्वाधिक सुरक्षित रहता है। मगर क्या आप नहीं जानते कि उसे किनारे के लिए नहीं, बल्कि समंदर के बीच में जाने के लिए बनाया गया है ?
-kmsraj51

“हमारी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि हम अपने जीवन का कुछ सेकंड, प्रतिघंटा और प्रतिदिन कैसे बिताते हैं”
-kmsraj51

“जिसने अपने को वश में कर लिया है, उसकी जीत को देवता भी हार में नहीं बदल सकते”
– महात्मा बुद्ध

“अपनी सृजनात्मकता को तराशते रहिये।”
-kmsraj51

“सफलता सार्वजनिक उत्सव है, जबकि असफलता व्यक्तिगत शोक।”
-kmsraj51

“एकाग्र रहने वाला सदा सफलता का वरण करता है”
-kmsraj51

“कोई भी काम एक दिन में नहीं सफल होता। काम एक पेड़ की तरह होता है। पहले उसकी आत्मा में एक बीज बोया जाता है, हिम्मत की खाद से उसे पोषित किया जाता है और मेहनत के पानी से उसे सींचा जाता है, तब जाकर सालों बाद वह फल देने के लायक होता है”
-kmsraj51

“सफलता के लिए इन्तजार करना आना चाहिए। पौधे से फल की इच्छा रखना मूर्खता से अधिक कुछ भी नही है”
-kmsraj51

“असफलता सफलता प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अपने मस्तिष्क को अपना रास्ता स्वयं खोजने की शक्ति दीजिये।
मेहनत कीजिये लेकिन बिना योजना के नहीं”
-kmsraj51

“आकांक्षा क्षणिक नहीं होती, न ही उन्मादी होती है। आवेग कहता है,- रुको मत, चलते रहो। ढ्लो मत, निखरते रहो।”
-kmsraj51

“किसी से अत्यधिक नफ़रत करने का सबसे बुरा असर यह होता है कि आप भी उस व्यक्ति की तरह बनने लगते है।”
– kmsraj51

“ये जरुरी बात नहीं है कि जो लोग आपके सामने आपके बारे में अच्छा बोलते है, वह आपके पीछे भी आपके बारे में यही राय रखते हों।”
-kmsraj51

“जीवन में जोश इस भावना से आता है कि आप उस काम का हिस्सा है जिसमें आप विश्वास रखते है, कुछ ऐसा जो अपने आप से भी बड़ा है।”
-kmsraj51

“अपने गुणों पे घमंड के कारण, व्यक्ति दूसरों के अवगुणों को देखता है और दूसरों के अवगुणों को देख कर, व्यक्ति का घमंड और अधिक मजबूत हो जाता है।”
-kmsraj51

“जब आप एक कठिन दौर से गुजरते हैं, जब सब कुछ आप का विरोध करने लगता है, जब आपको लगता है कि आप एक मिनट भी सहन नहीं कर सकते हैं, कभी हार न माने ! क्योंकि यही वह समय और स्थान है जब आपका अच्छा समय शुरू होगा”
-रूमी

“अगर आप उम्मीद नहीं करेंगे तो आप वह हासिल नहीं कर पाएंगे जो उम्मीद से ज्यादा है। ”
-kmsraj51

“जीवन में कभी भी आशा को न छोड़े क्योंकि आप कभी यह नहीं जान सकते कि आने वाला कल आपके लिए क्या लाने वाला है”
-kmsraj51

“असफलताएँ जीवन का एक हिस्सा है, अगर आप कभी असफल नहीं होंगे तो आप कभी सीखेगें नहीं। जब आप सीखेगें नहीं, परिणाम सवरूप आप में बदलाब नहीं आएगा और न ही आप नई चीज़े सीख पाएंगे ।”
-kmsraj51


“सभी शक्ति तुम्हारे भीतर है, आप उस में विश्वास कर सकते हैं”
-kmsraj51

“हर स्कूल अपने छात्रों के चरित्र में परिलक्षित हो जाता है”
-kmsraj51

“जो तुम्हारी बात सुनते हुए इधर-उधर देखे, उस पर कभी विश्वास न करो”
-चाणक्य

“मेरा ‘डर’ मेरा ही एक हिस्सा है और शायद सबसे सुंदर हिस्सा”
-फ्रांज़ काफ्का”

“जीवन में सफल होना इस लिए भी मुश्किल है कि ज्यादातर लोग आपको आगे बढ़ाने की जगह पीछे खींचना पसंद करते है”
-kmsraj51

“जब ये आपका अपना जीवन है तो आप इसको अपने तरीके से क्यों नहीं जी रहे है”
-kmsraj51

“जिंदगी कितनी खुबसूरत है ये देखने के लिए हमें ज्यादा दूर जाने की जरुरत नहीं है, जहाँ हम अपनी आंखे खोल ले वहीँ हम इसे देख सकते है”
-kmsraj51


Note::-
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!


95 kmsraj51 readers

baby-TU NA HO NIRASH KABHI MAN SE

——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., BRAHMACHARYA ~ COMPLETE PURITY, Happiness, Hindi - Quotes, Hindi Motivational Story !!, Hindi Poetry, MAN SE KABHI BHEE HARNA NHII TUM...., POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, Short Inspirational Story in Hindi, Success, TU NA HO NIRASH KABHI MAN SE ....., तू ना हो Nirash कभी मन से ........, पवित्र 'सकारात्मक सोच' Tagged With: 21 century yugpurush, Aacharya Chankya, Anything is possible for you, BOOKS OF KMSRAJ51, Change your mind thoughts, Concentration, Concentration in your life, Founder & CEO KMSRAJ51, Great Indian Author kmsraj51, happiness and success life, Hindi Quotes, Hindi Quotes and Thoughts, HINDI THOUGHTS, Inspirational Hindi Quotes, Inspirational Hindi Quotes and Thoughts, kms, Kmsraj51, KMSRAJ51 BIOGRAPHY, KMSRAJ51 GREAT THOUGHTS, Maa, Motivational Hindi Quotes and Thoughts, mrssonkms, mrssonkmsraj51, nothing hopeless in your life, Positive Hindi Quotes, route of happiness and success life, Success life thoughts in Hindi, Success Thoughts in Hindi, success via Concentration, Success Vitamins for a positive mind, sukurat motivational thoughts in hindi, Tu Na Ho Nirash Kabhi Man Se, कुछ भी आप के लिए संभव है, प्रत्येक कार्य आत्मा की पहली आवाज के अनुसार करो, हमेशा अपनी आत्मा की पहली आवाज सुनो

“Soul Sustenance & Message for the day 26-01-2014”

KMSRAJ51 Celebrate ~ Happy Anniversary!! Month
———————————————-
KMSRAJ51 Celebrate ~ Happy Anniversary!! Month
95 kmsraj51 readers

kmsraj51 की कलम से …..
Indian Flag

————————————–
Soul Sustenance 26-03-2014
————————————–

The Life Jacket Of Hope

In the midst of the constant changes of life and confusing or chaotic situations, hope, becomes our life jacket, which helps us to keep afloat and not to drown in the hurricane that at times causes unexpected or sudden changes. Without hope, we expect the worst. Our vision gets cloudy; we do not find or see any ray of light to see by. The mind fills with questions, allowing it to be overpowered by doubts and insecurity. Fear takes control of us and everything turns into a mountain or an un-climbable wall. It seems to us that we will not be able to get out of the difficult and critical moments, or it will be difficult for us to get out of the “hole”. We feel incapable of going forward. Fear and doubt paralyze us and prevent us from deciding with clarity and acting with determination. We need to find support or help and, when we don’t get it, we go even further down.

Living with hope keeps us awake. With hope we are open to the opportunities that life offers us. We overcome fear and expect the best. With hope our forces are joined in order to deal with and overcome difficulties. We maintain the vision that everything will get better and things will streamline themselves, giving out benefits to all. Hope helps us to keep the meaning of our life alive.

—————————————–
Message for the day 26-03-2014
—————————————–

Cooperation brings beauty and growth.

Expression: Everyone seeks for cooperation from others, but the beauty lies in cooperating with others. True cooperation is that which is given with the heart and touches the lives of others positively. It inspires others to be cooperative too. This is the true help that one can extend to others.

Experience: When I am able to be cooperative with others and provide them with the help that they require, I am able to enjoy the joy of giving unconditionally. I am free from expectations from others and I am able to enjoy the growth that I perceive in others. I don’t expect others to change for me but because they can improve.

In Spiritual Service,
Brahma Kumaris

Note::-
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!


———————————————————————————-
——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————
———————————————————————————-

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Hindi Motivational Story !!, POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, SOUL VOICE, Spiritual-kmsraj51, Success, TU NA HO NIRASH KABHI MAN SE ....., तू ना हो Nirash कभी मन से ........, पवित्र 'सकारात्मक सोच' Tagged With: 2014, BRAIN POWER, brain wave, family stress, first inner voice, first soul voice, GREAT KMSRAJ51, great thoughts for mind, Indian Rajyoga, inner oice, inner silence, kms, Kmsraj51, life success, listen inner voice, Message for the day, mrssonkms, positive mind, RAJYOGA, Soul Power, Soul Sustenance, stress free mind, thoughts vitamins, Tu Na Ho Nirash Kabhi Man Se, USE INNER POWER, use soul power, VOICE POWER, Way of success life, Will Power

मित्रता – Friendship !!

Happy Anniversary!!
anniversary-1x

kmsraj51 की कलम से …..

f r shFriendship

तुम्हारा साथ

तुम्हारा साथ होता है
बसंत की तरह
जिसमे मुस्कराती हैं कलियाँ
लहलहाते हैं खेत
मचलती हैं हवायें
इठलाते है बादल और
उन्ही में से झांकता है सूरज….

तुम्हारा साथ होता है
बारिश की तरह
जो पुलकित कर देता है
तन-मन को,
एक पल के लिए
इनकी छोटी बूंदों पर
होते है हमारे सपने,
जो टूट कर, बिखरकर मिल जाते हैं
और बनाते है आशाओं की नदियाँ….

तुम्हारा साथ होता है
बचपने की तरह,
जिसकी हर किलकारी पर
उमड़ पड़ता ‘माँ’ का मातृत्व
देखते है कौतुहल भरे नेत्रों से
हर किसी के प्यार को…
जो थाम लेना चाहता है
नन्हीं-नन्हीं अँगुलियों से
पूरा का पूरा संसार,
घूम लेना चाहता है
लड़खड़ाते कदम से
पूरा का पूरा जहाँ
जिसकी चाँद जैसी मुख-भंगिमा पर मुग्ध हो
हिलोरे लेने लगता है
पूरा का पूरा समुद्र….

तुम्हारा साथ होता है
झरनों की तरह,
जिससे फिसलकर गिरता है वक्त
निश्च्छल, कान्त और पवित्र,
जो सिंचित करता है आत्मा को
मधुर, मलय, शीतलता
उद्धेलित कर जाती तन-मन को……….

तुम्हारा साथ होता है
भावनाओं का सम्प्रेषण,
मुश्किल होता है
जज्बातों को लफ्जों में बांधना,
कहाँ है वो
वाक्यों की सुन्दरतम वाय परिसीमा
जो शब्दों की लड़ियों से
परिभाषित कर सके
हमारे-तुम्हारे साथ को…..

Note::-
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story, Poetry या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है::- kmsraj51@yahoo.in . पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!!

kids-KMSRAJ51


———————————————————————————-
——————– —– http://kmsraj51.wordpress.com/ —– ——————

Filed Under: 2014 - KMSRAJ51 KI PEN SE ....., Gazal !!, Happiness, Hindi - Quotes, Hindi Motivational Story !!, Hindi Poetry, kids, MAN SE KABHI BHEE HARNA NHII TUM...., POSITIVE THOUGHT`S - PAVITRA VEECHAR, Short Inspirational Story in Hindi, TU NA HO NIRASH KABHI MAN SE ....., तू ना हो Nirash कभी मन से ........, पवित्र 'सकारात्मक सोच' Tagged With: 2014 top Hindi Poetry, A REAL FRIEND, dosti, FRIEND, FRIENDSHIP, hindi poem, hugh collection of poetry, indian poetry, inspirational kids poetry, inspirational poetry, kavita, Kids word, kms, Kmsraj51, Maa, motivational short poetry in hindi, mrssonkms, mrssonkmsraj51, Poem, poetry in hindi, poetry word, short kids poetry, top Hindi poetry, top kids poetry, Top poetry Collection, word of poetry

« Previous Page
Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।
  • योग दिवस – 2026
  • निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।
  • बात वक्त की।
  • तिरंगा का करें सम्मान।
  • एक सफर।
  • बाल विवाह – एक अभिशाप।
  • क्या बदलाव लायेगा नया साल।
  • है तो नववर्ष।
  • मोह।
  • अपना धर्म सबसे उत्तम।
  • ठंडी व्यार।
  • रिश्तों को निभाना सीखो।
  • तंत्र, मंत्र और तत्व ज्ञान में अंतर।
  • मित्र।
  • आखिर क्यों।
  • समय।

KMSRAJ51: Motivational Speaker

https://www.youtube.com/watch?v=0XYeLGPGmII

BEST OF KMSRAJ51.COM

उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार।

योग दिवस – 2026

निरर्थक रील्स की आरी – गुमराह होती नारी।

बात वक्त की।

तिरंगा का करें सम्मान।

एक सफर।

बाल विवाह – एक अभिशाप।

क्या बदलाव लायेगा नया साल।

है तो नववर्ष।

मोह।

अपना धर्म सबसे उत्तम।

Footer

Protected by Copyscape

KMSRAJ51

DMCA.com Protection Status

Disclaimer

Copyright © 2013 - 2026 KMSRAJ51.COM - All Rights Reserved. KMSRAJ51® is a registered trademark.